logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर स्थित न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ने की मिली धमकी! राजस्थान अजमेर जिले में स्थित न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

3 hrs ago
user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

अजमेर स्थित न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ने की मिली धमकी! राजस्थान अजमेर जिले में स्थित न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान अजमेर जिले में स्थित न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    राजस्थान अजमेर जिले में स्थित न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आशिष राजपुरोहित ने रियां बड़ी नगरपालिका में विधि अधिकारी (पैनल अधिवक्ता) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।
    1
    आशिष राजपुरोहित ने रियां बड़ी नगरपालिका में विधि अधिकारी (पैनल अधिवक्ता) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राज्य बजट 2026: जैतारण विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगातें, छात्रावास सहित कई विकास कार्य स्वीकृत पेश राज्य बजट 2026 में जैतारण विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकास सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई घोषणाएं की गईं। सबसे अहम घोषणा के तहत जैतारण में सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित एवं सुसज्जित आवास सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, रेलमगरा सर्किल से माकड़वाली होते हुए दीपावास तक सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से PHED जेईएन कार्यालय रास (जैतारण) को स्वीकृति दी गई है। साथ ही, निमाज स्थित मकरमंडी माताजी मंदिर के जीर्णोद्धार और कलालिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना को भी मंजूरी मिली है। जैतारण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बजट घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी बजट घोषणाओं पर खुशी जताते हुए इसे जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय बताया है।
    1
    राज्य बजट 2026: जैतारण विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगातें, छात्रावास सहित कई विकास कार्य स्वीकृत
पेश राज्य बजट 2026 में जैतारण विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकास सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई घोषणाएं की गईं।
सबसे अहम घोषणा के तहत जैतारण में सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित एवं सुसज्जित आवास सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
वहीं, रेलमगरा सर्किल से माकड़वाली होते हुए दीपावास तक सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से PHED जेईएन कार्यालय रास (जैतारण) को स्वीकृति दी गई है। साथ ही, निमाज स्थित मकरमंडी माताजी मंदिर के जीर्णोद्धार और कलालिया में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना को भी मंजूरी मिली है।
जैतारण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बजट घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी बजट घोषणाओं पर खुशी जताते हुए इसे जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय बताया है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by राजू आपकी आवाज
    1
    Post by राजू आपकी आवाज
    user_राजू आपकी आवाज
    राजू आपकी आवाज
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। 🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है। 👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं। 📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे
    1
    🚨 राजस्थान में बजरी लीज विवाद ने पकड़ा तूल — सीएम स्तर तक पहुँची ग्रामीणों की लड़ाई
खेडा मामावास–मेरिया क्षेत्र में बजरी लीज के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छठे दिन भी धरना जारी रहने के बावजूद मुख्यमंत्री स्तर से कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है।
🔴 जयपुर कूच की रणनीति तैयार
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए 10 गांवों में प्रति गांव 11 सदस्यीय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिससे आंदोलन को संगठित रूप दिया जा रहा है।
👥 महिलाओं सहित बड़ी जनभागीदारी
धरना स्थल पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई जल, जमीन और भविष्य की रक्षा से जुड़ी है, इसलिए लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
⚠️ प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
स्थानीय स्तर पर समाधान न निकलने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब वे आधे-अधूरे आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं।
📢 अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर
