पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाया गया दो दिवसीय अभियान पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाया गया दो दिवसीय अभियान डूंगरपुर । प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु महा-अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में जिले में 18 अप्रैल एवं 19 अप्रैल को अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर द्वारा प्रशासनिक स्तर पर सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को संबंधित अधिकारियों के साथ फील्ड निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने ग्राम थाना एवं ग्राम बोरी में जल जीवन मिशन के तहत जल वितरण का निरीक्षण किया। पीएचईडी अधीक्षण अभियंता डूंगरपुर गोपीचंद वर्मा ने बताया कि जिला डूंगरपुर में अभियान के अंतर्गत हैंडपंप मरम्मत, लीकेज रिपेयर, पूर्ण हो चुकी जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजनाओं का निरीक्षण, समर कन्टजेन्सी कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता , सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता द्वारा भी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बिन्दुओं के मद्देनजर निरीक्षण किया गया।इस अभियान में डूंगरपुर जिले में 114 हैंड पंप का निरीक्षण किया गया, 05 लीकेज ठीक किए, 12 हैंड पंप मरम्मत, 05 समर कंटीन्जेंसीज कार्य, 12 जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्य सहित 45 जगह पर विभिन्न योजना की जलापूर्ति का निरीक्षण अतिरिक्त जिला कलक्टर से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक अधिकारियों द्वारा किया गया।
पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाया गया दो दिवसीय अभियान पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाया गया दो दिवसीय अभियान डूंगरपुर । प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु महा-अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में जिले में 18 अप्रैल एवं 19 अप्रैल को अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर द्वारा प्रशासनिक स्तर पर सभी उपखंड अधिकारियों एवं
तहसीलदारों को संबंधित अधिकारियों के साथ फील्ड निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने ग्राम थाना एवं ग्राम बोरी में जल जीवन मिशन के तहत जल वितरण का निरीक्षण किया। पीएचईडी अधीक्षण अभियंता डूंगरपुर गोपीचंद वर्मा ने बताया कि जिला डूंगरपुर में अभियान के अंतर्गत हैंडपंप मरम्मत, लीकेज रिपेयर, पूर्ण हो चुकी जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजनाओं का निरीक्षण, समर कन्टजेन्सी कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विभाग के अधीक्षण
अभियंता, अधिशासी अभियंता , सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता द्वारा भी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बिन्दुओं के मद्देनजर निरीक्षण किया गया।इस अभियान में डूंगरपुर जिले में 114 हैंड पंप का निरीक्षण किया गया, 05 लीकेज ठीक किए, 12 हैंड पंप मरम्मत, 05 समर कंटीन्जेंसीज कार्य, 12 जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्य सहित 45 जगह पर विभिन्न योजना की जलापूर्ति का निरीक्षण अतिरिक्त जिला कलक्टर से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक अधिकारियों द्वारा किया गया।
- 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री , महामहिम राज्यपाल , एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा1
- सीमलवाड़ा। पीठ-सरथुना मार्ग पर जीएसएस मोड़ के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाटी निवासी भावेश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र नटवरलाल रोत, जो वर्तमान में पीठ में अपने मामा निर्मेश पुत्र नवीन खराड़ी के यहां रहकर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था, सोमवार रात अपने साथियों अमन पुत्र हुका उमड और गोविंद पुत्र रूपसी निवासी पीठ के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। देर रात समारोह से लौटते समय बाइक अमन उमड चला रहा था। जैसे ही वे जीएसएस मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भावेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य युवक भी घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने भावेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को समय पर सूचना नहीं दी गई और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के नाना नागिनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामले में निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चिकित्सा व्यवस्था में कथित लापरवाही की भी जांच कराने की मांग उठाई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।3
- सागवाड़ा अस्पताल में पत्रकार से अभद्रता का आरोप, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ शिकायत डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सागवाड़ा लाइव न्यूज के संपादक जितेन्द्र सिंह चौहान ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश परमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को एक सड़क दुर्घटना के घायल को अस्पताल लाए जाने की सूचना पर पत्रकार कवरेज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान एम्बुलेंस से मरीज को उतारते समय वार्ड बॉय की अनुपस्थिति देखी गई, जिसे आपातकालीन सेवा में लापरवाही बताया गया। इसी संबंध में जानकारी लेने जब वे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के कक्ष में पहुंचे तो वहां उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। पत्रकार का आरोप है कि डॉ. उमेश परमार ने न केवल अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया