Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत के तारों में करंट लगने से महिला की मौतः पीलीभीत में फसल बचाने के लिए लगाए तार बने जानलेवा
मनोज तिवाड़ी
खेत के तारों में करंट लगने से महिला की मौतः पीलीभीत में फसल बचाने के लिए लगाए तार बने जानलेवा
More news from Karauli and nearby areas
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- हिण्डौन सिटी वार्ड 43 में गंदगी का संकट, महीनों से ओवरफ्लो नालियां — जिम्मेदार खामोश संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिण्डौन सिटी के वार्ड नंबर 43 में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। क्षेत्र की नालियां लंबे समय से ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे सड़कों पर गंदा पानी, कीचड़ और मलवा फैल चुका है। अब स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि नालियों से उठ रही तेज बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। मोहल्ले के निवासियों के अनुसार, इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ओवरफ्लो नालियों के कारण सड़कों की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को पानी भरने जाते समय फिसलकर गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों शराफत अली, शहज़ाद अरमान, जरीना, नादिर अली, सद्दाम, रुखसाना और साबिर उस्मान ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो समस्या और विकराल रूप ले सकती है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 👉 अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर परिषद जागेगी या वार्ड 43 के लोग ऐसे ही समस्याओं से जूझते रहेंगे?1
- करौली जिले में सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा स्वीकृत हुई मंहू तिघरिया के लिए सड़क मार्ग जिसकी लागत 1 करोड़ 16 लाख की डामर सड़क निर्माण के दो दिन बाद उंगलियों से उखड़ने लगी डामर, लोगों ने विरोध कर घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप व जॉच की मांग की, जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता ने निरीक्षण कर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।1
- हिण्डौन वार्ड नंबर 43 चौपडा कुंआ में गंदगी से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।मंगलवार दोपहर 2 बजे किए गए विरोध प्रदर्शन में लोगों ने नगर परिषद की लापरवाही के आरोप लगाए है।लोगों ने बताया कि नालियों का पानी ओवर फ्लो हो रहा है, सीवरैज का पानी सड़क पर बाहर जमा हुआ है, जिसकी बदबू से आमजन परेशान है।इस संबंध में नगर परिषद की जिम्मेदारों ने कोई संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- धौलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विकास सांगवान के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायबर सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 150 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड से भी इन मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया। एसपी कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए, जिससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लगातार मॉनिटरिंग और तकनीकी प्रयासों के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है, जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है।1
- Post by Deshraj sharma1
- बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता 365 दिन चुनावी मोड पर रहते हुए कार्य करते हैं टोडाभीम शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज की अध्यक्षता में हुई संपन्न बैठक में मां भारती, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर भारत माता के उदघोष के साथ विधिवत् की गई वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत ने कहा की भाजपा का देश के अनन्य राज्यों में जीत का मुख्य श्रेय बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख और मंडल अध्यक्षों को जाता है, भाजपा की विचारधारा-कार्यप्रणाली सबसे भिन्न है जिला उपाध्यक्ष श्री अमित पारीक ने आने वाले समय में मंडल में बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों को प्राथमिकता देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले नगर पालिका चुनाव में हमें एक साथ होकर के कार्य करना है। उन्होंने बताया की टोडाभीम शहर में प्रशासनिक रूप से नगरपालिका विस्तार के साथ ही अब संगठन विस्तार हुआ है जिसमें भीमपुर, कानेटी, महेन्द्र वाडा, त्रिशूल सहित 23 बुथो पर टोडाभीम शहर मंडल का कार्य क्षेत्र रहेगा भाजपा शहर अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हुए साल के 365 दिन चुनावी मोड पर रहता है उन्होंने कहा की संगठन विस्तार कार्य कर बहुत जल्द नये बुथो से कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जायेंगे कार्यक्रम पश्चात् पश्चिम बंगाल ,असम और पण्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत का जश्न मनाया गया सभी कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर महामंत्री संजय कटारा, रमेश सैनी, अनंत पारीक,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयाराम सैनी, मंडल उपाध्यक्ष संजय गहलोत, घनश्याम गुप्ता, विष्णु कंटक मिडिया प्रभारी लोकेश बागोरिया, पार्षद मनोज सोनी, सुल्तान प्रजापति, मंत्री अशोक सैन, विवेक शर्मा, विश्राम जांगिड़, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रभु दयाल स्वामी, एसटी मोर्चा शेर सिंह मीणा , अल्पसंख्यक मोर्चा हबीब फारूकी, प्रहलाद गहलोत, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता रही।2