अगर समय रहते वार्ता नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश स्तर का बड़ा मुद्दा बन सकता हे
    user_Republic Bharat  news  S.S.R.P
    Republic Bharat news S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।
    3
    रायपुर (ब्यावर)
आसमान में अद्भुद दृश्य देखकर लोगों ने जताया आश्चर्य
बर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह आसमान में जो दृश्य लोगों ने देखा वो देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया । आसमान में उड़ रहे किसी उपकरण के पीछे लंबी सफेद लाइन गहरी बनती गई। वही दोनों तरफ से आ रहे उपकरण आसमान में एक दूसरे के विपरीत जा रहे थे। एक बार तो लोगों को ऐसा लगा कि दोनों उपकरण आपस में टकरा सकते है । लेकिन दोनों उपकरण बिल्कुल नजदीक आसमान में एक दूसरे को क्रॉस करते हुए निकले । जिससे आसमान में सफेद धुएं की लाइन क्रॉस की आकृति में बन गई। जो दृश्य भी अद्भुद नजर आया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • व्यापारी की स्कूटी से दो मिनट में बैग में रखे 5 लाख रुपये पार,पीड़ित पवन डाकघर से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आया था,दुकान में 1 लाख 70 हज़ार रुपये लेकर शादी में गया था,5 लाख रुपये बेग में डालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे थे,केसरगंज स्थित दूध लेते समय डेयरी के सामने हुई वारदात,डेयरी में लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुई केद,दो बदमाश स्कूटी का लॉक तोड़कर पैसे लेकर हुए फरार,पीड़ित पवन ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।।
    1
    व्यापारी की स्कूटी से दो मिनट में बैग में रखे 5 लाख रुपये पार,पीड़ित पवन डाकघर से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर आया था,दुकान में 1 लाख 70  हज़ार रुपये लेकर शादी में गया था,5 लाख रुपये बेग में डालकर स्कूटी की डिग्गी में रखे थे,केसरगंज स्थित दूध लेते समय डेयरी के सामने हुई वारदात,डेयरी में लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुई केद,दो बदमाश स्कूटी का लॉक तोड़कर पैसे लेकर हुए फरार,पीड़ित पवन ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी शिकायत,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कलक्ट्रेट की दीवारों पर छाई रंगत अजमेर-फ्रांस और भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर कलक्ट्रेट की बाहरी दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सौदर्य निखर उठा। महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाउंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के दूसरे दिन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। एडीए आयुक्त नित्या के. ने मौके पर पहुंच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पेंटिंग भी की। उन्होंने भविष्य में एडीए के साथ ऐसे आयोजन की योजना बनाने की बात कही। महिला जन अधिकार समिति सचिव इंदिरा पंचोली ने जिला कलक्टर लोकबंधु से मिलकर शहर के अन्य स्थानों को भी सुसज्जित करने का आग्रह किया। रंगोली कलाकार संजय कुमार सेठी ने बताया कि फ्रेंच कलाकार ऑड्रे व अजमेर के करीब 40 कलाकारों ने खेलकूद, आईटी, शिक्षा, आत्मरक्षा जैसे विषयों को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए चित्रांकन किया। संयोजन पृथ्वीराज फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तीकरण, कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।
    1
    कलक्ट्रेट की दीवारों पर छाई रंगत
अजमेर-फ्रांस और भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर कलक्ट्रेट की बाहरी दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सौदर्य निखर उठा। महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाउंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से आयोजित वॉल आर्ट फेस्टिवल के दूसरे दिन कलाकारों ने पेंटिंग्स बनाई। एडीए आयुक्त नित्या के. ने मौके पर पहुंच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पेंटिंग भी की। उन्होंने भविष्य में एडीए के साथ ऐसे आयोजन की योजना बनाने की बात कही। महिला जन अधिकार समिति सचिव इंदिरा पंचोली ने जिला कलक्टर लोकबंधु से मिलकर शहर के अन्य स्थानों को भी सुसज्जित करने का आग्रह किया। रंगोली कलाकार संजय कुमार सेठी ने बताया कि फ्रेंच कलाकार ऑड्रे व अजमेर के करीब 40 कलाकारों ने खेलकूद, आईटी, शिक्षा, आत्मरक्षा जैसे विषयों को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए चित्रांकन किया। संयोजन पृथ्वीराज फाउंडेशन सचिव दीपक शर्मा ने किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तीकरण, कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
    1
    मूंडवा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ज्ञानतालाब के पास एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.