logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारीया पूरी. झाँसी के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारीया पूरी.

4 hrs ago
user_Hemant Kumar Gupta
Hemant Kumar Gupta
पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

झाँसी के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारीया पूरी. झाँसी के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारीया पूरी.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध संबंधी ज्ञापन महोदय, आपको अवगत कराना है कि दिनांक कई माह से मौजा कोछाभाँवर , पिछोर, टाकोरी व मुस्तरा क्षेत्र के किसान, काश्तकार, स्थानीय व्यापारी एवं नागरिकगण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित योजना संख्या–4 के अंतर्गत किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का निरंतर विरोध कर रहे हैं। गत माह आवास विकास परिषद की नियोजन समिति की बैठक तीन दिनों तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के काश्तकारों को आमंत्रित कर चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त काश्तकारों ने एक स्वर में तथा व्यक्तिगत रूप से भी अपनी भूमि अधिग्रहण हेतु असहमति व्यक्त की और स्पष्ट रूप से भूमि न देने का निर्णय प्रकट किया। बैठक के उपरांत काश्तकारों द्वारा समिति के निर्णय की जानकारी चाही गई, जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। किंतु 15 दिन व्यतीत होने के बाद भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा परिषद की ओर से पूर्णतः निष्क्रियता दिखाई गई। इसी के विरोधस्वरूप आज कुंज बिहारी वाटिका बस स्टैंड से गांधी उद्यान तक परिषद की निष्क्रियता के विरुद्ध एक अर्थी यात्रा निकाली गई तथा गांधी उद्यान में उसका प्रतीकात्मक दहन किया गया। यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि परिषद किसानों की मांगों के प्रति उदासीन है। शासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारा स्पष्ट मत है कि यह योजना “आवास विकास” के नाम पर “किसानों का विनाश” सिद्धांत पर आधारित है, न कि किसी वास्तविक अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास से संबंधित है। उक्त क्षेत्र पूर्णतः विकसित है, यहाँ कई बड़ी कालोनियां , महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, आवास विकास योजना योजना संख्या-3 , कयी शोरूम , अस्पताल, दुकानें एवं व्यवसाय संचालित हैं। क्षेत्र का कुछ भाग झाँसी विकास प्राधिकरण तथा कुछ भाग नगर निगम झाँसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की आजीविका छीनकर उन्हें विस्थापित करना अन्यायपूर्ण है। पूर्व में भी इस प्रकार के अधिग्रहण छह बार किए जा चुके हैं, इस विषय में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा जी, बबीना विधायक राजीव सिंह जी,गरौठा विधायक जवाहर राजपूत जी तथा विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी जी, रामतीरथ सिंघल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों का समर्थन किया है। आदरणीय सांसद महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महाराज जी से अनुरोध किया गया है कि उक्त योजना को झाँसी के अन्य अविकसित क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। विधायक रवि शर्मा जी ने इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर समस्या से अवगत कराया, विधानसभा में प्रश्न भी उठाया है। इस कार्यक्रम में बी.के. गुप्ता, अरविन्द सिंह, देवेश, मानवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कल्याण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अजय खुराना, दीपू यादव, सियाराम, चितवन बोहरे, मुस्तरा प्रधान रघुनाथ यादव जी, अजय खुराना, रानू टँकोरि, संजीव यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतः आपसे निवेदन है कि जनहित एवं किसानों के अधिकारों से जुड़े इस विषय को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें, जिससे शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। भवदीय, (हस्ताक्षर) आवास विकास भूमि बचाओ संघर्ष समिति झाँसी
    1
    आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध संबंधी ज्ञापन
महोदय,
आपको अवगत कराना है कि दिनांक  कई माह से मौजा  कोछाभाँवर , पिछोर, टाकोरी व मुस्तरा क्षेत्र के किसान, काश्तकार, स्थानीय व्यापारी एवं नागरिकगण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित योजना संख्या–4 के अंतर्गत किए जा रहे भूमि अधिग्रहण का निरंतर विरोध कर रहे हैं।
गत माह  आवास विकास परिषद की नियोजन समिति की बैठक तीन दिनों तक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के काश्तकारों को आमंत्रित कर चर्चा की गई। इस बैठक में समस्त काश्तकारों ने एक स्वर में तथा व्यक्तिगत रूप से भी अपनी भूमि अधिग्रहण हेतु असहमति व्यक्त की और स्पष्ट रूप से भूमि न देने का निर्णय प्रकट किया।
बैठक के उपरांत काश्तकारों द्वारा समिति के निर्णय की जानकारी चाही गई, जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। किंतु 15 दिन व्यतीत होने के बाद भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा परिषद की ओर से पूर्णतः निष्क्रियता दिखाई गई। इसी के विरोधस्वरूप आज कुंज बिहारी वाटिका बस स्टैंड से गांधी उद्यान तक परिषद की निष्क्रियता के विरुद्ध एक अर्थी यात्रा निकाली गई तथा गांधी उद्यान में उसका प्रतीकात्मक दहन किया गया।
यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि परिषद किसानों की मांगों के प्रति उदासीन है। शासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारा स्पष्ट मत है कि यह योजना “आवास विकास” के नाम पर “किसानों का विनाश” सिद्धांत पर आधारित है, न कि किसी वास्तविक अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास से संबंधित है।
उक्त क्षेत्र पूर्णतः विकसित है, यहाँ कई बड़ी कालोनियां , महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, आवास विकास योजना योजना संख्या-3 , कयी शोरूम , अस्पताल, दुकानें एवं व्यवसाय संचालित हैं। क्षेत्र का कुछ भाग झाँसी विकास प्राधिकरण तथा कुछ भाग नगर निगम झाँसी के अंतर्गत आता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों की आजीविका छीनकर उन्हें विस्थापित करना अन्यायपूर्ण है।
पूर्व में भी इस प्रकार के अधिग्रहण  छह बार किए जा चुके हैं,  इस विषय में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा जी, बबीना विधायक राजीव सिंह जी,गरौठा विधायक जवाहर राजपूत जी  तथा विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी जी, रामतीरथ सिंघल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों का समर्थन किया है। आदरणीय सांसद महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महाराज जी  से अनुरोध किया गया है कि उक्त योजना को झाँसी के अन्य अविकसित क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। विधायक रवि शर्मा जी ने इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कर समस्या से अवगत कराया,  विधानसभा में प्रश्न भी उठाया है।
इस कार्यक्रम में बी.के. गुप्ता, अरविन्द सिंह, देवेश, मानवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कल्याण कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अजय खुराना, दीपू यादव, सियाराम, चितवन बोहरे, मुस्तरा प्रधान रघुनाथ यादव जी,  अजय खुराना,  रानू टँकोरि,  संजीव यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतः आपसे निवेदन है कि जनहित एवं किसानों के अधिकारों से जुड़े इस विषय को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें, जिससे शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके।
भवदीय,
(हस्ताक्षर)
आवास विकास भूमि बचाओ संघर्ष समिति
झाँसी
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • बबीना थाने की महिला कांस्टेबल अंजलि विश्वकर्मा ने रास्ता भटकी वृद्ध महिला को पहले स्वल्पाहार कराया फिर उसके घर पर पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेश की महिला का नाम लीला वाल्मीकि पत्नी मनीराम 76 साल निवासी आरामशीन चौका भेल की बताई जा रही है
    1
    बबीना थाने की महिला कांस्टेबल अंजलि विश्वकर्मा ने रास्ता भटकी  वृद्ध महिला को पहले स्वल्पाहार कराया फिर उसके घर पर पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेश की  महिला का नाम लीला वाल्मीकि पत्नी मनीराम 76 साल निवासी आरामशीन चौका भेल की बताई  जा रही है
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बबीना (झांसी), थाना बबीना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकली एक वृद्ध महिला को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे 76 वर्षीय श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन चौका भेल, थाना बबीना, जिला झांसी, घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। भटकते-भटकते वह रात में ग्राम खजराहा खुर्द पहुंच गईं। ग्राम खजराहा खुर्द के प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने वृद्धा को देख मानवता का परिचय देते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बबीना की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बबीना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, उम्र 76 वर्ष बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना विनय कुमार साहू एवं महिला आरक्षी अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के पुत्र सोनू बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन, थाना बबीना को सूचना देकर थाने पर बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वृद्धा को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। माता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    1
    बबीना (झांसी), थाना बबीना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकली एक वृद्ध महिला को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे 76 वर्षीय श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन चौका भेल, थाना बबीना, जिला झांसी, घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। भटकते-भटकते वह रात में ग्राम खजराहा खुर्द पहुंच गईं।
ग्राम खजराहा खुर्द के प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने वृद्धा को देख मानवता का परिचय देते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बबीना की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बबीना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई।
पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, उम्र 76 वर्ष बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना  विनय कुमार साहू एवं महिला आरक्षी अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के पुत्र 
सोनू बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन, थाना बबीना को सूचना देकर थाने पर बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वृद्धा को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया।
माता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
    user_Anubhav shrivastava
    Anubhav shrivastava
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झांसी के बबीना पहली वार अंन्तर राष्ट्रीय दंगल का आयोजन ब्लमिक जी की नगरी बबीना मैं होने जा रहा है बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक भूमी ब्लमिकी नगरी बबीना में खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 22 फरवरी 2028, रविवार को प्रातः 10 बजे से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्षेत्र में खेल एवं पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा भारतीय पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को आगे बढ़ाना है। दंगल के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।इस विराट दंगल का निवेदन समस्त गणेश व्यायामशाला, बबीना द्वारा किया जा रहा है, जबकि आयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा दंगल आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    झांसी के बबीना पहली  वार अंन्तर राष्ट्रीय दंगल का आयोजन ब्लमिक जी की नगरी बबीना मैं होने जा रहा है
बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक भूमी ब्लमिकी नगरी बबीना में खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 22 फरवरी 2028, रविवार को प्रातः 10 बजे से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्षेत्र में खेल एवं पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा भारतीय पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को आगे बढ़ाना है। दंगल के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।इस विराट दंगल का निवेदन समस्त गणेश व्यायामशाला, बबीना द्वारा किया जा रहा है, जबकि आयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा दंगल आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने व  कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झाँसी। जनपद के सराय जमा मस्जिद क्षेत्र निवासी शिवानी छत्रसाल के विवाह अवसर पर सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों की भावुक मिसाल देखने को मिली। स्वर्गीय नरेश छत्रसाल की सुपुत्री शिवानी का विवाह 21 फरवरी को प्रस्तावित है। पिता के साये के बिना बेटी की जिम्मेदारी संभाल रहीं उनकी माता पुष्पा देवी के लिए यह अवसर भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है। ऐसे समय में शहर के सामाजिक संगठनों ने आगे आकर न केवल सहयोग प्रदान किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज बेटियों के सम्मान में सदैव साथ खड़ा है। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण रहा। उपस्थित जनों ने शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने अलमारी, सोफा सेट, ट्रॉली बैग, किचन सेट, मिक्सी, प्रेस सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट कर विवाह की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उपहार भेंट के दौरान माहौल भावुक हो उठा। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “बेटियों का सम्मान ही समाज की असली पहचान है। समाज की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब हम बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोपरि रखें। हमारा सहयोग केवल वस्तुओं का नहीं, बल्कि विश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में मणिकर्णिका वूमेंस क्लब की चार्टर्ड प्रेसीडेंट सपना सरावगी, प्रेसीडेंट ओमनी राय, वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल, सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा, ट्रेजरार तमन्ना राय सहित सीनियर मेंबर्स नेहा तिवारी, अंजलि अग्रवाल, मोना राय, प्रेरणा सहवानी, दीप्ति सोनी एवं राखी शर्मा उपस्थित रहीं। सनशाइन क्लब से अमित गुप्ता ने भी सहभागिता की। संघर्ष सेवा समिति के संदीप नामदेव, वसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्या सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, शुभांशु वर्मा, नीतू राय, प्रदीप राय, रवि राय, नवीन गुप्ता, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता एवं मीना मसीह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। यह आयोजन सामाजिक एकता, करुणा और बेटियों के प्रति सम्मान का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
    1
    झाँसी।
