logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवादित बयान को लेकर करणी सेना का गुस्सा भड़क गया है। संगठन के अध्यक्ष धृतेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों और करणी सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें मौलाना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने साफ शब्दों में कहा कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की ओर से मौलाना को अल्टीमेटम दिया गया और कुछ पदाधिकारियों ने तीखी चेतावनी भी जारी की। इस विरोध-प्रदर्शन के बीच करणी सेना के महामंत्री पंडित प्रवेश शर्मा ने 'Aryan TV' से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए संगठन का रुख स्पष्ट किया और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

6 hrs ago
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवादित बयान को लेकर करणी सेना का गुस्सा भड़क गया है। संगठन के अध्यक्ष धृतेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों और करणी सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें मौलाना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने साफ शब्दों में कहा कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की ओर से मौलाना को अल्टीमेटम दिया गया और कुछ पदाधिकारियों ने तीखी चेतावनी भी जारी की। इस विरोध-प्रदर्शन के बीच करणी सेना के महामंत्री पंडित प्रवेश शर्मा ने 'Aryan TV' से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए संगठन का रुख स्पष्ट किया और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवादित बयान को लेकर करणी सेना का गुस्सा भड़क गया है। संगठन के अध्यक्ष धृतेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों और करणी सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें मौलाना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने साफ शब्दों में कहा कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की ओर से मौलाना को अल्टीमेटम दिया गया और कुछ पदाधिकारियों ने तीखी चेतावनी भी जारी की। इस विरोध-प्रदर्शन के बीच करणी सेना के महामंत्री पंडित प्रवेश शर्मा ने 'Aryan TV' से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए संगठन का रुख स्पष्ट किया और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
    1
    उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदू देवी-देवताओं पर कथित विवादित बयान को लेकर करणी सेना का गुस्सा भड़क गया है। संगठन के अध्यक्ष धृतेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों और करणी सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें मौलाना के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने साफ शब्दों में कहा कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की ओर से मौलाना को अल्टीमेटम दिया गया और कुछ पदाधिकारियों ने तीखी चेतावनी भी जारी की। इस विरोध-प्रदर्शन के बीच करणी सेना के महामंत्री पंडित प्रवेश शर्मा ने 'Aryan TV' से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए संगठन का रुख स्पष्ट किया और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटावा के बढ़पुरा विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला बाबा और मानिकपुर बिशु में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपब्लिक हिंदुस्तान न्यूज की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कई शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। नगला बाबा प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक सुबह 8:35 बजे पहुंचे, जबकि प्रधानाध्यापक सुशीला यादव लगभग 9:30 बजे विद्यालय पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर देर से आते हैं और कुछ समय रुककर मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई पर ध्यान न दिए जाने से सरकारी स्कूलों में बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास आर्थिक संसाधन हैं, वे अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेज रहे हैं, जबकि गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य सरकारी स्कूलों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है, जिससे सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके बाद मानिकपुर बिशु प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, जहां देरी के संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक सुमन देवी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।
    2
    इटावा के बढ़पुरा विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला बाबा और मानिकपुर बिशु में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपब्लिक हिंदुस्तान न्यूज की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कई शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। नगला बाबा प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक सुबह 8:35 बजे पहुंचे, जबकि प्रधानाध्यापक सुशीला यादव लगभग 9:30 बजे विद्यालय पहुंचीं।

