Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुतरूचक हाट बाजार मे खरीदारी को लेकर लोगों की उमड़ी भीड़
Kanhai chaudhary
कुतरूचक हाट बाजार मे खरीदारी को लेकर लोगों की उमड़ी भीड़
More news from बिहार and nearby areas
- संगठन सृजन अभियान के तहत नवादा जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित, संजय वर्मा नवादा हिसुआ प्रखंड के आदित्य नगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत नरहट एवं हिसुआ प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नरहट प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नीतू कुमारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी। नवादा जिला प्रभारी जय शंकर पाठक और प्रदेश प्रभारी उमर खान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पंचायत स्तर तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न पंचायतों में संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, नवीन पासवान, शैलेन्द्र कुमार, श्रीकांत सिंह, शिवालक यादव, जितेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, सोनू रंजन, गोपाल कुमार, विजय सिंह, पुकार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- Bihar में इन दिनों बच्चा चोरी को लेकर कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों में डर और भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि कई मामलों में जांच के बाद यह सामने आया है कि अधिकतर खबरें अफवाह साबित हुई हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक करने से पहले सत्यापन करें और कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। अफवाह फैलाने से समाज में तनाव बढ़ता है। #News Of Nawada #Patna News #bihar news #nawada news #sirdala news #Gaya News1
- ज्वालामुखी वीडियो में धरती की अपार शक्ति और प्रकृति का अद्भुत रूप दिखाई देता है। बहता हुआ लावा, उठता धुआँ और विस्फोट का दृश्य रोमांच और भय दोनों पैदा करता है। 🌋🌞 ज्वालामुखी, लावा, प्रकृति, विस्फोट, धरतीकीशक्ति, रोमांच, #ज्वालामुखी #लावा #प्रकृति #विस्फोट #धरतीकीशक्ति #रोमांच #प्राकृतिकआपदा #आगऔरधुआं 🌋 प्राकृतिकआपदा, आगऔरधुआं1
- शेखपुरा — शहर के टाउन थाना परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शिवशंकर राय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। होली के पारंपरिक गीतों पर सभी ने मिलकर आनंद उठाया और रंगों के इस पर्व की खुशियाँ साझा कीं। जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही भागीदारी समारोह में शहर के कई वार्ड पार्षदों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें सीपीआई के प्रभात कुमार पाण्डेय, भाजपा के संजीत प्रभाकर, आनंदी यादव, शाहबाज खाँ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील मौके पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। डीजे संचालकों को दिए गए निर्देश थाना अध्यक्ष ने डीजे संचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तेज आवाज में संगीत न बजाएँ तथा अश्लील या फूहड़ गीतों से परहेज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति होगी, जिसके बाद नियमों का पालन अनिवार्य होगा। शांतिपूर्ण होली के लिए प्रशासन सतर्क प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ, ताकि शहर में शांति और खुशहाली बनी रहे।1
- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति बांस की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नगर पंचायत निवासी बनारसी मांझी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनारसी मांझी किसी घरेलू कार्य के दौरान बांस की सीढ़ी पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा लाया गया।बताया गया कि बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया।फिलहाल सदर अस्पताल में उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने वृद्धजनों से ऊंचाई पर कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- शेखपुरा - शहर के टाउन थाना में होली और रमजान को लेकर टाउन थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें शहर के कई वॉर्ड पार्षद मौजूद हुये. वहीं टाउन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड पदाधिकारी शिवशंकर राय आदि कई अधिकारी मौजूद थे.1
- सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग लहना मोड़ के समीप मैजिक वाहन पलटा, दो युवक गंभीर रूप से घायल। गौरतलब है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर लहना मोड़ के समीप बुधवार की शाम लगभग चार बजे मवेशी लदा एक मैजिक वाहन पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की पुष्टि करते हुए विनय कुमार ने बताया कि मैजिक वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में बकरी मवेशी लदे हुए थे।घायलों की पहचान बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी मोहम्मद साह के पुत्र बबलू कुमार तथा मोहम्मद शमी के पुत्र सरफराज कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना में सरफराज कुमार का बायां हाथ टूट गया, जबकि बबलू कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दोनों घायलों को पहले चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय 112 नंबर की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी।घटनास्थल पर करंडे थाना के एसआई ललित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।3
- बिहारशरीफ के माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की गड़बड़ियों एवं अवैध वसूली का मुद्दा उठाया। बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के माननीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने आज बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में असर्वेक्षित भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे गरीब एवं असहाय परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पात्र लाभुक सर्वे के अभाव में वंचित रह जा रहे हैं, जबकि योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही माननीय विधायक ने रहुई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली किए जाने का गंभीर आरोप भी सदन में रखा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें योजना के लाभ दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग किए जाने की बात उजागर होती है। यह अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीबों के हक में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह मजबूती से जारी रहेगी।1