Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईश्वर में आस्था रखने वाले स्त्री पुरुष नपुंसक सभी को प्रभु भक्ति करने का बराबर हक और अधिकार है। हरि ॐ।।
दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
ईश्वर में आस्था रखने वाले स्त्री पुरुष नपुंसक सभी को प्रभु भक्ति करने का बराबर हक और अधिकार है। हरि ॐ।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ईश्वर में आस्था रखने वाले स्त्री पुरुष नपुंसक सभी को प्रभु भक्ति करने का बराबर हक और अधिकार है। हरि ॐ।।1
- दमोह में चला स्नेक रेस्क्यू मिशन, सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा स्नेक रेस्क्यू मिशन में संस्थापक प्रांशुल परोचे, विनय अहीरवार, दीपक चौधरी, राज असाटी, सौरभ चौधरी, तनुज, ध्रुव चौरसिया सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा।1
- एमपी मध्य प्रदेश जिला सागर नरयावली विधानसभा क्षेत्र मूल राजौरी खेड़ा ग्राम पंचायत वार्ड क्रमांकित1
- जिला अस्पताल में दवा के बदले 100 रुपए लेने का आरोप, फोन-पे से कराया भुगतान, वीडियो वायरल दमोह। जिला अस्पताल में दवा वितरण केंद्र पर मरीज के परिजन से दवा देने के बदले 100 रुपए लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुर्गेश अहिरवार का आरोप है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी काजल अहिरवार को दिखाने एमसीएच वार्ड पहुंचा था। डॉक्टर से जांच के बाद दवा की पर्ची दी गई। दुर्गेश के अनुसार, दवा लेने के लिए वितरण केंद्र पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारी शिवम सेन ने सीरप देने के बदले फोन-पे के माध्यम से 100 रुपए ट्रांसफर कराए। यह भी कहा यह दवा बाजार में महंगे दामों में मिलेगी जबकि मामला जिला अस्पताल का है। जहां सारी सुविधाएं यहां आने वाले मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क दी जाती है। भुगतान का स्क्रीनशॉट भी उसके पास मौजूद है। घटना के बाद पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो रविवार सुबह 11 बजे से जमकर वायरल हो रहा है। दुर्गेश ने वायरल वीडियो में कलेक्टर से जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वही अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।1
-   सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन अगस्त 17, 2026 Editor: Niraj vaidraj 7582888100 Home » Cash Recovery , Crime News , Gopalganj Police , Madhya Pradesh News , Sagar Crime , Sagar News100mpcg, Sagar Police » सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन अगस्त 17, 2026 सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली करीब 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन • सोशल मीडिया पर हथियारो के साथ फोटो ने पकड़ाया 3 करोड़ MP15NEWSmpcg: 16 अगस्त, 2026   सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन अगस्त 17, 2026 Editor: Niraj vaidraj 7582888100 Home » Cash Recovery , Crime News , Gopalganj Police , Madhya Pradesh News , Sagar Crime , Sagar News100mpcg, Sagar Police » सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन अगस्त 17, 2026 सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली करीब 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन • सोशल मीडिया पर हथियारो के साथ फोटो ने पकड़ाया 3 करोड़ MP15NEWSmpcg: 16 अगस्त, 2026 सागर। संभागीय मुख्यालय सागर में हथियार की सूचना पर एक मकान में दबिश देने पहुंची पुलिस को करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। पुलिस को मकान से हथियार तो नहीं मिला, लेकिन एक अलमारी में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। रकम इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के लिए मौके पर मशीन मंगानी पड़ी। आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर हथियारो के साथ वायरल थे। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो वायरल होने और अवैध हथियार रखे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने सौरभ अहिरवार, पिता स्वर्गीय जगदीश अहिरवार के मकान पर दबिश दी।  पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हथियार नहीं मिला, लेकिन एक अलमारी में बड़ी मात्रा में नकदी रखी मिली। पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।प्रारंभिक अनुमान में नकदी करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिश्तेदार का बताया जा रहा है पैसा पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोगों ने दावा किया कि बरामद रकम उनके एक रिश्तेदार की है। बताया गया है कि यह रिश्तेदार भोपाल में पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं। परिवार के मुताबिक रकम करीब आठ महीने पहले मकान में लाई गई थी। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी घर में रखे जाने को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम वास्तव में किसकी है, इसका स्रोत क्या है और इसे घर में रखने की वजह क्या थी। राजस्व और आयकर विभाग को दी सूचना मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राजस्व विभाग और आयकर विभाग को भी सूचना दी। संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर नकदी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रकम के स्वामित्व, स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। एसपी अनुराग सुजानिया समेत अधिकारी पहुंचे मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। वे कई घंटे तक मकान के अंदर रहे और परिवार के सदस्यों से पूछताछ तथा जांच की कार्रवाई की निगरानी की। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजस्व और आयकर विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।  एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार आदि प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस सौरभ के घर पहुंची थी। तलाशी के दौरान एक अलमारी से करीब 3 करोड़ रुपये की राशि मिली है। परिवार की ओर से इसे रिश्तेदार की रकम बताया जा रहा है। कोई भोपाल के रमेश कुमार है । रकम करीब आठ महीने पहले घर में लाए जाने की बात भी सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों भाई चलाते हैं किराए की टैक्सी बताया गया है कि सौरभ अहिरवार अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। दोनों भाइयों के खर्चो की क्षेत्र में चर्चाए बनी रहती थी इतनी बड़ी नकदी एक ऐसे मकान से मिलने के बाद पुलिस अब परिवार के बताए दावे की भी जांच कर रही है। रकम से जुड़े दस्तावेज, उसके वास्तविक मालिक और आय के स्रोत का सत्यापन किया जा रहा है। एडिशनल एसपी बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि गोपालगंज पुलिस को हथियार संबंधी सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर मकान में दबिश दी गई थी। तलाशी के दौरान नकदी बरामद हुई है। पैसा किसका है और कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस, राजस्व और आयकर विभाग की जांच जारी है। नोटों की गिनती, दस्तावेजों के सत्यापन और रकम के स्रोत की जांच पूरी होने के बाद ही करीब 3 करोड़ रुपये की इस नकदी को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी 👉 खबरों के लिए संपर्क करें MP15NEWSmpcg नीरज वैद्यराज पत्रकार 07582888100 078797974842
- तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा के सानिध्य में निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा1
- सकारात्मक सोच से जीवन में बदलाव संभव बीके सुनीता दीदी तेंदूखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तेंदूखेड़ा द्वारा आयोजित उठो जगत के वास्ते कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डॉ. बीके सुनीता दीदी ने सकारात्मक सोच आत्मविश्वास श्रेष्ठ जीवनशैली का संदेश दिया उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों व्यक्ति को सकारात्मक रहना चाहिए। सकारात्मक विचार ही जीवन की दिशा बदलने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं।विभिन्न रोचक एवं प्रेरणादायक प्रयोग कराकर उपस्थितजनों को सकारात्मक रहने का व्यावहारिक अनुभव कराया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुये इस कार्यक्रम में बीके कुसुम दीदी ने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों एवं नगरवासियों का स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में पधारे गणमान्य नागरिकों का तिलक एवं पुष्पों से आत्मीय स्वागत किया गया।1
- वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, राज्यमंत्री लोधी सहित कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण दमोह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर जटाशंकर मंदिर परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और युवा नेता सिद्धार्थ मलैया ने रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने वीरांगना के शौर्य, साहस और देश के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा स्थल पहुंचे। उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मनु मिश्रा, सुषमा विक्रम ठाकुर, नितिन मिश्रा, रतनचंद जैन, संगीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।1