logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर के हमा गांव में रात के अंधेरे में संत रविदास जी की मूर्ति को किया खंडित, कोतवाली पुलिस मौजूद और ग्राम वासियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

12 hrs ago
user_धर्मेंद्र बुन्देला छतरपुर
धर्मेंद्र बुन्देला छतरपुर
पत्रकार लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

छतरपुर के हमा गांव में रात के अंधेरे में संत रविदास जी की मूर्ति को किया खंडित, कोतवाली पुलिस मौजूद और ग्राम वासियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर के हमा गांव में रात के अंधेरे में संत रविदास जी की मूर्ति को किया खंडित, कोतवाली पुलिस मौजूद और ग्राम वासियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी
    1
    छतरपुर के हमा गांव में रात के अंधेरे में संत रविदास जी की मूर्ति को किया खंडित, कोतवाली पुलिस मौजूद और ग्राम वासियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी
    user_रिपोर्टर आदित्य बुंदेला
    रिपोर्टर आदित्य बुंदेला
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छतरपुर के हमा गांव में रात के अंधेरे में संत रविदास जी की मूर्ति को किया खंडित, कोतवाली पुलिस मौजूद और ग्राम वासियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी
    1
    छतरपुर के हमा गांव में रात के अंधेरे में संत रविदास जी की मूर्ति को किया खंडित, कोतवाली पुलिस मौजूद और ग्राम वासियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी
    user_धर्मेंद्र बुन्देला छतरपुर
    धर्मेंद्र बुन्देला छतरपुर
    पत्रकार लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चौकी घुवारा अंतर्गत कस्बा घुवारा में गल्ला व्यापारी अभिषेक उर्फ राजू जैन की दुकान से हुई चोरी की घटना पर थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे संचालित होने के कारण पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान” के अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र पहचान व गिरफ्तारी हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन-सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं, जो इस प्रकरण में अत्यंत सहायक सिद्ध हुए। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए। एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर महरौनी जिला ललितपुर (उ.प्र.) सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मल्लू उर्फ मलखान पिता नाथूराम कुशवाहा, निवासी ग्राम खिरिया, थाना महरौनी, जिला ललितपुर को महरौनी से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगद राशि एवं बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गल्ला व्यापारी के दुकान से बाहर जाने पर मौका देखकर काउंटर से पैसे निकालकर चोरी की गई। बिना सिम के मोबाइल का उपयोग वह केवल दिखावटी बातचीत कर व्यस्तता दर्शाने के लिए कर रहा था। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व से अवैध हथियार, जुआ सहित 5 से अधिक आपराधिक प्रकरणों में लिप्त रहा है। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
    1
    चौकी घुवारा अंतर्गत कस्बा घुवारा में गल्ला व्यापारी अभिषेक उर्फ राजू जैन की दुकान से हुई चोरी की घटना पर थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे संचालित होने के कारण पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस द्वारा “चक्षु अभियान” के अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र पहचान व गिरफ्तारी हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन-सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं, जो इस प्रकरण में अत्यंत सहायक सिद्ध हुए।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए। एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर महरौनी जिला ललितपुर (उ.प्र.) सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी
मल्लू उर्फ मलखान पिता नाथूराम कुशवाहा, निवासी ग्राम खिरिया, थाना महरौनी, जिला ललितपुर
