गंदे पानी की आपूर्ति से वार्ड 7 में आक्रोश उनियारा (टोंक)। कस्बे के कुशवाह मोहल्ला, वार्ड नंबर 7 में पिछले कई दिनों से नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से मोहल्लेवासियों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय निवासी विमल कुमार कुशवाह ने बताया कि शनि महाराज मंदिर के सामने वाली गली में नलों से निकलने वाला पानी अब 'कोयले' जैसा काला और बेहद गंदा हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बारे में पीएचईडी (PHED) विभाग के कर्मचारियों और सहायक अभियंता को कई बार मौखिक व वीडियो के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। आलम यह है कि पानी अब पीने तो क्या, किसी भी घरेलू काम के लायक नहीं बचा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलेंगे। इस दौरान राजेश, रणजीत सिंह, रमेश, सागर व सुरेश सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
गंदे पानी की आपूर्ति से वार्ड 7 में आक्रोश उनियारा (टोंक)। कस्बे के कुशवाह मोहल्ला, वार्ड नंबर 7 में पिछले कई दिनों से नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से मोहल्लेवासियों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय निवासी विमल कुमार कुशवाह ने बताया कि शनि महाराज मंदिर के सामने वाली गली में नलों से निकलने वाला पानी अब 'कोयले' जैसा काला और बेहद गंदा हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बारे में पीएचईडी (PHED) विभाग के कर्मचारियों और सहायक अभियंता को कई बार मौखिक व वीडियो के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। आलम यह है कि पानी अब पीने तो क्या, किसी भी घरेलू काम के लायक नहीं बचा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलेंगे। इस दौरान राजेश, रणजीत सिंह, रमेश, सागर व सुरेश सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by दयाराम मीणा4
- लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश यात्रा की तैयारी शुरू नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। 5 फरवरी को सुबह 11 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ। तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।1
- गुजरात के युवक ने कोटा की 21 साल की युवती को बर्थडे मनाने के बहाने गुजरात के सूरत बुलाया। यहां अलग-अलग होटलों में 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवती को नशे के इंजेक्शन दिए गए और बार-बार रेप किया गया।1
- महोदय, निवेदन है कि हमारे क्षेत्र सब्जी मंडी, चौहानों का परिवार, नारोली डांग, तहसील सपोटरा, जिला करौली, राजस्थान (भारत) में जल विभाग की पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों (लगभग 3-4 जगह) से लीक हो रही है, जिससे लगातार पानी बाहर निकल रहा है। जब पानी की सप्लाई बंद होती है, तब पाइपलाइन में बैक-सक्शन होने के कारण बाहर का गंदा पानी पाइप के अंदर खिंच जाता है, जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में शिकायत हमने पहले 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही या समाधान नहीं हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या का तत्काल निरीक्षण कर पाइपलाइन की मरम्मत/बदलाव करवाया जाए ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। धन्यवाद। नाम: Saddam khan मोबाइल नंबर: 8890726987 तारीख: 05/02/20261
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सतपाल मीना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट। स्व. मूलचन्द मीना कल्याण संस्थान द्वारा सचिव एवं भाजपा प्रवक्ता जिला दौसा सतपाल मीना के जन्मदिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसएमएस जयपुर की टीम ने वातानुकूलित वैन के माध्यम से कुल 39 यूनिट रक्त संग्रहित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।4
- लालसोट : विश्व कैंसर दिवस पर लालसोट में जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित लालसोट विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में कैंसर जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कैंप से पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा लालसोट शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एनसीडी प्रभारी डॉ. विष्णु गुप्ता, नर्सिंग ट्यूटर रुखसार, इति विजय एवं नर्सिंग ऑफिसर पूनम जांगिड़ उपस्थित रहीं। रैली के पश्चात राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. विष्णु गुप्ता (जनरल फिजिशियन), डॉ. आरती मीणा (महिला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. जितेन्द्र डोरिया (दंत चिकित्सक) द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में कुल 149 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 15 स्तन कैंसर, 30 मुख (ओरल) कैंसर एवं 15 सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की जांच की गई। जांच के दौरान 4 मरीजों में संदिग्ध मुख कैंसर के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि समय पर जांच, पहचान एवं उचित उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” रखी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि शुरुआती अवस्था में पहचाना गया कैंसर अधिकांश मामलों में पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कैंसर से बचाव हेतु संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं शराब से दूरी, तनाव नियंत्रण तथा उचित टीकाकरण को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकगण, एनसीडी नर्सिंग कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जनहित में आयोजित किया गया।4