logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माँ शीतला मंदिर में भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न,रवीश सिंह टिंकू के अथक प्रयास लाए रंग हरदोई। कस्बा गौसगंज स्थित ऐतिहासिक माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में आज पर्यटन विभाग द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के विकास और निर्माण कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शीतला देवी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू सिंह, सचिव बाबूराम कनौजिया, सहकारी समिति अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार एवं समाजसेवी रवीश कुमार सिंह (टिंकू) मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मंदिर के विकास कार्य को लेकर समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू के लगातार प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, सुशील बाबा, दिनेश सिंह, अनुपम सिंह, शशिभूषण शुक्ला, सुशील बाजपेई समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और लोगों ने माँ शीतला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

14 hrs ago
user_159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
Photographer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

माँ शीतला मंदिर में भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न,रवीश सिंह टिंकू के अथक प्रयास लाए रंग हरदोई। कस्बा गौसगंज स्थित ऐतिहासिक माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में आज पर्यटन विभाग द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के विकास और निर्माण कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शीतला देवी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू सिंह, सचिव बाबूराम कनौजिया, सहकारी समिति अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार एवं समाजसेवी रवीश कुमार सिंह (टिंकू) मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मंदिर के विकास कार्य को लेकर समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू के लगातार प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, सुशील बाबा, दिनेश सिंह, अनुपम सिंह, शशिभूषण शुक्ला, सुशील बाजपेई समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और लोगों ने माँ शीतला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माँ शीतला मंदिर में भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न,रवीश सिंह टिंकू के अथक प्रयास लाए रंग हरदोई। कस्बा गौसगंज स्थित ऐतिहासिक माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में आज पर्यटन विभाग द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के विकास और निर्माण कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शीतला देवी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू सिंह, सचिव बाबूराम कनौजिया, सहकारी समिति अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार एवं समाजसेवी रवीश कुमार सिंह (टिंकू) मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मंदिर के विकास कार्य को लेकर समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू के लगातार प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, सुशील बाबा, दिनेश सिंह, अनुपम सिंह, शशिभूषण शुक्ला, सुशील बाजपेई समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और लोगों ने माँ शीतला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    1
    माँ शीतला मंदिर में भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न,रवीश सिंह टिंकू के अथक प्रयास लाए रंग

हरदोई। कस्बा गौसगंज स्थित ऐतिहासिक माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में आज पर्यटन विभाग द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के विकास और निर्माण कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल रहे। दोनों अतिथियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान शीतला देवी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू सिंह, सचिव बाबूराम कनौजिया, सहकारी समिति अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार एवं समाजसेवी रवीश कुमार सिंह (टिंकू) मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से भूमि पूजन किया।
मंदिर के विकास कार्य को लेकर समाजसेवी रवीश कुमार सिंह टिंकू के लगातार प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सिंह, सुशील बाबा, दिनेश सिंह, अनुपम सिंह, शशिभूषण शुक्ला, सुशील बाजपेई समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा और लोगों ने माँ शीतला देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    user_159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Photographer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन हरदोई बिलग्राम में स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन
    1
    स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन

हरदोई बिलग्राम में स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन
    user_Nafees Ahmad @123
    Nafees Ahmad @123
    Fruit & Vegetable Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन. सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन कन्नौज। सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने न्यायिक जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष इशरत खान ने 8 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहसपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पुरानी वक्फ मस्जिद को एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए के प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 की धाराओं का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है। एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट के जमीयत उलेमा-ए-हिंद बनाम स्टेट मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई। ये हैं प्रमुख मांगें पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मस्जिद का उसी स्थान पर वक्फ बोर्ड की निगरानी में तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई न की जाए।
    4
    सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन.
सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कन्नौज। सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने न्यायिक जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष इशरत खान ने 8 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहसपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पुरानी वक्फ मस्जिद को एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए के प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 की धाराओं का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है।
एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट के जमीयत उलेमा-ए-हिंद बनाम स्टेट मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई।
ये हैं प्रमुख मांगें
पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए।
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मस्जिद का उसी स्थान पर वक्फ बोर्ड की निगरानी में तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए।
भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई न की जाए।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: युवक को रस्सियों से बांधकर पीटती दिखी पुलिस, भावनगर पुलिस का बताया जा रहा वीडियो भावनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को भावनगर पुलिस का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो में युवक रस्सियों से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता, घटना की तारीख और युवक के खिलाफ दर्ज मामले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में आधिकारिक पुलिस पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: युवक को रस्सियों से बांधकर पीटती दिखी पुलिस, भावनगर पुलिस का बताया जा रहा वीडियो
भावनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को भावनगर पुलिस का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वायरल वीडियो में युवक रस्सियों से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता, घटना की तारीख और युवक के खिलाफ दर्ज मामले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में आधिकारिक पुलिस पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत; दो गिरफ्तार ​#हरदोई। थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम बेहटारम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ​क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 05:00 बजे ग्राम बेहटारम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष का धीरेंद्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। ​इलाज के दौरान तोड़ा दम सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल धीरेंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी हरपालपुर ले गई। धीरेंद्र को अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान धीरेंद्र की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक धीरेंद्र के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में पहले ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, श्री प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कंडे पाथने और मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत; दो गिरफ्तार
​#हरदोई। थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम बेहटारम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
​क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 05:00 बजे ग्राम बेहटारम्पुरा में कंडे पाथने और मवेशी बांधने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष का धीरेंद्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया।
​इलाज के दौरान तोड़ा दम
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल धीरेंद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी हरपालपुर ले गई। धीरेंद्र को अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान धीरेंद्र की मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में मृतक धीरेंद्र के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में पहले ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, श्री प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हरदोई/मल्लावां - सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हरदोई जनपद के मल्लावां नगर पालिका क्षेत्र के भगवंत नगर वार्ड संख्या-12 स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा हलकारेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में 4 सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चल रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन विशाल झांकी लीला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा एवं मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का समापन 10 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे कन्या भोज के उपरांत होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित एवं सेवाएं दे रहे हैं कथावाचक राजकुमार शास्त्री (तेंदुआ गोकन, लखीमपुर खीरी)बाल विकास गौरव कुमार (लखीमपुर खीरी) लीला मैनेजर श्याम सिंह (लखीमपुर खीरी) झांकी मैनेजर रामजी एवं श्याम जी (लखीमपुर खीरी)महाराज मनोज कुमार तिवारी (नैमिष धाम) पार्टी मैनेजर रणवीर सिंह (शाहजहांपुर) आयोजक साहब लाल यादव,सुबेदार यादव (कल्लू) एवं समस्त परिवार।
    1
    श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हरदोई/मल्लावां - सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हरदोई जनपद के मल्लावां नगर पालिका क्षेत्र के भगवंत नगर वार्ड संख्या-12 स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा हलकारेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में 4 सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चल रहा है।
कार्यक्रम के चौथे दिन विशाल झांकी लीला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा एवं मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का समापन 10 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे कन्या भोज के उपरांत होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित एवं सेवाएं दे रहे हैं कथावाचक राजकुमार शास्त्री (तेंदुआ गोकन, लखीमपुर खीरी)बाल विकास गौरव कुमार (लखीमपुर खीरी)
लीला मैनेजर श्याम सिंह (लखीमपुर खीरी)
झांकी मैनेजर रामजी एवं श्याम जी (लखीमपुर खीरी)महाराज मनोज कुमार तिवारी (नैमिष धाम)
पार्टी मैनेजर रणवीर सिंह (शाहजहांपुर)
आयोजक साहब लाल यादव,सुबेदार यादव (कल्लू) एवं समस्त परिवार।
    user_Rahul Singh Journalist
    Rahul Singh Journalist