को महरौनी से गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगद राशि एवं बिना सिम का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गल्ला व्यापारी के दुकान से बाहर जाने पर मौका देखकर काउंटर से पैसे निकालकर चोरी की गई। बिना सिम के मोबाइल का उपयोग वह केवल दिखावटी बातचीत कर व्यस्तता दर्शाने के लिए कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व से अवैध हथियार, जुआ सहित 5 से अधिक आपराधिक प्रकरणों में लिप्त रहा है। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम बना दिखावा, आमजन से रहा कोसों दूर पलेरा। नगर की रामराज ग्राउंड पर आयोजित हुए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम जमीनी हकीकत से पूरी तरह उलट होने का मामला सामने आया है। जिस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाना था, वही कार्यक्रम कर्मचारियों तक ही सीमित होकर रह गया।कार्यक्रम स्थल पर न आमजन की मौजूदगी दिखी, न ही किसी प्रकार की जन-जागरूकता। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह रहा कि कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों के लिए तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पूरा आयोजन अव्यवस्थित और खानापूर्ति वाला नजर आया।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सरकारी कार्यक्रम केवल फाइलों और फोटो तक सिमटकर रह जाते हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर न दवा सही से पहुंचती है और न ही बीमारी से बचाव की जानकारी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्यक्रम की सफलता के दावे तो करते हैं, लेकिन हकीकत में यह कार्यक्रम जनता की बजाय सरकारी औपचारिकताओं का शिकार बन गया है। सवाल यह है कि जब कर्मचारियों की मूलभूत जरूरतों की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही, तो आम जनता तक इस योजना का लाभ कैसे पहुंचेगा यह कार्यक्रम उन्मूलन नहीं, बल्कि अव्यवस्था और लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा वही मीडिया कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में फैली अव्यवस्थाओं के संबंध में जिला सीएमएचओ से बात की गई तो कम ह जिम्मेदारी से अपनी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देते हुए नजर नहीं आए जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि कहीं ना कहीं आला अधिकारियों की मिली भगत से यह सिर्फ दिखावे तक इसी में रह गए
    1
    राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम बना दिखावा, आमजन से रहा कोसों दूर
पलेरा। नगर की रामराज ग्राउंड पर आयोजित हुए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम जमीनी हकीकत से पूरी तरह उलट होने का मामला सामने आया है। जिस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाना था, वही कार्यक्रम कर्मचारियों तक ही सीमित होकर रह गया।कार्यक्रम स्थल पर न आमजन की मौजूदगी दिखी, न ही किसी प्रकार की जन-जागरूकता। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह रहा कि कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों के लिए तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे पूरा आयोजन अव्यवस्थित और खानापूर्ति वाला नजर आया।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सरकारी कार्यक्रम केवल फाइलों और फोटो तक सिमटकर रह जाते हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर न दवा सही से पहुंचती है और न ही बीमारी से बचाव की जानकारी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्यक्रम की सफलता के दावे तो करते हैं, लेकिन हकीकत में यह कार्यक्रम जनता की बजाय सरकारी औपचारिकताओं का शिकार बन गया है। सवाल यह है कि जब कर्मचारियों की मूलभूत जरूरतों की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही, तो आम जनता तक इस योजना का लाभ कैसे पहुंचेगा यह कार्यक्रम उन्मूलन नहीं, बल्कि अव्यवस्था और लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा वही मीडिया कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में फैली अव्यवस्थाओं के संबंध में जिला सीएमएचओ से बात की गई तो कम ह जिम्मेदारी से अपनी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देते हुए नजर नहीं आए जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि कहीं ना कहीं आला अधिकारियों की मिली भगत से यह सिर्फ दिखावे तक इसी में रह गए
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा रोड पर हुआ टैक्सी से एक्सीडेंट 6लोग हुए घायल देखिए खास रिपोर्ट
    2
    टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा रोड पर हुआ टैक्सी से एक्सीडेंट 6लोग हुए घायल देखिए खास रिपोर्ट
