logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वैशाख पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: नर्मदा में डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति से गूंजे घाट वैशाख पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: नर्मदा में डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति से गूंजे घाट नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026  ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। स्नान, दान और तप के लिए श्रेष्ठ मानी जाने वाली इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा और जल दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति का विश्वास है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पिपरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु सांडिया स्थित नर्मदा नदी पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही प्राचीन,बाजार घाट,सीताराम घाट और सिवनी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नर्मदा स्नान कर पूजन-अर्चन किया। कई स्थानों पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्णिमा के अवसर पर मेले जैसा  रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग परिवार सहित पहुंचे और सीताराम घाट पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और जल का दान कर पुण्य लाभ कमाया। दोपहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए। वाहनों की पार्किंग सड़क किनारे और खुले स्थानों पर कराई गई। घाटों पर लगातार एलाउंस करया । गहरे पानी में न जाने की मनाही की जाती रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड के जवान और गोताखोर तैनात रहे।

2 hrs ago
user_Chhagan Kushawaha
Chhagan Kushawaha
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
7dcda43a-55a6-4f34-bed0-4c3690440264

वैशाख पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: नर्मदा में डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति से गूंजे घाट वैशाख पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: नर्मदा में डुबकी, दान-पुण्य और भक्ति से गूंजे घाट नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026  ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। स्नान, दान और तप के लिए श्रेष्ठ मानी जाने वाली इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा और जल दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति का विश्वास है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पिपरिया सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु सांडिया

77182f3b-7601-4aff-a48f-bc8aae7750b4

स्थित नर्मदा नदी पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही प्राचीन,बाजार घाट,सीताराम घाट और सिवनी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नर्मदा स्नान कर पूजन-अर्चन किया। कई स्थानों पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्णिमा के अवसर पर मेले जैसा  रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग परिवार सहित पहुंचे और सीताराम घाट पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और जल का दान

