logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत

1 hr ago
user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
Kaler, Arwal•
1 hr ago

चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत

More news from Arwal and nearby areas
  • चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत
    1
    चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत
चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    1 hr ago
  • स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान: रास्ते के अभाव में +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में छात्रों की उपस्थिति नगण्य भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की टीम ने पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था, लेकिन स्थापना के दशकों बाद भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ते के अभाव का सीधा असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में कुल 573 छात्रों का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 10वीं कक्षा में मात्र 3 छात्राएं क्लास करने पहुंची थीं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 25 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की ओर से कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरवाईए टीम ने विद्यालय की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक सुगम रास्ते का निर्माण कराने तथा छात्रों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान आरवाईए टीम में अजीत कुमार पासवान, अभिनय गुप्ता, लालजीत कश्यप, भोलानाथ राय, राहुल सिंह और वीरकुँअर सिंह उपस्थित रहे। Dharmendra Kumar ki khas report
    1
    स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान: रास्ते के अभाव में +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में छात्रों की उपस्थिति नगण्य

भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की टीम ने पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया।
बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था, लेकिन स्थापना के दशकों बाद भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ते के अभाव का सीधा असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में कुल 573 छात्रों का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 10वीं कक्षा में मात्र 3 छात्राएं क्लास करने पहुंची थीं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 25 छात्र उपस्थित मिले।
विद्यालय की ओर से कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
आरवाईए टीम ने विद्यालय की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक सुगम रास्ते का निर्माण कराने तथा छात्रों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान आरवाईए टीम में अजीत कुमार पासवान, अभिनय गुप्ता, लालजीत कश्यप, भोलानाथ राय, राहुल सिंह और वीरकुँअर सिंह उपस्थित रहे।
Dharmendra Kumar ki khas report
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    1 hr ago
  • उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान 
सिटी रिपोर्टर|गोह 
उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • अवैध बूचड़खाने की सूचना पर प्रशासन की छापेमारी, बिक्रमगंज एसडीएम के नेतृत्व में सघन जांच बिक्रमगंज ,रोहतास।। नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड संख्या-22 में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित होने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित चिन्हित स्थल पर गहन निरीक्षण और जांच की गई। बताया गया, कि प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि वार्ड-22 में बिना अनुमति के अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और जन स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल प्रशासन ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली, आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन निरीक्षण के क्रम में मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होते हुए नहीं पाई गई। न तो पशु वध का कोई साक्ष्य मिला और न ही उससे जुड़े उपकरण या अवशेष बरामद हुए। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखी जाए और भविष्य में कहीं भी अवैध बूचड़खाना या अन्य अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
    3
    अवैध बूचड़खाने की सूचना पर प्रशासन की छापेमारी, बिक्रमगंज एसडीएम के नेतृत्व में सघन जांच
बिक्रमगंज ,रोहतास।। नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड संख्या-22 में अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित होने की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित चिन्हित स्थल पर गहन निरीक्षण और जांच की गई। बताया गया, कि प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि वार्ड-22 में बिना अनुमति के अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और जन स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल प्रशासन ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली, आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन निरीक्षण के क्रम में मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होते हुए नहीं पाई गई। न तो पशु वध का कोई साक्ष्य मिला और न ही उससे जुड़े उपकरण या अवशेष बरामद हुए। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखी जाए और भविष्य में कहीं भी अवैध बूचड़खाना या अन्य अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_ANIL KUMAR GIRI
    ANIL KUMAR GIRI
    News Anchor बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिक्रमगंज के अवैध  रूप से संचालित बूचड़खाना के विरुद्ध छापेमारी नगर परिषद्, बिक्रमगंज क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-22 में अवैध रूप से संचालित बूचड़खाना  में अनुमंडल पदाधिकारी, नेतृत्व में संबंधित स्थल पर छापेमारी एवं जांच की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान स्थल का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होते हुए नहीं पाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    4
    बिक्रमगंज के अवैध  रूप से संचालित बूचड़खाना के विरुद्ध छापेमारी

नगर परिषद्, बिक्रमगंज क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-22 में अवैध रूप से संचालित बूचड़खाना  में अनुमंडल पदाधिकारी, नेतृत्व में संबंधित स्थल पर छापेमारी एवं जांच की कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान स्थल का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित होते हुए नहीं पाई गई।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • ध्यानी टोला में पूर्व के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला में मंगलवार की शाम 6:00 बजे के करीब पूर्व के विवाद को लेकर गोली चलने काम मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान ध्यानी टोला निवासी जवाहर सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आरा रेफर कर दिया। चरपोखरी थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोली चली है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    ध्यानी टोला में पूर्व के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी
चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला में मंगलवार की शाम 6:00 बजे के करीब पूर्व के विवाद को लेकर गोली चलने काम मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान ध्यानी टोला निवासी जवाहर सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजन घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आरा रेफर कर दिया।
चरपोखरी थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोली चली है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए, बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए, सही जानकारी दीजिए
    1
    बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए,
बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए, सही जानकारी दीजिए
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।
    1
    उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है
उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.