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घटना का विवरण (मामला): ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में बीएसपी के नेतृत्व में रमाबाई जयंती एवं संत रविदास जयंती के अवसर पर एक शांतिपूर्ण जुलूस एवं समारोह आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम कजरी तिगेला के पास स्थित शासकीय (सरकारी) भूमि पर विधिवत रूप से संपन्न हो रहा था, जहाँ समाज के लोग संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास के विचारों को याद करने के लिए एकत्रित हुए थे। उसी दौरान कुशवाहा समाज के कुछ लोग, जिनमें मुख्य रूप से पुन्नू कुशवाहा एवं उनके परिवार की एक महिला (चाची) शामिल थीं, मौके पर पहुँचे और कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न किया। उनके द्वारा खुलेआम यह कहा गया कि “तुम लोग यहाँ मूर्तियाँ रखने के लिए इकट्ठा हुए हो, मैं यह नहीं होने दूँगा। न रविदास की मूर्ति लगेगी, न अंबेडकर की—किसी की भी मूर्ति यहाँ नहीं लग सकती।” इस प्रकार के बयान देकर उन्होंने न केवल कार्यक्रम की शांति भंग करने का प्रयास किया, बल्कि महापुरुषों का अपमान, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति एवं शांतिपूर्ण आयोजन के अधिकार का उल्लंघन किया। यह घटना दलित समाज की धार्मिक-सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है और इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हुआ। यदि समय रहते उपस्थित लोगों ने संयम न बरता होता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। अतः यह मामला सामाजिक विद्वेष फैलाने, शांति भंग करने तथा संविधानिक मूल्यों का अपमान करने से संबंधित है, जिस पर प्रशासन द्वारा उचित संज्ञान लिया जाना आवश्यक है।
    1
    घटना का विवरण (मामला):
ग्राम बेला, तहसील पलेरा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में बीएसपी के नेतृत्व में रमाबाई जयंती एवं संत रविदास जयंती के अवसर पर एक शांतिपूर्ण जुलूस एवं समारोह आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम कजरी तिगेला के पास स्थित शासकीय (सरकारी) भूमि पर विधिवत रूप से संपन्न हो रहा था, जहाँ समाज के लोग संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास के विचारों को याद करने के लिए एकत्रित हुए थे।
उसी दौरान कुशवाहा समाज के कुछ लोग, जिनमें मुख्य रूप से पुन्नू कुशवाहा एवं उनके परिवार की एक महिला (चाची) शामिल थीं, मौके पर पहुँचे और कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान उत्पन्न किया। उनके द्वारा खुलेआम यह कहा गया कि
“तुम लोग यहाँ मूर्तियाँ रखने के लिए इकट्ठा हुए हो, मैं यह नहीं होने दूँगा। न रविदास की मूर्ति लगेगी, न अंबेडकर की—किसी की भी मूर्ति यहाँ नहीं लग सकती।”
इस प्रकार के बयान देकर उन्होंने न केवल कार्यक्रम की शांति भंग करने का प्रयास किया, बल्कि महापुरुषों का अपमान, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति एवं शांतिपूर्ण आयोजन के अधिकार का उल्लंघन किया।
यह घटना दलित समाज की धार्मिक-सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है और इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हुआ। यदि समय रहते उपस्थित लोगों ने संयम न बरता होता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
अतः यह मामला सामाजिक विद्वेष फैलाने, शांति भंग करने तथा संविधानिक मूल्यों का अपमान करने से संबंधित है, जिस पर प्रशासन द्वारा उचित संज्ञान लिया जाना आवश्यक है।
    user_Corruption News
    Corruption News
    News corruption पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लवकुशनगर:-देवपुर इस साल 2026 में किसान की गेहूं की फसल में ज्यादा पैदावार होगी
    1
    लवकुशनगर:-देवपुर इस साल 2026 में किसान की गेहूं की फसल में ज्यादा पैदावार होगी
    user_Dayaram Ahirwar
    Dayaram Ahirwar
    Farmer लवकुशनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • छतरपुर जिले के हमा गांव में संत शिरोमणि रविदास महाराज की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा श्रद्धास्थल पर स्थापित रविदास महाराज की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    छतरपुर जिले के हमा गांव में संत शिरोमणि रविदास महाराज की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा श्रद्धास्थल पर स्थापित रविदास महाराज की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
वहीं, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.