ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल* ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल* *सात दिन में जांच और कार्रवाई की मांग,आंदोलन की चेतावनी* भिण्ड । ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल बूथ को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने शासन - प्रशासन और मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) से पूरे मामले की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है । बघेल ने कहा कि जब इसी मार्ग पर पहले से टोल शुल्क लिया जा रहा है,तो उसी क्षेत्र में नया टोल लगाने का औचित्य क्या है । उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित टोल की परियोजना,सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति,टोल वसूली का वैधानिक आधार और शुल्क निर्धारण से संबंधित दस्तावेज जनता के सामने रखे जाएं। उन्होंने कहा कि उमरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नियमित आवागमन करना पड़ता है। इसलिए स्थानीय ग्रामीणों,किसानों, विद्यार्थियों,कर्मचारियों और नियमित यात्रियों के लिए प्रस्तावित टोल में छूट अथवा राहत का क्या प्रावधान है,यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित विभाग से प्रस्तावित टोल की वैधानिकता,स्वीकृति, परियोजना दस्तावेज और शुल्क निर्धारण के आधार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जनता के हित में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। भिण्ड की जनता पर दोहरा टोल भार किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल* ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल पर कांग्रेस का सवाल,जनता पर दोहरा आर्थिक बोझ क्यों : रामशेष बघेल* *सात दिन में जांच और कार्रवाई की मांग,आंदोलन की चेतावनी* भिण्ड । ऊमरी के पास प्रस्तावित नए टोल बूथ को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने शासन - प्रशासन और मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) से पूरे मामले की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है । बघेल ने कहा कि जब इसी मार्ग पर पहले से टोल शुल्क लिया जा रहा है,तो उसी क्षेत्र में नया टोल लगाने का औचित्य क्या है । उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित टोल की परियोजना,सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति,टोल वसूली का वैधानिक आधार और शुल्क निर्धारण से संबंधित दस्तावेज जनता के सामने रखे जाएं। उन्होंने कहा कि उमरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नियमित आवागमन करना पड़ता है। इसलिए स्थानीय ग्रामीणों,किसानों, विद्यार्थियों,कर्मचारियों और नियमित यात्रियों के लिए प्रस्तावित टोल में छूट अथवा राहत का क्या प्रावधान है,यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि संबंधित विभाग से प्रस्तावित टोल की वैधानिकता,स्वीकृति, परियोजना दस्तावेज और शुल्क निर्धारण के आधार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) जनता के हित में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। भिण्ड की जनता पर दोहरा टोल भार किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
- मौ में मिलावटी तेल के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, करीब 7 लाख का तेल और मिल फिल्टर मशीन सील पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ भिंड जिले के मौ कस्बे में सरसों के तेल में कथित मिलावट और बिना लाइसेंस खाद्य तेल का कारोबार किए जाने की शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने मौ-तारौली रोड स्थित पवन अग्रवाल के परिसर पर पहुंचकर जांच की।जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में तेल एवं तेल फिल्टर करने वाली मशीन मिली। विभागीय कार्रवाई के तहत करीब 7 लाख रुपये कीमत के तेल एवं फिल्टर मशीन को सील कर दिया गया। खाद्य अधिकारी ने मौके से तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। अधिकारी के मुताबिक प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि मौ कस्बे में कई स्थानों पर सरसों के तेल के कारोबार में सस्ते कच्चे माल की मिलावट कर अधिक मुनाफा कमाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ ऑयल मिल संचालक बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के खाद्य तेल का कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता प्रयोगशाला जांच और विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।महुआ की गुली मिलाने के आरोपों ने बढ़ाई चिंता स्थानीय स्तर पर यह शिकायत भी सामने आई है कि कुछ मिलों में सरसों के साथ महुआ की गुली मिलाकर तेल निकाला जाता है। यदि खाद्य तेल में ऐसी सामग्री निर्धारित खाद्य मानकों के विपरीत मिलाई जाती है तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। फिलहाल संबंधित तेल के नमूने की रिपोर्ट आने का इंतजार है।बिना लाइसेंस कारोबार की भी जांच खाद्य विभाग की कार्रवाई में बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने की शिकायत भी जांच के दायरे में है। विभाग द्वारा मौके पर उपलब्ध तेल, मशीन और अन्य सामग्री को सील किए जाने के बाद अब दस्तावेजों और नमूने की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य अधिकारी रीना बंसल ने स्पष्ट किया कि तेल का सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मौ नगर में खाद्य तेल और मिलावट से संबंधित प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद मौ क्षेत्र में तेल कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कस्बे में बड़ी संख्या में खाद्य तेल का कारोबार हो रहा है तो विभाग को सभी ऑयल मिलों और तेल विक्रेताओं की जांच करानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य तेल उपलब्ध हो सके।1
- इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी *ब्रेकिंग:-* *चोरों ने बच्चों पर भी नहीं खाया रहम कैसे बनेगा बच्चों के लिए खाना* *आखिर क्यों नहीं थम पा रहा है चोरों का आतंक* *जनपद में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं* *शासन की सख्ती के बाद भी चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही आखिर प्रशासन क्यों आंखे बंद किए है* *सुबह रसोइया के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।* *मामले में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।* *प्राथमिक विद्यालय टोला भूरा में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई को निशाना बनाया।* *चोरों ने किचन में लगे लोहे के गेट की चादर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।* *शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रसोइया विद्यालय पहुंचा तो रसोई के गेट की चादर टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। उसने तत्काल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अंजना को घटना की जानकारी दी।* *प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस को भी घटना की लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।* *पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में भी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।*1
- इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी,चोरों ने बच्चों पर भी नहीं खाया रहम कैसे बनेगा बच्चों के लिए खाना* *आखिर क्यों नहीं थम पा रहा है चोरों का आतंक* *जनपद में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं* *शासन की सख्ती के बाद भी चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही आखिर प्रशासन क्यों आंखे बंद किए है* *सुबह रसोइया के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।* *मामले में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।* *प्राथमिक विद्यालय टोला भूरा में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई को निशाना बनाया।* *चोरों ने किचन में लगे लोहे के गेट की चादर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।* *शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रसोइया विद्यालय पहुंचा तो रसोई के गेट की चादर टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। उसने तत्काल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अंजना को घटना की जानकारी दी।* *प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस को भी घटना की लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।* *पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में भी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।*1
- शिव गौर क्लीनिक में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप सैफई ले जाने पर चिकित्सकों ने करीब एक घंटे पहले मौत होने की बात बताई, स्वास्थ्य विभाग से जांच व कार्रवाई की मांग जसवंतनगर (इटावा)। कस्बा जसवंतनगर स्थित शिव गौर क्लीनिक एक बार फिर विवादों में आ गया है। ग्राम सिसहाट निवासी अरविंद यादव पुत्र सुदामा सिंह की क्लीनिक पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने क्लीनिक के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर अरविंद यादव को इलाज के लिए शिव गौर क्लीनिक ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन और उपचार के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन और दवाओं के संबंध में जानकारी मांगी तो उनका आरोप है कि क्लीनिक की ओर से बताया गया कि इंजेक्शन व अन्य सामग्री कचरे में फेंक दी गई है और संभवतः पानी में बह गई होगी। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर सैफई पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सैफई में चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीज की करीब एक घंटे पहले ही मौत होने की जानकारी दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि क्लीनिक पर मौजूद चिकित्सक के पिता ने उनसे मरीज को वहां से ले जाने को कहा और कथित रूप से यह भी कहा कि उन्हें जो करना है, कर लें। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का दावा है कि शिव गौर क्लीनिक को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं और इस वर्ष यह छठा-सातवां मामला होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्लीनिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं तो विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की, इसकी भी जांच होनी चाहिए। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक जांच और कार्रवाई की स्थिति सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।1
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई,महुआ की गुली की मिलावट की शिकायत पर सरसों का तेल जब्त मौ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल द्वारा शनिवार को लगभग 1 बजे कार्यवाही की गई। जिसमें शिकायत मिल रही थी कि तेल कारोबारी अवैध रूप से महुआ की गुली मिलाकर सरसों का तेल बना रहे हैं। जिसके चलते तारोली रोड़ वार्ड 14 में पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही की।जांच में पाया गया कि तेल कारोबारी बिना लाइसेंस के अवैध रूप से तेल का कारोबार चला रहा था। जांच में लगभग 7 लाख रुपये कीमत का तेल जब्त किया है। मौके से सरसों के तेल के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए जो जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे।1
- 🚨 कांवड़ यात्रा अपडेट हरिद्वार में मॉडिफाइड बाइक लेकर गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों पर पुलिस सख्त है। नियम तोड़ने वाली बाइकों को मौके पर ही सीज किया जा रहा है।1
- आगरा मे लगातार बारिश चलते मे गिरा पुराना मकान!!! बारिश के चलते गिरा जर्जर मकान बेलनगंज इलाके में ढहा पुराना मकान घटना थाना छत्ता क्षेत्र की मकान लंबे समय से था खाली गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल... आगरा मे लगातार बारिश चलते मे गिरा पुराना मकान!!! बारिश के चलते गिरा जर्जर मकान बेलनगंज इलाके में ढहा पुराना मकान घटना थाना छत्ता क्षेत्र की मकान लंबे समय से था खाली गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल...1