logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरसराय में शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट, 148 पेटी शराब सड़क पर तो गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के नारायणपुरा स्थित देशी शराब की दुकान पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा हंगामा कर तोड़फोड़ एवं लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान के संचालक प्रिंस अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी प्रिंस अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल निवासी नई बस्ती कटरा गुरसराय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नारायणपुरा में उनके नाम से देशी शराब की दुकान आवंटित है। 2 नवंबर 2026 को सेल्समैन भूपेंद्र सिंह द्वारा नियमानुसार दुकान खोली गई। आरोप है कि इसी दौरान परकोटा, नारायणपुरा, छोटा खेरा और बड़ा खेरा मोहल्ले के कई महिला-पुरुष दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी करीब 148 पेटी देशी शराब उठाकर सड़क पर तोड़ दी। साथ ही गोलक में रखे 16,875 रुपये नकद ले जाने, पीओएस मशीन तोड़ने और बिक्री से संबंधित कागजात फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में दशरथ कुशवाहा, केशव कुशवाहा, लक्खू कुशवाहा सहित कमलावती, रति देवी, अंगूरी देवी, पूजा, पुष्पा और शांति देवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के नाम तहरीर में शामिल हैं। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और दोबारा दुकान खोलने पर आग लगाने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गुरसराय में शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट, 148 पेटी शराब सड़क पर तो गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के नारायणपुरा स्थित देशी शराब की दुकान पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा हंगामा कर तोड़फोड़ एवं लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान के संचालक प्रिंस अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी प्रिंस अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल निवासी नई बस्ती कटरा गुरसराय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नारायणपुरा में उनके नाम से देशी शराब की दुकान आवंटित है। 2 नवंबर 2026 को सेल्समैन भूपेंद्र सिंह द्वारा नियमानुसार दुकान खोली गई। आरोप है कि इसी दौरान परकोटा, नारायणपुरा, छोटा खेरा और बड़ा खेरा मोहल्ले के कई महिला-पुरुष दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी करीब 148 पेटी देशी शराब उठाकर सड़क पर तोड़ दी। साथ ही गोलक में रखे 16,875 रुपये नकद ले जाने, पीओएस मशीन तोड़ने और बिक्री से संबंधित कागजात फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में दशरथ कुशवाहा, केशव कुशवाहा, लक्खू कुशवाहा सहित कमलावती, रति देवी, अंगूरी देवी, पूजा, पुष्पा और शांति देवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के नाम तहरीर में शामिल हैं। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और दोबारा दुकान खोलने पर आग लगाने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसराय में शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट, 148 पेटी शराब सड़क पर तो गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के नारायणपुरा स्थित देशी शराब की दुकान पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा हंगामा कर तोड़फोड़ एवं लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान के संचालक प्रिंस अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी प्रिंस अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल निवासी नई बस्ती कटरा गुरसराय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नारायणपुरा में उनके नाम से देशी शराब की दुकान आवंटित है। 2 नवंबर 2026 को सेल्समैन भूपेंद्र सिंह द्वारा नियमानुसार दुकान खोली गई। आरोप है कि इसी दौरान परकोटा, नारायणपुरा, छोटा खेरा और बड़ा खेरा मोहल्ले के कई महिला-पुरुष दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी करीब 148 पेटी देशी शराब उठाकर सड़क पर तोड़ दी। साथ ही गोलक में रखे 16,875 रुपये नकद ले जाने, पीओएस मशीन तोड़ने और बिक्री से संबंधित कागजात फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में दशरथ कुशवाहा, केशव कुशवाहा, लक्खू कुशवाहा सहित कमलावती, रति देवी, अंगूरी देवी, पूजा, पुष्पा और शांति देवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के नाम तहरीर में शामिल हैं। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और दोबारा दुकान खोलने पर आग लगाने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय में शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट, 148 पेटी शराब सड़क पर तो
गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र के नारायणपुरा स्थित देशी शराब की दुकान पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा हंगामा कर तोड़फोड़ एवं लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान के संचालक प्रिंस अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी प्रिंस अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार अग्रवाल निवासी नई बस्ती कटरा गुरसराय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नारायणपुरा में उनके नाम से देशी शराब की दुकान आवंटित है। 2 नवंबर 2026 को सेल्समैन भूपेंद्र सिंह द्वारा नियमानुसार दुकान खोली गई। आरोप है कि इसी दौरान परकोटा, नारायणपुरा, छोटा खेरा और बड़ा खेरा मोहल्ले के कई महिला-पुरुष दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
तहरीर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी करीब 148 पेटी देशी शराब उठाकर सड़क पर तोड़ दी। साथ ही गोलक में रखे 16,875 रुपये नकद ले जाने, पीओएस मशीन तोड़ने और बिक्री से संबंधित कागजात फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले में दशरथ कुशवाहा, केशव कुशवाहा, लक्खू कुशवाहा सहित कमलावती, रति देवी, अंगूरी देवी, पूजा, पुष्पा और शांति देवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के नाम तहरीर में शामिल हैं। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और दोबारा दुकान खोलने पर आग लगाने की चेतावनी दी गई।
पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किसान यूनियन के पदाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन गरौठा तहसील में उपजिलाधिकारी गरौठा एवं तहसीलदार को सोपा *राहत राशि में 25 से 50 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप, भारतीय किसान यूनियन ने खोला मोर्चा* *लेखपालों और संबंधित अधिकारियों पर दलालों के साथ मिलीभगत का आरोप निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग* गरौठा (झांसी)। किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे में कथित कमीशनखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन ने राहत राशि वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरौठा के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं। इसके बाद शासन की ओर से प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि आवंटित की गई है।किसान यूनियन का आरोप है कि कुछ लेखपाल और संबंधित राजस्व कर्मचारी कथित तौर पर दलालों के साथ मिलकर राहत राशि दिलाने के नाम पर 25 से 50 प्रतिशत तक कमीशन की मांग कर रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीब किसान इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ हैं। आरोप है कि कमीशन न देने वाले किसानों को राहत राशि से वंचित किया जा रहा है या उनके खातों में नाममात्र की धनराशि भेजी जा रही है। यूनियन ने यह भी कहा गया कि यूनियन लगातार प्रभावित किसानों का विवरण एकत्रित कर रही है। किसानों के साथ हो रही कथित वसूली और भेदभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। यूनियन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि गरीब किसानों को उनका पूरा हक नहीं मिला और कथित कमीशनखोरी पर रोक नहीं लगी तो संगठन किसानों के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अब बड़े सवाल कि कमीशन के बगैर राहत राशि मिलेगी या नहीं। कथित भ्रष्टाचार में लिप्त दलाल एवं राजस्व कर्मचारियों पर कार्यवाही होती या नहीं और लगातार तहसील के चक्कर काट रहे दलालों की सैलरी कहां से मेंटेन हो रही है।
    4
    किसान यूनियन के पदाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन गरौठा तहसील में उपजिलाधिकारी गरौठा एवं तहसीलदार को सोपा
*राहत राशि में 25 से 50 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप, भारतीय किसान यूनियन ने खोला मोर्चा*
*लेखपालों और संबंधित अधिकारियों पर दलालों के साथ मिलीभगत का आरोप निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग*
गरौठा (झांसी)। किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे में कथित कमीशनखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन ने राहत राशि वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भारतीय किसान यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरौठा के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं। इसके बाद शासन की ओर से प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि आवंटित की गई है।किसान यूनियन का आरोप है कि कुछ लेखपाल और संबंधित राजस्व कर्मचारी कथित तौर पर दलालों के साथ मिलकर राहत राशि दिलाने के नाम पर 25 से 50 प्रतिशत तक कमीशन की मांग कर रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीब किसान इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ हैं। आरोप है कि कमीशन न देने वाले किसानों को राहत राशि से वंचित किया जा रहा है या उनके खातों में नाममात्र की धनराशि भेजी जा रही है।
