मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना इस योजना में ₹500000 बिना ब्याज के लोन मिल रहा है लेकिन यहां के लोकल के बैंक के शाखा प्रबंधक लोन देने से मना कर देते हैं सरकार की तरफ से अनेक योजना चल रही है लेकिन यह सरकार की योजनाओं का बैंक कर्मचारी और शाखा प्रबंधक सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान यानी सीएम युवा योजना यूपी सरकार की एक खास स्कीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खुद के पैरों पर खड़ा करना है. इस योजना के तहत, सरकार युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त लोन, जरूरी ट्रेनिंग और सपोर्ट देती है. योजना में युवा करीब 5 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाला बिजनेस शुरू कर सकते हैं. यह योजना खासतौर पर 21 से 40 साल की उम्र वाले युवाओं के लिए बनाई गई है. सरकार का लक्ष्य है कि हर साल एक लाख युवाओं को स्वरोजगार मिले और आने वाले 10 साल में 10 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए. इसके अलावा सरकार परियोजना लागत का कुछ हिस्सा सब्सिडी के रूप में भी देती है, जिससे बिजनेस शुरू करना और आसान हो जाता है.

- बदायूं की सहसवान कोतवाली पुलिस ने हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय की दीवार पर लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत के मामले में की गई है। घटना के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुसर्रत अली पहले बसपा में थे और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।2
- Post by Govind Kumar1
- सोनमर्ग में अचानक टूटी आफ़त, सेकेंडों में होटल इलाके पर छा गई बर्फ जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। पहाड़ों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था—होटल खड़े थे, सड़कें दिख रही थीं, लोग अपने काम में लगे थे। लेकिन तभी ऊपर से ऐसी आफ़त आई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वीडियो में साफ़ दिखता है कि कुछ ही सेकेंड में पहाड़ से बर्फ खिसकती है और देखते-ही-देखते होटल इलाके पर सफ़ेद गुबार छा जाता है। ऐसा लगता है जैसे पूरा इलाका बर्फ के धुएँ में ग़ायब हो गया हो। ये वीडियो होटल में लगे CCTV कैमरे का बताया जा रहा है। बर्फ की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि इंसान तो दूर, कैमरे की आँख भी कुछ पल के लिए सुन्न हो गई। गनीमत ये रही कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन खतरा कितना बड़ा था—ये वीडियो खुद बयां कर देता है। सर्दियों में पहाड़ी इलाकों में एवलांच (बर्फीला तूफान) का खतरा हमेशा बना रहता है। मौसम कब करवट बदल ले, कोई नहीं जानता। सोनमर्ग का ये वीडियो उसी सच्चाई की याद दिलाता है—कि पहाड़ जितने ख़ूबसूरत हैं, उतने ही ख़तरनाक भी। #sonmarg1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरारी निवासी भारती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को भुता क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर निवासी अमित कुमार से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। विवाह के बाद उन्हें अपने परिवार से जान का खतरा है। दंपति ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।1
- संभल में सपा के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन यादव लव स्टोरी पर उठे सवाल2
- संभल में शादी की फिजूलखर्ची पर सख्त फैसला, किदवई बिरादरी पंचायत ने लागू किए नए नियम, मोबाइल–डीजे –दहेज प्रदर्शन पर रोक. जनपद संभल की सैफ खां सराय में आयोजित पंचयत में किदवई बिरादरी में शादियों को सादा और खर्च-नियंत्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। किदवई बिरादरी पंचायत ने विवाह से जुड़े कई सख्त नियम लागू कर दिए हैं। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना और आर्थिक बोझ कम करना है। इस विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद नदीम ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष केवल एक ही बार लड़की के घर जाएगा, बार-बार आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ‘बिया रखने’ की परंपरा को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रिश्ता तय करते समय मोबाइल देने या मांगने पर सख्त रोक रहेगी। बारात के समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बारात को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा। तय समय से देरी होने पर ₹5000 प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। शादी या बारात वाले दिन डीजे बजाने, भांगड़ा या नाच-गाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दहेज की नुमाइश और सजावट पर रोक लगाते हुए पंचायत ने कहा है कि दहेज का सामान सजाकर दिखाना मना होगा। यदि कोई सामान भेजना हो तो शादी से एक-दो दिन पहले सादगी से भेजा जाए। पंचायत ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सामाजिक दंड दिया जा सकता हैं। पंचायत पदाधिकारियों का कहना है कि ये नियम समाज की भलाई और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। किदवई बिरादरी पंचायत का यह फैसला शादियों में सादगी, अनुशासन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।1
- थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार।1
- बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, गांव गनगोली में आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना चोरों ने बंद पड़े पांच से छह मकानों के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात और कीमती सामान चोरी किया, होमगार्ड के घर को भी नहीं बख्शा सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मचा हड़कंप, लगातार चोरी से इलाके में दहशत चार दिन पहले खेड़ादास गांव में भी बंद मकान से लाखों की चोरी हुई थी, अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं नवागत थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद भी पांच घरों में चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी @budaunpolice | #Badaun #FaizganjBehta #TheftNews #CrimeAlert #AsianNews1