भर्ती सुधार यात्रा जामताड़ा पहुंची, छात्र नेता ने नौकरी व्यवस्था पर उठाए सवाल जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग जामताड़ा। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में भर्ती सुधार यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई यह यात्रा झारखंड के विभिन्न जिलों से होते हुए गुरुवार देर शाम जामताड़ा पहुंची। जामताड़ा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य की भर्ती व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि झारखंड के अभिभावकों और अभ्यर्थियों के नौकरी के सपने को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित भ्रष्टाचार के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी नौकरियों को कथित रूप से सिंडिकेट के माध्यम से बेचने की व्यवस्था कायम हो गई है। इसी व्यवस्था में सुधार और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भर्ती सुधार यात्रा निकाली गई है। उन्होंने राज्य के सभी छात्र-युवाओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
भर्ती सुधार यात्रा जामताड़ा पहुंची, छात्र नेता ने नौकरी व्यवस्था पर उठाए सवाल जेपीएससी-जेएसएससी में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग जामताड़ा। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में भर्ती सुधार यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई यह यात्रा झारखंड के विभिन्न जिलों से होते हुए गुरुवार देर शाम जामताड़ा पहुंची। जामताड़ा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य की भर्ती व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया पर
सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि झारखंड के अभिभावकों और अभ्यर्थियों के नौकरी के सपने को बेचने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित भ्रष्टाचार के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी नौकरियों को कथित रूप से सिंडिकेट के माध्यम से बेचने की व्यवस्था कायम हो गई है। इसी व्यवस्था में सुधार और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भर्ती सुधार यात्रा निकाली गई है। उन्होंने राज्य के सभी छात्र-युवाओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
- भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रथ पहुंचा गिरिडीह, तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभा करेंगे देवेंद्र नाथ महतो गिरिडीह। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शुरू की गई ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का रथ बुधवार को गिरिडीह पहुंचा। यह यात्रा 24 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई है, जो राज्य के 24 जिलों का भ्रमण करेगी। गिरिडीह में यात्रा के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो जिले के तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर छात्रों और युवाओं को संबोधित करेंगे। बताया गया कि झारखंड में पिछले एक महीने से छात्र जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के बीच राज्य सरकार की ओर से करीब 40 परीक्षाओं को प्रभावित करने संबंधी निर्णय लिया गया था। हालांकि, बाद में अदालत ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए परीक्षाओं को पुनः बहाल कर दिया। छात्रों के आंदोलन के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो ने ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू की है। गिरिडीह पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के कारण झारखंड के युवा अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार को राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। यदि सरकार ने भर्ती व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जेएलकेएम की ओर से पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सरकार झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को तो बेच ही रही है, कम से कम झारखंड के छात्रों के हक की नौकरी को बाहरी लोगों के हाथों में न बेचे।” उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड के लोगों को अपने ही राज्य में अधिकार और नौकरी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। गिरिडीह में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जेएलकेएम नेता भर्ती व्यवस्था में सुधार, स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।6
- ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी1
- धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितता और केंद्र सरकार के ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ (MMDR Bill) के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने MMDR Bill को लेकर आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कमजोर करने वाला है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इसके लागू होने से झारखंड सरकार की खनिजों और खनिजयुक्त भूमि पर सेस (उपकर) लगाने की शक्ति सीमित हो सकती है। इससे राज्य के राजस्व में प्रतिवर्ष करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का दावा किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के लिए संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार कार्यक्रमों पर पड़ सकता है। कांग्रेस की नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर में झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मइयां सम्मान योजना, लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं ऐसे विधेयक का विरोध करेंगी, जिससे राज्य के आर्थिक अधिकार प्रभावित हों। राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कथित 200 करोड़ रुपये की चंदा चोरी के आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की चेतावनी दी।1
- छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया1
- कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।1
- जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।1
- एमएमडीआर कानून के विरोध पर बाबूलाल मरांडी का पलटवार, सरकार पर लगाया अवैध वसूली का आरोप जामताड़ा। झारखंड सरकार और उसके सहयोगी दलों द्वारा एमएमडीआर (MMDR) कानून के विरोध को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून केवल झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू हो चुका है। इसके बावजूद राज्य सरकार और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद एमएमडीआर कानून के प्रावधानों से पूरी तरह परिचित हैं, लेकिन कानून लागू होने के बाद खनिज संपदा से कथित तौर पर की जाने वाली अवैध उगाही पर रोक लगेगी। इसी वजह से सरकार और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार आज तक न तो खनिज संपदा की उचित नीलामी कर सकी है और न ही पत्थर खदानों की नीलामी की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खनिज संपदा से पैसा लूटने के नए-नए उपाय तलाश रही है। मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर कानून लागू होने से खनिज संसाधनों के दोहन और नीलामी की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा अवैध वसूली पर अंकुश लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण कानून का विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि एमएमडीआर कानून के लागू होने से किसी को भी खनिज संपदा की मनमानी लूट की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर खनिज संसाधनों के मामले में जनता के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।1
- खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।3
- स्लग - 'खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम का आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) धनबाद में आयोजन हुआ । एंकर - देश में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज धनबाद के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'खेल की बात पीएम के साथ' नाम के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाना और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की सराहना की और लाइव सत्र के माध्यम से खेल के महत्व को समझा।समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंच से अपना निजी मोबाइल नंबर छात्रों को नोट कराया और कहा कि अगर वैसा कोई भी खिलाड़ी है जिसे किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए वो मुझे कॉल करे उसे जो सुविधा चाहिए मैं उसे पूरा करूंगा । वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास का समर्थक रहा है और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी यहाँ बढ़ावा दिया जा रहा है। बाइट - ढुल्लू महतो सांसद धनबाद बाइट - सुकुमार मिश्रा निदेशक आईआईटी आईएसएम1