Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम कोयलारी में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी जनसमस्याएं, किया निराकरण आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोयलारी पहुंची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोशनी इवने ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी और मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दुरभाष पर सम्पर्क कर सामान्य समस्याओं का निराकरण किया, ग्रामीणों ने मुख्य समस्याएं पेयजल को लेकर बताई तो वहीं किसानों ने सर्वर को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। श्रीमती रोशनी इवने ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर समस्याएं सुनी उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले यह पहली प्राथमिकता है।
आठनेर रिपोर्टर
ग्राम कोयलारी में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी जनसमस्याएं, किया निराकरण आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोयलारी पहुंची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोशनी इवने ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी और मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दुरभाष पर सम्पर्क कर सामान्य समस्याओं का निराकरण किया, ग्रामीणों ने मुख्य समस्याएं पेयजल को लेकर बताई तो वहीं किसानों ने सर्वर को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। श्रीमती रोशनी इवने ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर समस्याएं सुनी उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले यह पहली प्राथमिकता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोयलारी पहुंची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोशनी इवने ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी और मौके से ही सम्बन्धित अधिकारियों को दुरभाष पर सम्पर्क कर सामान्य समस्याओं का निराकरण किया, ग्रामीणों ने मुख्य समस्याएं पेयजल को लेकर बताई तो वहीं किसानों ने सर्वर को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। श्रीमती रोशनी इवने ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर समस्याएं सुनी उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ हितग्राहियों को मिले यह पहली प्राथमिकता है।1
- *अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं गौवंश तस्करी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन।* भैंसदेही अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों के विरोध में आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर भाजपा सरकार एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक के नाम एसडीओपी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा। और ज्ञापन में बताया कि भैंसदेही शहर व ग्राम गुदगांव,सावलमेंढा,कोथलकुण्ड, खोमई,झल्लार एवं अन्य क्षेत्रों में जुआ-सट्टा बढ़े स्तर पर संचालित हो रहा है, जिसके कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं,बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम खामला एवं बराहपुर में खुलेआम किराना दूकानों से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराब ठेकेदार के आदमियों द्वारा गांव-गांव में जाकर शराब बेची जा रही है जिस कारण युवा नशे के आदि हो रहे। महाराष्ट्र से नजदीक होने के कारण भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम खामला से एवं खोमई जनोना पुलिस चौकी होते हुए भी वहा से बड़ी संख्या में गौवंश भरी गाड़िया निकलकर महाराष्ट्र क़त्लखाने जा रही हैं। लेकिन पुलिस विभाग इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों पर लगाम नहीं लग रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं गौवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नही हो रही हैं जिससे अपराधियों के हौशले बुलंद है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर ने कहा कि पूरे क्षेत्र में खुलेआम अवैध सट्टा-जुआ का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है. इस अवैध गतिविधि के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग को कड़े शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही इन सभी अवैध गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाए।3
- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को प्रभात पट्टन विकासखंड स्थित नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय सहित विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी अभिरुचियों के बारे में जाना। विद्यार्थियों ने क्रिकेटर, डॉक्टर, आर्मी अधिकारी एवं लेखक बनने की अपनी आकांक्षाएं साझा कीं। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने विद्यार्थियों को निरंतर कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पेन एवं स्केच पेन वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्राचार्य श्री सी एस पटेल साथ विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।1