यूनियन ने यह भी कहा गया कि यूनियन लगातार प्रभावित किसानों का विवरण एकत्रित कर रही है। किसानों के साथ हो रही कथित वसूली और भेदभाव से ग्रामीण क्षेत्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। यूनियन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि गरीब किसानों को उनका पूरा हक नहीं मिला और कथित कमीशनखोरी पर रोक नहीं लगी तो संगठन किसानों के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
अब बड़े सवाल कि कमीशन के बगैर राहत राशि मिलेगी या नहीं। कथित भ्रष्टाचार में लिप्त दलाल एवं राजस्व कर्मचारियों पर कार्यवाही होती या नहीं और लगातार तहसील के चक्कर काट रहे दलालों की सैलरी कहां से मेंटेन हो रही है।
    user_राजेंद्र बुंदेला
    राजेंद्र बुंदेला
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • परिवार संग दिवाली मनाने की चाह, मुश्किलों के बीच घर पहुंचने की जद्दोजहद, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ जैसी स्थिति #Delhi #NewDelhi #RailwayStation #Diwali परिवार संग दिवाली मनाने की चाह, मुश्किलों के बीच घर पहुंचने की जद्दोजहद, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ जैसी स्थिति #Delhi #NewDelhi #RailwayStation #Diwali
    1
    परिवार संग दिवाली मनाने की चाह, मुश्किलों के बीच घर पहुंचने की जद्दोजहद, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ जैसी स्थिति 

#Delhi #NewDelhi #RailwayStation #Diwali
परिवार संग दिवाली मनाने की चाह, मुश्किलों के बीच घर पहुंचने की जद्दोजहद, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ जैसी स्थिति 
#Delhi #NewDelhi #RailwayStation #Diwali
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Local News Reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए। ➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। ➡️ मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
    1
    एसआरपी इंटर कॉलेज के गेट पर बेखौफ दबंगों ने छात्रों को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल
Ravindra Gautam ✍️ 
➡️ कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित SRP इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर बेखौफ दबंगों ने दो छात्रों की बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए।
➡️ दबंगों द्वारा छात्रों के साथ की गई बर्बर मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
➡️ पीड़ित घायल छात्रों ने थाने पहुंचकर तीन नामजद दबंग युवकों के खिलाफ बेल्टों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है।
➡️  मारपीट का वीडियो वायरल होने और पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद कोंच कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन उरई में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के संदेश से गूंजा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर **उरई (जालौन)।** जनपद जालौन के उरई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, करमेर रोड में 4 नवंबर 2026 को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम **“नशा मुक्त युवा, विकसित भारत”** रही। युवा उत्सव में जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक छटा बिखेरी। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री के.के. सिंह तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रामेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन **श्री अवनींद्र कुमार ओझा जी** ने किया। उनका सामाजिक जीवन सदैव आदर्शवादी विचारों, सामाजिक सरोकारों और जनमानस के मार्गदर्शन की भावना से ओतप्रोत रहा है। आज के कार्यक्रम में उनके ओजस्वी, प्रभावशाली एवं सुसंस्कृत संचालन ने पूरे महाविद्यालय परिसर को विशेष गरिमा और भव्यता प्रदान की। उनके संचालन की जनसमूह ने सराहना की। इस अवसर पर **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल, उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक श्री शिवपाल सिंह 'शाक्य'** भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। **युवा शक्ति का संकल्प—नशामुक्त समाज, विकसित भारत!** इस शानदार एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल** *उत्तर प्रदेश
    2
    जालौन  उरई में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
 
 “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के संदेश से गूंजा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर
