logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन 2027 में जुटने का आह्वान, प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा में मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप बंटू गौर के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बताया गया कि सिंडोस दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे प्रभारी मंत्री का भरथना कस्बा समेत बहारपुरा गांव में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंडल महामंत्री त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, सभासद सुशील पोरवाल, उमेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संजीव पोरवाल, शरद अवस्थी समेत अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

6 hrs ago
user_Sanjay shukla
Sanjay shukla
भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
63914154-0afc-4284-86ba-397b6fdf6348

मिशन 2027 में जुटने का आह्वान, प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत भरथना। कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा में मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप बंटू गौर के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बताया गया कि सिंडोस दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे प्रभारी मंत्री का भरथना कस्बा समेत बहारपुरा गांव में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंडल महामंत्री त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, सभासद सुशील पोरवाल, उमेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि संजीव पोरवाल, शरद अवस्थी समेत अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Devendra singh Bhadauriya
    1
    Post by Devendra singh Bhadauriya
    user_Devendra singh Bhadauriya
    Devendra singh Bhadauriya
    Farmer Etawah, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*
    1
    *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई  पत्नी को नही रहने देते रोते  बिलखते परिवार की कोई  मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए  मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
    1
    अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Monu Rajput
    2
    Post by Monu Rajput
    user_Monu Rajput
    Monu Rajput
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..।
भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • vapi Gujarat to bharatpur JN
    3
    vapi Gujarat to bharatpur JN
    user_Devendra singh Bhadauriya
    Devendra singh Bhadauriya
    Farmer Etawah, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.