Shuru
Apke Nagar Ki App…
MdBabar... ward number 11
More news from मणिपुर and nearby areas
- Post by MdBabar... ward number 111
- पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी मोहन पहाड़िया गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद। "पाकुड़ नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! नाबालिग बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहन पहाड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।" "लिट्टीपाड़ा के घाघ गांव का रहने वाला यह आरोपी, बच्ची को अगवा कर फरार था। नगर थाना कांड संख्या 41/26 के तहत पुलिस ने जाल बिछाया और न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि मासूम बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है।"1
- पाकुड़ / झारखंड : मंगलवार का दिन नगर क्षेत्र में नगर प्रशासक अमरेंद्र चौधरी को चर्चा रही, दरअसल यह चर्चा उनके एक्शन मोड और बेहतर कार्य को लेकर था। आपको बता दे कि नगर क्षेत्र में चुनाव के पहले कई सड़क, नाला इत्यादियों का टेंडर निकाला गया था जिसकी कार्य कई जगह पूरा हो गया था और कई जगह मंगलवार को हो रहा था। ज्ञात हो कुछ जगहों से नगर प्रशासक को शिकायत आई थी कि कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रही है और क्या मंगलवार को क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करने खुद अमरेन्द्र कुमार चौधरी पहुंच गए। इस दौरान सहायक अभियंता पियूष शंकर, कनीय अभियंता विमल कुमार, अभिषेक सोरेन एवं शाहिद सिद्दीकी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर चल रहे निर्माण कार्यों का अस्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित लोगों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वही बेलतल्ला दुर्गा मंदिर के पास पहले से बने सड़क की गुणवत्ता में कमी के कारण प्रशासक ने फिर से उसी सड़क पर दो इंच का ढलाई करने का आदेश टीकेदार को दे दिया जिसकी कार्य भी मंगलवार को संपन्न हुई। सूत्रों की माने तो सड़क में गुणवत्ता नहीं होने के कारण प्रशासक ने साफ तौर पर कह दिया था कि अगर 2 इंच और सड़क की ढलाई नहीं हुई तो विभाग भुगतान नहीं करेगी। इस बात की तारीफ नगर परिषद क्षेत्र के सभी जगह बड़े जोर- शोर से हो रही है और लोगों का कहना है कि अगर ऐसे पदाधिकारी राज्य के हर जिला में तैनात हो जाए तो सरकार की योजनाएं गुणवत्तापूर्ण एवं अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच पाएगी।3
- बारसोई मद्य निषेध विभाग ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई विभाग को पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र के कुछ गांवों में अवैध रूप से चुलाई शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है जिससे सामाजिक माहौल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है प्राप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर सहित आसपास के कई आदिवासी गांवों में छापामारी की छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तालामई मरांडी और सुनीता मुर्मू के रूप में की गई वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 12 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध शराब के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं1
- साहिबगंज। साहिबगंज में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने के कारण NH -33 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी अनीश पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे, वहीं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी अनीश पांडेय ने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।4
- Banipur1
- Post by Kishanganj Bahadurganj1
- Post by MdBabar... ward number 111