**उरई (जालौन)।** जनपद जालौन के उरई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, करमेर रोड में 4 नवंबर 2026 को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम **“नशा मुक्त युवा, विकसित भारत”** रही।
युवा उत्सव में जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक छटा बिखेरी। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर (IAS), मुख्य विकास अधिकारी श्री के.के. सिंह तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री रामेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी सहभागिता रही।
कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन **श्री अवनींद्र कुमार ओझा जी** ने किया। उनका सामाजिक जीवन सदैव आदर्शवादी विचारों, सामाजिक सरोकारों और जनमानस के मार्गदर्शन की भावना से ओतप्रोत रहा है। आज के कार्यक्रम में उनके ओजस्वी, प्रभावशाली एवं सुसंस्कृत संचालन ने पूरे महाविद्यालय परिसर को विशेष गरिमा और भव्यता प्रदान की। उनके संचालन की जनसमूह ने सराहना की।
इस अवसर पर **शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल, उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक श्री शिवपाल सिंह 'शाक्य'** भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है।
**युवा शक्ति का संकल्प—नशामुक्त समाज, विकसित भारत!**
इस शानदार एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
**शाक्यसन्देश भारत दर्शन न्यूज़ नेशनल**
*उत्तर प्रदेश
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच में SRP इंटर कॉलेज के गेट पर छात्र और उसके दोस्त के साथ मारपीट, बेल्ट व डंडों से किया हमला, वीडियो वायरल जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पडरी निवासी कक्षा 10 के छात्र सोमित वर्मा ने कृष्णा सोनी, सुमित यगिक और एक अज्ञात व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, बेल्ट व डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, वह आरपी इंटर कॉलेज कोंच में कक्षा 10 का छात्र है। घटना के समय वह अपने दोस्त शिवा के साथ कॉलेज गेट पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोनी, सुमित याशिक और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और दोनों छात्रों को जातिसूचक अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर बेल्ट और डंडों से दोनों की पिटाई कर दी। छात्र का आरोप है कि हमले में उसके आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त शिवा को भी काफी चोटें लगीं। शोर सुनकर राहगीरों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने 4 नवंबर 2026 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच में SRP इंटर कॉलेज के गेट पर छात्र और उसके दोस्त के साथ मारपीट, बेल्ट व डंडों से किया हमला, वीडियो वायरल
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पडरी निवासी कक्षा 10 के छात्र सोमित वर्मा ने कृष्णा सोनी, सुमित यगिक और एक अज्ञात व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां देने, बेल्ट व डंडों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पीड़ित द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, वह आरपी इंटर कॉलेज कोंच में कक्षा 10 का छात्र है। घटना के समय वह अपने दोस्त शिवा के साथ कॉलेज गेट पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोनी, सुमित याशिक और एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और दोनों छात्रों को जातिसूचक अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर बेल्ट और डंडों से दोनों की पिटाई कर दी।
छात्र का आरोप है कि हमले में उसके आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त शिवा को भी काफी चोटें लगीं। शोर सुनकर राहगीरों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने 4 नवंबर 2026 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हादसे पर पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ये 209 पर RHS जो कि औरैया से इटावा की तरफ जाता है, वहां पर आज सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक है जो कि ईंटों से लोडेड था, इसमें शायद चालक को झपकी आ गई थी तो ये दोनों जो लेन है RHS और LHS उनके बीच में जो गैप रहता है उसमें ये फंस गया और इसमें आग लग गई थी। तत्काल जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच करके आग पर काबू पाया है और रेस्क्यू में एक्सप्रेस-वे की टीमें, हमारी पुलिस और स्थानीय फायर सर्विस की टीम लगी हुई थी। अभी तक मलबे को हटा लिया गया है, उसमें से अभी एक जो चालक था उसकी डेड बॉडी बरामद हुई है और जला हुआ शेष है वो, और दूसरा अभी है मलबा हटाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फंसा हुआ है और लोडेड है तो अभी बहुत जल्दी ही उस मलबे को हटा करके अपनी अंतिम बात कहने की स्थिति में होगी।
    1
    बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हादसे पर पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा दिया गया वक्तव्य!!
