तेज रफ्तार कार ने वाईक सवारों को मारी टक्कर घायल स्थिति में सीएचसी में भर्ती। बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से लौट रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये ,गस्तकर रही पुलिस की गाड़ी से घायलों को गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रोहताश निवासी दौलतपुर पट्टी ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया निवासी तीरथ प्रसाद (45 वर्ष) अपने पुत्र अमन के साथ अपनी ससुराल दौलतपुर पट्टी गए हुए थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस बरखेड़ा लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब उनकी बाइक ग्राम प्रतापडंडी के समीप पहुँची, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चार पहिया बाहन चालक घटनास्थल से बाहन लेकर फरार हो गया। घटना के समय इलाके में गश्त कर रही स्थानीय पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लादकर सीएचसी बरखेड़ा पहुँचाया। वहाँ इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि अभी कोई शिकायत नही मिली हैं ,पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही हैं।
तेज रफ्तार कार ने वाईक सवारों को मारी टक्कर घायल स्थिति में सीएचसी में भर्ती। बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से लौट रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये ,गस्तकर रही पुलिस की गाड़ी से घायलों को गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रोहताश निवासी दौलतपुर पट्टी ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया निवासी तीरथ प्रसाद (45 वर्ष) अपने पुत्र अमन के साथ अपनी ससुराल दौलतपुर पट्टी गए हुए थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस बरखेड़ा लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब उनकी बाइक ग्राम प्रतापडंडी के समीप पहुँची, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चार पहिया बाहन चालक घटनास्थल से बाहन लेकर फरार हो गया। घटना के समय इलाके में गश्त कर रही स्थानीय पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लादकर सीएचसी बरखेड़ा पहुँचाया। वहाँ इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि अभी कोई शिकायत नही मिली हैं ,पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही हैं।
- पूरनपुर मंडी में जिलाधिकारी ने धान खरीद का निरीक्षण किया। पीलीभीत। पूरनपुर मंडी में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- पीलीभीत: पेट्रोल पंप मैनेजर ने कटना नदी पुल से छलांग लगाई पीलीभीत/बीसलपुर: बीसलपुर-बिल्संडा मार्ग पर कटना नदी के पुल पर शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय पेट्रोल पंप मैनेजर अभिषेक जायसवाल ने संदिग्ध हालात में नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नदी से बाहर निकाला। थाना करेली क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी अभिषेक जायसवाल बमरौली स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना रूमाल, ब्लेड, शराब की खाली बोतल, सिगरेट, मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने गले पर ब्लेड से वार किया था। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने मामले की जांच जारी होने की सूचना दी है।1
- बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में कटी धान की फसल भीगी भदपुरा। शनिवार रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका सता रही है। किसानों ने कड़ी धूप और दिन-रात मेहनत करके धान की फसल तैयार की थी। अब जब फसल काटकर घर लाने का समय आया तो अचानक हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी फसल भीगने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और दाने खराब होने का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बारिश से फसल खराब होने पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।1
- राम सीता सहित चारों भाइयों का विवाह देख हर्षित हुए देवता, अयोध्या में मनाया भव्य विवाह उत्सव। • जनकपुर से अयोध्या तक बरसी खुशियां चारों राजकुमारों के विवाह से राममय हुआ वातावरण। • मिथिला से अयोध्या तक छाया विवाह का उल्लास, चारों भाइयों के परिणय से गूंज उठी अवध नगरी। • चारों राजकुमारों के विवाह से सजी अयोध्या, मंगलगीतों और पुष्पवर्षा से गूंज उठा राजमहल। • बीसलपुर। पीलीभीत। दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के गांव नूरानपुर के गोरक्ष पीठ आश्रम में योगी हनुमान नाथ के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के दौरान शनिवार को कथा व्यास अंजनी शरण महाराज ने जनकपुरी से अयोध्या तक की विवाह उत्सव का वृत्तांत भाव पूर्ण सुनाया। राजा जनक के दूत मिथिला से अयोध्या पहुँचे और राजा दशरथ की आज्ञा से राजसभा में प्रवेश कर उन्होंने महाराज दशरथ को महर्षि विश्वामित्र का संदेश दिया और श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने का पूरा वृत्तांत सुनाया। पुत्र राम की इस असाधारण सफलता और राजा जनक द्वारा भेजे गए विवाह के प्रस्ताव को सुनकर महाराज दशरथ का हृदय आनंद से भर गया। दशरथ ने दूतों को ढेरों उपहार दिए और कुलगुरु वशिष्ठ से परामर्श कर मिथिला जाने की घोषणा कर दी। अगले ही दिन अयोध्या से एक अत्यंत विशाल और भव्य बारात ने मिथिला के लिए प्रस्थान किया। इस बारात में सेना हाथी, घोड़े, रथ और पैदल सैनिक बड़े-बड़े ऋषि-मुनि और अयोध्या के सभी नागरिक शामिल हुए। अयोध्या से विशाल बारात मिथिला की सीमा पर पहुँची, तो राजा जनक अपने मंत्रियों के साथ अगवानी के लिए खड़े हुए । अंजनी शरण महाराज ने कहां दोनों महान सम्राटों दशरथ और जनक का मिलन अत्यंत भावपूर्ण और ऐतिहासिक रहा महाराज ने कहां आजकल तो पहले जैसे सम्बन्ध कहां है। महाराज दशरथ ने जब विश्वामित्र के साथ गए अपने पुत्रों, राम और लक्ष्मण को देखा, तो वे प्रेम से गदगद हो गए और उन्हें गले लगा लिया। शुभ मुहूर्त आने पर महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र और शतानंद जनक के कुलगुरु ने वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ विवाह कराया । राजा जनक ने अपनी सबसे बड़ी और प्रिय पुत्री सीता का हाथ श्रीराम के हाथ में सौंपते हुए वह प्रसिद्ध श्लोक कहा था । • अंजनी शरण महाराज श्लोक " इयं सीता मम सुता सहधर्मचरी तव। प्रतीच्छ चैनां भद्रं ते पाणिं गृह्णीष्व पाणिना॥ हे राम। यह मेरी पुत्री सीता है, जो आज से जीवन के हर धर्म में तुम्हारी सहचरी होगी। इसे स्वीकार करो और इसका पाणिग्रहण करो। इसके पश्चात, महर्षियों की आज्ञा से राजा जनक ने अपनी दूसरी रूपवान पुत्री उर्मिला का विवाह लक्ष्मण के साथ, मांडवी का विवाह भरत से और छोटी पुत्री श्रुतकीर्ति का विवाह शत्रुघ्न के साथ अत्यंत धूमधाम से संपन्न कराया था। चारों भाइयों का विवाह एक साथ होते देख देवता भी हर्षित हो उठे और आकाश से पुष्पों की निरंतर वर्षा करने लगी और नगडे बजने लगे। अप्सराएं नृत्य करने लगीं और गंधर्वों ने मंगल गीत गाए। मिथिला नरेश जनक ने दहेज के रूप में असंख्य हाथी, घोड़े, रथ, दास-दासियां, स्वर्ण और आभूषण अयोध्या नरेश को भेंट किए। कुछ दिन मिथिला में उत्तम सत्कार का आनंद लेने के बाद, विदाई की अत्यंत भावुक बेला आई। राजा जनक और महारानी सुनयना अपनी पुत्रियों को रथ में बैठाते समय फूट-फूट कर रो पड़े। पूरे मिथिला नगर की आंखों में आंशुओ की धारा बहने लगी। अपनी राजकुमारियों और अयोध्या की बारात को विदा करके मिथिला वासी भारी मन से लौट आए।बारात जब अयोध्या पहुँची, तो पूरी नगरी को दुल्हनों के स्वागत के लिए स्वर्ग के समान सजाया गया था। अयोध्या की माताओं कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा ने राजद्वार पर आरती की थाल सजाकर अपनी चारों सुंदर बहुओं और पुत्रों का स्वागत किया। राजमहल खुशियों और उत्सव से गूंज उठा। ब्राह्मणों को दान दिए गए और प्रजा ने इस मांगलिक अवसर पर खूब जश्न मनाया। इस अवसर पर कथा यजमान नगर पंचायत बिलसंडा के चेयरमैन डीके गुप्ता पत्नी अनीता गुप्ता और हरदेव मिश्रा सहपत्नी एवं आचार्य अखिलेश मिश्रा ने विधि विधान से पूजन कराया है । मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और बरेली मंडल के पासपोर्ट अधिकारी शैलेन्द्र सपरिवार और संयोजक राकेश कुमार मिश्र (अनावा), विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अक्षत चंदेल, अवनीश जायसवाल, शिवानी जायसवाल, विजय गंगवार ,विजय गंगवार, आशुतोष शर्मा ,सुनील वर्मा,कपूर सिंह, शिवस्वरूप गंगवार, संजय गंगवार सहित कमेटी के सदस्य, महिला मंडल और हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- गन्ना भुगतान पर बहेड़ी में सपा का हुंकार, विधायक अताउर रहमान की अगुवाई में निकली रैली, एसडीएम को भेजा ज्ञापन1
- सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा एकता और अखंडता का संदेश किसान नेता देवस्वरूप पटेल मौजूद। सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, राष्ट्रहित में योगदान को किया याद बीसलपुर के सरदार पटेल पार्क में क्रांतिकारी विचार मंच ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान बीसलपुर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती बीसलपुर स्थित सरदार पटेल पार्क में क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने कहा कि देशभर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि सरदार पटेल ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के कारण ही देश एकता के सूत्र में बंध सका। उनके आदर्श आज भी समाज और देश को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में रामप्रसाद गंगवार, डॉ. प्रथमेश भारद्वाज, यशवंत सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, अवनीश गंगवार, यशपाल गंगवार, नरेंद्र कुमार, सर्वेश गंगवार और मंगली प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- सिटी कॉन्वेंट स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया आज दिनांक 31 अक्टूबर दिन शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना जी ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीनों सेनाओं के एनसीसी कैडेट्स रहे। आर्मी विंग, नेवी विंग और एयर विंग के कैडेट्स ने संयुक्त मार्च पास्ट कर सलामी दी। कैडेट्स के अनुशासन और कदमताल ने सभी को प्रभावित किया। इसके बाद रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। तिरंगा हाथ में लेकर तीनों विंग के एनसीसी कैडेट्स सबसे आगे चले। उनके पीछे छात्र-छात्राएं, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक एकता के नारे लगाते हुए दौड़े। तत्पश्चात सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- तेज रफ्तार कार ने वाईक सवारों को मारी टक्कर घायल स्थिति में सीएचसी में भर्ती। बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से लौट रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये ,गस्तकर रही पुलिस की गाड़ी से घायलों को गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रोहताश निवासी दौलतपुर पट्टी ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया निवासी तीरथ प्रसाद (45 वर्ष) अपने पुत्र अमन के साथ अपनी ससुराल दौलतपुर पट्टी गए हुए थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस बरखेड़ा लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब उनकी बाइक ग्राम प्रतापडंडी के समीप पहुँची, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चार पहिया बाहन चालक घटनास्थल से बाहन लेकर फरार हो गया। घटना के समय इलाके में गश्त कर रही स्थानीय पुलिस की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में लादकर सीएचसी बरखेड़ा पहुँचाया। वहाँ इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि अभी कोई शिकायत नही मिली हैं ,पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही हैं।1