logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बादलपार विद्युत वितरण केंद्र में बिना वर्क आर्डर काम का मामला गरमाया* *पहले चुपके से खींची लाइन, शिकायत के बाद खंभों से तार गायब; जेई हटे, लेकिन कार्यवाही बाकी* बादलपार : मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिवनी संभाग अंतर्गत बादलपार विद्युत वितरण केंद्र में बिना वर्क ऑर्डर और स्वीकृति के विद्युत कार्य कराए जाने का मामला अब विभागीय जांच तक पहुंच गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच दल ने मामले की पड़ताल की है। वहीं, जांच के दौरान ग्राम थांवरजोड़ी में खेत तक खींची गई विद्युत लाइन के तार खंभों से हटा दिए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पहले लाइन चालू थी, शिकायत के बाद तार उतारे शिकायतकर्ता अनिकेश पटेल का आरोप है कि ग्राम थांवरजोड़ी में इमली वाले ट्रांसफार्मर से एक किसान के खेत तक करीब पांच खंभे खड़े कर विद्युत लाइन खींची गई थी। समाचार प्रकाशन से पहले तक लाइन चालू थी और खेत में मोटर भी चल रही थी। शिकायत के बाद जब मामला सामने आया तो खंभों से तार उतार दिए गए। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि कार्य नियमानुसार हुआ था तो जांच शुरू होने से पहले तार क्यों हटाए गए। ऐरमा और आलैसुर में भी शिकायत बादलपार विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम ऐरमा में एक कृषक से विद्युत कनेक्शन के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए लेने का आरोप है। शिकायत के अनुसार ट्रांसफार्मर और लाइन खींचने के बाद भी विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हुई। इसी तरह ग्राम आलैसुर में भी बिना वर्क ऑर्डर खंभे खड़े कर कनेक्शन दिए जाने की शिकायत सामने आई है। इन मामलों ने विद्युत कार्यों की स्वीकृति, भुगतान और विभागीय निगरानी की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेई हटे, जांच के लिए दूसरे अधिकारी को प्रभार सहायक अभियंता संदीप धुर्वे ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई है। बादलपार के कनिष्ठ यंत्री को हटाकर गोपालगंज विद्युत वितरण केंद्र के अरविंद परिहार को प्रभार सौंपा गया है। थांवरजोड़ी में बिना अनुमति विद्युत कार्य सामने आया है, जबकि ऐरमा और आलैसुर के मामलों की भी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर पड़ताल के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच पूरी होने का इंतजार कार्यपालन यंत्री विद्युत संभाग सिवनी घनश्याम डावर ने बताया कि शिकायत के बाद जांच दल प्रभारी सहायक अभियंता संदीप धुर्वे ने जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। विभागीय जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि बिना एस्टीमेट और वर्क ऑर्डर के कार्य किसके निर्देश पर हुआ, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रभावित न हो, इसलिए कनिष्ठ यंत्री का स्थानांतरण धूमा किया गया है। विभागीय जांच कब तक पूरी होगी और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी, यह स्पष्ट नहीं है। शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच पूरी कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए। अब ग्रामीणों की नजर जांच के परिणाम और विभागीय कार्रवाई पर टिकी है।

1 day ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
1 day ago
9a4499ca-416b-4a1e-8878-08782863dd3a

*बादलपार विद्युत वितरण केंद्र में बिना वर्क आर्डर काम का मामला गरमाया* *पहले चुपके से खींची लाइन, शिकायत के बाद खंभों से तार गायब; जेई हटे, लेकिन कार्यवाही बाकी* बादलपार : मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिवनी संभाग अंतर्गत बादलपार विद्युत वितरण केंद्र में बिना वर्क ऑर्डर और स्वीकृति के विद्युत कार्य कराए जाने का मामला अब विभागीय जांच तक पहुंच गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच दल ने मामले की पड़ताल की है। वहीं, जांच के दौरान ग्राम थांवरजोड़ी में खेत तक खींची गई विद्युत लाइन के तार खंभों से हटा दिए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पहले लाइन चालू थी, शिकायत के बाद तार उतारे शिकायतकर्ता अनिकेश पटेल का आरोप है कि ग्राम थांवरजोड़ी में इमली वाले ट्रांसफार्मर से एक किसान के खेत तक करीब पांच खंभे खड़े कर विद्युत लाइन खींची गई थी। समाचार प्रकाशन से पहले तक लाइन चालू थी और खेत में मोटर भी चल रही थी। शिकायत के बाद जब मामला सामने आया तो खंभों से तार उतार दिए गए। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि कार्य नियमानुसार हुआ था तो जांच शुरू होने से पहले तार क्यों हटाए गए। ऐरमा और आलैसुर में भी शिकायत बादलपार विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम ऐरमा में एक कृषक से विद्युत कनेक्शन के लिए 1 लाख 80 हजार रुपए लेने का आरोप है। शिकायत के अनुसार ट्रांसफार्मर और लाइन खींचने के बाद भी विद्युत सप्लाई शुरू

