logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान: रास्ते के अभाव में +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में छात्रों की उपस्थिति नगण्य भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की टीम ने पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था, लेकिन स्थापना के दशकों बाद भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ते के अभाव का सीधा असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में कुल 573 छात्रों का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 10वीं कक्षा में मात्र 3 छात्राएं क्लास करने पहुंची थीं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 25 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की ओर से कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरवाईए टीम ने विद्यालय की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक सुगम रास्ते का निर्माण कराने तथा छात्रों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान आरवाईए टीम में अजीत कुमार पासवान, अभिनय गुप्ता, लालजीत कश्यप, भोलानाथ राय, राहुल सिंह और वीरकुँअर सिंह उपस्थित रहे। Dharmendra Kumar ki khas report

1 hr ago
user_Dharmendra Kumar Chaudhari
Dharmendra Kumar Chaudhari
Sahar, Bhojpur•
1 hr ago

स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान: रास्ते के अभाव में +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में छात्रों की उपस्थिति नगण्य भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की टीम ने पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था, लेकिन स्थापना के दशकों बाद भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ते के अभाव का सीधा असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में कुल 573 छात्रों का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 10वीं कक्षा में मात्र 3 छात्राएं क्लास करने पहुंची थीं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 25 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की ओर से कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरवाईए टीम ने विद्यालय की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक सुगम रास्ते का निर्माण कराने तथा छात्रों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान आरवाईए टीम में अजीत कुमार पासवान, अभिनय गुप्ता, लालजीत कश्यप, भोलानाथ राय, राहुल सिंह और वीरकुँअर सिंह उपस्थित रहे। Dharmendra Kumar ki khas report

More news from Bhojpur and nearby areas
  • स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान: रास्ते के अभाव में +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में छात्रों की उपस्थिति नगण्य भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की टीम ने पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था, लेकिन स्थापना के दशकों बाद भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ते के अभाव का सीधा असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में कुल 573 छात्रों का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 10वीं कक्षा में मात्र 3 छात्राएं क्लास करने पहुंची थीं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 25 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की ओर से कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आरवाईए टीम ने विद्यालय की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक सुगम रास्ते का निर्माण कराने तथा छात्रों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान आरवाईए टीम में अजीत कुमार पासवान, अभिनय गुप्ता, लालजीत कश्यप, भोलानाथ राय, राहुल सिंह और वीरकुँअर सिंह उपस्थित रहे। Dharmendra Kumar ki khas report
    1
    स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो अभियान: रास्ते के अभाव में +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में छात्रों की उपस्थिति नगण्य

भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय धनछुहां में “स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो” अभियान के तहत आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की टीम ने पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया।
बताया गया कि यह विद्यालय वर्ष 1951 में स्थापित हुआ था, लेकिन स्थापना के दशकों बाद भी विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज तक समुचित रास्ते का निर्माण नहीं हो सका है। रास्ते के अभाव का सीधा असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ रहा है। विद्यालय में कुल 573 छात्रों का नामांकन है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 10वीं कक्षा में मात्र 3 छात्राएं क्लास करने पहुंची थीं, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में करीब 25 छात्र उपस्थित मिले।
विद्यालय की ओर से कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ता बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
आरवाईए टीम ने विद्यालय की इस स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय तक सुगम रास्ते का निर्माण कराने तथा छात्रों की नियमित पढ़ाई और उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान आरवाईए टीम में अजीत कुमार पासवान, अभिनय गुप्ता, लालजीत कश्यप, भोलानाथ राय, राहुल सिंह और वीरकुँअर सिंह उपस्थित रहे।
Dharmendra Kumar ki khas report
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    1 hr ago
  • ध्यानी टोला में पूर्व के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला में मंगलवार की शाम 6:00 बजे के करीब पूर्व के विवाद को लेकर गोली चलने काम मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान ध्यानी टोला निवासी जवाहर सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आरा रेफर कर दिया। चरपोखरी थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोली चली है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    ध्यानी टोला में पूर्व के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी
चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला में मंगलवार की शाम 6:00 बजे के करीब पूर्व के विवाद को लेकर गोली चलने काम मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान ध्यानी टोला निवासी जवाहर सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजन घायल सोनू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आरा रेफर कर दिया।
चरपोखरी थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोली चली है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत
    1
    चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत
चित्रकूट की पैदल यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालुओं का ग्राम बाजना में भव्य स्वागत
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    1 hr ago
  • बड़हरा के पिपरपाति गांव में गंगा कटाव का कहर, कई घर नदी में विलीन; राजद नेता रघुपति यादव ने लिया जायजा पीड़ितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर बसाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग, मदद नहीं मिलने पर डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी आरा/बड़हरा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पिपरपाति गांव में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाव की चपेट में आने से कई घर गंगा नदी में विलीन हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और गांव को खाली कराया जा रहा है। कटाव की सूचना मिलते ही राजद नेता रघुपति यादव पिपरपाति गांव पहुंचे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कटाव से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याओं को सुना। रघुपति यादव ने भोजपुर जिलाधिकारी, बड़हरा अंचलाधिकारी एवं एडीएम आपदा विभाग से बातचीत कर कटाव प्रभावित गांवों को बचाने और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि कटाव से प्रभावित परिवारों को अविलंब सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर ले जाकर बसाया जाए। साथ ही लंगर, भोजन, तिरपाल, पीने के पानी, मवेशियों के लिए चारा तथा मेडिकल टीम की तत्काल व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रशासन से वाहन भेजकर लोगों को गांव खाली कराने में सहयोग करने की भी मांग की। राजद नेता ने पिपरपाति के अलावा केवटिया, मनीराय के टोला और सोहरा सहित अन्य कटाव प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को सरकार द्वारा दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई। रघुपति यादव ने कटाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार एवं प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल केवल बोरी में बालू भरकर डालने से कटाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने कटाव रोकने के लिए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाने तथा दूसरे विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को अविलंब राहत सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई, तो भोजपुर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
    1
    बड़हरा के पिपरपाति गांव में गंगा कटाव का कहर, कई घर नदी में विलीन; राजद नेता रघुपति यादव ने लिया जायजा

