logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ का किया निरीक्षण लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता पर जोर सागर 12 मई 2026 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक अमले के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें और अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पालन अस्पताल में मौजूद पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं डॉक्टर को आवश्यक निर्देशदिए। 24 घंटे एम्बुलेंस और त्वरित उपचार के निर्देश आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा सक्रिय रहे। कॉल आते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके के लिए रवाना होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलना सुनिश्चित हो और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए 'रेफर' किया जाए। स्वच्छता और बुनियादी ढांचा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष (Labor Room), दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम, चिकित्सक कक्ष और शौचालयों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आवश्यकतानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री नवीन सिंह ठाकुर, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

5 hrs ago
user_Sanjay kumar sen
Sanjay kumar sen
खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ का किया निरीक्षण लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता पर जोर सागर 12 मई 2026 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक अमले के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें और अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पालन अस्पताल में मौजूद पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं डॉक्टर को आवश्यक निर्देशदिए। 24 घंटे एम्बुलेंस और त्वरित उपचार के निर्देश आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा सक्रिय रहे। कॉल आते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके के लिए रवाना होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलना सुनिश्चित हो और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए 'रेफर' किया जाए। स्वच्छता और बुनियादी ढांचा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष (Labor Room), दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम, चिकित्सक कक्ष और शौचालयों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आवश्यकतानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री नवीन सिंह ठाकुर, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे। कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस डॉ रोहित शिटोले पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी
    1
    लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर 
रिपोर्ट - संजय कुमार सेन 
विशेष जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी तीन दिवस में समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत कर कारण व्यक्त करे।
कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा पूर्व में ही समस्त विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में विभागीय जनकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद जनसुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस
डॉ रोहित शिटोले  पशु चिकित्सा अधिकारी
मयंक मरकाम कार्यपालन यंत्री एमपीईबी
    user_Sanjay kumar sen
    Sanjay kumar sen
    खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब दुकान पर हुए विवाद के बाद दो युवकों की मौत से इलाके में तनाव फैल गया था और आक्रोशित भीड़ ने दुकान में आग लगा दी थी। पुलिस अब भी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    4
    मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब दुकान पर हुए विवाद के बाद दो युवकों की मौत से इलाके में तनाव फैल गया था और आक्रोशित भीड़ ने दुकान में आग लगा दी थी। पुलिस अब भी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खबर, जिला सागर से। लोकेशन, थाना सानौधा, जिला सागर दिनांक : 12/05/2026 *चौकी शाहपुर अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा — 02 आरोपी गिरफ्तार, घटना को दुर्घटना का रूप देने की साजिश पुलिस ने की विफल* थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में दिनांक 08.05.2026 को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड प्रकरण में पुलिस ने त्वरित, सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के संबंध में दिनांक 09.05.2026 को फरियादी सूरज अहिरवार पिता दामोदर अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 शाहपुर थाना सानौधा जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपीगण 1. नीलेश अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी शाहपुर, 2. भगवत पटैल पिता कुन्दन पटैल निवासी शाहपुर, 3. अंशुल यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी भडराना थाना बण्डा, 4. छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी एवं 5. अभिषेक पटैल निवासी शाहपुर थाना सानौधा द्वारा फरियादी एवं नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की गई। घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि घायल सूरज अहिरवार की उपचार के दौरान दिनांक 10.05.2026 को मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपियों द्वारा पूरे घटनाक्रम को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने मृतक एवं घायल की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की तथा स्वयं की बोलेरो वाहन को भी सड़क के नीचे खंती में उतारकर ऐसा दृश्य निर्मित करने का प्रयास किया कि घटना एक सड़क दुर्घटना प्रतीत हो। किन्तु पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन, परिस्थितिजन्य तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण तथा गवाहों से गहन पूछताछ किए जाने पर घटना का वास्तविक स्वरूप सामने आया और आरोपियों की साजिश विफल हो गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जो आरोपियों की संलिप्तता को प्रमाणित करते हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सानौधा में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 296(B), 115(2) बी.एन.एस. एवं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा, एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा ग्राम मंझला, भडराना, बूड़ा खेड़ा, धबौली, शाहपुर एवं किन्द्रह सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा विश्वसनीय मुखबिर सक्रिय किए गए। इसी दौरान दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी नीलेश अहिरवार अपने घर शाहपुर आने वाला है तथा आरोपी अंशुल यादव अमोदा तिराहे के पास अपने परिजनों से मिलने आने वाला है एवं प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमें रवाना की गईं। पहली टीम द्वारा शाहपुर में आरोपी नीलेश अहिरवार के घर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागते समय गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट आ गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सावधानीपूर्वक गिरफ्तार किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाना सानौधा लाया गया। वहीं दूसरी टीम द्वारा अमोदा तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी अंशुल यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं। पूछताछ एवं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी नीलेश अहिरवार का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा उसे पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है। आरोपी अंशुल यादव के विरुद्ध थाना बण्डा में मारपीट का प्रकरण दर्ज है। प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई सतर्कता, वैज्ञानिक विवेचना, त्वरित कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। पुलिस की सजगता एवं सूझबूझ के कारण आरोपियों द्वारा रची गई दुर्घटना की झूठी कहानी का पर्दाफाश संभव हो सका तथा दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपियों तक पुलिस शीघ्रता से पहुंच सकी। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी सानौधा, उनि बालाराम छारी, सउनि जय सिंह ठाकुर, सउनि शेषनारायण दुबे, प्रआर 56 उमेश तिवारी, प्रआर 583 धर्मदास बंसल, प्रआर 1385 पुरुषोत्तम दास, प्रआर 1765 विष्णु प्रसाद, प्रआर 331 राजेश पाण्डे, आरक्षक 1545 प्रवीण जाट, आरक्षक 516 देवेन्द्र, आरक्षक 1429 लकी अहिरवार, आरक्षक 1163 शिवराज उईके, आरक्षक 1676 प्रमोद राजपूत, आरक्षक 1134 गौरव अग्निहोत्री, आरक्षक 1519 राहुल श्रीवास्तव एवं आरक्षक 1612 नीरज आठिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
    1
    खबर, जिला सागर से।
लोकेशन,
थाना सानौधा, जिला सागर
दिनांक : 12/05/2026
*चौकी शाहपुर अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा — 02 आरोपी गिरफ्तार, घटना को दुर्घटना का रूप देने की साजिश पुलिस ने की विफल*
थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में दिनांक 08.05.2026 को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड प्रकरण में पुलिस ने त्वरित, सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विवेचना करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
घटना के संबंध में दिनांक 09.05.2026 को फरियादी सूरज अहिरवार पिता दामोदर अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 शाहपुर थाना सानौधा जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे शराब बेचने के संदेह को लेकर आरोपीगण 1. नीलेश अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी शाहपुर, 2. भगवत पटैल पिता कुन्दन पटैल निवासी शाहपुर, 3. अंशुल यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी भडराना थाना बण्डा, 4. छोटू उर्फ हर्ष सिंह लोधी एवं 5. अभिषेक पटैल निवासी शाहपुर थाना सानौधा द्वारा फरियादी एवं नीरज प्रजापति का रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी एवं लोहे की रॉड से गंभीर मारपीट की गई। घटना में गंभीर रूप से घायल नीरज प्रजापति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि घायल सूरज अहिरवार की उपचार के दौरान दिनांक 10.05.2026 को मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपियों द्वारा पूरे घटनाक्रम को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने मृतक एवं घायल की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की तथा स्वयं की बोलेरो वाहन को भी सड़क के नीचे  खंती में उतारकर ऐसा दृश्य निर्मित करने का प्रयास किया कि घटना एक सड़क दुर्घटना प्रतीत हो। किन्तु पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन, परिस्थितिजन्य तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण तथा गवाहों से गहन पूछताछ किए जाने पर घटना का वास्तविक स्वरूप सामने आया और आरोपियों की साजिश विफल हो गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जो आरोपियों की संलिप्तता को प्रमाणित करते हैं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सानौधा में अपराध क्रमांक 128/26 धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 296(B), 115(2) बी.एन.एस. एवं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा, एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा ग्राम मंझला, भडराना, बूड़ा खेड़ा, धबौली, शाहपुर एवं किन्द्रह सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा विश्वसनीय मुखबिर सक्रिय किए गए।
