logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Kolkata Press Briefing: Pramod Tiwari का Pahalgam पर बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना 📍 कोलकाता, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pramod Tiwari की प्रेस ब्रीफिंग में पहलगाम को लेकर बड़ी बात सामने आई। उन्होंने कहा कि Pahalgam जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की सुरक्षा और विकास पर सरकार को और ध्यान देने की जरूरत है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवेदनशील क्षेत्रों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और इससे पर्यटन व स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगा। 👉 पूरा बयान जानने के लिए वीडियो देखें।

2 hrs ago
user_Pradesh Khabar
Pradesh Khabar
Media company Ambikapur, Surguja•
2 hrs ago

Kolkata Press Briefing: Pramod Tiwari का Pahalgam पर बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना 📍 कोलकाता, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pramod Tiwari की प्रेस ब्रीफिंग में पहलगाम को लेकर बड़ी बात सामने आई। उन्होंने कहा कि Pahalgam जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की सुरक्षा और विकास पर सरकार को और ध्यान देने की जरूरत है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवेदनशील क्षेत्रों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और इससे पर्यटन व स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगा। 👉 पूरा बयान जानने के लिए वीडियो देखें।

More news from Surguja and nearby areas
  • Kolkata Press Briefing: Pramod Tiwari का Pahalgam पर बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना 📍 कोलकाता, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pramod Tiwari की प्रेस ब्रीफिंग में पहलगाम को लेकर बड़ी बात सामने आई। उन्होंने कहा कि Pahalgam जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की सुरक्षा और विकास पर सरकार को और ध्यान देने की जरूरत है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवेदनशील क्षेत्रों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और इससे पर्यटन व स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगा। 👉 पूरा बयान जानने के लिए वीडियो देखें।
    1
    Kolkata Press Briefing: Pramod Tiwari का Pahalgam पर बड़ा बयान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
📍 कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pramod Tiwari की प्रेस ब्रीफिंग में पहलगाम को लेकर बड़ी बात सामने आई। उन्होंने कहा कि Pahalgam जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की सुरक्षा और विकास पर सरकार को और ध्यान देने की जरूरत है।
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवेदनशील क्षेत्रों के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और इससे पर्यटन व स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगा।
👉 पूरा बयान जानने के लिए वीडियो देखें।
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    2 hrs ago
  • स्लग: BGN24 India News | सरगुजा ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल रिपोर्ट: सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। BGN24 India News सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल
    2
    स्लग: BGN24 India News | सरगुजा
ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल
रिपोर्ट:
सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके।
BGN24 India News
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सीतापुर, 24 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट किगर कार (CG 15 DV 7455) जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 65,280 रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। पूछताछ के दौरान वह शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    4
    सीतापुर, 24 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट किगर कार (CG 15 DV 7455) जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 65,280 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद की गई।
वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। पूछताछ के दौरान वह शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • ब्रेकिंग- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) मो: 6266672741 शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल' कानून की उड़ी धज्जियां बलरामपुर के चलगली थाना क्षेत्र में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई। लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई रही ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली थाना प्रभारी कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ते नगर आए कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में जिले के पुलिस कप्तान वैभव बैंक कर किस प्रकार कार्यवाही करते हैं। पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है।
    2
    ब्रेकिंग- बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
मो:  6266672741
शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल'
