logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ अनुमंडल में सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल बाढ़ अनुमंडल के भदौर गांव के पास एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अजगरा निवासी रेनू देवी (उम्र करीब 40 वर्ष) बिहार शरीफ स्थित अपने नैहर से वापस लौट रही थीं। बताया जाता है कि वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई थीं। इसी दौरान उन्हें झपकी आ गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। गिरने के कारण उनके माथे में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद उन्हें तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

3 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बाढ़ अनुमंडल में सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल बाढ़ अनुमंडल के भदौर गांव के पास एक सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अजगरा निवासी रेनू देवी (उम्र करीब 40 वर्ष) बिहार शरीफ स्थित अपने नैहर से वापस लौट रही थीं। बताया जाता है कि वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई थीं। इसी दौरान उन्हें झपकी आ गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। गिरने के कारण उनके माथे में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद उन्हें तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • शीर्षक: मोकामा: प्रेम-प्रसंग में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा उपशीर्षक: एक महीने से लापता अंशु कुमार की हत्या का राज खुला, प्रेम संबंध बना मौत की वजह बाढ़ (पटना), संवाददाता: पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र से एक महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अंशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत साजिश में शामिल कई लोगों की पहचान कर ली है। प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह पुलिस जांच में सामने आया है कि अंशु कुमार का अपने ही गांव मोदनगाछी की एक किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी संबंध को लेकर लड़की के परिजनों ने साजिश रची। किशोरी के चाचा ज्ञानप्रकाश ने अंशु को शादी का झांसा देकर बख्तियारपुर बुलाया और वहां से हरनौत (नालंदा) ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 20 मार्च से था लापता अंशु कुमार 20 मार्च 2026 से लापता था। इस संबंध में उसके परिजन विनोद कुमार ने 23 मार्च को मोकामा थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। तकनीकी जांच से खुला राज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 राम कृष्ण के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी। पुलिस ने बेगमपुर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इनकी हुई गिरफ्तारी, अन्य नामजद पुलिस ने विजय कुमार (सहयोगी) को गिरफ्तार किया है। वहीं, किशोरी के पिता संजय दास, उसकी मां और बड़ी बहन को भी इस मामले में नामजद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त सामान बरामद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, वारदात में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार, पांच मोबाइल फोन और मृतक की चप्पल बरामद की है। पुलिस टीम की अहम भूमिका इस जटिल मामले को सुलझाने में मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार तथा तकनीकी शाखा बाढ़-1 के राजकुमार पंडित और गौतम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामला दर्ज, कार्रवाई जारी इस संबंध में हरनौत थाना में कांड संख्या 139/26 दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    शीर्षक:
मोकामा: प्रेम-प्रसंग में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
उपशीर्षक:
एक महीने से लापता अंशु कुमार की हत्या का राज खुला, प्रेम संबंध बना मौत की वजह
बाढ़ (पटना), संवाददाता:
पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र से एक महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अंशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत साजिश में शामिल कई लोगों की पहचान कर ली है।
प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंशु कुमार का अपने ही गांव मोदनगाछी की एक किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी संबंध को लेकर लड़की के परिजनों ने साजिश रची। किशोरी के चाचा ज्ञानप्रकाश ने अंशु को शादी का झांसा देकर बख्तियारपुर बुलाया और वहां से हरनौत (नालंदा) ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
20 मार्च से था लापता
अंशु कुमार 20 मार्च 2026 से लापता था। इस संबंध में उसके परिजन विनोद कुमार ने 23 मार्च को मोकामा थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
तकनीकी जांच से खुला राज
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-01 राम कृष्ण के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी। पुलिस ने बेगमपुर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
इनकी हुई गिरफ्तारी, अन्य नामजद
पुलिस ने विजय कुमार (सहयोगी) को गिरफ्तार किया है। वहीं, किशोरी के पिता संजय दास, उसकी मां और बड़ी बहन को भी इस मामले में नामजद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना में प्रयुक्त सामान बरामद
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, वारदात में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार, पांच मोबाइल फोन और मृतक की चप्पल बरामद की है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस जटिल मामले को सुलझाने में मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार तथा तकनीकी शाखा बाढ़-1 के राजकुमार पंडित और गौतम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मामला दर्ज, कार्रवाई जारी