bbc146e1-4a08-4744-a3db-bad10b682508

नहीं हुई। इसी तरह ग्राम आलैसुर में भी बिना वर्क ऑर्डर खंभे खड़े कर कनेक्शन दिए जाने की शिकायत सामने आई है। इन मामलों ने विद्युत कार्यों की स्वीकृति, भुगतान और विभागीय निगरानी की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेई हटे, जांच के लिए दूसरे अधिकारी को प्रभार सहायक अभियंता संदीप धुर्वे ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई है। बादलपार के कनिष्ठ यंत्री को हटाकर गोपालगंज विद्युत वितरण केंद्र के अरविंद परिहार को प्रभार सौंपा गया है। थांवरजोड़ी में बिना अनुमति विद्युत कार्य सामने आया है, जबकि ऐरमा और आलैसुर के मामलों की भी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर पड़ताल के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। जांच पूरी होने का इंतजार कार्यपालन यंत्री विद्युत संभाग सिवनी घनश्याम डावर ने बताया कि शिकायत के बाद जांच दल प्रभारी सहायक अभियंता संदीप धुर्वे ने जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। विभागीय जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि बिना एस्टीमेट और वर्क ऑर्डर के कार्य किसके निर्देश पर हुआ, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रभावित न हो, इसलिए कनिष्ठ यंत्री का स्थानांतरण धूमा किया गया है। विभागीय जांच कब तक पूरी होगी और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी, यह स्पष्ट नहीं है। शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच पूरी कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए। अब ग्रामीणों की नजर जांच के परिणाम और विभागीय कार्रवाई पर टिकी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *कलबोडीआनंद वर्धन श्री राम मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 15 सितंबर मंगलवार को*
    1
    *कलबोडीआनंद वर्धन श्री राम मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 15 सितंबर मंगलवार को*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी और एक्सपायरी सामग्री मिली सिवनी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 एवं 14 सितंबर को जिले के 9 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई में कमी, खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण, एक्सपायरी सामग्री और अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला। रूखड़ के जंगल कैंप रिजॉर्ट, वनराज रिजॉर्ट खवासा, द सोल ट्री रिजॉर्ट कोहका और न्यू हिमांशु रेस्टोरेंट खवासा में विभिन्न कमियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, गंदगी और एक्सपायरी सामग्री मिली

सिवनी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 13 एवं 14 सितंबर को जिले के 9 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई में कमी, खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण, एक्सपायरी सामग्री और अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिला।
रूखड़ के जंगल कैंप रिजॉर्ट, वनराज रिजॉर्ट खवासा, द सोल ट्री रिजॉर्ट कोहका और न्यू हिमांशु रेस्टोरेंट खवासा में विभिन्न कमियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?” *​"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"* ​"मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!" *​"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"* ​"गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!" ​"*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"* *​"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"* ​ #JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर
    1
    “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?”
*​"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"*
​"मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!"
*​"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"*
​"गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!"
