इटावा में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को ले जा रही 6 प्राइवेट वैन पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन कर रही इन सभी वैन को पकड़कर सिविल लाइन थाना में निरुद्ध कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्रीय विद्यालय के आसपास चलाए गए जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर कुल लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन, यात्रीकर अधिकारी विवेक सिंह तथा टीआई संजय कुमार सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना आवश्यक दस्तावेज या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन चलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल अधिकृत और मानक स्कूल वाहनों से ही भेजें।
इटावा में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को ले जा रही 6 प्राइवेट वैन पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन कर रही इन सभी वैन को पकड़कर सिविल लाइन थाना में निरुद्ध कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्रीय विद्यालय के आसपास चलाए गए जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर कुल लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन, यात्रीकर अधिकारी विवेक सिंह तथा टीआई संजय कुमार सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना आवश्यक दस्तावेज या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन चलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल अधिकृत और मानक स्कूल वाहनों से ही भेजें।
- इटावा एक्सप्रेस etawah expressEtawah, Uttar Pradesh🤝1 hr ago
- उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग, स्थानीय पुलिस और Wildlife SOS के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना सैया क्षेत्र के तेहरा चौकी के पास आगरा-ग्वालियर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 10 तेंदुओं (पैंथर) की प्रतिबंधित खाल बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग पिछले करीब तीन महीने से इस गिरोह की संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और जैसे ही तस्करों ने सौदे की प्रक्रिया शुरू की, मौके पर दबिश देकर उन्हें धर दबोचा। होटल के कमरे में रखे कई बैगों की तलाशी लेने पर तेंदुओं की यह खालें बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में पकड़े गए आरोपियों के तार हरियाणा, मध्य प्रदेश और मुरैना से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह गिरोह वन्यजीवों की खाल कहां से लाता था और देश के किन-किन राज्यों में इनकी आपूर्ति की जा रही थी। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।2
- इटावा में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को ले जा रही 6 प्राइवेट वैन पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन कर रही इन सभी वैन को पकड़कर सिविल लाइन थाना में निरुद्ध कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्रीय विद्यालय के आसपास चलाए गए जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर कुल लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन, यात्रीकर अधिकारी विवेक सिंह तथा टीआई संजय कुमार सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना आवश्यक दस्तावेज या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन चलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल अधिकृत और मानक स्कूल वाहनों से ही भेजें।1
- इटावा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त ग्रेड वन एच पी राव दीक्षित की उपस्थिति में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने जलकर की वसूली, बिजली कटौती और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बैठक में कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के सामने जलकर की मनमानी वसूली गंभीर समस्या बन गई है। बंद भवनों और निष्क्रिय जल कनेक्शनों पर भी जलकर लगाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने लखनऊ आगजनी जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या सीमित करने, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की। साथ ही सड़कों के कूड़ा प्वाइंट्स को हटाकर पुनः सेल्फी प्वाइंट बनाने, टी टी चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित करने, कहारनपुल को जल्द खोलने और पक्का तालाब विक्टोरिया मेमोरियल के पास जमीन पर पड़े बिजली तारों व झुके खंभे को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। बैठक में जलभराव और सफाई की समस्याएं भी गूंजीं। महिला जिलाध्यक्ष ने रामनगर शिव कॉलोनी की गलियों में भरे नाली के गंदे पानी को निकालने की मांग रखी, जबकि युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने पक्का बाग मानिकपुर मोड़ के पास सड़क पर जमा बरसात के पानी से हो रही परेशानी का शीघ्र समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर से ही सवारियां भरने, सुंदरपुर फीडर के पास नाली सफाई कराने और आबादी के बीच से गुजरने वाले बड़े नालों की बरसात के मद्देनजर सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार जैन, रंजीत कुशवाहा, इक़रार अहमद, हरि शंकर पटेल, मोहम्मद उवैस, लल्लू वारसी, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, सतेंद्र कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा और अंजू यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवादित बयान को लेकर करणी सेना का गुस्सा भड़क गया है। संगठन के अध्यक्ष धृतेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों और करणी सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें मौलाना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने साफ शब्दों में कहा कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की ओर से मौलाना को अल्टीमेटम दिया गया और कुछ पदाधिकारियों ने तीखी चेतावनी भी जारी की। इस विरोध-प्रदर्शन के बीच करणी सेना के महामंत्री पंडित प्रवेश शर्मा ने 'Aryan TV' से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए संगठन का रुख स्पष्ट किया और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।1
- इटावा जिले के जसवंतनगर विद्युत उपखंड में गुरुवार को राजेश कुमार ने नए उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पूर्व एसडीओ आनंदपाल सिंह का स्थान लिया है। मूल रूप से रुद्रपुर के रहने वाले राजेश कुमार का स्थानांतरण बुलंदशहर से जसवंतनगर विद्युत उपखंड में हुआ है। हाईवे किनारे स्थित उपखंड कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों, अवर अभियंताओं, लाइन स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की और लंबित कार्यों तथा उपभोक्ता समस्याओं की जानकारी ली। नवनियुक्त एसडीओ राजेश कुमार ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को फाल्ट होने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने, बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, राजस्व वसूली में तेजी लाने और उपभोक्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले पर एक संदेश जारी किया है। देश के प्रधानमंत्री ने इस पूरे मुद्दे पर अपना संदेश साझा करते हुए अपनी बात रखी है।1
- इटावा के भरथना स्थित ऊसराहार पुलिस ने खाद-बीज कारोबारी विकास शाक्य के साथ हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने बीज की गुणवत्ता का बहाना बनाकर कारोबारी को खेत पर बुलाया था, जिसके बाद उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और अंगूठी लूट ली गई। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और 100% लूटा गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों—पंकज उर्फ अभिषेक पुत्र सर्वेश कुमार, ट्विंकल उर्फ अनुराग पुत्र सर्वेश कुमार तथा टिंकू पुत्र चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी नगला जलाल थाना ऊसराहार के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार इटावा भेज दिया गया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एसपी देहात श्रीशचंद के निर्देशन तथा नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ऊसराहार पुलिस को यह सफलता मिली है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ इटावा पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अपराध करने पर सलाखों के पीछे जाना तय है।1
- इटावा में उड़ी मोड़ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप और पुलिस चौकी के पास आवारा गौवंश की दयनीय स्थिति बनी हुई है। सड़क किनारे भूखे-प्यासे गौवंश खुले में भटकने को मजबूर हैं और कई पशु घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। सरकार द्वारा गौवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए गौशालाओं के संचालन के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सड़क पर आवारा घूम रहे इन गौवंश के कारण दुर्घटनाओं का भी लगातार खतरा बना रहता है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से माँग की है कि गौवंश को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित गौशालाओं में पहुँचाया जाए तथा उनके चारे, पानी और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की माँग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।1