इस संबंध में हरनौत थाना में कांड संख्या 139/26 दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • बख्तियारपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिला के चेरो थाना क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस से बख्तियारपुर से फतुहा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन में मौजूद परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे रोने-बिलखने लगे। जब ट्रेन अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने स्टेशन प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही करौटा स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचित किया गया, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा।
    1
    बख्तियारपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिला के चेरो थाना क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस से बख्तियारपुर से फतुहा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
इसी दौरान करौटा रेलवे स्टेशन के समीप अचानक चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन में मौजूद परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे रोने-बिलखने लगे। जब ट्रेन अगले स्टेशन खुसरूपुर पहुंची, तो परिजनों ने स्टेशन प्रशासन को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही करौटा स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचित किया गया, जिसके बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।
सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में ट्रेन से गिरा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा हजारों हजार की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। इस खास मौके पर सात दिवसीय रामकथा का हुआ आयोजन।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा हजारों हजार की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
इस खास मौके पर सात दिवसीय रामकथा का हुआ आयोजन।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 min ago
  • बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव जयंती के अवसर पर तिरहुत एकेडमी, समस्तीपुर में समारोह का आयोजन किया गया।
    1
    बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव जयंती के अवसर पर तिरहुत एकेडमी, समस्तीपुर में समारोह का आयोजन किया गया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • महनार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला महनार थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत स्थित हरपुर फटिकवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। #Mahanar #Vaishali #BiharNews #BreakingNews #Chori #TheftCase #CrimeNews #BiharCrime #MahanarNews #VaishaliNews #HarpurPhatikwara #Gorigama #VillageNews #LocalNews #JewelleryTheft #CashTheft #NightCrime #PoliceInvestigation #Dial112 #BiharPolice #CrimeAlert #BreakingBihar #HindiNews #NewsUpdate
    1
    महनार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
मामला महनार थाना क्षेत्र के गोरीगामा पंचायत स्थित हरपुर फटिकवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया।
#Mahanar #Vaishali #BiharNews #BreakingNews #Chori #TheftCase #CrimeNews #BiharCrime
#MahanarNews #VaishaliNews #HarpurPhatikwara #Gorigama #VillageNews #LocalNews
#JewelleryTheft #CashTheft #NightCrime #PoliceInvestigation #Dial112
#BiharPolice #CrimeAlert #BreakingBihar #HindiNews #NewsUpdate
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है।
दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर गाजियाबाद आईडल में पटोरी प्रखंड के ज्योति शर्मा को आवाज की दुनियां में मिली द्वितीय श्रेणी में मिली सफलता। विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति संघ के ओर से सम्मान समारोह में शामिल हुए समाज सेवी ओम प्रकाश कुशवाहा ने ज्योति शर्मा को सम्मानित करते हुए, दिए बधाई।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
गाजियाबाद आईडल में पटोरी प्रखंड के ज्योति शर्मा को आवाज की दुनियां में मिली  द्वितीय श्रेणी में मिली सफलता।
विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति संघ के ओर से सम्मान समारोह में शामिल हुए समाज सेवी ओम प्रकाश कुशवाहा ने ज्योति शर्मा को सम्मानित करते हुए, दिए बधाई।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • वैशाली जिले के पातेपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ‘इश्क का भूत’ उतारने के लिए ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की शादी ही करा दी। दरअसल, मुजफ्फरपुर से एक युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने सुल्तानपुर चकहरिहर गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। #VaishaliNews #BiharNews #Patepur #Muzaffarpur #LoveStory #ViralNews #BreakingNews #Trending #DesiLove #VillageStory #Shaadi #LoveMarriage #ViralVideo #IndiaNews #NewsUpdate #HindiNews #InstaViral #SocialMedia #TrueLove #DesiDrama
    1
    वैशाली जिले के पातेपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ‘इश्क का भूत’ उतारने के लिए ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की शादी ही करा दी।
दरअसल, मुजफ्फरपुर से एक युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने सुल्तानपुर चकहरिहर गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
#VaishaliNews #BiharNews #Patepur #Muzaffarpur
#LoveStory #ViralNews #BreakingNews #Trending
#DesiLove #VillageStory #Shaadi #LoveMarriage
#ViralVideo #IndiaNews #NewsUpdate #HindiNews
#InstaViral #SocialMedia #TrueLove #DesiDrama
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.