निरीक्षण के दौरान मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर देर से आते हैं और कुछ समय रुककर मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई पर ध्यान न दिए जाने से सरकारी स्कूलों में बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास आर्थिक संसाधन हैं, वे अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेज रहे हैं, जबकि गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य सरकारी स्कूलों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है, जिससे सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके बाद मानिकपुर बिशु प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, जहां देरी के संबंध में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक सुमन देवी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग, स्थानीय पुलिस और Wildlife SOS के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना सैया क्षेत्र के तेहरा चौकी के पास आगरा-ग्वालियर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 10 तेंदुओं (पैंथर) की प्रतिबंधित खाल बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग पिछले करीब तीन महीने से इस गिरोह की संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और जैसे ही तस्करों ने सौदे की प्रक्रिया शुरू की, मौके पर दबिश देकर उन्हें धर दबोचा। होटल के कमरे में रखे कई बैगों की तलाशी लेने पर तेंदुओं की यह खालें बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में पकड़े गए आरोपियों के तार हरियाणा, मध्य प्रदेश और मुरैना से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह गिरोह वन्यजीवों की खाल कहां से लाता था और देश के किन-किन राज्यों में इनकी आपूर्ति की जा रही थी। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग, स्थानीय पुलिस और Wildlife SOS के संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना सैया क्षेत्र के तेहरा चौकी के पास आगरा-ग्वालियर रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 10 तेंदुओं (पैंथर) की प्रतिबंधित खाल बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग पिछले करीब तीन महीने से इस गिरोह की संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और जैसे ही तस्करों ने सौदे की प्रक्रिया शुरू की, मौके पर दबिश देकर उन्हें धर दबोचा। होटल के कमरे में रखे कई बैगों की तलाशी लेने पर तेंदुओं की यह खालें बरामद हुईं।

प्रारंभिक जांच में पकड़े गए आरोपियों के तार हरियाणा, मध्य प्रदेश और मुरैना से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह गिरोह वन्यजीवों की खाल कहां से लाता था और देश के किन-किन राज्यों में इनकी आपूर्ति की जा रही थी। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को ले जा रही 6 प्राइवेट वैन पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन कर रही इन सभी वैन को पकड़कर सिविल लाइन थाना में निरुद्ध कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्रीय विद्यालय के आसपास चलाए गए जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर कुल लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन, यात्रीकर अधिकारी विवेक सिंह तथा टीआई संजय कुमार सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना आवश्यक दस्तावेज या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन चलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल अधिकृत और मानक स्कूल वाहनों से ही भेजें।
    1
    इटावा में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को ले जा रही 6 प्राइवेट वैन पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन कर रही इन सभी वैन को पकड़कर सिविल लाइन थाना में निरुद्ध कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केंद्रीय विद्यालय के आसपास चलाए गए जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर कुल लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन हुमा परवीन, यात्रीकर अधिकारी विवेक सिंह तथा टीआई संजय कुमार सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना आवश्यक दस्तावेज या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर वाहन चलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें केवल अधिकृत और मानक स्कूल वाहनों से ही भेजें।
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • इटावा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त ग्रेड वन एच पी राव दीक्षित की उपस्थिति में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने जलकर की वसूली, बिजली कटौती और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बैठक में कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के सामने जलकर की मनमानी वसूली गंभीर समस्या बन गई है। बंद भवनों और निष्क्रिय जल कनेक्शनों पर भी जलकर लगाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने लखनऊ आगजनी जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या सीमित करने, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की। साथ ही सड़कों के कूड़ा प्वाइंट्स को हटाकर पुनः सेल्फी प्वाइंट बनाने, टी टी चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित करने, कहारनपुल को जल्द खोलने और पक्का तालाब विक्टोरिया मेमोरियल के पास जमीन पर पड़े बिजली तारों व झुके खंभे को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। बैठक में जलभराव और सफाई की समस्याएं भी गूंजीं। महिला जिलाध्यक्ष ने रामनगर शिव कॉलोनी की गलियों में भरे नाली के गंदे पानी को निकालने की मांग रखी, जबकि युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने पक्का बाग मानिकपुर मोड़ के पास सड़क पर जमा बरसात के पानी से हो रही परेशानी का शीघ्र समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर से ही सवारियां भरने, सुंदरपुर फीडर के पास नाली सफाई कराने और आबादी के बीच से गुजरने वाले बड़े नालों की बरसात के मद्देनजर सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार जैन, रंजीत कुशवाहा, इक़रार अहमद, हरि शंकर पटेल, मोहम्मद उवैस, लल्लू वारसी, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, सतेंद्र कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा और अंजू यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