पीड़ितों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर बसाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग, मदद नहीं मिलने पर डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी

आरा/बड़हरा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पिपरपाति गांव में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाव की चपेट में आने से कई घर गंगा नदी में विलीन हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और गांव को खाली कराया जा रहा है।

कटाव की सूचना मिलते ही राजद नेता रघुपति यादव पिपरपाति गांव पहुंचे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कटाव से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याओं को सुना।

रघुपति यादव ने भोजपुर जिलाधिकारी, बड़हरा अंचलाधिकारी एवं एडीएम आपदा विभाग से बातचीत कर कटाव प्रभावित गांवों को बचाने और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि कटाव से प्रभावित परिवारों को अविलंब सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर ले जाकर बसाया जाए। साथ ही लंगर, भोजन, तिरपाल, पीने के पानी, मवेशियों के लिए चारा तथा मेडिकल टीम की तत्काल व्यवस्था की जाए। उन्होंने प्रशासन से वाहन भेजकर लोगों को गांव खाली कराने में सहयोग करने की भी मांग की।

राजद नेता ने पिपरपाति के अलावा केवटिया, मनीराय के टोला और सोहरा सहित अन्य कटाव प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को सरकार द्वारा दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

रघुपति यादव ने कटाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार एवं प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल केवल बोरी में बालू भरकर डालने से कटाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने कटाव रोकने के लिए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाने तथा दूसरे विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को अविलंब राहत सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई, तो भोजपुर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 min ago
  • बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए, बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए, सही जानकारी दीजिए
    1
    बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए,
बांकीपुर में काम करवाने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं।समस्या बताइए, सही जानकारी दीजिए
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह का प्रथम भोजपुर आगमन पर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। आरा, 2 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सुमिरन सिंह के प्रथम भोजपुर आगमन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय, बामपाली में आयोजित स्वागत समारोह एवं जिला बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विद्यासागर पांडेय की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को लेकर भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से सामने रखने के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदेश कारसमिति सदस्य सिडी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा राजीव तिवारी, हरेंद्र पान्डेय, पहलाद राय, अभिमन्यू सिंह, वरुण सिंह, राकेश तिवारी, विनय मिश्रा, विवेक कुशवाहा, दिपक सिंह, अनिल गुप्ता, मुरारी सिंह, निर्मल राय, श्रीराम महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर एवं बड़हरा विधानसभा क्षेत्रों में आई बाढ़ की स्थिति से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों एवं आम लोगों को हो रही परेशानियों, फसल एवं कृषि से जुड़े नुकसान तथा आवश्यक राहत एवं सहायता की जरूरत के संबंध में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक स्तर पर विषय को रखने की बात कही। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा किसानों के बीच संगठन की सक्रिय भूमिका बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। • विद्या सागर पान्डेय (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भोजपुर)
    1
    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह का प्रथम भोजपुर आगमन पर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
आरा, 2 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सुमिरन सिंह के प्रथम भोजपुर आगमन पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय, बामपाली में आयोजित स्वागत समारोह एवं जिला बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विद्यासागर पांडेय की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष का फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से सामने रखने के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदेश कारसमिति सदस्य सिडी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा राजीव तिवारी, हरेंद्र पान्डेय, पहलाद राय, अभिमन्यू सिंह, वरुण सिंह, राकेश तिवारी, विनय मिश्रा, विवेक कुशवाहा, दिपक सिंह, अनिल गुप्ता, मुरारी सिंह, निर्मल राय, श्रीराम महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर एवं बड़हरा विधानसभा क्षेत्रों में आई बाढ़ की स्थिति से भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों एवं आम लोगों को हो रही परेशानियों, फसल एवं कृषि से जुड़े नुकसान तथा आवश्यक राहत एवं सहायता की जरूरत के संबंध में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक स्तर पर विषय को रखने की बात कही।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा किसानों के बीच संगठन की सक्रिय भूमिका बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
• विद्या सागर पान्डेय 
(जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भोजपुर)
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जुलूस के लिए किया जा रहा है प्रचार प्रसार देखें व सुनें -
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य जुलूस के लिए किया जा रहा है प्रचार प्रसार देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान 
सिटी रिपोर्टर|गोह 
उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.