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ये 209 पर RHS जो कि औरैया से इटावा की तरफ जाता है, वहां पर आज सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक है जो कि ईंटों से लोडेड था, इसमें शायद चालक को झपकी आ गई थी तो ये दोनों जो लेन है RHS और LHS उनके बीच में जो गैप रहता है उसमें ये फंस गया और इसमें आग लग गई थी।
तत्काल जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंच करके आग पर काबू पाया है और रेस्क्यू में एक्सप्रेस-वे की टीमें, हमारी पुलिस और स्थानीय फायर सर्विस की टीम लगी हुई थी।
अभी तक मलबे को हटा लिया गया है, उसमें से अभी एक जो चालक था उसकी डेड बॉडी बरामद हुई है और जला हुआ शेष है वो, और दूसरा अभी है मलबा हटाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फंसा हुआ है और लोडेड है तो अभी बहुत जल्दी ही उस मलबे को हटा करके अपनी अंतिम बात कहने की स्थिति में होगी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरसराय में दो बार स्टे के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण का आरोप, सब्जी मंडी बन गुरसराय में दो बार स्टे के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण का आरोप, सब्जी मंडी बनाने की तैयारी गुरसराय (झांसी)। तहसील गरौठा क्षेत्र के मौजा बरगांय अहीर में जमीन के विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। कस्बा गुरसराय निवासी रमेश यादव पुत्र रामस्वरूप एवं छुन्नी देवी पत्नी रघुराज सिंह ने सुरेश यादव पुत्र रामस्वरूप यादव और उनके पुत्र आलोक यादव पर विवादित भूमि पर जबरन कब्जा कर सब्जी मंडी के लिए दुकानों का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार मौजा बरगांय अहीर स्थित भूमि गाटा संख्या 296क, 306, 295ख, 309, 295क, 301 एवं 302 में दोनों पक्ष सहखातेदार हैं। पीड़ितों का कहना है कि उक्त भूमि का अभी तक किसी सक्षम न्यायालय से बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद दूसरा पक्ष दबंगई के बल पर जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय गरौठा से निर्माण कार्य के विरुद्ध स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त किया था। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचने पर अब मुंसिफ न्यायालय गरौठा से भी स्थगन आदेश प्राप्त किया है। आरोप है कि न्यायालय से स्टे मिलने के बावजूद दूसरा पक्ष विवादित भूमि पर सब्जी मंडी के लिए दुकानों का निर्माण कार्य करा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने थाना गुरसराय पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रमेश यादव एवं छुन्नी देवी ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन सुनिश्चित कराने, विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा आरोपितों के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय में दो बार स्टे के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण का आरोप, सब्जी मंडी बन
गुरसराय में दो बार स्टे के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण का आरोप, सब्जी मंडी बनाने की तैयारी
गुरसराय (झांसी)। तहसील गरौठा क्षेत्र के मौजा बरगांय अहीर में जमीन के विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। कस्बा गुरसराय निवासी रमेश यादव पुत्र रामस्वरूप एवं छुन्नी देवी पत्नी रघुराज सिंह ने सुरेश यादव पुत्र रामस्वरूप यादव और उनके पुत्र आलोक यादव पर विवादित भूमि पर जबरन कब्जा कर सब्जी मंडी के लिए दुकानों का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार मौजा बरगांय अहीर स्थित भूमि गाटा संख्या 296क, 306, 295ख, 309, 295क, 301 एवं 302 में दोनों पक्ष सहखातेदार हैं। पीड़ितों का कहना है कि उक्त भूमि का अभी तक किसी सक्षम न्यायालय से बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद दूसरा पक्ष दबंगई के बल पर जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा है।
पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय गरौठा से निर्माण कार्य के विरुद्ध स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त किया था। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचने पर अब मुंसिफ न्यायालय गरौठा से भी स्थगन आदेश प्राप्त किया है। आरोप है कि न्यायालय से स्टे मिलने के बावजूद दूसरा पक्ष विवादित भूमि पर सब्जी मंडी के लिए दुकानों का निर्माण कार्य करा रहा है।
पीड़ितों का आरोप है कि निर्माण का विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने थाना गुरसराय पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 
पीड़ित रमेश यादव एवं छुन्नी देवी ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन सुनिश्चित कराने, विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने तथा आरोपितों के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.