    2
    इटावा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त ग्रेड वन एच पी राव दीक्षित की उपस्थिति में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने जलकर की वसूली, बिजली कटौती और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बैठक में कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के सामने जलकर की मनमानी वसूली गंभीर समस्या बन गई है। बंद भवनों और निष्क्रिय जल कनेक्शनों पर भी जलकर लगाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने लखनऊ आगजनी जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या सीमित करने, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की। साथ ही सड़कों के कूड़ा प्वाइंट्स को हटाकर पुनः सेल्फी प्वाइंट बनाने, टी टी चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित करने, कहारनपुल को जल्द खोलने और पक्का तालाब विक्टोरिया मेमोरियल के पास जमीन पर पड़े बिजली तारों व झुके खंभे को ठीक कराने का मुद्दा उठाया।

बैठक में जलभराव और सफाई की समस्याएं भी गूंजीं। महिला जिलाध्यक्ष ने रामनगर शिव कॉलोनी की गलियों में भरे नाली के गंदे पानी को निकालने की मांग रखी, जबकि युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने पक्का बाग मानिकपुर मोड़ के पास सड़क पर जमा बरसात के पानी से हो रही परेशानी का शीघ्र समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर से ही सवारियां भरने, सुंदरपुर फीडर के पास नाली सफाई कराने और आबादी के बीच से गुजरने वाले बड़े नालों की बरसात के मद्देनजर सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार जैन, रंजीत कुशवाहा, इक़रार अहमद, हरि शंकर पटेल, मोहम्मद उवैस, लल्लू वारसी, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, सतेंद्र कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा और अंजू यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_गौतम सिंह  पत्रकार  इटावा
    गौतम सिंह पत्रकार इटावा
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले पर एक संदेश जारी किया है। देश के प्रधानमंत्री ने इस पूरे मुद्दे पर अपना संदेश साझा करते हुए अपनी बात रखी है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले पर एक संदेश जारी किया है। देश के प्रधानमंत्री ने इस पूरे मुद्दे पर अपना संदेश साझा करते हुए अपनी बात रखी है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा के भरथना स्थित ऊसराहार पुलिस ने खाद-बीज कारोबारी विकास शाक्य के साथ हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने बीज की गुणवत्ता का बहाना बनाकर कारोबारी को खेत पर बुलाया था, जिसके बाद उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और अंगूठी लूट ली गई। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और 100% लूटा गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों—पंकज उर्फ अभिषेक पुत्र सर्वेश कुमार, ट्विंकल उर्फ अनुराग पुत्र सर्वेश कुमार तथा टिंकू पुत्र चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी नगला जलाल थाना ऊसराहार के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार इटावा भेज दिया गया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एसपी देहात श्रीशचंद के निर्देशन तथा नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ऊसराहार पुलिस को यह सफलता मिली है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ इटावा पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अपराध करने पर सलाखों के पीछे जाना तय है।
    1
    इटावा के भरथना स्थित ऊसराहार पुलिस ने खाद-बीज कारोबारी विकास शाक्य के साथ हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने बीज की गुणवत्ता का बहाना बनाकर कारोबारी को खेत पर बुलाया था, जिसके बाद उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और अंगूठी लूट ली गई। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और 100% लूटा गया सामान बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों—पंकज उर्फ अभिषेक पुत्र सर्वेश कुमार, ट्विंकल उर्फ अनुराग पुत्र सर्वेश कुमार तथा टिंकू पुत्र चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी नगला जलाल थाना ऊसराहार के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार इटावा भेज दिया गया है।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एसपी देहात श्रीशचंद के निर्देशन तथा नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ऊसराहार पुलिस को यह सफलता मिली है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ इटावा पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अपराध करने पर सलाखों के पीछे जाना तय है।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.