logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेवदर में दो जगहों पर बजरी के अवैध स्टॉक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन जब्त रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर रेवदर पुलिस द्वारा की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई पामेरा गांव मेंi अनादरा पुलिस ने रात में की । निम्बोड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां अलग-अलग चार स्थानों पर अवैध रूप से बजरी का बड़ा स्टॉक मिला। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1,300 टन बजरी जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने माइनिंग विभाग को सूचना दी, जिस पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम राजन लोहिया भी पहुंचे । वहीं दूसरी ओर पामेरा गांव में अनादरा पुलिस ने सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक मिला, जिसे दस्तयाब किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक लोडर और एक डम्पर को भी डिटेन किया है। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
2 hrs ago

रेवदर में दो जगहों पर बजरी के अवैध स्टॉक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन जब्त रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर रेवदर पुलिस द्वारा की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई पामेरा गांव मेंi अनादरा पुलिस ने रात में की । निम्बोड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां अलग-अलग चार स्थानों पर अवैध रूप से बजरी का बड़ा स्टॉक मिला। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1,300 टन बजरी जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने माइनिंग विभाग को सूचना दी, जिस पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम राजन लोहिया भी पहुंचे । वहीं दूसरी ओर पामेरा गांव में अनादरा पुलिस ने सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक मिला, जिसे दस्तयाब किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक लोडर और एक डम्पर को भी डिटेन किया है। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर रेवदर पुलिस द्वारा की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई पामेरा गांव मेंi अनादरा पुलिस ने रात में की । निम्बोड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां अलग-अलग चार स्थानों पर अवैध रूप से बजरी का बड़ा स्टॉक मिला। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1,300 टन बजरी जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने माइनिंग विभाग को सूचना दी, जिस पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम राजन लोहिया भी पहुंचे । वहीं दूसरी ओर पामेरा गांव में अनादरा पुलिस ने सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक मिला, जिसे दस्तयाब किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक लोडर और एक डम्पर को भी डिटेन किया है। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रेवदर क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर रेवदर पुलिस द्वारा की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई पामेरा गांव मेंi अनादरा पुलिस ने रात में की ।
निम्बोड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां अलग-अलग चार स्थानों पर अवैध रूप से बजरी का बड़ा स्टॉक मिला। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1,300 टन बजरी जब्त की गई। इसके बाद पुलिस ने माइनिंग विभाग को सूचना दी, जिस पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीएम राजन लोहिया भी पहुंचे ।
वहीं दूसरी ओर पामेरा गांव में अनादरा पुलिस ने सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक मिला, जिसे दस्तयाब किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद एक लोडर और एक डम्पर को भी डिटेन किया है।
दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जीत की खुशी मानो सड़कों पर उतर आई, जहां पार्टी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन ने कार्यकर्ताओं के जोश को और भी दोगुना कर दिया, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक विशाल विजय जुलूस निकाला, जुलूस के दौरान मुख्य चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की। पूरे माहौल में उत्सव का रंग साफ झलक रहा था, इस मौके पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज देश का युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्ग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के अपने एजेंडे को और गति देगी। विजय उत्सव के इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि आने वाले समय के लिए उनके संकल्प को भी मजबूत किया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल, एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी,विक्रम सिंह, रमेश वैष्णव, प्रेमसिंह लोधा, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, आईटी संजय चौहान,सोशल मीडिया पुनिल छंगाणी, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, महिला मोर्चा संगीता शर्मा, अनुराधा जैन, सुरेखा मोदी, चन्द्ररेखा अग्रवाल, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र गहलोत, इम्मामुदिन,रवि शर्मा , अर्जुन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विष्णु मारू, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, मदन कोली, श्याम भाई सिंधी, गोविंद माखीजा, मनीष मोरवाल, प्रतीक जैन , सन्नी जैन, लतीफ खान, हनीफ बेलिम, विशाल अग्रवाल, सलीम खान, हबीब , आलोक गौड़, सूर्यप्रताप सिंह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्टर -रितिक सरगरा,आबूरोड
    1