बल्कि उन्हें चेंबर से बाहर निकालने की धमकी भी दी। साथ ही उन पर महिला वार्ड में जाकर स्तनपान कराती महिलाओं के वीडियो बनाने जैसा गंभीर और निराधार आरोप भी लगाया, जिसे पत्रकार ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर का व्यवहार आम मरीजों और जनता के प्रति भी ठीक नहीं रहता, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और जनविश्वास प्रभावित हो रहा है। पत्रकार ने स्वयं को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि जानकारी लेने के अधिकार के बावजूद उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। मामले को गंभीर मानते हुए पत्रकार ने उपखण्ड अधिकारी से डॉ. परमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, उन्हें तत्काल सागवाड़ा से स्थानांतरित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। इस मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- गनोड़ा तहसील मुख्यालय पर गौ माता के लिए 27 अप्रैल को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत होगा कार्यक्रम गनोड़ा। गनोड़ा तहसील मुख्यालय के निष्कलंक मंदिर परिसर पर गौ भक्तों एवं गांव के ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन अभियान के साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान एवं मिस कॉल अभियान का भी आगाज किया गया है। गौ रक्षक प्रेम सेवक, सुभाष नायक एवं भरत व्यास ने बताया कि भारत में गौ हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रमाता राष्ट्र देव राष्ट्र आराध्या राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्रीय आधार का सम्मान दिलाने, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनाने, गोचर बोर्ड बनाने, चारा सुरक्षा नीति तय करना तथा गौ आधारित कृषि सुनिश्चित करने को लेकर यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे देश भर में ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अभियान की मुख्य बात यह है कि अभियान की प्रधान संरक्षक वेद लक्षण गौ माता आदिशक्ति मां सुरभि तथा इस अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि ऋषभदेव को बनाया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत गनोड़ा कस्बे में 27 अप्रैल को तहसीलदार के कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की रूपरेखा बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया कि जब ज्ञापन देने जाएंगे तब गो सेवकों ग्रामीण एवं अन्य नागरिकों के साथ गौ माता एवं नंदी महाराज भी रहेंगे। गौ माता एवं नंदी महाराज के सानिध्य में ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए पैदल रैली निकालकर ज्ञापन देने पहुंचेंगी। बांसवाड़ा से आए कांतिलाल पंड्या एवं जतिन भाई के द्वारा हस्ताक्षर अभियान, मिस कॉल अभियान एवं 27 अप्रैल को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर विस्तृत चर्चा की। गांव के युवाओं ने इस दिन सर्व समाज से आह्वाहन किया है कि सभी 27 अप्रैल को गौ माता के लिए अपना अमूल्य समय अवश्य दें तथा ज्ञापन एवं रैली में भाग लेकर देश भर में गौ हत्या को बंद कराने को लेकर एकजुट रहकर इस अभियान में सहयोगी बने। बैठक में रुद्रेश्वर पंड्या, गजराज सिंह राव, महेंद्र सिंह वाघेला, चंद्रवीर सिंह पवार, मनोज सोनी, रमेश दर्जी, गौरव मेहता, कुणाल व्यास, दिनेश, पंकज भट्ट, अमृतलाल व्यास, अंशुल जोशी, भूपेंद्र सिंह, दीपक उपाध्याय, उमेश व्यास सहित कई युवा मौजूद रहे।2
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का राजस्थान वार काउंसिल के चुनाव पर विशेष बुलेटिन जारी। चल रहा है जबरदस्त घमासान 234 हजार चौतीश वकीलों में। 84000 वकील करेंगे कल अपने मत का उपयोग और चुनेगे 20 अपने प्रतिनिधि। कोटा जिला बार एसोसिएशन के लोकप्रिय प्रत्याशी महेश शर्मा एडवोकेट प्रथम वीरता में सबसे आगे। उनकी फीईट रहेगी रघुनंदन शर्मा से जो एक बार पूर्व में चुनाव हार चुके हैं। वही राजेश सुराणा भी सर्वाधिक वोटो से जीतेंगे जोधपुर के लोकप्रिय वकील हैं।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी गौ माता को सम्मान दिलाने प्रेमनाथ ने लिया संकल्प, भीषण गर्मी में 45डीग्री के तापमान से कहीं ज्यादा आग के बिच तपस्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत वरसाला के करदी में स्थित जांबुखंड महादेव मंदिर पर बनी संत कुटीया के समीप प्रेमनाथ ने गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गाय के गोबर के कंडो को जलाकर भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान होने के बावजूद आग के बीच तपस्या कर रहे हैं इस मौके पर रतन नाथ,भुरालाल, दमाराम,रमेश आदी भक्त मौजूद थे2
- abaabdkge kebnxondvwmab bajdjge1
- सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उपला रास्ता के राखोड़िया गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि मृतक की पहचान कांतिलाल (35) पुत्र खातरा रोत निवासी राखोड़िया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में माना तलाई निवासी कांतिलाल पुत्र शिवा भगोरा, राखोड़िया निवासी अशोक पुत्र रमेश रोत, सुरेश पुत्र मोहन रोत और भरत पुत्र मोहन रोत पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लात-घूसों से मारपीट कर कांतिलाल रोत की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव में सोमवार रात शादी समारोह आयोजित था, जिसमें मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मिलकर कांतिलाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल कांतिलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मृतक की पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी कर पत्नी व पांच बच्चों—दो पुत्र और तीन पुत्रियों—का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।4