SP कुशीनगर ने दो सिपाहियों को किया निलंबित, महिला और ढाबा संचालक ने लगाए थे गंभीर आरोप कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालिका ने थाने के दो सिपाहियों समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की, महिला को जबरन अपने साथ ले गए और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामला SP कुशीनगर तक पहुंचने के बाद दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पीड़ित ढाबा संचालक के अनुसार, कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव, सिपाही सत्येंद्र यादव और एक अन्य व्यक्ति सोमवार देर रात उसके कमरे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब और अन्य अनुचित मांग की, मांग पूरी न होने पर उन्होंने कमरे में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद तीनों पड़ोस में रहने वाली एक महिला को जबरन अपने साथ गोरखपुर के माड़ापार क्षेत्र ले गए। महिला का कहना है कि उसे करीब तीन घंटे तक अपने साथ रखा गया और मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे वापस घर छोड़ दिया गया। इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही उसे और ढाबा संचालक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष ने SP केशव कुमार को शिकायत देकर न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ितों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- DDU Gorakhpur University Convocation 2026: PhD धारकों के सम्मान पर विवाद, छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी1
- ट्रोल के बाद आज रवि किशन का मौन व्रत।.............. .. ट्रोल के बाद आज रवि किशन का मौन व्रत।1
- गोरखपुर पुलिस के बहादुर श्वान ‘वैनमोर’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि गोरखपुर, 04 अगस्त 2026। गोरखपुर पुलिस के श्वान दस्ते के बहादुर श्वान ‘वैनमोर’ के दुखद निधन पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर द्वारा वैनमोर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, डॉग स्क्वाड की टीम समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्वान ‘वैनमोर’ वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गोरखपुर पुलिस के श्वान दस्ते में शामिल हुआ था। अपने सेवाकाल के दौरान वैनमोर ने श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी, वीआईपी/वीवीआईपी ड्यूटी, महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा जांच, घटनास्थलों के निरीक्षण और खोजी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैनमोर ने विभिन्न घटनाओं के सफल अनावरण में भी सराहनीय योगदान दिया। गोरखपुर पुलिस ने उसके समर्पण, साहस और सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर सहजनवा, गोरखपुर। ऋषि सेवा समिति, सहजनवा के तत्वावधान में मंडी समिति पूर्वी गेट स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस काशी से पधारे प्रख्यात संत राघव ऋषि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के साधन और साधना दोनों को स्थिरता प्राप्त होती है तथा जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। संत राघव ऋषि जी ने कहा कि शिवमहापुराण में 24 हजार श्लोक और सात संहिताएं वर्णित हैं। तीर्थ स्नान से जहां शरीर पवित्र होता है, वहीं शिवपुराण कथा का श्रवण मन, वचन और कर्म को पवित्र बनाकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति कराता है। उन्होंने कथा के दौरान देवराज नामक ब्राह्मण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सांसारिक मोह और दुर्गुणों में फंसा व्यक्ति भी यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवपुराण का श्रवण करे तो भगवान शिव की कृपा से उसे मुक्ति प्राप्त हो सकती है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व सहजनवा कस्बे के काली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत राघव ऋषि जी के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा थाना चौराहा एवं तहसील मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ इसका समापन हुआ। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा लेकर नंदी महाराज की प्रतिमा के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमेश प्रताप सिंह सपत्नीक शिवपुराण की पवित्र पोथी एवं प्रधान कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, श्रीप्रकाश शुक्ल, नागेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, अरविंद तिवारी, अजय यादव, राकेश दूबे, हनुमान अग्रहरि, महेश कसौधन, राजन मिश्र, अशोक अग्रहरि, भगीरथ पाठक, ज्ञान अग्रहरि, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।1
- सभी फेसबुक फ्रेंड को मेरे तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं दिल से धन्यवाद1
- नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन 30.88 लाख की ठगी, फर्जी चेक देकर फरार बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 30.88 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताकर पहले आउटसोर्सिंग और फिर स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परसा बोधी गांव निवासी विजेंद्र कुमार चौधरी ने तहरीर में बताया कि सिद्धार्थनगर के सोनखर निवासी आकाश कुमार ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताया था। उसने विजेंद्र और उनके दो दोस्तों को आयकर विभाग व सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए। तहरीर के अनुसार, आरोपी ने विजेंद्र कुमार चौधरी से 15 लाख रुपये, उनके मित्र मनोज चौधरी से 12 लाख रुपये और पंकज कुमार चौधरी से 3.88 लाख रुपये वसूले। इस तरह तीनों से कुल 30.88 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों का विश्वास बनाए रखने के लिए आरोपी ने विजेंद्र को दिल्ली में प्रशिक्षण दिलाया और बाद में जॉइनिंग के नाम पर पटना भेज दिया। इतना ही नहीं, उसने 44,500 रुपये की दो किश्तें वेतन के रूप में भी दीं, ताकि किसी तरह का शक न हो। जब नौकरी नहीं मिली तो आरोपी ने दो-दो लाख रुपये के तीन चेक दिए। लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर गलत हस्ताक्षर होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मुंडेरवा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- गोरखपुर में हो रहे घटनाओं पर,सासंद रवि किशन पर क्या बोले लोग ? गोरखपुर में हो रहे घटनाओं पर,सासंद रवि किशन पर क्या बोले लोग ?1
- गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या पर नाई समाज का प्रदर्शन | दोषी पुलिसकर्मी को फांसी की मांग1
- बेलीपार में दर्दनाक हादसा, 2 साल की मासूम की मौत गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आक्रोशित लोगों ने फोरलेन मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।1