इसी दौरान दिनांक 11.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी नीलेश अहिरवार अपने घर शाहपुर आने वाला है तथा आरोपी अंशुल यादव अमोदा तिराहे के पास अपने परिजनों से मिलने आने वाला है एवं प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमें रवाना की गईं।
पहली टीम द्वारा शाहपुर में आरोपी नीलेश अहिरवार के घर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागते समय गिरने से उसके दाहिने पैर में चोट आ गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सावधानीपूर्वक गिरफ्तार किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद थाना सानौधा लाया गया।
वहीं दूसरी टीम द्वारा अमोदा तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी अंशुल यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आलाजरब बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
पूछताछ एवं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी नीलेश अहिरवार का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा उसे पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है। आरोपी अंशुल यादव के विरुद्ध थाना बण्डा में मारपीट का प्रकरण दर्ज है।
प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई सतर्कता, वैज्ञानिक विवेचना, त्वरित कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। पुलिस की सजगता एवं सूझबूझ के कारण आरोपियों द्वारा रची गई दुर्घटना की झूठी कहानी का पर्दाफाश संभव हो सका तथा दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपियों तक पुलिस शीघ्रता से पहुंच सकी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी सानौधा, उनि बालाराम छारी, सउनि जय सिंह ठाकुर, सउनि शेषनारायण दुबे, प्रआर 56 उमेश तिवारी, प्रआर 583 धर्मदास बंसल, प्रआर 1385 पुरुषोत्तम दास, प्रआर 1765 विष्णु प्रसाद, प्रआर 331 राजेश पाण्डे, आरक्षक 1545 प्रवीण जाट, आरक्षक 516 देवेन्द्र, आरक्षक 1429 लकी अहिरवार, आरक्षक 1163 शिवराज उईके, आरक्षक 1676 प्रमोद राजपूत, आरक्षक 1134 गौरव अग्निहोत्री, आरक्षक 1519 राहुल श्रीवास्तव एवं आरक्षक 1612 नीरज आठिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के मतदान हुए सम्पन्न हुए, बीना में 258 में से 218 तो खुरई में 157 में से 123 ने अधिवक्ताओं ने मतदान किया लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना (सागर)बीना और खुरई में मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। बीना अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र जैन ने बताया कि मतदान में कुल 258 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रत्याशी और उनके समर्थक पिछले कई दिनों से बीना में जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील कर रहे थे। निर्वाचन प्रकिया जिला सत्र न्यायाधीश चुनाव पीठासीन अधिकारी संजय जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुई। अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव श्यामलाल पटेल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। खुरई सिविल न्यायालय परिसर में भी मतदान केंद्र बनाकर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान प्रभारी एजीपी बलबीर सिंह ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल में सभी पदों के लिये कुल 122 प्रत्याशी खड़े हुये थे। जिसमें 25 प्रत्याशियों को मतदान करना था,खुरई में भारी पुलिसि की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से मतदान हुआ। एजीपी ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयास किया। शाम 5 बजे तक 157 में से 123 ने अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
    1
    मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के मतदान हुए सम्पन्न हुए, बीना में 258 में से 218 तो खुरई में 157 में से 123 ने अधिवक्ताओं ने मतदान किया
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना (सागर)बीना और खुरई में मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। 
बीना अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र जैन ने बताया कि मतदान में कुल 258 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रत्याशी और उनके समर्थक पिछले कई दिनों से बीना में जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील कर रहे थे। निर्वाचन प्रकिया जिला सत्र न्यायाधीश चुनाव पीठासीन अधिकारी संजय जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुई। 
अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव श्यामलाल पटेल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। 
खुरई सिविल न्यायालय परिसर में भी मतदान केंद्र बनाकर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान प्रभारी एजीपी बलबीर सिंह ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल में सभी पदों के लिये कुल 122 प्रत्याशी खड़े हुये थे। जिसमें 25 प्रत्याशियों को मतदान करना था,खुरई में भारी पुलिसि की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से मतदान हुआ। एजीपी ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं ने मतदान का प्रयास किया। शाम 5 बजे तक 157 में से 123 ने अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह मौत का कुंआ मारुति कार सर्कस में दिखा रोमांच का तूफान, जांबाज कलाकारों ने लगाए हैरतअंगेज स्टंट मौत को मात देकर कलाकारों ने दिखाए खतरनाक करतब, दर्शक रह गए दंग तेज रफ्तार और दमदार स्टंट से गूंजा सर्कस मैदान, कलाकारों ने जीता दिल यूपी के दो जांबाज कलाकारों ने मारुति कार सर्कस में बिखेरा रोमांच जान जोखिम में डालकर किए खतरनाक करतब, तालियों से गूंज उठा माहौल
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह 
मौत का कुंआ मारुति कार सर्कस में दिखा रोमांच का तूफान, जांबाज कलाकारों ने लगाए हैरतअंगेज स्टंट
मौत को मात देकर कलाकारों ने दिखाए खतरनाक करतब, दर्शक रह गए दंग
तेज रफ्तार और दमदार स्टंट से गूंजा सर्कस मैदान, 
कलाकारों ने जीता दिल
यूपी के दो जांबाज कलाकारों ने मारुति कार सर्कस में बिखेरा रोमांच
जान जोखिम में डालकर किए खतरनाक करतब, तालियों से गूंज उठा माहौल
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीना टी वी न्यूज़ 24 विजय चोहान रेप केस में भड़के DSP, सिवनी में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड*
    1
    बीना टी वी न्यूज़ 24 विजय चोहान रेप केस में भड़के DSP, सिवनी में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड*
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सागर के शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित शिटोले और कार्यपालन यंत्री मयंक मरकाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन अधिकारियों को तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया गया है।
    1
    सागर के शाहगढ़ में विशेष जनसुनवाई से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित शिटोले और कार्यपालन यंत्री मयंक मरकाम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन अधिकारियों को तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया गया है।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ का किया निरीक्षण लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर रिपोर्ट - संजय कुमार सेन चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता पर जोर सागर 12 मई 2026 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक अमले के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें और अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पालन अस्पताल में मौजूद पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं डॉक्टर को आवश्यक निर्देशदिए। 24 घंटे एम्बुलेंस और त्वरित उपचार के निर्देश आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा सक्रिय रहे। कॉल आते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके के लिए रवाना होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलना सुनिश्चित हो और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए 'रेफर' किया जाए। स्वच्छता और बुनियादी ढांचा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष (Labor Room), दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम, चिकित्सक कक्ष और शौचालयों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आवश्यकतानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री नवीन सिंह ठाकुर, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।
    1
    सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ का किया निरीक्षण 
लोकेशन - शाहगढ़ जिला सागर 
रिपोर्ट - संजय कुमार सेन 
चिकित्सकों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता पर जोर
सागर 12 मई 2026
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक अमले के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगढ़ का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें और अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पालन अस्पताल में मौजूद पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं डॉक्टर  को आवश्यक निर्देशदिए।
24 घंटे एम्बुलेंस और त्वरित उपचार के निर्देश
आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा सक्रिय रहे। कॉल आते ही एम्बुलेंस तत्काल मौके के लिए रवाना होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलना सुनिश्चित हो और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए 'रेफर' किया जाए।
स्वच्छता और बुनियादी ढांचा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष (Labor Room), दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम, चिकित्सक कक्ष और शौचालयों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई अभियान निरंतर चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आवश्यकतानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को भी कहा ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्री नवीन सिंह ठाकुर, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।
    user_Sanjay kumar sen
    Sanjay kumar sen
    खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.