logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित ऋण-जमा अनुपात 85.66 प्रतिशत रहा जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित ऋण-जमा अनुपात 85.66 प्रतिशत रहा दौसा, 27 अगस्त। जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद शर्मा ने की। बैठक के आयोजक अग्रणी जिला प्रबंधक पूरण मल बुनकर रहे। बैठक में जून 2026 की तिमाही तक जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 30 जून तक जिले में बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की कुल जमा 10,39,326 लाख रुपये तथा कुल अग्रिम 8,90,261 लाख रुपये रहे। जिले का ऋण-जमा अनुपात 85.66 प्रतिशत रहा। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, बृज उपवन रोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वरोजगार योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैंक एवं विभागीय अधिकारियों को सरकार की विभिन्न वित्तीय एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा बैंकिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा किसानों, छोटे व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मेघराज मीणा, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी अक्षय कुमार गुंबर एवं नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक मीनाक्षी मीणा सहित संबंधित बैंक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
1 hr ago
2acceed3-d29b-464f-ac40-65f9506ccc70

जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित ऋण-जमा अनुपात 85.66 प्रतिशत रहा जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित ऋण-जमा अनुपात 85.66 प्रतिशत रहा दौसा, 27 अगस्त। जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविंद शर्मा ने की। बैठक के आयोजक अग्रणी जिला प्रबंधक पूरण मल बुनकर रहे। बैठक में जून 2026 की तिमाही तक जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 30 जून तक जिले में बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की कुल जमा 10,39,326 लाख रुपये तथा कुल अग्रिम 8,90,261 लाख रुपये रहे। जिले का ऋण-जमा अनुपात 85.66 प्रतिशत रहा। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, बृज उपवन रोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वरोजगार योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैंक एवं विभागीय अधिकारियों को सरकार की विभिन्न वित्तीय एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा बैंकिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा किसानों, छोटे व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मेघराज मीणा, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी अक्षय कुमार गुंबर एवं नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक मीनाक्षी मीणा सहित संबंधित बैंक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
    1
    27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
    2
    दौसा 
आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई 
इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया 
इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया
इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया 
इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए 
इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया 
इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • jipur aaj tajiya kud dum dam se nikali gi or sabi bhaiyo ne ise toha chi tre se bnaya aaj bhaiyo ne kub sundar tajiya bnakr jaipu me reliya nikali
    1
    jipur aaj tajiya kud dum dam se nikali gi or sabi bhaiyo ne ise toha chi tre  se bnaya
aaj bhaiyo ne kub sundar tajiya bnakr jaipu me reliya nikali
    user_AR king @969798@
    AR king @969798@
    Carpenter बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • डिग्गी में पहुंची पदयात्रा तो हुआ जोरदार स्वागत पदयात्रियों ने लगाई ढोक दौसा जिले के दर्जनों गांव सहित सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से पदयात्रा विशाल पदयात्रा में शामिल होकर डिग्गी में कल्याण जी महाराज के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने कल्याण महाराज के और अमन जैन और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में हजारों पदयात्रा शामिल हुए थे
    1
    डिग्गी में पहुंची पदयात्रा तो हुआ जोरदार स्वागत पदयात्रियों ने लगाई ढोक 
दौसा जिले के दर्जनों गांव सहित सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से पदयात्रा विशाल पदयात्रा में शामिल होकर डिग्गी में कल्याण जी महाराज के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने कल्याण महाराज के और अमन जैन और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में हजारों पदयात्रा शामिल हुए थे
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
    1
    लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष
डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा  के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा
लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन करौली। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 14 उम्मीदवारों ने कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद हिण्डौन में सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। करौली नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों ने 5 तथा टोडाभीम नगरपालिका में 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडरायल, सपोटरा और सूरौठ में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 277 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, वहीं न्यायालय परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां भी भीड़ रही।
    1
    नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन
नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन
करौली। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 14 उम्मीदवारों ने कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद हिण्डौन में सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। करौली नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों ने 5 तथा टोडाभीम नगरपालिका में 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए।
मंडरायल, सपोटरा और सूरौठ में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 277 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, वहीं न्यायालय परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां भी भीड़ रही।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    15 min ago
  • जिले में एफएफएस व्यवस्था का शुभारंभ, अब ऑनलाइन होगी उर्वरक बुकिंग एवं बिक्री,कलेक्टर काना राम ने करमोदा में किसानों को दी डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी, किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकेंगे उर्वरक बुकिंग सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। किसानों को यूरिया एवं डीएपी सहित सब्सिडी वाले उर्वरकों की पारदर्शी, सुगम एवं मांग आधारित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था का गुरूवार को इफको बाजार, करमोदा में शुभारंभ किया गया। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग एवं डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान 150 से अधिक किसानों को एफएफएस एप के माध्यम से फार्मर आईडी अथवा आधार आईडी से उर्वरक बुकिंग, उपलब्ध उर्वरक एवं विक्रेता का चयन तथा बुकिंग के बाद अधिकृत विक्रेता के यहां पोस मशीन से सत्यापन एवं बिल जारी होने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। करीब 50 किसानों को बुकिंग अनुसार उर्वरक उपलब्ध करवाया गया। वहीं वजीरपुर में अतिरिक्त निदेशक भरतपुर देशराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक कृषकों ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। *डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश:-* कलक्टर काना राम ने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था से उर्वरक की बुकिंग से लेकर बिक्री एवं वितरण तक प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा अनावश्यक खरीद, जमाखोरी, कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने किसानों से व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की बुकिंग करने की अपील की। *267 रुपए में यूरिया, करीब 1,600 रुपए प्रति बैग सब्सिडी:-* संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीणा ने बताया कि सरकार किसानों को एक बैग यूरिया 267 रूपए की निर्धारित दर पर उपलब्ध कराती है, जबकि प्रति बैग करीब 1,600 रूपए की सब्सिडी सरकार द्वारा वहन की जाती है। सब्सिडी वाले उर्वरक की कालाबाजारी एवं अनधिकृत उपयोग की संभावनाओं को रोकने में डिजिटल व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। *फार्मर आईडी से होगी उर्वरक बिक्री:-* मीणा ने बताया कि अब उर्वरक बिक्री फार्मर आईडी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान एक फसल सीजन में प्रति हैक्टेयर अधिकतम 5 बैग यूरिया, 3 बैग डीएपी प्राप्त कर सकेंगे। नई व्यवस्था से किसानों को अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी तथा उर्वरक की प्रत्येक बिक्री डिजिटल रूप से दर्ज होने के कारण वास्तविक मांग, उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण की प्रभावी निगरानी संभव होगी। *ऐसे होगी किसान को उर्वरक बुकिंग:-* किसान एफएफएस एप डाउनलोड कर जिला, तहसील एवं गांव का चयन कर फार्मर आईडी अथवा आधार के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करेंगे। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से आवश्यक उर्वरक एवं मात्रा का चयन कर बुकिंग पूरी करेंगे। बुकिंग के बाद बुकिंग आईडी और क्यूआर कोड प्राप्त होगा। किसान चयनित अधिकृत उर्वरक विक्रेता के यहां जाकर पोस मशीन के माध्यम से सत्यापन करवाकर बिल प्राप्त करने के बाद उर्वरक ले सकेंगे। *जिले के विभिन्न स्थानों पर भी किसानों को दी जानकारी:-* एफएफएस व्यवस्था के शुभारंभ के अवसर पर करमोदा, वजीरपुर, पीपलदा, भाड़ौती, मित्रपुरा, खंडार सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं को ऑनलाइन बुकिंग तथा पोस के माध्यम से डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कृषि विभाग ने उर्वरक कंपनियों, सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रेताओं से व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन में सहयोग करने तथा किसानों को निर्धारित दर पर, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।
    4
