Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन्दौर के ग्राम हिरापुर की एक पीड़ित महिला मकान निर्माण के लिए खुटी न मिलने के कारण पिछले एक साल से न्याय की आस में भटक रही है। अपनी इस समस्या को लेकर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से गुहार लगाई है। अपने साथ हो रहे पक्षपात पर सवाल उठाते हुए महिला ने कहा, "जब गांव के अन्य लोगों को मिल गई खुटी, तो मुझे क्यों रखा गया वंचित?"
राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
इन्दौर के ग्राम हिरापुर की एक पीड़ित महिला मकान निर्माण के लिए खुटी न मिलने के कारण पिछले एक साल से न्याय की आस में भटक रही है। अपनी इस समस्या को लेकर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से गुहार लगाई है। अपने साथ हो रहे पक्षपात पर सवाल उठाते हुए महिला ने कहा, "जब गांव के अन्य लोगों को मिल गई खुटी, तो मुझे क्यों रखा गया वंचित?"
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर के भंवरकुआं में धरने पर बैठे छात्रों के बीच 22 जुलाई की देर शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा, "मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।"1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले शहरभर की डेयरियों, दूध भंडारों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान दूध, दही, पनीर, घी, मावा, पेड़ा, मिल्क केक और मलाई बर्फी समेत अन्य दुग्ध उत्पादों के कुल 37 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिए तीन प्रतिष्ठानों में मौके पर ही दूध और दुग्ध उत्पादों की प्रारंभिक जांच भी की गई। निरीक्षण के दौरान एक डेयरी में पनीर और दही रखने वाले रेफ्रिजरेटर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित तापमान पर खाद्य पदार्थों का भंडारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बाहर से आने वाले दुग्ध उत्पादों की भी मौके पर जांच की। इसके अलावा खाद्य कारोबारियों को कोल्ड चेन बनाए रखने, रेफ्रिजरेटर की नियमित सफाई, फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र अपडेट रखने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, पेस्ट कंट्रोल कराने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- राहुल गांधी छात्रों के साथ सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर भी जमकर हंगामा देखने को मिला है।1
- प्रकाश आंबेडकर साहब ने 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। उन्होंने भाजपा की पुलिस पर मासूम बच्चों पर भयानक अत्याचार करने और बर्बरता ढाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार, पुलिस ने बच्चों पर लाठीचार्ज किया, उन पर जुल्म ढाया और उनके सर तक फोड़ दिए। इसी पुलिसिया कार्रवाई और बच्चों पर हुए जुल्म के विरोध में 23 जुलाई को बंद का आह्वान किया गया है।1
- इंदौर के होलकर विज्ञान महाविद्यालय में कथित फीस घोटाले को लेकर करणी सेना ने प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय में सामने आए इस कथित फीस घोटाले के विरोध में करणी सेना की ओर से यह प्रदर्शन किया गया है।1
- इंदौर के छोटा गणपति में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए की जा रही खुदाई का स्थानीय रहवासियों ने विरोध किया है। इलाके में बड़ी ड्रिल मशीन से की जा रही खुदाई के कारण लोगों को लगातार भूकंप जैसे झटके महसूस हो रहे हैं। रात भर चली इस खुदाई की वजह से बच्चों की नींद पूरी तरह हराम हो गई। भारी परेशानी का सामना कर रहे रहवासियों ने अंततः निर्माण स्थल पर एकत्र होकर अपना विरोध जताया।1
- इंदौर में दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुए देशव्यापी आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी प्रहलाद पांडे और संगीता चौधरी हाथों में किताब और अन्य सामग्री लेकर नंदा नगर स्थित कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर पहुंचे। दोनों के वहां पहुंचते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें अस्थायी रूप से हिरासत में लेकर थाने रवाना कर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो में कही गई बातों को लेकर दोनों प्रदर्शनकारी मंत्री से बातचीत करने पहुंचे थे। हालांकि, जिस समय यह घटनाक्रम हुआ, उस समय कैबिनेट मंत्री भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र में मौजूद थे और अपने इंदौर स्थित निवास पर नहीं थे। छात्रों और विभिन्न संगठनों द्वारा देश भर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मंत्री के आवास पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। इंदौर की एसीपी हिमानी मिश्रा और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।1
- इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे वहां धरना देने पहुंच गए। प्रहलाद और संगीता पांडे का कहना है कि युवाओं को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जो बयान दिए हैं, उससे वे बेहद आहत हैं। हंगामे की स्थिति बनते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रहलाद पांडे और संगीता पांडे को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी कवरेज करने से रोका। फिलहाल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और पुलिस ने उनके घर के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में मंत्री के समर्थक और नगर निगम सभापति मुन्ना लाल यादव भी मौजूद हैं।2