logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर में लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर...

1 hr ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शाहजहांपुर में लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुधवाना में फायरिंग और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार,दूसरे की तलाश जारी शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी गुरूपाल निवासी जिराऊ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट के बाद घर के बाहर फायरिंग की गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों के घायल होने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मदनापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरूपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बुधवाना में फायरिंग और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार,दूसरे की तलाश जारी 
शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी गुरूपाल निवासी जिराऊ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट के बाद घर के बाहर फायरिंग की गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों के घायल होने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मदनापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरूपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • सिटी मजिस्ट्रेट को समूह सखियों ने दिया ज्ञापन,समूह सखियों का मानदेय बढ़ाने की मांग, बोलीं- ₹2000 में घर चलाएं या गांवों की जिम्मेदारी निभाएं छह साल से मानदेय में नहीं हुआ इजाफा, महंगाई बढ़ी लेकिन आमदनी वहीं की वहीं सीएम से ₹2000 की जगह ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय देने की गुहार शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की समूह सखी, स्वास्थ्य सखी और बैंक सखी समेत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक उन्हें ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 मासिक मानदेय ही मिल रहा है, जबकि इस दौरान महंगाई में लगातार इजाफा हुआ है। छह साल में मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सखियों का कहना है कि वे प्रतिदिन गांवों में घर-घर जाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन, बैठक, बचत, बैंक लिंकेज, ऋण वसूली और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका दावा है कि ₹2000 मानदेय में से करीब ₹1000 आने-जाने, मोबाइल रिचार्ज, इंटरनेट, स्टेशनरी और फोटो आदि पर खर्च हो जाता है। ऐसे में शेष राशि में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार ने श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि की है, ऐसे में समान प्रकृति का मेहनत-मजदूरी वाला कार्य करने वाली सखियों के मानदेय पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए। सखियों ने ₹2000 मासिक मानदेय के स्थान पर ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक देने तथा काम के दौरान किसी सखी को हटाए जाने की स्थिति में उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे भी वही महंगाई झेल रही हैं, जो अन्य श्रमिक और कर्मचारी झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री से उन्होंने मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
    1
    सिटी मजिस्ट्रेट को समूह सखियों ने दिया ज्ञापन,समूह सखियों का मानदेय बढ़ाने की मांग, बोलीं- ₹2000 में घर चलाएं या गांवों की जिम्मेदारी निभाएं

छह साल से मानदेय में नहीं हुआ इजाफा, महंगाई बढ़ी लेकिन आमदनी वहीं की वहीं
सीएम से ₹2000 की जगह ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय देने की गुहार
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की समूह सखी, स्वास्थ्य सखी और बैंक सखी समेत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक उन्हें ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 मासिक मानदेय ही मिल रहा है, जबकि इस दौरान महंगाई में लगातार इजाफा हुआ है। छह साल में मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
सखियों का कहना है कि वे प्रतिदिन गांवों में घर-घर जाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन, बैठक, बचत, बैंक लिंकेज, ऋण वसूली और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका दावा है कि ₹2000 मानदेय में से करीब ₹1000 आने-जाने, मोबाइल रिचार्ज, इंटरनेट, स्टेशनरी और फोटो आदि पर खर्च हो जाता है। ऐसे में शेष राशि में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार ने श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि की है, ऐसे में समान प्रकृति का मेहनत-मजदूरी वाला कार्य करने वाली सखियों के मानदेय पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए। सखियों ने ₹2000 मासिक मानदेय के स्थान पर ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक देने तथा काम के दौरान किसी सखी को हटाए जाने की स्थिति में उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे भी वही महंगाई झेल रही हैं, जो अन्य श्रमिक और कर्मचारी झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री से उन्होंने मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
    user_Tinku kanujiya
    Tinku kanujiya
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में देवर गिरफ्तार शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी सागर राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को सीएमओ कार्यालय तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका का देवर है। पुलिस के मुताबिक, देहरादून निवासी छत्रपाल सिंह ने 19 अगस्त को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी सलोनी को ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में प्लॉट की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सलोनी ने 18 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पति शिवम राठौर, ससुर कमलेश राठौर, सास राजकुमारी उर्फ अन्नू और देवर सागर राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सागर के खिलाफ वर्ष 2025 में भी दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
    1
    दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में देवर गिरफ्तार 

शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित 23 वर्षीय आरोपी सागर राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को सीएमओ कार्यालय तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका का देवर है। 
पुलिस के मुताबिक, देहरादून निवासी छत्रपाल सिंह ने 19 अगस्त को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी सलोनी को ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में प्लॉट की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सलोनी ने 18 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
मामले में पति शिवम राठौर, ससुर कमलेश राठौर, सास राजकुमारी उर्फ अन्नू और देवर सागर राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सागर के खिलाफ वर्ष 2025 में भी दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर में लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर...
    1
    शाहजहांपुर में लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर...
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ****निगोही नगर पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप तेज*** 👉अध्यक्ष मनोज वर्मा ने रखी अपनी बात शाहजहांपुर। निगोही नगर पंचायत को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने संबंधित आरोपों पर जवाब देते हुए अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट की और कहा कि वास्तविकता क्या है, यह जनता के सामने होना चाहिए। निगोही में विकास कार्यों को लेकर हाल में भी सवाल उठे हैं। स्टेशन मार्ग की बदहाली को लेकर किसान यूनियन ने निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की थी। **अध्यक्ष मनोज वर्मा ने आरोपों पर क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान।**
    1
    ****निगोही नगर पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप तेज***

👉अध्यक्ष मनोज वर्मा ने रखी अपनी बात
शाहजहांपुर। निगोही नगर पंचायत को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने संबंधित आरोपों पर जवाब देते हुए अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट की और कहा कि वास्तविकता क्या है, यह जनता के सामने होना चाहिए।
निगोही में विकास कार्यों को लेकर हाल में भी सवाल उठे हैं। स्टेशन मार्ग की बदहाली को लेकर किसान यूनियन ने निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की थी। 
**अध्यक्ष मनोज वर्मा ने आरोपों पर क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान।**
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर के सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में आज SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। शाहजहांपुर के सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में आज SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सफाई कर्मी महिलाओं ने समय से वेतन न मिलने की शिकायत की। आयोग सदस्य ने DDO और SP City देवेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद में 1,06,308 लोगों को वृद्धा पेंशन और 1063 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है। लोकेशन: सुभाष चंद्र बोस भवन, शाहजहांपुर रिपोर्ट: शाहजहांपुर एक्सप्रेस भारत
    1
    शाहजहांपुर के सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में आज SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

