Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरादाबाद के जिला सहकारी अस्पताल में एक महिला को अत्यंत गंभीर स्थिति में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद नाजुक है और उनकी स्थिति काफी खराब बनी हुई है।
MORADABAD UTTAR PRADESH
मुरादाबाद के जिला सहकारी अस्पताल में एक महिला को अत्यंत गंभीर स्थिति में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद नाजुक है और उनकी स्थिति काफी खराब बनी हुई है।
- मनोज कश्यप जिला पंचायत प्रत्यामुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेशसरकारी हॉस्पिटल की स्थिति समर नहीं रही ओर प्राइवेट छोटे हॉस्पिटल पर फर्जी मुकदमा लगाकर बंद कर रहे हैं और बड़े हॉस्पिटल के आस पास जांखाने कभी जाते नहीं ये हमरा भारत है1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सदर तहसील स्थित अजीम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बजावाला (पोस्ट खोत) में करीब पांच गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस रास्ते से पांचों गांवों के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन इस समय मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय निवासी रिजवान तुर्क का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान हर बार केवल वादे करते हैं, लेकिन काम कोई नहीं करता। ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर रामपुर के डीएम साहब और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इस रास्ते का निर्माण कराने और तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।1
- रामपुर जनपद के थाना अजीम नगर क्षेत्र स्थित बड़ा इमरता गांव के जंगल में एक खेत के भीतर बड़ा किंग कोबरा सांप और गोय के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार सुबह 6:00 बजे सामने आया है, जिसमें बड़ा इमरता गांव के जंगल में किंग कोबरा और गोय आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।1
- रामपुर में जोहर विश्वविद्यालय को लेकर हम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ खान ने एक बड़ा बयान दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हाजी चंदा मियां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कैंप में विशेष रूप से निःशुल्क लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। महंगी जांच होने के कारण कई जरूरतमंद लोग यह परीक्षण नहीं करा पाते हैं, ऐसे में सोसाइटी की इस पहल की लोगों ने सराहना की। कैंप के दौरान डॉ. सुहैल मिर्जा और डॉ. साजिद अली की देखरेख में मरीजों के सैंपल लिए गए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। सोसाइटी के सचिव डॉ. सुहैल मिर्जा ने बताया कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और कई बार तेज दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण लिवर संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह मेडिकल कैंप सभासद फहीम शाहनवाज के कार्यालय पर आयोजित किया गया। सभासद ने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सोसाइटी द्वारा दूसरी बार लिवर जांच शिविर लगाया गया है, इससे पहले अप्रैल माह में भी ऐसा कैंप आयोजित किया गया था। उन्होंने सोसाइटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर शाबान, खुशहाल मिर्जा, मोहम्मद अनस, नदीम मिर्जा, अफ्फान, असद, अफजल, सिकंदर, हम्माद और अर्पित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- असम के शिवसागर शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश तथा नदियों के उफान के कारण भयंकर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। रात में स्टेशन चौराहे (चारिआली) पर पानी का प्रचंड बहाव देखा गया, जिससे पूरे शहर में हालात खतरनाक बने हुए हैं। समूचे व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बाजार और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जिससे सभी प्रकार की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रात 10 बजे भी बाढ़ के पानी में डूबे शहर में विधायक अखिल गोगोई पीड़ितों के बीच मौजूद रहे और स्थानीय लोगों के साथ खड़े होकर स्थिति का जायजा लिया। अखिल गोगोई ने सरकार और प्रशासन पर बाढ़ प्रबंधन में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 27 बाढ़ प्रभावित पंचायतों की विशाल आबादी की तुलना में केवल 13 सरकारी नावों को काम पर लगाया गया है, जो बेहद अपर्याप्त हैं। असम में इस साल आई बाढ़ से कई जिलों में हालत नाजुक बनी हुई है, जिनमें शिवसागर और जोरहाट सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं। हालांकि SDRF की टीमें नावों की मदद से लोगों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं, लेकिन पीड़ितों का स्पष्ट कहना है कि चलाए जा रहे राहत कार्य नाकाफी हैं।3
- अमरोहा की धनौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि इंदरपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस आयोजन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया। अंत में उपस्थित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।4
- एक मामले में पति ने अपनी रखैल के जरिए अपनी दिव्यांग पत्नी पर जानलेवा हमला करवाया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस वाले ने मामले में FIR लिखने से साफ मना कर दिया।1