    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जीत की खुशी मानो सड़कों पर उतर आई, जहां पार्टी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन ने कार्यकर्ताओं के जोश को और भी दोगुना कर दिया, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक विशाल विजय जुलूस निकाला, जुलूस के दौरान मुख्य चौक पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी साझा की। पूरे माहौल में उत्सव का रंग साफ झलक रहा था, इस मौके पर जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता बाबूभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज देश का युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्ग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के अपने एजेंडे को और गति देगी। विजय उत्सव के इस आयोजन ने न केवल कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी, बल्कि आने वाले समय के लिए उनके संकल्प को भी मजबूत किया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह,  पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल, एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी,विक्रम सिंह, रमेश वैष्णव, प्रेमसिंह लोधा, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, आईटी संजय चौहान,सोशल मीडिया पुनिल छंगाणी, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, महिला मोर्चा संगीता शर्मा, अनुराधा जैन, सुरेखा मोदी, चन्द्ररेखा अग्रवाल, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, राजेन्द्र गहलोत, इम्मामुदिन,रवि शर्मा , अर्जुन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  विष्णु मारू, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, मदन कोली, श्याम भाई सिंधी, गोविंद माखीजा, मनीष मोरवाल, प्रतीक जैन , सन्नी जैन, लतीफ खान, हनीफ बेलिम, विशाल अग्रवाल, सलीम खान, हबीब , आलोक गौड़, सूर्यप्रताप सिंह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर -रितिक सरगरा,आबूरोड
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    5 hrs ago
  • आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सेवाड़िया गांव में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। आयोजन की शुरुआत सुबह गौ माता की पूजा के साथ हुई, जहां महादेवाराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ पूजा करवाई गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोपहर में प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। शाम होते ही पूरा माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया और “एक शाम मामाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान मामाजी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के अगले दिन सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप के युवाओं की अहम भूमिका रही। ग्रुप पिछले लगातार 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष छठवां कार्यक्रम भी गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मामाजी की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महादेवाराम जी महाराज का सानिध्य मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी वाला राम पुरोहित द्वारा दी गई।
    1
    सेवाड़िया गांव में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। आयोजन की शुरुआत सुबह गौ माता की पूजा के साथ हुई, जहां महादेवाराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ पूजा करवाई गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद दोपहर में प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। शाम होते ही पूरा माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया और “एक शाम मामाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान मामाजी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम के अगले दिन सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप के युवाओं की अहम भूमिका रही। ग्रुप पिछले लगातार 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष छठवां कार्यक्रम भी गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मामाजी की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महादेवाराम जी महाराज का सानिध्य मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की जानकारी वाला राम पुरोहित द्वारा दी गई।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जालौर में भाजपा की जीत पर जश्न पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर हरिदेव जोशी सर्कल पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमे। #ReporterRJ24 #Jalore #BJP #ElectionResult #VictoryCelebration #RajasthanNews
    1
    जालौर में भाजपा की जीत पर जश्न 
पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर हरिदेव जोशी सर्कल पर आतिशबाजी, मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमे।
#ReporterRJ24 #Jalore #BJP #ElectionResult #VictoryCelebration #RajasthanNews
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    17 min ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही,रेवदर। क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ लिया। रेवदर और अनादरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर की गई, जहां रेवदर थाना पुलिस ने सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहां चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जमा की गई बजरी का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से करीब 1300 टन बजरी जब्त की, जो अवैध रूप से भंडारित की गई थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जबकि एसडीएम राजन लोहिया ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई अनादरा थाना क्षेत्र के पामेरा गांव में की गई। सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात के समय एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक पाया गया। पुलिस ने मौके से एक लोडर और एक डंपर भी जब्त किया, जो इस अवैध कारोबार में उपयोग किए जा रहे थे। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    2