शाहजहांपुर के सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में आज SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सफाई कर्मी महिलाओं ने समय से वेतन न मिलने की शिकायत की। आयोग सदस्य ने DDO और SP City देवेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में 1,06,308 लोगों को वृद्धा पेंशन और 1063 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है।
लोकेशन: सुभाष चंद्र बोस भवन, शाहजहांपुर
रिपोर्ट: शाहजहांपुर एक्सप्रेस भारत
    user_Shahjahanpur Express Bharat
    Shahjahanpur Express Bharat
    Media company शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ""रोजा में बारिश का रौद्र रूप! >~36 घंटे की मूसलाधार बारिश से आदर्श नगर कॉलोनी जलमग्न, खाली प्लाट बने तालाब और गलियों में भारी जलभराव। नालियां चोक होने से पानी की निकासी ठप। आखिर कब मिलेगी जलभराव से राहत*** रोजा (शाहजहांपुर)। 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रोजा क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते आदर्श नगर कॉलोनी तालाब में तब्दील हो गई है। गलियों और रास्तों पर जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति गंभीर होने से मकानों को भी नुकसान पहुंचने की स्थिति बन गई है। बारिश का पानी निकलने का रास्ता बंद होने के कारण आदर्श नगर कॉलोनी में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नालियां और नाला-नालियां चोक होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। खाली प्लाटों में पानी भरकर वे तालाब का रूप ले चुके हैं, जबकि कई गलियों में घुटनों तक पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है। लगातार बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। आदर्श नगर में जलभराव ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नालियों की सफाई और पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी कॉलोनी में ही जमा होता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा चोक नालियों की सफाई कराने की मांग की है। फिलहाल लगातार बारिश के बीच रोजा क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और आदर्श नगर कॉलोनी के लोग जलभराव से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    ""रोजा में बारिश का रौद्र रूप!
>~36 घंटे की मूसलाधार बारिश से आदर्श नगर कॉलोनी जलमग्न, खाली प्लाट बने तालाब और गलियों में भारी जलभराव। नालियां चोक होने से पानी की निकासी ठप। आखिर कब मिलेगी जलभराव से राहत***
रोजा (शाहजहांपुर)। 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रोजा क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते आदर्श नगर कॉलोनी तालाब में तब्दील हो गई है। गलियों और रास्तों पर जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति गंभीर होने से मकानों को भी नुकसान पहुंचने की स्थिति बन गई है।
बारिश का पानी निकलने का रास्ता बंद होने के कारण आदर्श नगर कॉलोनी में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नालियां और नाला-नालियां चोक होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है। खाली प्लाटों में पानी भरकर वे तालाब का रूप ले चुके हैं, जबकि कई गलियों में घुटनों तक पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है।
लगातार बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही और जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
आदर्श नगर में जलभराव ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नालियों की सफाई और पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी कॉलोनी में ही जमा होता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा चोक नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
फिलहाल लगातार बारिश के बीच रोजा क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और आदर्श नगर कॉलोनी के लोग जलभराव से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दलितों की शिकायतों पर अफसरों की जवाबदेही तय,*** 👉 आयोग सदस्य ने कहा—लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई शाहजहांपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति परखी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में डीडीओ और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयोग सदस्य ने विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को समय से वेतन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। समीक्षा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के 1,081 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,063 सामूहिक विवाह संपन्न होने की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 377 लाभार्थी शामिल हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 902 लाभार्थियों के भुगतान लंबित पाए गए। सदस्य ने उपलब्ध बजट के अनुसार अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना की समीक्षा में 214 प्रकरणों में 286 पीड़ित सामने आए। इनमें हत्या के छह, बलात्कार के चार और अन्य अत्याचार के 176 प्रकरण शामिल हैं। लंबित मामलों में 127 पीड़ितों को भुगतान के लिए 259.15 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई। बैठक में शादी अनुदान, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन तथा पीएम-अजय योजना की भी समीक्षा हुई। वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के तहत जिले में 1,06,308 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है, जिनमें 20,942 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं। आयोग सदस्य ने बैठक के बाद जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    दलितों की शिकायतों पर अफसरों की जवाबदेही तय,***

👉 आयोग सदस्य ने कहा—लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुण्डे ने सोमवार को सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति परखी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में डीडीओ और अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयोग सदस्य ने विशेष रूप से स्वच्छता कर्मियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को समय से वेतन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
समीक्षा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के 1,081 के लक्ष्य के सापेक्ष 1,063 सामूहिक विवाह संपन्न होने की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 377 लाभार्थी शामिल हैं।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 902 लाभार्थियों के भुगतान लंबित पाए गए। सदस्य ने उपलब्ध बजट के अनुसार अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता योजना की समीक्षा में 214 प्रकरणों में 286 पीड़ित सामने आए। इनमें हत्या के छह, बलात्कार के चार और अन्य अत्याचार के 176 प्रकरण शामिल हैं। लंबित मामलों में 127 पीड़ितों को भुगतान के लिए 259.15 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में शादी अनुदान, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन तथा पीएम-अजय योजना की भी समीक्षा हुई। वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजना के तहत जिले में 1,06,308 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है, जिनमें 20,942 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं।
आयोग सदस्य ने बैठक के बाद जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.