शामली। झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार जनपद शामली की थाना झिंझाना पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 986 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान कों लेकर पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कैलाश पुत्र अनिल कुमार निवासी कृष्णा मार्केट, रजपुरा थाना रजपुरा सिटी, जिला पटियाला (पंजाब) और जोनी पुत्र सुरेन्द्रपाल सिंह निवासी ट्रक यूनियन के पीछे, गन्नौर थाना गन्नौर, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच जारी है।

- Post by Mukesh Chaudhary1
- जनपद शामली की थाना झिंझाना पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 किलो 986 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान कों लेकर पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना झिंझाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कैलाश पुत्र अनिल कुमार निवासी कृष्णा मार्केट, रजपुरा थाना रजपुरा सिटी, जिला पटियाला (पंजाब) और जोनी पुत्र सुरेन्द्रपाल सिंह निवासी ट्रक यूनियन के पीछे, गन्नौर थाना गन्नौर, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच जारी है।1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- Post by Emergency 1081
- मुजफ्फरनगर बुढाना तहसील के थाना शाहपुर के गांव आदमपुर के जंगल में अवैध मिट्टी खनन कार्य जोरों पर अधिकारी मौन1
- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गली में लंबे समय से लटक रहे एलटी लाइन के तार अचानक टूटकर नीचे गिर गए, जिससे एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। इस हादसे में झोपड़ी के नीचे बंधी एक कटिया जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गया। इसके अलावा करीब 20 से 25 मुर्गियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित शकील और ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे और इसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद भी संबंधित अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1