Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवगांव संगम में दर्दनाक हादसा, बेटियों को बचाते हुए आरक्षक की डूबने से मौत बहादुरी की मिसाल बने शिवलाल परस्ते, दोनों बेटियों की बचाई जान नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम पुलिस महकमे में शोक की लहर, परिजनों को दी गई तत्काल सहायता
Neelesh THAKUR
देवगांव संगम में दर्दनाक हादसा, बेटियों को बचाते हुए आरक्षक की डूबने से मौत बहादुरी की मिसाल बने शिवलाल परस्ते, दोनों बेटियों की बचाई जान नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम पुलिस महकमे में शोक की लहर, परिजनों को दी गई तत्काल सहायता
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज उस समय राहत मिली, जब तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मंगलवार को दोपहर 3 30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। वहीं, कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि इस तेज बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मौसम के इस बदलाव का आनंद लिया। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।1
- मंडला पुलिस: अंधविश्वास में की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 🚩 मंडला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में थाना बिछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 🚔 📍 क्या था मामला? बीती 1 मई को ग्राम फोक हलोन नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान संतु उईके (निवासी कुडैला) के रूप में हुई। पुलिस की बारीकी से की गई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 💀 हत्या की वजह: जांच में सामने आया कि आरोपी सखरु उईके ने "जादू-टोना" के संदेह में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले पत्थर से हमला किया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक को नहर में डुबो दिया। ✅ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गिरफ्तारी: आरोपी सखरु उईके को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामदगी: घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पत्थर पुलिस ने जब्त कर लिया है। 🌟 सराहनीय टीम: इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।1
- Post by Neelesh THAKUR1
- Post by Govardhan kushwaha1
- डोंगरमंडला में सनसनी: युवती ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस * आज 4 मई को 4 :40 जानकारी मिली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरमंडला में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है। **क्या है पूरा मामला?** मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरमंडला निवासी एक युवती का शव गांव के पास ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। जब ग्रामीणों ने शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। **पुलिस की कार्रवाई जारी** घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।1
- गर्मी से निपटने जनपद की तैयारी, जल संकट पर बनी रणनीति घंसौर, 4 मई 2026 भीषण गर्मी के बीच जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए घंसौर जनपद पंचायत में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के साथ जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पौड़ी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने हैंडपंपों की त्वरित मरम्मत, जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी आपूर्ति और जल संकट वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और स्थिति पर लगातार निगरानी रखें।1
- Post by Rishi Rajak1
- मंगलवार को शाम 5:30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडला शहर के एक रिहाइशी इलाके में कुत्तों के कटे हुए अंग मिलने के मामले में नगर पालिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जबलपुर की एक फर्म मां अम्बे नर्मदा इंटरप्राइजेज के संचालक और चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों की नसबंदी के बाद उनके अंगों को बिना किसी सुरक्षा या प्रिजर्वेशन के एक किराए के मकान में रखा था, जिससे इलाके में गंभीर बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया।1