- मुलताई में दमकल व्यवस्था लचर, एक वाहन खराब तो दूसरे पर बढ़ा दबाव मुलताई। विधानसभा क्षेत्र में दमकल व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, यहां नपा के पास मात्र दो दमकल वाहन उपलब्ध हैं जिनमें से एक पहले से ही खराब है, जबकि दूसरा वाहन भी हाल ही में आगजनी की घटना के दौरान खराब हो गया। ऐसे में क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं के बीच समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंच पाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन दमकल वाहनों की कमी और तकनीकी खराबी के चलते राहत कार्य में देरी हो रही है। इससे आग पर काबू पाने में देर लग रही है जिससे नुकसान बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि परिषद की बैठक में नए दमकल वाहन खरीदने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पाई। फिलहाल पुराने वाहनों को ही सुधार कर काम चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छोटा दमकल वाहन पहले ही ख़राब हो गया था जिसे बैतूल से मरम्मत कर लाया गया जो आज सावलमेंडा मे हुई आगजनी की घटना में आग बुझाते समय खराब हो गया। बताया जा रहा है कि नपा का बड़ा दमकल वाहन मरम्मत के लिए बैतूल भेजा गया है, ऐसे में पूरे क्षेत्र की दमकल व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नए दमकल वाहन उपलब्ध कराने और व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं में समय पर राहत मिल सके।1
- आमला। तपती गर्मी के बीच जहां सूरज की तेज़ किरणें लोगों को बेहाल कर रही हैं, वहीं आमला में मानवता और सेवा की मिसाल पेश की जा रही है। शहर के सेवाभावी संगठन बिना किसी भेदभाव के स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों तक शीतल जल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। जैसे एक पुराना गीत कहता है—“गाड़ी को देख, कैसी है नेक… अच्छा बुरा न देखे…”—उसी भावना के साथ ये समाजसेवी हर यात्री को समान रूप से सेवा प्रदान कर रहे हैं। ट्रेन में सवार हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाने का यह प्रयास इन दिनों लगातार जारी है। इसी क्रम में आज व्यापारी संघ आमला एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी वितरित किया। कड़ी धूप और गर्म हवाओं के बावजूद युवाओं और समाजसेवियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह सेवा कार्य केवल राहत देने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दे रहा है। यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह जल सेवा अभियान पूरे गर्मी के मौसम में जारी रहेगा। शहर के अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने समय का थोड़ा हिस्सा निकालकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करें, ताकि यह प्रयास निरंतर चलता रहे और अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंच सके।2
- पानी के लिए तरसते ग्रामीण लाखों करोड़ों खर्च लेकिन पानी की समस्या से छुटकारा नहीं आमढाना पंचायत के ढाबा ढाने की समस्या1
- पांढुर्णा। कलेक्टर श्री वशिष्ठ के कड़े निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार 22 अप्रैल को सौसर वृत्त के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांबोडी, नवथल, उठेकाटा गोंदी और बागोड़ा ढाना क्षेत्रों में आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने नदी और नालों के किनारे दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इस सघन तलाशी अभियान के दौरान विभाग ने करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन और 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। मौके पर ही लाहन के सैंपल लिए गए और शेष भारी मात्रा में मिले लाहन को तुरंत नष्ट कर दिया गया। विभाग ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) च के तहत कुल 08 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए की गई इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के सी चौहान, जी एल मरावी, भारती गोंड और उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम समेत पूरी टीम शामिल रही। इसमें जीत सिंह धुर्वे, नरेंद्र कुमार नागेश, आनिकेत पटेल और कई आबकारी आरक्षकों के साथ होमगार्ड के जवानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।4
- ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले आरोपी इंदौर से गिरफ्तार थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 19.04.2026 को दो व्यक्तियों से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में नशे के कारोबार में सम्मिलित सम्पूर्ण गैंग का पर्दाफाश करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देश दिए गए थे। 🔹थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उक्त प्रकरण में आगे विवेचना करते हुए टीम रवाना कर बैतूल में पकड़ाई ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी 1. भूपेंद्र उर्फ़ बॉबी पिता रामकृष्ण लोवंशी उम्र 26 साल निवासी 40/2 किंग्स पार्क न्यू गौरी नगर इंदौर थाना हीरानगर इंदौर । 2. आशुतोष उर्फ आशु पिता देवेंद्र सिंह सिसोदिया उम्र 28 साल निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट देवास नाका इंदौर थाना लसूडिया इंदौर जप्ती नकद राशि 11750 कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके, आरक्षक अनुरुद्ध यादव, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह1