जनपद बाराबंकी के ब्लाक सिद्धौर की रहीमपुर ग्राम में चार दिन पहले लगी आग में घर गृहस्ती का सारा सामान जल का नष्ट हो गया बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम साथ खड़े हैं हर संभव मदद शासन से दिलाने का आश्वासन दिया बाराबंकी 21 अप्रैल -आज सांसद तनुज पुनिया सिद्धौर ब्लाक के डीहा के रहीमपुर में पहुंचकर उन परिवारवालो से मिले जिनके घरो में चार दिन पहले आग की चपेट में आकर लगभग 7-8 परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी आग की चपेट में आकर दो मवेशी गम्भीर रूप से आग में झुलस गये। जिसमेें लवकुश रावत ने सांसद तनुज पुनिया जी को बताया कि गेहूँ , सरसो व रामदाना दो परिवार में चार चार भाईयो के पूरा का पूरा घर जल कर राख हो गया जिसमें गेहूँ, सरसों, व रामदाना की कटाई के बाद घर पर ही बोरियो में रखा गया था जो कि अब कुछ भी नही बचा है, राम सुमिरन ने बताया कि दो दो बीघा स्वयं के मालिक तथा कई बीघा बटाई पर लिया था सालो की मेंहनत और जीविका का आनाज सब जलकर राख हो गया । सांसद तनुज पुनिया ने पूरा आश्वासन देते हुये कहा कि मुझसे जो भी मदद हो सकेगी हर सम्भव हर स्थिति में हम अपने संसदीय क्षेत्र के दुख सुख में खडा हूँ सांसद तनज पुनिया ने मौके पर ही हैदरगढ उपजिलाधिकारी से संचार के माध्यम से वर्ता की और जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा और पुनः जीविका हेतु राहत सामग्री पहुंचाने की बात की। जिसमें उपजिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुये कहा कि जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी। ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ जिसमें मुख्यरूप से भुलान सिंह मण्डल अध्यक्ष, पदुम रावत, नगर अध्यक्ष रिंकू सोनी, सदानन्द वर्मा, अनुज शर्मा आदि लोगो के साथ पीडित परिवारो मे मुख्यरूप से लवकुश, अमरकेश, रामकेश, रामसेवक, रामसुमिरन, विश्राम, महेश, राम निवास, राजू, रामखेलावन, राम प्रसाद रावत आदि पीडित परिवार के लोगो ने सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात कर अपनी समस्याओ से अवगत कराया। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
जनपद बाराबंकी के ब्लाक सिद्धौर की रहीमपुर ग्राम में चार दिन पहले लगी आग में घर गृहस्ती का सारा सामान जल का नष्ट हो गया बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम साथ खड़े हैं हर संभव मदद शासन से दिलाने का आश्वासन दिया बाराबंकी 21 अप्रैल -आज सांसद तनुज पुनिया सिद्धौर ब्लाक के डीहा के रहीमपुर में पहुंचकर उन परिवारवालो से मिले जिनके घरो में चार दिन पहले आग की चपेट में आकर लगभग 7-8 परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी आग की चपेट में आकर दो मवेशी गम्भीर रूप से आग में झुलस गये। जिसमेें लवकुश रावत ने सांसद
तनुज पुनिया जी को बताया कि गेहूँ , सरसो व रामदाना दो परिवार में चार चार भाईयो के पूरा का पूरा घर जल कर राख हो गया जिसमें गेहूँ, सरसों, व रामदाना की कटाई के बाद घर पर ही बोरियो में रखा गया था जो कि अब कुछ भी नही बचा है, राम सुमिरन ने बताया कि दो दो बीघा स्वयं के मालिक तथा कई बीघा बटाई पर लिया था सालो की मेंहनत और जीविका का आनाज सब जलकर राख हो गया । सांसद तनुज पुनिया ने पूरा आश्वासन देते हुये कहा कि मुझसे जो भी मदद हो सकेगी हर सम्भव हर स्थिति में हम अपने संसदीय क्षेत्र के दुख सुख में खडा हूँ सांसद तनज पुनिया ने
मौके पर ही हैदरगढ उपजिलाधिकारी से संचार के माध्यम से वर्ता की और जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा और पुनः जीविका हेतु राहत सामग्री पहुंचाने की बात की। जिसमें उपजिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुये कहा कि जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जायेगी। ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ जिसमें मुख्यरूप से भुलान सिंह मण्डल अध्यक्ष, पदुम रावत, नगर अध्यक्ष रिंकू सोनी, सदानन्द वर्मा, अनुज शर्मा आदि लोगो के साथ पीडित परिवारो मे मुख्यरूप से लवकुश, अमरकेश, रामकेश, रामसेवक, रामसुमिरन, विश्राम, महेश, राम निवास, राजू, रामखेलावन, राम प्रसाद रावत आदि पीडित परिवार के लोगो ने सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात कर अपनी समस्याओ से अवगत कराया। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
- मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त घायल, सरकारी पिस्टल बरामद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए अभियुक्त मंजीत उर्फ काला को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी को पहले एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उपचार के बहाने उसने दरोगा शैलेन्द्र चौधरी को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों/चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सफेद व पीली धातु के आभूषण (पायल, बिछिया,नथ व कील) बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 90/2026 धारा 305(ए)/331(4)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तण 1. आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास, 2. चाँदबाबू उर्फ मदन पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु की 12 अदद बिछिया, 02 अदद पायल तथा पीली धातु की 01 नाक की नथ, 01 नाक की कील बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 06/07.04.2026 की रात्रि थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दौलतपुर में स्थित घर से नकदी सामान व आभूषणों को चोरी किया था। जिस सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर अभियोग पंजीकृत है।1
- बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा चौकी पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे खासकर नानपारा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 जाम के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है 👉 कई जगहों पर लंबी दूरी तक गाड़ियों की लाइन देखी जा रही है 📍 स्थानीय प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए।1
- सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।1
- UP: गोंडा में सर्राफा व्यापारी समर कसौधन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और ज्वेलरी का भरा बैग लूट कर ले गए1
- संवाददाता रवि रावत बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सुंदर नगर हेतमापुर निवासी दिनेश (55) अपने भाई राम सुचित (50), जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर के रहने वाले हैं, के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। दशरथपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. हिमांशु ने बताया कि दिनेश के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें अत्यधिक रक्तस्राव और कई फ्रैक्चर शामिल हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राम सुचित को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।1
- Post by Anoop singh1
- इंसानों से ज्यादा बढ़ रही बंदरों की जनसंख्या ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक बढ़ती बंदरों की जनसंख्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वन विभाग की तरफ से इनको पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ब्यूरो चीफ रामानंद सागर2