Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरसूद में भगवान परशुराम एवं जगतगुरु शंकराचार्य के जन्म उत्सव पर निकाली गई भक्ति शोभा यात्रा
Jay kanare
हरसूद में भगवान परशुराम एवं जगतगुरु शंकराचार्य के जन्म उत्सव पर निकाली गई भक्ति शोभा यात्रा
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Jay kanare1
- साईखेड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी, कल से भूख हड़ताल का ऐलान जिला नरसिंहपुर | तहसील गाडरवारा | नगर परिषद साईखेड़ा रिपोर्ट: विकास सियारिया साईखेड़ा। नगर में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि साईखेड़ा में लंबे समय से विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में कलेक्टर के दौरे के बावजूद भी इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे आम जनता में आक्रोश और बढ़ गया है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इसका सीधा असर क्षेत्र के विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी रंजीत तोमर ने आंदोलन को नया मोड़ देते हुए घोषणा की कि वे शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने नगर के विकास कार्यों की पारदर्शी जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास बहाल हो। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन यदि उनकी अनदेखी जारी रही तो यह आंदोलन बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें: 1.2 करोड़ के मुक्ति धाम, नगर परिषद भवन, तालाब एवं नाले के निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच बस स्टैंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की उच्च स्तरीय जांच नरहरियानंद तालाब का NGT आदेश अनुसार संरक्षण प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच नगर परिषद की दुकानों का शीघ्र आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं की जांच कृषि उपज मंडी और सब्जी बाजार का विकास खेल मैदान का संरक्षण स्वच्छ भारत अभियान की राशि और सामग्री की जांच नगर परिषद द्वारा खरीदे गए वाहनों1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- बाबई निवासी नर्मदांचल के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक आदरणीय डॉक्टर डी.के.रैना जी की बहन ग्वालियर निवासी श्रीमती मंजू दर द्वारा अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती आशा रैना जी की पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में सोहागपुर में अपने करीबी मैकेनिकल इंजीनियर श्री मकसूद खान जी के माध्यम से सहयोग राशि भिजवाकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट,मिष्ठान,नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया। ग्वालियर निवासी दीदी मंजू दर का समिति ह्रदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर आपकी पूज्यनीय माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ।1
- नशे में बस चला रहे ड्राइवर को सवारियों ने ग्राम शोभापुर के पास रुकवाया, वीडियो वायरल सोहागपुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब शिव शक्ति बस के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर यात्रियों ने बस रुकवा दी। घटना ग्राम शोभापुर के पास व्यास पेट्रोल पंप, महुआ के नजदीक की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को अचानक कट मार दिया, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बस पिपरिया से होशंगाबाद की ओर जा रही थी और रास्ते भर चालक की हरकतों से यात्री पहले से ही परेशान थे। जैसे ही यह घटना हुई, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस रुकवाने की मांग कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख बस कंडक्टर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रुकवाई और यात्रियों को शांत कराया। उसकी सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रुकती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर, विषय :- हीरा कतिया, बड्डू धानक परमू धानक, मुलायम धानक द्वारा प्रार्थनी की पुत्री पूजा धानक के विवाह में गुण्डागर्दी कर उत्पादन करने एवं बरातियों के साथ मारपीट, गंदी गंदी माँ बहिन की गाली गलोच करने बावत्। महोदय जी, निवेदन है कि मैं प्रार्थनी श्रीमती मीना धानक पति श्री खेमचंद धानक, ग्राम इमलिया, थाना व तहसील गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.) की निवासी हॅू। तथा विषयांतर्गत लेख है कि दिनांक 21/04/2026 को मेरी पुत्री पूजा धानक का विवाह ग्राम इमलिया से सम्पन्न होने के दौरान रात्रि करीब 11:00 बजे मेरी पुत्री की बरात लगने के दौरान ग्राम इमलिया निवासी हीरा कतिया, बड्डू धानक परमू धानक, मुलायम धानक आये और बरातियों एवं मेरे 8 घर के परिजनों को गंदी गंदी माँ बहिन की गालिया देने लगे मेरे पति खेमचंद धानक एवं पुत्र- संजय धानक ने उन्हे मना किया तो उक्त सभी ने एक राय होकर मेरे पति व पुत्र के साथ अत्याधिक मारपीट तथा बरातियों के साथ भी मारपीट की जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पुलिस थाना गाडरवारा में की थी किन्तु उक्त आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे उनके हौसलें बुलंद है और वह ग्राम में कहते फिर रहे है कि अभी तो सिर्फ मेरे पति व पुत्र के साथ मारपीट की थी अब कही मिले तो जान से मार देगें। उक्त व्यक्ति दंदीफंदी व्यक्ति है जिनसे मैं व मेरे परिजन अत्याधिक डरे व भयभती है उक्त व्यक्ति मेरे एवं मेरे परिजनों के साथ कोई भी गम्भीर घटना कारित कर सकते है। अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि मैं उक्त हीरा कतिया एवं उसके साथी बड्डू धानक परमू धानक, मुलायम धानक के विरूद्ध दण्डात्मक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर मुझे व मेरे परिजनों को भयमुक्त करने की दया करे ।2
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1