d60357eb-4569-4f1b-b3c8-071efcd9f645

कर पुण्य लाभ कमाया। दोपहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा, जहां श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों पर व्यापक इंतजाम किए गए। वाहनों की पार्किंग सड़क किनारे और खुले स्थानों पर कराई गई। घाटों पर लगातार एलाउंस करया । गहरे पानी में न जाने की मनाही की जाती रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड के जवान और गोताखोर तैनात रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026  ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में केस दर्ज: तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री: 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए) 3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए) 1,000 रुपए नगद इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।
    1
    अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार
नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 
( छगन कुशवाहा )
पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इन धाराओं में केस दर्ज:
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जब्त सामग्री:
15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए)
3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए)
1,000 रुपए नगद
इनकी रही भूमिका:
कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)- ग्राम- टूराखापा निवासी श्री शुभम लांझेश, टेकू सिंह लांझेश एवं रोहन लांझेश द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेलाल जी लांझेश की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। ईश्वर आपके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)- ग्राम- टूराखापा निवासी श्री शुभम लांझेश, टेकू सिंह लांझेश एवं रोहन लांझेश द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेलाल जी लांझेश की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
ईश्वर आपके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एमपीएल वुमन लीग ड्राफ्ट संपन्न: “देश की सबसे बड़ी लीग” बना एमपीएल , धवन बोले— मध्य प्रदेश क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में आज मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल ) के वुमन विंग का भव्य टीम ड्राफ्ट आयोजित हुआ। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। “तीन साल में ही देश की सबसे बड़ी लीग” — सिंधिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीएल ने मात्र तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि आज आईपीएल और अन्य बड़ी लीगों में एमपीएल से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने वुमन लीग की पाँचों टीमों के मालिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। धवन ने की सराहना, बोले—बदलाव साफ दिख रहा शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ‘द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की स्थापना और एमपीएल वुमन लीग की पहल को ऐतिहासिक बताया। धवन ने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश क्रिकेट में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और इसका श्रेय महानआर्यमन सिंधिया की दूरदर्शिता को जाता है। सबा करीम ने याद किए माधवराव सिंधिया सबा करीम ने इस अवसर पर माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वुमन स्टेट लीग को लेकर उत्साह जताया और इसे महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया। पाँच टीमों ने चुनी अपनी स्क्वॉड इस बार एमपीएल वुमन लीग में कुल 303 महिला खिलाड़ियों के पूल से पाँच टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार की: चंबल घड़ियाल ग्वालियर शेरनी रॉयल निमाड़ ईगल्स भोपाल वूल्व्स बुंदेलखंड बुल्स पिछले वर्ष जहाँ तीन टीमें थीं, इस बार संख्या बढ़कर पाँच हो गई है। इंदौर में होगा एमपीएल 2026 एमपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 3 जून से इंदौर में होगी। करीब 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर एमपीएल वुमन लीग का यह ड्राफ्ट न सिर्फ महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश को देश के क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत करने का संकेत भी दे गया।
    1
    एमपीएल वुमन लीग ड्राफ्ट संपन्न: “देश की सबसे बड़ी लीग” बना एमपीएल , धवन बोले— मध्य प्रदेश  क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल
ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में आज मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल ) के वुमन विंग का भव्य टीम ड्राफ्ट आयोजित हुआ। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
“तीन साल में ही देश की सबसे बड़ी लीग” — सिंधिया
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीएल ने मात्र तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि आज आईपीएल और अन्य बड़ी लीगों में एमपीएल से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
उन्होंने वुमन लीग की पाँचों टीमों के मालिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
धवन ने की सराहना, बोले—बदलाव साफ दिख रहा
शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ‘द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की स्थापना और एमपीएल वुमन लीग की पहल को ऐतिहासिक बताया।
धवन ने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश क्रिकेट में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और इसका श्रेय महानआर्यमन सिंधिया की दूरदर्शिता को जाता है।
सबा करीम ने याद किए माधवराव सिंधिया
सबा करीम ने इस अवसर पर माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वुमन स्टेट लीग को लेकर उत्साह जताया और इसे महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया।
पाँच टीमों ने चुनी अपनी स्क्वॉड
इस बार एमपीएल वुमन लीग में कुल 303 महिला खिलाड़ियों के पूल से पाँच टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार की:
चंबल घड़ियाल
ग्वालियर शेरनी
रॉयल निमाड़ ईगल्स
भोपाल वूल्व्स
बुंदेलखंड बुल्स
पिछले वर्ष जहाँ तीन टीमें थीं, इस बार संख्या बढ़कर पाँच हो गई है।
इंदौर में होगा एमपीएल 2026
एमपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 3 जून से इंदौर में होगी। करीब 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
कुल मिलाकर एमपीएल वुमन लीग का यह ड्राफ्ट न सिर्फ महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश को देश के क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत करने का संकेत भी दे गया।
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नर्मदापुरम। बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली। मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
    1