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि दिनांक 06.09.2026 को प्रात: 05.00 बजे थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेहटारम्पुरा में दो पक्षों के मध्य कंडे पाथने व मवेशी बांधने को लेकर कहासुनी एवं मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से धीरेन्द्र पुत्र रामलखन घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल धीरेन्द्र को उपचार हेतु सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया, धीरेन्द्र उपरोक्त को अंदरूनी चोट आई थी । सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया । घटना के संबंध में धीरेन्द्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया । उक्त के संबंध में उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव की बाइट ।*
    1
    *अवगत कराना है कि दिनांक 06.09.2026 को प्रात: 05.00 बजे थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेहटारम्पुरा में दो पक्षों के मध्य कंडे पाथने व मवेशी बांधने को लेकर कहासुनी एवं मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से धीरेन्द्र पुत्र रामलखन घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल धीरेन्द्र को उपचार हेतु सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया, धीरेन्द्र उपरोक्त को अंदरूनी चोट आई थी । सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया । घटना के संबंध में धीरेन्द्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया । उक्त के संबंध में उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव की बाइट ।*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • वायरल बुखार के बीच झोलाछापों की चांदी, सस्ते इलाज का झांसा देकर मरीजों को फंसा रहे कथित डॉक्टर कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र के आसपास गांवों में वायरल बुखार और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कथित झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता बढ़ने के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मान्यता अथवा आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले लोग कथित फर्जी डिग्री और बोर्ड लगाकर मरीजों को सस्ते इलाज का भरोसा दे रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों ककरघटा गांव में तेजी से संक्रमण और बुखार फैलने के कारण बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में बीमार हो गए थे। परिजनों ने कई मरीजों को ठठिया कस्बे के निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया। विभागीय टीम द्वारा 261 लोगों को दवाएं वितरित किए जाने की बात सामने आई। ककरघटा गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के मामले का संज्ञान मंत्री असीम अरुण द्वारा लिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया। इसी बीच आरोप है कि गांव में मरीजों की संख्या बढ़ते ही निजी क्लीनिक संचालक और कथित झोलाछाप डॉक्टर भी सक्रिय हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग गांव पहुंचकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और सस्ते इलाज का भरोसा देकर मरीजों को अपने अस्पताल या क्लीनिक में भर्ती कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि मरीजों को भर्ती कर ड्रिप और अन्य एलोपैथिक उपचार दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज को अस्पताल के बेड पर लिटाकर बोतल चढ़ाते हुए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ठठिया क्षेत्र के एक अस्पताल का है। हालांकि, आपका अपना अखबार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं, जबकि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जरूरत है। वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों के बीच कथित झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता से लोगों में चिंता बनी हुई है। आरोप यह भी है कि मरीज की हालत में सुधार न होने पर उसे कुछ निजी नर्सिंग होम में भेजा जाता है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अब लोगों की निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि वायरल बुखार के इस दौर में मरीजों को सस्ते इलाज का झांसा देकर कथित तौर पर इलाज करने वालों के खिलाफ कब प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    वायरल बुखार के बीच झोलाछापों की चांदी, सस्ते इलाज का झांसा देकर मरीजों को फंसा रहे कथित डॉक्टर
कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र के आसपास गांवों में वायरल बुखार और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कथित झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता बढ़ने के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मान्यता अथवा आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले लोग कथित फर्जी डिग्री और बोर्ड लगाकर मरीजों को सस्ते इलाज का भरोसा दे रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।
बीते दिनों ककरघटा गांव में तेजी से संक्रमण और बुखार फैलने के कारण बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में बीमार हो गए थे। परिजनों ने कई मरीजों को ठठिया कस्बे के निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया। विभागीय टीम द्वारा 261 लोगों को दवाएं वितरित किए जाने की बात सामने आई।
ककरघटा गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के मामले का संज्ञान मंत्री असीम अरुण द्वारा लिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया।
इसी बीच आरोप है कि गांव में मरीजों की संख्या बढ़ते ही निजी क्लीनिक संचालक और कथित झोलाछाप डॉक्टर भी सक्रिय हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग गांव पहुंचकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और सस्ते इलाज का भरोसा देकर मरीजों को अपने अस्पताल या क्लीनिक में भर्ती कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि मरीजों को भर्ती कर ड्रिप और अन्य एलोपैथिक उपचार दिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज को अस्पताल के बेड पर लिटाकर बोतल चढ़ाते हुए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ठठिया क्षेत्र के एक अस्पताल का है। हालांकि, आपका अपना अखबार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं, जबकि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जरूरत है।
वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों के बीच कथित झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता से लोगों में चिंता बनी हुई है। आरोप यह भी है कि मरीज की हालत में सुधार न होने पर उसे कुछ निजी नर्सिंग होम में भेजा जाता है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
अब लोगों की निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि वायरल बुखार के इस दौर में मरीजों को सस्ते इलाज का झांसा देकर कथित तौर पर इलाज करने वालों के खिलाफ कब प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.