पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-बाइक भिड़ंत में तीन की मौत, प्रशासन मौके पर *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा/सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर के चलते हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, पिंडवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ तथा डीएसटी प्रभारी भंवरलाल चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-बाइक भिड़ंत में तीन की मौत, प्रशासन मौके पर *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा/सिरोही। रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर के चलते हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, पिंडवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ तथा डीएसटी प्रभारी भंवरलाल चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस
टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले के कालंद्री निकटवर्ती ग्राम मेर मांडवाड़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते गांव की नालियां कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है और पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेर मांडवाड़ा से डूगरपुरा-हालीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की है। यह रास्ता रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, लेकिन अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए गंदगी और बदबू के बीच से निकलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार अनदेखी की। नतीजा—आज गांव में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और नियमित देखरेख शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।1
- *पत्रकार बलराम चौधरी* आबूरोड/सिरोही।पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जीत की खुशी सड़कों पर साफ नजर आई, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन ने कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुना कर दिया। नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान मुख्य चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश का हर वर्ग—युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों पर भरोसा जता रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पार्टी इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे को और गति देगी। विजय उत्सव ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और आने वाले समय के लिए उनके संकल्प को और मजबूत किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंघल, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।1
- रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर रेवदर पुलिस द्वारा की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई पामेरा गांव मेंi अनादरा पुलिस ने रात में की । निम्बोड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां अलग-अलग चार स्थानों पर अवैध रूप से बजरी का बड़ा स्टॉक मिला। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1,300 टन बजरी जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने माइनिंग विभाग को सूचना दी, जिस पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम राजन लोहिया भी पहुंचे । वहीं दूसरी ओर पामेरा गांव में अनादरा पुलिस ने सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक मिला, जिसे दस्तयाब किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक लोडर और एक डम्पर को भी डिटेन किया है। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जीत की खुशी मानो सड़कों पर उतर आई, जहां पार्टी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन ने कार्यकर्ताओं के जोश को और भी दोगुना कर दिया, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक विशाल विजय जुलूस निकाला, जुलूस के दौरान मुख्य चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की। पूरे माहौल में उत्सव का रंग साफ झलक रहा था, इस मौके पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज देश का युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्ग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के अपने एजेंडे को और गति देगी। विजय उत्सव के इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि आने वाले समय के लिए उनके संकल्प को भी मजबूत किया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल, एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी,विक्रम सिंह, रमेश वैष्णव, प्रेमसिंह लोधा, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, आईटी संजय चौहान,सोशल मीडिया पुनिल छंगाणी, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, महिला मोर्चा संगीता शर्मा, अनुराधा जैन, सुरेखा मोदी, चन्द्ररेखा अग्रवाल, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र गहलोत, इम्मामुदिन,रवि शर्मा , अर्जुन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु मारू, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, मदन कोली, श्याम भाई सिंधी, गोविंद माखीजा, मनीष मोरवाल, प्रतीक जैन , सन्नी जैन, लतीफ खान, हनीफ बेलिम, विशाल अग्रवाल, सलीम खान, हबीब , आलोक गौड़, सूर्यप्रताप सिंह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्टर -रितिक सरगरा,आबूरोड1
- आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4
- राजस्थान को पानी नहीं जहर जा रहा है हरिके पत्तन (पंजाब) राजस्थान के लोगों के लिए जे वीडियो इस को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार, 5 मई को सिरोही जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आबूरोड तहसील की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष संजू चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजू चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में सिरोही पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।1