    जिले में एफएफएस व्यवस्था का शुभारंभ, अब ऑनलाइन होगी उर्वरक बुकिंग एवं बिक्री,कलेक्टर काना राम ने करमोदा में किसानों को दी डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी, किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकेंगे उर्वरक बुकिंग
सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। किसानों को यूरिया एवं डीएपी सहित सब्सिडी वाले उर्वरकों की पारदर्शी, सुगम एवं मांग आधारित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था का गुरूवार को इफको बाजार, करमोदा में शुभारंभ किया गया। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग एवं डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इस दौरान 150 से अधिक किसानों को एफएफएस एप के माध्यम से फार्मर आईडी अथवा आधार आईडी से उर्वरक बुकिंग, उपलब्ध उर्वरक एवं विक्रेता का चयन तथा बुकिंग के बाद अधिकृत विक्रेता के यहां पोस मशीन से सत्यापन एवं बिल जारी होने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। करीब 50 किसानों को बुकिंग अनुसार उर्वरक उपलब्ध करवाया गया। वहीं वजीरपुर में अतिरिक्त निदेशक भरतपुर देशराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक कृषकों ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी।
*डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश:-* कलक्टर काना राम ने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था से उर्वरक की बुकिंग से लेकर बिक्री एवं वितरण तक प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा अनावश्यक खरीद, जमाखोरी, कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने किसानों से व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की बुकिंग करने की अपील की।
*267 रुपए में यूरिया, करीब 1,600 रुपए प्रति बैग सब्सिडी:-* संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीणा ने बताया कि सरकार किसानों को एक बैग यूरिया 267 रूपए की निर्धारित दर पर उपलब्ध कराती है, जबकि प्रति बैग करीब 1,600 रूपए की सब्सिडी सरकार द्वारा वहन की जाती है। सब्सिडी वाले उर्वरक की कालाबाजारी एवं अनधिकृत उपयोग की संभावनाओं को रोकने में डिजिटल व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
*फार्मर आईडी से होगी उर्वरक बिक्री:-* मीणा ने बताया कि अब उर्वरक बिक्री फार्मर आईडी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान एक फसल सीजन में प्रति हैक्टेयर अधिकतम 5 बैग यूरिया, 3 बैग डीएपी प्राप्त कर सकेंगे। नई व्यवस्था से किसानों को अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी तथा उर्वरक की प्रत्येक बिक्री डिजिटल रूप से दर्ज होने के कारण वास्तविक मांग, उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण की प्रभावी निगरानी संभव होगी।
*ऐसे होगी किसान को उर्वरक बुकिंग:-* किसान एफएफएस एप डाउनलोड कर जिला, तहसील एवं गांव का चयन कर फार्मर आईडी अथवा आधार के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करेंगे। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से आवश्यक उर्वरक एवं मात्रा का चयन कर बुकिंग पूरी करेंगे। बुकिंग के बाद बुकिंग आईडी और क्यूआर कोड प्राप्त होगा। किसान चयनित अधिकृत उर्वरक विक्रेता के यहां जाकर पोस मशीन के माध्यम से सत्यापन करवाकर बिल प्राप्त करने के बाद उर्वरक ले सकेंगे।
*जिले के विभिन्न स्थानों पर भी किसानों को दी जानकारी:-* एफएफएस व्यवस्था के शुभारंभ के अवसर पर करमोदा, वजीरपुर, पीपलदा, भाड़ौती, मित्रपुरा, खंडार सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं को ऑनलाइन बुकिंग तथा पोस के माध्यम से डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कृषि विभाग ने उर्वरक कंपनियों, सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रेताओं से व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन में सहयोग करने तथा किसानों को निर्धारित दर पर, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह मंडरायल। करौली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान एवं खेल प्रकोष्ठ के महासचिव विक्रम मीणा के मंडरायल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश मीणा का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करौली पुन सिंह मीणा (राजौर), महासचिव शिवचरण मीणा (नांद खुर्द), संगठन महामंत्री लोकेश मीणा (गढ़खेड़ा), सचिव विजय मीणा (गोरडा), सोशल मीडिया प्रभारी अशोक मीणा (गोरडा) तथा कांग्रेस महासचिव छगन मधुकर (नांद कला) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं के मंडरायल आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
    1
    मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह

मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
मंडरायल। करौली।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान एवं खेल प्रकोष्ठ के महासचिव विक्रम मीणा के मंडरायल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश मीणा का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करौली पुन सिंह मीणा (राजौर), महासचिव शिवचरण मीणा (नांद खुर्द), संगठन महामंत्री लोकेश मीणा (गढ़खेड़ा), सचिव विजय मीणा (गोरडा), सोशल मीडिया प्रभारी अशोक मीणा (गोरडा) तथा कांग्रेस महासचिव छगन मधुकर (नांद कला) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं के मंडरायल आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.