जनपद के सराय जमा मस्जिद क्षेत्र निवासी शिवानी छत्रसाल के विवाह अवसर पर सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों की भावुक मिसाल देखने को मिली। स्वर्गीय नरेश छत्रसाल की सुपुत्री शिवानी का विवाह 21 फरवरी को प्रस्तावित है। पिता के साये के बिना बेटी की जिम्मेदारी संभाल रहीं उनकी माता पुष्पा देवी के लिए यह अवसर भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण है। ऐसे समय में शहर के सामाजिक संगठनों ने आगे आकर न केवल सहयोग प्रदान किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज बेटियों के सम्मान में सदैव साथ खड़ा है।
संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण रहा। उपस्थित जनों ने शिवानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने अलमारी, सोफा सेट, ट्रॉली बैग, किचन सेट, मिक्सी, प्रेस सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट कर विवाह की तैयारियों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उपहार भेंट के दौरान माहौल भावुक हो उठा।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि “बेटियों का सम्मान ही समाज की असली पहचान है। समाज की सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब हम बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोपरि रखें। हमारा सहयोग केवल वस्तुओं का नहीं, बल्कि विश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में मणिकर्णिका वूमेंस क्लब की चार्टर्ड प्रेसीडेंट सपना सरावगी, प्रेसीडेंट ओमनी राय, वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल, सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा, ट्रेजरार तमन्ना राय सहित सीनियर मेंबर्स नेहा तिवारी, अंजलि अग्रवाल, मोना राय, प्रेरणा सहवानी, दीप्ति सोनी एवं राखी शर्मा उपस्थित रहीं। सनशाइन क्लब से अमित गुप्ता ने भी सहभागिता की। संघर्ष सेवा समिति के संदीप नामदेव, वसंत गुप्ता, राजू सेन, ऐश्वर्या सरावगी, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, शुभांशु वर्मा, नीतू राय, प्रदीप राय, रवि राय, नवीन गुप्ता, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता एवं मीना मसीह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, करुणा और बेटियों के प्रति सम्मान का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झाँसी के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारीया पूरी.
    1
    झाँसी के परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारीया पूरी.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, दरसअल झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रुद्राबारोरा के पास का बताया जा रहा है, जहां जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित उमेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत पर खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान संतोष राय के भाई के के राय अपने साथ भांजे निपुण राय, वैभव राय, जीजा नितिन राय, अमित राय, नौकर मोनू राय और लगभग 26 ब्लैक कमांडो गार्ड के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग अपने साथ पटिया और बाउंड्री का सामान लेकर आए और जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उनका साथी दिलीप मौके पर पहुंचा, तभी निपुण राय ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया, जो दिलीप के पेट में जा लगा। इसके अलावा नितेंद्र और कल्लू पर धारदार सववलो से हमला करने और गला घोंटने का भी आरोप है। वहीं अमित राय और वैभव राय पर मोबाइल फोन लूटने तथा 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 10 हजार रुपये जबरन छीन लिए और बाकी रकम न देने पर गांव में न रहने देने की धमकी दी। फिलहाल प्रेम नगर थाना पुलिस ने के के राय, निपुण राय, वैभव राय, नितिन राय, अमित राय, मोनू राय, नितेंद्र राय समेत अन्य लोगों और 26 अज्ञात गार्डों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज,
दरसअल झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रुद्राबारोरा के पास का बताया जा रहा है, जहां जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित उमेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 12 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत पर खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान संतोष राय के भाई के के राय अपने साथ भांजे निपुण राय, वैभव राय, जीजा नितिन राय, अमित राय, नौकर मोनू राय और लगभग 26 ब्लैक कमांडो गार्ड के साथ वहां पहुंचे।
आरोप है कि सभी लोग अपने साथ पटिया और बाउंड्री का सामान लेकर आए और जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उनका साथी दिलीप मौके पर पहुंचा, तभी निपुण राय ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया, जो दिलीप के पेट में जा लगा।
इसके अलावा नितेंद्र और कल्लू पर धारदार सववलो से हमला करने और गला घोंटने का भी आरोप है। वहीं अमित राय और वैभव राय पर मोबाइल फोन लूटने तथा 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 10 हजार रुपये जबरन छीन लिए और बाकी रकम न देने पर गांव में न रहने देने की धमकी दी।
फिलहाल प्रेम नगर थाना पुलिस ने के के राय, निपुण राय, वैभव राय, नितिन राय, अमित राय, मोनू राय, नितेंद्र राय समेत अन्य लोगों और 26 अज्ञात गार्डों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Rashid Pathan
    Journalist Rashid Pathan
    Media company झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.