Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना के डिग्री कॉलेज परिसर में NSUI कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और विवादों के प्रति अपना विरोध जताते हुए परिसर में गंगाजल का छिड़काव किया। यह शुद्धिकरण कार्यक्रम NSUI के प्रदेश पदाधिकारी आनंद पांडे के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Shiv Singh rajput dahiya journ
सतना के डिग्री कॉलेज परिसर में NSUI कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और विवादों के प्रति अपना विरोध जताते हुए परिसर में गंगाजल का छिड़काव किया। यह शुद्धिकरण कार्यक्रम NSUI के प्रदेश पदाधिकारी आनंद पांडे के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More news from Satna and nearby areas
- सतना के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे का स्वागत किया गया।1
- *गुरु वंदना के बाद पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने काटा जन्म दिन का केक,कार्यकर्ताओं ने कहा नारायण त्रिपाठी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है।*1
- *टीईटी विवाद पर शिक्षकों ने उठाई आवाज, 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा की मांग, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *मैहर* शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच मैहर में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ मध्यप्रदेश मैहर के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर अश्मिता पटेल को वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा अधिकारों की रक्षा की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सतना जिले के रामपुर बघेलान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह फल वितरण कार्य रोगी कल्याण समिति की संचित निधि से संपन्न हुआ।1
- सतना जिले के रामपुर बाघेलन में बेला जेपी गेट पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण इन दिनों लंबा जाम लग रहा है, जिससे राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। अल्ट्राटेक कंपनी के डंपर और कैसर से गिट्टी भरकर निकलने वाले ट्रक बेला मार्केट से होकर गुजरते हैं, जिससे सुबह से शाम तक बड़े वाहनों की कतार लग जाती है। इस स्थिति से स्कूली बच्चे, मरीज और दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बेला के सरपंच ने रामपुर बाघेलन के एसडीएम को एक लिखित आवेदन देकर बेला जेपी गेट मार्ग से भारी वाहनों का प्रवेश रोकने की गुहार लगाई थी। हालांकि, इस आवेदन के बावजूद भारी वाहनों का आना-जाना जारी है। जाम की सूचना मिलने पर बेला चौकी पुलिस मौके पर पहुँचकर यातायात को सुचारु कराने और जाम हटाने में सहायता करती है, लेकिन वाहनों के निरंतर दबाव के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए ताकि बेला मार्केट और जेपी गेट पर लगने वाले इस जाम से निजात मिल सके।1
- मध्य प्रदेश के सतना जिले में बजरंग दल ने एक कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में कार्यरत दो व्यक्तियों, आरिफ खान और शिवा खान, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सौंपे गए ज्ञापन में दावा किया गया है कि कॉलेज परिसर के भीतर छात्राओं पर मोबाइल नंबर देने और कथित तौर पर उन्हें परिसर में नमाज़ पढ़ने के लिए विवश किया जा रहा है। बजरंग दल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की मांग की है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करने की बात कही है।1
- सतना के डिग्री कॉलेज परिसर में NSUI कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और विवादों के प्रति अपना विरोध जताते हुए परिसर में गंगाजल का छिड़काव किया। यह शुद्धिकरण कार्यक्रम NSUI के प्रदेश पदाधिकारी आनंद पांडे के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- "सतना जिला अस्पताल में मारपीट: स्ट्रेचर विवाद बना हिंसा की वजह, महिला व पति से की गई पिटाई,, सतना के जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल के वार्ड नंबर 2 में स्ट्रेचर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने मरीज से मिलने आई एक महिला और उसके पति के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना से वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व उनके परिजनों में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे हमलावर बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। इस घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहीं अब उन्हें और उनके परिजनों को अपनी सुरक्षा की भी चिंता सताने लगी है। ❗ बड़ा सवाल: क्या जिला अस्पताल में मरीज और उनके परिजन अब सुरक्षित नहीं हैं? प्रशासन कब जागेगा?1