​"*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"*
*​"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"*
​
#JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर
    user_News Nation 81
    News Nation 81
    Dist.News रिपोर्टर 9584667143 सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन पार्टी कार्यकर्ताओं ने 7 दिवस की चैतावनी
    1
    गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन पार्टी कार्यकर्ताओं ने 7 दिवस की चैतावनी
    user_Satendra markam रिपोर्टर
    Satendra markam रिपोर्टर
    City Star सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक पर शमीम खान पर जानलेवा हमला का खुलासा..?(९९२६)
    1
    महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक पर शमीम खान पर जानलेवा हमला का खुलासा..?(९९२६)
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है। बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।
    1
    चौरई की महिलाओं के लिए विशेष पहल, तीजा विसर्जन हेतु बना वार्ड नंबर 12 में विशेष विसर्जन कुंड
चौरई नगर की महिलाओं की सुविधा और तीजा पर्व की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 12, छिंदवाड़ा रोड स्थित विद्युत विभाग प्रांगण में विशेष तीजा विसर्जन कुंड तैयार किया गया है।
वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद फरजाना शहीद मंसूरी के विशेष प्रयासों से की गई इस व्यवस्था में उनके पति द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग किया जा रहा है।
बारिश की स्थिति को देखते हुए महिलाओं और नागरिकों को विसर्जन कुंड तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थाई रास्ते की व्यवस्था भी की गई है। पिछले वर्ष भी यहां तीजा विसर्जन की अस्थाई व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से तीजा बाबा का विसर्जन एवं पूजन-अर्चन कर अपना व्रत पूर्ण किया था।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जमुनिया बांध में सीपेज से मचा हड़कंप एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने किया बांध का निरीक्षण, नहर के जरिए पानी निकासी शुरू ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित जमुनिया बांध में सोमवार सुबह पानी का रिसाव (सीपेज) दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया । रिसाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध स्थल की ओर पहुंचने लगे । वर्ष 2002 में इसी बांध के फूटने से हुई तबाही की स्मृतियां ताजा होने के कारण ग्रामीणों में चिंता के साथ आक्रोश भी देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बांध से पानी का रिसाव होते देखा । इसके बाद सरपंच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही एसडीएम कटंगी विजय यादव, तहसीलदार पी.एल. शांडिल्य, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर योगेंद्र सिंह ठाकुर तथा सब इंजीनियर प्रकाश कुमार परते मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति, जलस्तर तथा बांध की समग्र संरचनात्मक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया । नहर के जरिए जलस्तर कम करने की कार्रवाई जल संसाधन विभाग की टीम ने बांध के जलाशय पर दबाव (हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर) कम करने के उद्देश्य से नहर के माध्यम से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की । विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में जलस्तर कम होने के बाद सीपेज के वास्तविक कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया का उद्देश्य बांध की सुरक्षा का आकलन करना तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाना है । 2002 की त्रासदी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता गौरतलब है कि अगस्त 2002 में जमुनिया बांध फूट गया था । उस समय जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर, भजियापार सहित अनेक गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं । ग्रामीणों के खाद्यान्न, घरेलू सामान और मकान भी बाढ़ के पानी में बह गए थे । हालांकि, दिन के समय हुई घटना के कारण जनहानि नहीं हुई थी । इसी पुरानी त्रासदी को याद करते हुए ग्रामीणों में इस बार भी भय और आक्रोश का माहौल देखा गया । एसडीएम की अपील अफवाहों से बचें, सुरक्षा का रखें ध्यान एसडीएम विजय यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार के खतरे की बात नहीं है । ग्रामीण धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग के निर्देशों का पालन करें । उन्होंने जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर एवं भजियापार सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नहर के समीप न जाने दें । बांध से नहर में पानी छोड़े जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना आवश्यक है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में थाना कटंगी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है । पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बांध के समीप जाने से रोका जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके । इनका कहना है बांध के लीकेज ड्रेन के माध्यम से पानी एक स्थान पर एकत्रित होकर बाहर निकल रहा है। जिस स्थान से पानी बाहर आ रहा है, वहां फिलहाल साफ पानी का प्रवाह देखा जा रहा है । विभाग द्वारा रिसाव के कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक उपचारात्मक कार्यवाही भी की जाएगी । रिसाव कल से शुरू हुआ है । स्थिति पर नियंत्रण एवं जलस्तर का दबाव कम करने के उद्देश्य से बांध का गेट खोल दिया गया है, जिससे पानी निरंतर बाहर निकल रहा है । विभागीय अमला इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि पानी के साथ किसी प्रकार का गंदा पानी तो नहीं आ रहा है । तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । वर्तमान में पानी साफ निकल रहा है और विभाग द्वारा रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है । योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, वैनगंगा डिविजन, बालाघाट एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने किया बांध का निरीक्षण, नहर के जरिए पानी निकासी शुरू ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित जमुनिया बांध में सोमवार सुबह पानी का रिसाव (सीपेज) दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया । रिसाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध स्थल की ओर पहुंचने लगे । वर्ष 2002 में इसी बांध के फूटने से हुई तबाही की स्मृतियां ताजा होने के कारण ग्रामीणों में चिंता के साथ आक्रोश भी देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बांध से पानी का रिसाव होते देखा । इसके बाद सरपंच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही एसडीएम कटंगी विजय यादव, तहसीलदार पी.