सदर पुलिस के विरोध में सुपौल नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था ठप सुपौल में पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है और कई जगह कचरा जमा होने लगा है। दरअसल मामला शहर के वार्ड संख्या 22 का बताया जा रहा है, जहां कल नाला खोदने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अबू बकर नाम के एक युवक ने वहां काम कर रहे जेसीबी चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी ओर जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद नगर परिषद के कुछ कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसटी-एससी थाना पहुंचे।कर्मचारियों का आरोप है कि थाना में पुलिस ने उनकी शिकायत लेने में आनाकानी की। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए थाना गेट के सामने कचरा फेंक दिया।बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज पुलिस ने बाद में नगर परिषद के एक क्लर्क असजद आलम जो लोकल बॉडीज संगठन का महासचिव है उसके घर पर छापेमारी और मारपीट करते हुए कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार कर्मियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।इधर हड़ताल के कारण सुपौल शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।सफाई कर्मी थाना अध्यक्ष ओर एक सब इंस्पेक्टर पर एसपी से करवाई की मांग कर रहे है।
सदर पुलिस के विरोध में सुपौल नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था ठप सुपौल में पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है और कई जगह कचरा जमा होने लगा है। दरअसल मामला शहर के वार्ड संख्या 22 का बताया जा रहा है, जहां कल नाला खोदने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अबू बकर नाम के एक युवक ने वहां काम कर रहे जेसीबी चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी ओर जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद नगर परिषद के कुछ कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसटी-एससी थाना पहुंचे।कर्मचारियों का आरोप है कि थाना में पुलिस ने उनकी शिकायत लेने में आनाकानी की। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए थाना गेट के सामने कचरा फेंक दिया।बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज पुलिस ने बाद में नगर परिषद के एक क्लर्क असजद आलम जो लोकल बॉडीज संगठन का महासचिव है उसके घर पर छापेमारी और मारपीट करते हुए कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार कर्मियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।इधर हड़ताल के कारण सुपौल शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।सफाई कर्मी थाना अध्यक्ष ओर एक सब इंस्पेक्टर पर एसपी से करवाई की मांग कर रहे है।
- बिहार के मधेपुरा जिले से सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। मामला मधेपुरा जिले पुरैनी प्रखंड का है, जहां योगीराज से चौसा मुरलीचौक तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत करीब 14.90 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा मानक-विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण ढलाई के अगले ही दिन सड़क कई जगहों पर टूटने लगी है। अताउर रहमान, अनुप ऋषिदेव, कैलाश मेहरा, हीरा कुमार, राजू कुमार, नंदन मेहरा, नागेश्वर ऋषिदेव, धर्मेंद्र कुमार, मुनि ऋषिदेव और मनोज कुमार—का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो संवेदक पक्ष द्वारा पुलिस बुलाकर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है, ताकि विरोध की आवाज दबाई जा सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण में हो रही गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। वहीं इस पूरे मामले पर उदाकिशुनगंज के एसडीएम ने कहा है कि शिकायत गंभीर है और इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग के जेई को निर्देश दिया गया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जीवन रेखा के समान है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। बाइट ---स्थानीय ग्रामीण4
- Post by Ranjeet1
- सौर बाजार के निजी विवाह भवन में सोमवार को सीपीआईएम द्वारा कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई जिसमें 24 मार्च को दिल्ली में होनेवाले ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इससे पहले कॉमरेड डॉक्टर अशोक ढ़वले का सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी के साथ फुल माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने कहा की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में महंगाई आसमान छू रहा है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है। किसानों के फसलों का न्यूनतम मुल्य को कानून के दायरे में लाना सरकार के एजेंडे से बाहर हो गया है। किसानों के खेती में उपयोग होने वाली सामग्री पर से भी सब्सिडी खत्म कर दिया गया है जिससे किसानों को घाटा सहना पड़ रहा है। ऐसे में आम जनों को मोदी सरकार पर जन दबाव पैदा करने के लिए 24 मार्च 2026 को दिल्ली में सीपीआईएम द्वारा आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाना होगा। सभी ने बताया की बिहार में भी नरेन्द्र मोदी के इशारे पर चल रही एन डी ए की सरकार हर मोड़ पर विफल साबित हो रही है जिसके शासनकाल में पूरे बिहार वासियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।1
- मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरना गांव में छापेमारी कर 72 गैस सिलेंडर बरामद किए और आरोपी मो० समीम को गिरफ्तार किया। बरामद सिलेंडरों में एचपी, भारत और इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- Post by सौर बाजार समाचार।1
- अंतरराष्ट्रीय हालात और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की खबरों के बाद एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल देखा जा रहा है.इसका असर शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के माल गोदाम रोड स्थित भारत गैस एजेंसी पर देखने को मिला, जहां घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.शनिवार सुबह एजेंसी खुलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए पहुंच गए.देखते ही देखते एजेंसी परिसर में लंबी कतार लग गईं और अफरातफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.उपभोक्ताओं को पुर्जा (रसीद) कटाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही गैस के पुर्जा करने लिए खड़े हैं.पहले पुर्जा कटाने में काफी समय लग जाता है और इसके बाद भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए पहाड़पुर जाना पड़ता है.तेज धूप और अधिक भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.भीड़ बढ़ने और संभावित हंगामे की आशंका को देखते हुए एजेंसी प्रबंधन ने बख्तियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभालते हुए कतारबद्ध तरीके से पुर्जा कटाने की प्रक्रिया शुरू कराई. पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं का पुर्जा कटवाया गया, जिसके बाद धीरे - धीरे स्थिति सामान्य होने लगी.1
- सुपौल में पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सफाईकर्मियों के काम बंद करने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई है और कई जगह कचरा जमा होने लगा है। दरअसल मामला शहर के वार्ड संख्या 22 का बताया जा रहा है, जहां कल नाला खोदने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अबू बकर नाम के एक युवक ने वहां काम कर रहे जेसीबी चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी ओर जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद नगर परिषद के कुछ कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसटी-एससी थाना पहुंचे।कर्मचारियों का आरोप है कि थाना में पुलिस ने उनकी शिकायत लेने में आनाकानी की। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए थाना गेट के सामने कचरा फेंक दिया।बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज पुलिस ने बाद में नगर परिषद के एक क्लर्क असजद आलम जो लोकल बॉडीज संगठन का महासचिव है उसके घर पर छापेमारी और मारपीट करते हुए कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार कर्मियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।इधर हड़ताल के कारण सुपौल शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।सफाई कर्मी थाना अध्यक्ष ओर एक सब इंस्पेक्टर पर एसपी से करवाई की मांग कर रहे है।1
- बिहार के मधेपुरा से मारपीट की एक तस्वीर सामने आई है, जहां एक कार एसेसरीज की दुकान पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकानदार और कुछ युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मधेपुरा शहर के पूर्वी बायपास स्थित सुमंगलम विवाह भवन के सामने की है। बताया जा रहा है कि कार एसेसरीज की दुकान पर किसी बात को लेकर दुकानदार और कुछ स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर लात-घूंसे चले। अचानक हुई इस मारपीट से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच झड़प जारी रही। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहे CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- Post by Ranjeet1