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही,रेवदर। क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ लिया। रेवदर और अनादरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर की गई, जहां रेवदर थाना पुलिस ने सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहां चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जमा की गई बजरी का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से करीब 1300 टन बजरी जब्त की, जो अवैध रूप से भंडारित की गई थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जबकि एसडीएम राजन लोहिया ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई अनादरा थाना क्षेत्र के पामेरा गांव में की गई। सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात के समय एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक पाया गया। पुलिस ने मौके से एक लोडर और एक डंपर भी जब्त किया, जो इस अवैध कारोबार में उपयोग किए जा रहे थे। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    44 min ago
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* सीईआईआर पोर्टल बना हथियार, एक महीने में बड़ा खुलासा — खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा सिरोही। सिरोही पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए अब बचना आसान नहीं। जिला स्तर पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये कीमत के 68 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर बड़ा धमाका किया है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई। पूरे अभियान को जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन में एक माह तक मिशन मोड में चलाया गया। CEIR Portal के जरिए मिली शिकायतों को आधार बनाकर पुलिस की टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। तकनीकी ट्रैकिंग और फील्ड इंटेलिजेंस के दम पर मोबाइल ट्रेस कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ बरामदगी नहीं, बल्कि मोबाइल चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त के नेटवर्क पर करारा प्रहार है। अभियान के बाद ऐसे गिरोहों में हड़कंप मच गया है, जो लंबे समय से लोगों की जेब पर डाका डाल रहे थे। सिरोही पुलिस ने आमजन से साफ अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR Portal या साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके। इस सख्त अभियान ने न सिर्फ लोगों को उनका सामान वापस दिलाया है, बल्कि पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत किया है—और यह संदेश दे दिया है कि अब अपराधियों के लिए कोई भी गलती भारी पड़ेगी।
    1
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
सीईआईआर पोर्टल बना हथियार, एक महीने में बड़ा खुलासा — खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा
सिरोही। सिरोही पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए अब बचना आसान नहीं। जिला स्तर पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये कीमत के 68 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर बड़ा धमाका किया है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।
पूरे अभियान को जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशन में एक माह तक मिशन मोड में चलाया गया। CEIR Portal के जरिए मिली शिकायतों को आधार बनाकर पुलिस की टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। तकनीकी ट्रैकिंग और फील्ड इंटेलिजेंस के दम पर मोबाइल ट्रेस कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ बरामदगी नहीं, बल्कि मोबाइल चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त के नेटवर्क पर करारा प्रहार है। अभियान के बाद ऐसे गिरोहों में हड़कंप मच गया है, जो लंबे समय से लोगों की जेब पर डाका डाल रहे थे।
सिरोही पुलिस ने आमजन से साफ अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR Portal या साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
इस सख्त अभियान ने न सिर्फ लोगों को उनका सामान वापस दिलाया है, बल्कि पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत किया है—और यह संदेश दे दिया है कि अब अपराधियों के लिए कोई भी गलती भारी पड़ेगी।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रेवदर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर रेवदर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रेवदर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार एवं जिला महामंत्री गणपत सिंह निंबोड़ा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन की मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं और जीत की खुशी साझा की। वहीं सिरोड़ी में भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह पीथापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां भी पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई। इसी तरह अनादरा में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए उत्साह के साथ नारे लगाए और जीत को ऐतिहासिक बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की कड़ी मेहनत और नेतृत्व की नीतियों की सफलता बताते हुए आगामी समय में भी इसी तरह जनता का समर्थन मिलने का विश्वास जताया।
    1
    रेवदर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर रेवदर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
रेवदर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार एवं जिला महामंत्री गणपत सिंह निंबोड़ा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन की मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं और जीत की खुशी साझा की। 
वहीं सिरोड़ी में भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह पीथापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां भी पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई।
इसी तरह अनादरा में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए उत्साह के साथ नारे लगाए और जीत को ऐतिहासिक बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की कड़ी मेहनत और नेतृत्व की नीतियों की सफलता बताते हुए आगामी समय में भी इसी तरह जनता का समर्थन मिलने का विश्वास जताया।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.