एल. शांडिल्य, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर योगेंद्र सिंह ठाकुर तथा सब इंजीनियर प्रकाश कुमार परते मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति, जलस्तर तथा बांध की समग्र संरचनात्मक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया । नहर के जरिए जलस्तर कम करने की कार्रवाई जल संसाधन विभाग की टीम ने बांध के जलाशय पर दबाव (हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर) कम करने के उद्देश्य से नहर के माध्यम से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की । विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में जलस्तर कम होने के बाद सीपेज के वास्तविक कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया का उद्देश्य बांध की सुरक्षा का आकलन करना तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाना है । 2002 की त्रासदी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता गौरतलब है कि अगस्त 2002 में जमुनिया बांध फूट गया था । उस समय जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर, भजियापार सहित अनेक गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं । ग्रामीणों के खाद्यान्न, घरेलू सामान और मकान भी बाढ़ के पानी में बह गए थे । हालांकि, दिन के समय हुई घटना के कारण जनहानि नहीं हुई थी । इसी पुरानी त्रासदी को याद करते हुए ग्रामीणों में इस बार भी भय और आक्रोश का माहौल देखा गया । एसडीएम की अपील अफवाहों से बचें, सुरक्षा का रखें ध्यान एसडीएम विजय यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार के खतरे की बात नहीं है । ग्रामीण धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग के निर्देशों का पालन करें । उन्होंने जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर एवं भजियापार सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नहर के समीप न जाने दें । बांध से नहर में पानी छोड़े जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना आवश्यक है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में थाना कटंगी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है । पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बांध के समीप जाने से रोका जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके । इनका कहना है बांध के लीकेज ड्रेन के माध्यम से पानी एक स्थान पर एकत्रित होकर बाहर निकल रहा है। जिस स्थान से पानी बाहर आ रहा है, वहां फिलहाल साफ पानी का प्रवाह देखा जा रहा है । विभाग द्वारा रिसाव के कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक उपचारात्मक कार्यवाही भी की जाएगी । रिसाव कल से शुरू हुआ है । स्थिति पर नियंत्रण एवं जलस्तर का दबाव कम करने के उद्देश्य से बांध का गेट खोल दिया गया है, जिससे पानी निरंतर बाहर निकल रहा है । विभागीय अमला इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि पानी के साथ किसी प्रकार का गंदा पानी तो नहीं आ रहा है । तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । वर्तमान में पानी साफ निकल रहा है और विभाग द्वारा रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है । योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, वैनगंगा डिविजन, बालाघाट
    1
    जमुनिया बांध में सीपेज से मचा हड़कंप 
एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने किया बांध का निरीक्षण, नहर के जरिए पानी निकासी शुरू
ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित जमुनिया बांध में सोमवार सुबह पानी का रिसाव (सीपेज) दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया । रिसाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध स्थल की ओर पहुंचने लगे । वर्ष 2002 में इसी बांध के फूटने से हुई तबाही की स्मृतियां ताजा होने के कारण ग्रामीणों में चिंता के साथ आक्रोश भी देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बांध से पानी का रिसाव होते देखा । इसके बाद सरपंच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही एसडीएम कटंगी विजय यादव, तहसीलदार पी.एल. शांडिल्य, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर योगेंद्र सिंह ठाकुर तथा सब इंजीनियर प्रकाश कुमार परते मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति, जलस्तर तथा बांध की समग्र संरचनात्मक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया ।
नहर के जरिए जलस्तर कम करने की कार्रवाई
जल संसाधन विभाग की टीम ने बांध के जलाशय पर दबाव (हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर) कम करने के उद्देश्य से नहर के माध्यम से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की । विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में जलस्तर कम होने के बाद सीपेज के वास्तविक कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया का उद्देश्य बांध की सुरक्षा का आकलन करना तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाना है ।
2002 की त्रासदी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता
गौरतलब है कि अगस्त 2002 में जमुनिया बांध फूट गया था । उस समय जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर, भजियापार सहित अनेक गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं । ग्रामीणों के खाद्यान्न, घरेलू सामान और मकान भी बाढ़ के पानी में बह गए थे । हालांकि, दिन के समय हुई घटना के कारण जनहानि नहीं हुई थी । इसी पुरानी त्रासदी को याद करते हुए ग्रामीणों में इस बार भी भय और आक्रोश का माहौल देखा गया ।
एसडीएम की अपील अफवाहों से बचें, सुरक्षा का रखें ध्यान
