Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठकः चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन, युवाओं को टिकट देने की उठी मांग
R Balvinder Singh
रामगढ़ पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठकः चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन, युवाओं को टिकट देने की उठी मांग
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामगढ़ पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठकः चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन, युवाओं को टिकट देने की उठी मांग1
- नर्सरी से कक्षा 2 तक बच्चों के लिए सुरक्षित, आनंददायक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। खेल-खेल में पढ़ाई, अनुभवी शिक्षक और हर बच्चे पर व्यक्तिगत ध्यान। आज ही एडमिशन कराएँ और अपने बच्चे की मजबूत नींव बनाएं। 85039714261
- मुंडावर एसडीएम कार्यालय के बाहर विधायक ललित यादव का सांकेतिक धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा मुंडावर, 3 अगस्त। मुंडावर विधायक ललित यादव के नेतृत्व में सोमवार को मुंडावर उपखंड कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) के बाहर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार से जुड़े कई जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं, बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आम जनता लगातार महंगाई, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाते हुए जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।1
- हनुमानगढ़ में रोडवेज चालक की सूझबूझ से बची जच्चा-बच्चा की जान हनुमानगढ़। राजस्थान रोडवेज की चलती बस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ते देख बस चालक और परिचालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। समय पर अस्पताल पहुंचने से जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। चालक की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की यात्रियों तथा अस्पताल स्टाफ ने जमकर सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में समय पर लिया गया सही निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।1
- जाट बहरोड़ को विधायक ललित यादव की बड़ी सौगात: विकास कार्यों का उद्घाटन, पेयजल टंकी और बोरिंग की घोषणा! विधायक ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन. इंटरलॉकिंग टाइल सड़क एवं शिवालय में टीनशेड का किया उद्घाटन. बोरिंग मय पेयजल टंकी की घोषणा. सोड़ावास 3अगस्त। समीपवर्ती गांव जाट बहरोड़ में विधायक ललित यादव ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।गांव में पहुंचने पर विधायक ललित यादव का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। सरपंच सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता एवं राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव,विशिष्ठ अतिथि पार्षद भीमराज यादव,शैतान मीणा,किसान नेता हम्मीर यादव,पूर्व सरपंच रतन यादव,पंचायत समिति सदस्य संदीप यादव,जिला सचिव अंकित चौधरी,शीशराम यादव,ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान,अनिल बाल्मिकी,मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा करनीकोट का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में विधायक ललित यादव ने शिवालय की टीन शेड एवं इंटरलॉकिंग टाईल सड़क का उद्घाटन कर जाट बहरोड़- मुण्डनवाड़ा खुर्द रोड़ स्थित राम कालोनी में पेयजल के लिए पानी की टंकी मय बोरिंग की घोषणा करते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।आपने सदैव मेरा मान-सम्मान कर आपकी सेवा करने का मौका दिया इसलिए आपकी सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूं।साथ ही अधिकारियों को आमजन के कार्य की अनदेखी करने पर कड़ा संदेश दिया कि आमजन के कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपसरपंच साधूराम,देवप्रकाश,प्रताप तक्षक,सुन्दर बाबाजी,आजाद तक्षक,राजेन्द्र तक्षक,ब्रह्मप्रकाश तक्षक,सत्यनारायण,जोगेन्द्र,ईश्वर,राजसिंह,लालचन्द,राजेश,अनिल,नरेश राजवाड़ा,संजय,विजय मास्टर,मौजूद रहे।1
- नूंह जिला में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, उपायुक्त अखिल पिलानी ने सभी समुदायों का जताया आभार नूंह जिले में सावन के प्रथम सोमवार पर ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर झिरकेश्वर महादेव और सिंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 60 से अधिक स्थानों पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आमजन, पंच-सरपंचों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों का आभार जताते हुए कहा कि नूंह ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।1
- नारायणपुर में लेपर्ड का आतंक, भैंस के बच्चे को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत नारायणपुर। सोमवार सुबह करीब 5 बजे नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित पाण्ड़ाला की ढाणी में एक लेपर्ड ने जमकर आतंक मचाया। किसान चौथमल सैनी के घर में घुसे लेपर्ड ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पशुपालक सहमे हुए हैं। सूचना मिलते ही किसान नेता राकेश दायमा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हाल जाना। राकेश दायमा ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणपुर नगरपालिका और आसपास के आबादी क्षेत्रों में लगातार लेपर्ड की आवाजाही और हमले हो रहे हैं लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो निगरानी बढ़ाई गई और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई जिसके कारण लोगों और उनके मवेशियों की जान खतरे में है। राकेश दायमा ने राज्य सरकार और वन विभाग से मांग की है कि पीड़ित किसान को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए, प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ा जाए और आबादी वाले इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाकर वन्यजीवों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- किसी भी भाई को बकरी खरीदनी है तो संपर्क करें हमारे यहां पर तोतापुरी बकरी है इच्छुक व्यक्ति कॉल करें किसी भी वाइफ को बढ़िया नस्ल की बकरी चाहिए तो संपर्क करें तोता परी बकरी1