Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from Tonk and nearby areas
- उनियारा (टोंक)। कस्बे के कुशवाह मोहल्ला, वार्ड नंबर 7 में पिछले कई दिनों से नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से मोहल्लेवासियों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय निवासी विमल कुमार कुशवाह ने बताया कि शनि महाराज मंदिर के सामने वाली गली में नलों से निकलने वाला पानी अब 'कोयले' जैसा काला और बेहद गंदा हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बारे में पीएचईडी (PHED) विभाग के कर्मचारियों और सहायक अभियंता को कई बार मौखिक व वीडियो के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। आलम यह है कि पानी अब पीने तो क्या, किसी भी घरेलू काम के लायक नहीं बचा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलेंगे। इस दौरान राजेश, रणजीत सिंह, रमेश, सागर व सुरेश सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित "ग्राम शिक्षा शसक्तीकरण अभियान" के तहत कल दिनांक 04-02-2026 को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी (बाल प्रेरणा शिक्षिकाओं)का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अभियान के लिए 90 अभ्यार्थियों ने भाग लिया । संस्था के जिला मुख्य एवं ब्लॉक समन्वयक आशिफ खान ने बताया कि संस्था ने 6-10 वर्ष के बच्चों की शिक्षा तथा ड्रॉप आउट को कम करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अच्छी पहल की है यह संस्था 2015 स1
- *महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण हुआ आयोजित* *प्रशिक्षणार्थी मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को जाने और क्षेत्र के मरीजों को लाभान्वित करें-सीएमएचओ* करौली, 5 फरवरी । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में नवपदस्थापित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को समझने की आवश्यकता जताई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रत्येक घटक को जान- समझकर एएनएम क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करें और मानसिक रोगी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मनोचिकित्सक इकाई तक भिजवाएं। मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की आमजन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, टेंसन, घबराहट बैचेनी, अनिंद्रा, नशीले पदार्थो का सेवन आम बात है। मानसिक समस्याओ की शुरूआती अवस्था मे पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार से मानसिक रोग होने से रोका जा सकता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रामस्वरूप द्वारा समाज में व्यापत सामाजिक भ्रान्तियो जैसे दैवीय प्रकोप, ऊपरी बाधा आदि के निवारण हेतु लगातार जनजागरूकता गतिविधियों करने की सलाह दी। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने आमजन को घर बैठे टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी देते हुएँ बताया की मानसिक रोगों को छिपाये नहीं अपितु उचित कॉउंसलिंग एवं उपचार करवाये। सीआरए गौरव शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने कार्यक्षेत्र पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए।3
- लालसोट : 1100 मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार, बालाजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुवार को 1100 मंगल कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा शहर के राव कुआं से विधिवत ध्वजवाहक एवं कलश पूजन के साथ रवाना हुई। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, बोली का बाजार एवं आजाद चौक होते हुए प्राण प्रतिष्ठा स्थल भोमिया जी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।5
- लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।4
- Post by Kanhaiya Lal2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- ब्रेकिंग न्यूज़: सवाई माधोपुर | बौंली क्षेत्र कोड्याई गांव में दिनदहाड़े महिला की निर्मम "हत्या" से इलाके में सनसनी फैल गई। 50 वर्षीय कमला देवी, पत्नी रामनिवास, बकरी चराने जंगल गई थीं।, अज्ञात बदमाशों ने जेवरात लूटने की नीयत से पैर और गर्दन काटकर "हत्या" कर दी। मौके पर ही महिला की "मौत"सबको लेकर ग्रामीण जस्टाना में धरना प्रदर्शन बैठे हैं लाइव देखें1
- भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश यात्रा की तैयारी शुरू नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। 5 फरवरी को सुबह 11 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ। तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।1