एसडीएम विजय यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार के खतरे की बात नहीं है । ग्रामीण धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग के निर्देशों का पालन करें । उन्होंने जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर एवं भजियापार सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नहर के समीप न जाने दें । बांध से नहर में पानी छोड़े जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना आवश्यक है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में थाना कटंगी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है । पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बांध के समीप जाने से रोका जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके ।
इनका कहना है
बांध के लीकेज ड्रेन के माध्यम से पानी एक स्थान पर एकत्रित होकर बाहर निकल रहा है। जिस स्थान से पानी बाहर आ रहा है, वहां फिलहाल साफ पानी का प्रवाह देखा जा रहा है । विभाग द्वारा रिसाव के कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक उपचारात्मक कार्यवाही भी की जाएगी ।  रिसाव कल से शुरू हुआ है । स्थिति पर नियंत्रण एवं जलस्तर का दबाव कम करने के उद्देश्य से बांध का गेट खोल दिया गया है, जिससे पानी निरंतर बाहर निकल रहा है । विभागीय अमला इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि पानी के साथ किसी प्रकार का गंदा पानी तो नहीं आ रहा है । तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । वर्तमान में पानी साफ निकल रहा है और विभाग द्वारा रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है ।
योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, वैनगंगा डिविजन, बालाघाट
एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने किया बांध का निरीक्षण, नहर के जरिए पानी निकासी शुरू
ग्राम पंचायत जमुनिया स्थित जमुनिया बांध में सोमवार सुबह पानी का रिसाव (सीपेज) दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया । रिसाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध स्थल की ओर पहुंचने लगे । वर्ष 2002 में इसी बांध के फूटने से हुई तबाही की स्मृतियां ताजा होने के कारण ग्रामीणों में चिंता के साथ आक्रोश भी देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बांध से पानी का रिसाव होते देखा । इसके बाद सरपंच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही एसडीएम कटंगी विजय यादव, तहसीलदार पी.एल. शांडिल्य, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर योगेंद्र सिंह ठाकुर तथा सब इंजीनियर प्रकाश कुमार परते मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने बांध स्थल का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति, जलस्तर तथा बांध की समग्र संरचनात्मक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया ।
नहर के जरिए जलस्तर कम करने की कार्रवाई
जल संसाधन विभाग की टीम ने बांध के जलाशय पर दबाव (हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर) कम करने के उद्देश्य से नहर के माध्यम से पानी निकासी की कार्रवाई शुरू की । विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों में जलस्तर कम होने के बाद सीपेज के वास्तविक कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया का उद्देश्य बांध की सुरक्षा का आकलन करना तथा रिसाव के स्रोत का पता लगाना है ।
2002 की त्रासदी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता
गौरतलब है कि अगस्त 2002 में जमुनिया बांध फूट गया था । उस समय जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर, भजियापार सहित अनेक गांवों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं । ग्रामीणों के खाद्यान्न, घरेलू सामान और मकान भी बाढ़ के पानी में बह गए थे । हालांकि, दिन के समय हुई घटना के कारण जनहानि नहीं हुई थी । इसी पुरानी त्रासदी को याद करते हुए ग्रामीणों में इस बार भी भय और आक्रोश का माहौल देखा गया ।
एसडीएम की अपील अफवाहों से बचें, सुरक्षा का रखें ध्यान
एसडीएम विजय यादव ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फिलहाल किसी भी प्रकार के खतरे की बात नहीं है । ग्रामीण धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और जल संसाधन विभाग के निर्देशों का पालन करें । उन्होंने जमुनिया, घुनाड़ी, बनेरा, कटेरा, बोपली, अगासी, सिरपुर एवं भजियापार सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नहर के समीप न जाने दें । बांध से नहर में पानी छोड़े जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतना आवश्यक है । थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुसराम के नेतृत्व में थाना कटंगी पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है । पुलिस द्वारा ग्रामीणों को बांध के समीप जाने से रोका जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके ।
इनका कहना है
बांध के लीकेज ड्रेन के माध्यम से पानी एक स्थान पर एकत्रित होकर बाहर निकल रहा है। जिस स्थान से पानी बाहर आ रहा है, वहां फिलहाल साफ पानी का प्रवाह देखा जा रहा है । विभाग द्वारा रिसाव के कारणों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक उपचारात्मक कार्यवाही भी की जाएगी ।  रिसाव कल से शुरू हुआ है । स्थिति पर नियंत्रण एवं जलस्तर का दबाव कम करने के उद्देश्य से बांध का गेट खोल दिया गया है, जिससे पानी निरंतर बाहर निकल रहा है । विभागीय अमला इस पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रख रहा है तथा यह भी देखा जा रहा है कि पानी के साथ किसी प्रकार का गंदा पानी तो नहीं आ रहा है । तीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । वर्तमान में पानी साफ निकल रहा है और विभाग द्वारा रिसाव की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है । उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है ।
योगेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, वैनगंगा डिविजन, बालाघाट
    user_संदीप शर्मा
    संदीप शर्मा
    Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान, कलारबांकी के हाई स्कूल व बस स्टैंड पर नशा मुक्ति जागरूकता ...?(१८७२६)
    1
    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान, कलारबांकी के हाई स्कूल व बस स्टैंड पर नशा मुक्ति जागरूकता ...?(१८७२६)
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.