    नर्मदापुरम। बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली।
मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है।
कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Santram Chouhan
    10
    Post by Santram Chouhan
    user_Santram Chouhan
    Santram Chouhan
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “हंसी-खुशी का घर… और अचानक खाली आंगन — बुधनी की एक मार्मिक, मगर अजीब कहानी” स्टोरी: बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाला एक छोटा सा परिवार, जो अब तक हंसी-खुशी और सादगी भरी जिंदगी का उदाहरण माना जाता था, अचानक एक ऐसी घटना का शिकार हो गया, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी। घर में सब कुछ सामान्य था — दो नन्हीं बच्चियों की किलकारियां, पति-पत्नी की रोजमर्रा की नोकझोंक, और जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन 27 अप्रैल की एक तारीख इस परिवार के लिए जैसे सब कुछ बदलकर ले आई। बताया जा रहा है कि दो बच्चियों की मां, करीब 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अपने ही एक 24 वर्षीय अविवाहित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते वह सिर्फ अपने कदमों के निशान ही नहीं छोड़ गई, बल्कि घर से चांदी का कारधोना, दो जोड़ी बिछुड़ी, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, पायल, अंगूठी, कपड़े और करीब 20 हजार रुपये भी साथ ले गई। अब इस कहानी में दर्द तो है ही, लेकिन एक अजीब सा विडंबनात्मक पहलू भी है — पति ठाकुर बरगले, जो इस घटना के बाद टूट चुके हैं, वे अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद का वीडियो जारी कर रहे हैं। वीडियो में उनकी आंखों में आंसू हैं, आवाज में दर्द है, लेकिन शब्दों में एक अजीब सी सादगी — “कुछ नहीं पूछूंगा… बस बच्चियों के लिए वापस आ जाओ…” यह सुनकर जहां दिल पसीज जाता है, वहीं हालात की विडंबना पर हल्की सी मुस्कान भी आ जाती है — मानो जीवन कभी-कभी फिल्मों से भी ज्यादा उलझी हुई पटकथा लिख देता है। इधर, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी मामला उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ महिला गई है, उसका मोबाइल नंबर चालू है, लेकिन लोकेशन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर कभी थाने के चक्कर लगा रहा है, तो कभी आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है। मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई इसे प्यार की कहानी बता रहा है, तो कोई जिम्मेदारियों से भागने का नाम दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सवाल उन दो मासूम बच्चियों की आंखों में हैं, जो शायद अब भी अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की डोर कितनी नाजुक होती है — और जब यह टूटती है, तो सिर्फ दो लोग नहीं, पूरा परिवार बिखर जाता है। (समापन लाइन): बुधनी की यह कहानी सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उन अनकहे सवालों का आईना है, जिनका जवाब शायद वक्त ही दे पाएगा।
    1
    “हंसी-खुशी का घर… और अचानक खाली आंगन — बुधनी की एक मार्मिक, मगर अजीब कहानी”
स्टोरी:
बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाला एक छोटा सा परिवार, जो अब तक हंसी-खुशी और सादगी भरी जिंदगी का उदाहरण माना जाता था, अचानक एक ऐसी घटना का शिकार हो गया, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी।
घर में सब कुछ सामान्य था — दो नन्हीं बच्चियों की किलकारियां, पति-पत्नी की रोजमर्रा की नोकझोंक, और जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन 27 अप्रैल की एक तारीख इस परिवार के लिए जैसे सब कुछ बदलकर ले आई।
बताया जा रहा है कि दो बच्चियों की मां, करीब 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अपने ही एक 24 वर्षीय अविवाहित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते वह सिर्फ अपने कदमों के निशान ही नहीं छोड़ गई, बल्कि घर से चांदी का कारधोना, दो जोड़ी बिछुड़ी, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, पायल, अंगूठी, कपड़े और करीब 20 हजार रुपये भी साथ ले गई।
अब इस कहानी में दर्द तो है ही, लेकिन एक अजीब सा विडंबनात्मक पहलू भी है — पति ठाकुर बरगले, जो इस घटना के बाद टूट चुके हैं, वे अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद का वीडियो जारी कर रहे हैं। वीडियो में उनकी आंखों में आंसू हैं, आवाज में दर्द है, लेकिन शब्दों में एक अजीब सी सादगी —
“कुछ नहीं पूछूंगा… बस बच्चियों के लिए वापस आ जाओ…”
यह सुनकर जहां दिल पसीज जाता है, वहीं हालात की विडंबना पर हल्की सी मुस्कान भी आ जाती है — मानो जीवन कभी-कभी फिल्मों से भी ज्यादा उलझी हुई पटकथा लिख देता है।
इधर, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी मामला उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ महिला गई है, उसका मोबाइल नंबर चालू है, लेकिन लोकेशन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर कभी थाने के चक्कर लगा रहा है, तो कभी आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है।
मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई इसे प्यार की कहानी बता रहा है, तो कोई जिम्मेदारियों से भागने का नाम दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सवाल उन दो मासूम बच्चियों की आंखों में हैं, जो शायद अब भी अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की डोर कितनी नाजुक होती है — और जब यह टूटती है, तो सिर्फ दो लोग नहीं, पूरा परिवार बिखर जाता है।
(समापन लाइन):
बुधनी की यह कहानी सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उन अनकहे सवालों का आईना है, जिनका जवाब शायद वक्त ही दे पाएगा।
    user_Kamlesh Panchal
    Kamlesh Panchal
    बंसल न्यूज चैनल रिपोर्टर बुधनी Budni, Sehore•
    9 hrs ago
  • वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चलता रहा स्नान-भंडारा सोहागपुर। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक तक आस्था की डुबकी का सिलसिला जारी रहा।अजेरा, माछा, भटगांव, सांकला, रेवा बनखेड़ी, रामनगर, पामली और ईशरपुर के नर्मदा घाट भक्तों से खचाखच भरे रहे।श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।घाटों पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहने की संभावना है।
    1
    वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चलता रहा स्नान-भंडारा
सोहागपुर। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक तक आस्था की डुबकी का सिलसिला जारी रहा।अजेरा, माछा, भटगांव, सांकला, रेवा बनखेड़ी, रामनगर, पामली और ईशरपुर के नर्मदा घाट भक्तों से खचाखच भरे रहे।श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।घाटों पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहने की संभावना है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.