कानून की उड़ी धज्जियां  
बलरामपुर के चलगली थाना क्षेत्र में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई।
लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई रही 
ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली थाना प्रभारी  कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ते नगर आए 
कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं
क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून
अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में जिले के पुलिस कप्तान वैभव बैंक कर किस प्रकार कार्यवाही करते हैं।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • अली खान बलरामपुर mo 9754053874.6260596117 लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत होती है, लेकिन जब यहीं के जिम्मेदार भक्षक बन जाएं, तो विकास की उम्मीदें दम तोड़ने लगती हैं। मामला बलरामपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरदर का है जहां भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यहां के सचिव पर आरोप है कि उन्होंने घर बैठे-बैठे ही पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खजाने पर हाथ साफ कर दिया है बलरामपुर के बरदर पंचायत में इन दिनों विकास की बयार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की दुर्गंध फैल रही है। आरोप सीधे पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल पर हैं। वार्ड क्रमांक 8 के निर्वाचित पंच सुदामा नागवंशी ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए उच्चाधिकारियों के पास मोर्चा खोल दिया है ​पंच सुदामा का आरोप है कि अगस्त 2025 में ज्वाइनिंग के बाद से सचिव महोदय ने नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया है। पंचायत राज के नियमों के मुताबिक हर माह सूचना पंजी के माध्यम से बैठक अनिवार्य है लेकिन बरदर में सचिव की अपनी ही समानांतर सरकार चल रही है। आरोप है कि शुरुआती एक बैठक के बाद आज तक कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई, लेकिन कागजों पर सारे प्रस्ताव पास होते रहे। आखिर कैसे आरोप है कि सचिव साहब घर बैठे ही पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और सरकारी राशि का आहरण कर रहे हैं। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा नमूना मां चण्डी के धाम में देखने को मिला। 15वें वित्त की राशि से यहां एक सबमर्सिबल पंप लगाने के नाम पर 96,000 रुपये की मोटी रकम ऑनलाइन निकाल ली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्य और भुगतान की भनक तक निर्वाचित पंचों को नहीं लगने दी गई। पंचों का सीधा आरोप है कि यह जनता की गाढ़ी कमाई का "बंदरबांट" है, जिसे गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया। जब इस गंभीर मामले की गूँज जनपद सीईओ दीपराज कांत के कानों तक पहुंची, तो उन्होंने सख्त रुख अपनाने का दावा किया है। सीईओ का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इसके लिए एक विशेष जांच टीम गठित की जा रही है
    1
    अली खान बलरामपुर mo 9754053874.6260596117 लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत होती है, लेकिन जब यहीं के जिम्मेदार भक्षक बन जाएं, तो विकास की उम्मीदें दम तोड़ने लगती हैं। मामला बलरामपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरदर का है जहां भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। यहां के सचिव पर आरोप है कि उन्होंने घर बैठे-बैठे ही पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खजाने पर हाथ साफ कर दिया है 
बलरामपुर के बरदर पंचायत में इन दिनों विकास की बयार नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की दुर्गंध फैल रही है। आरोप सीधे पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल पर हैं। वार्ड क्रमांक 8 के निर्वाचित पंच सुदामा नागवंशी ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए उच्चाधिकारियों के पास मोर्चा खोल दिया है ​पंच सुदामा का आरोप है कि अगस्त 2025 में ज्वाइनिंग के बाद से सचिव महोदय ने नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया है। पंचायत राज के नियमों के मुताबिक हर माह सूचना पंजी के माध्यम से बैठक अनिवार्य है लेकिन बरदर में सचिव की अपनी ही समानांतर सरकार चल रही है। आरोप है कि शुरुआती एक बैठक के बाद आज तक कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई, लेकिन कागजों पर सारे प्रस्ताव पास होते रहे। आखिर कैसे आरोप है कि सचिव साहब घर बैठे ही पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और सरकारी राशि का आहरण कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा नमूना मां चण्डी के धाम में देखने को मिला। 15वें वित्त की राशि से यहां एक सबमर्सिबल पंप लगाने के नाम पर 96,000 रुपये की मोटी रकम ऑनलाइन निकाल ली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्य और भुगतान की भनक तक निर्वाचित पंचों को नहीं लगने दी गई। पंचों का सीधा आरोप है कि यह जनता की गाढ़ी कमाई का "बंदरबांट" है, जिसे गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया।
जब इस गंभीर मामले की गूँज जनपद सीईओ दीपराज कांत के कानों तक पहुंची, तो उन्होंने सख्त रुख अपनाने का दावा किया है। सीईओ का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इसके लिए एक विशेष जांच टीम गठित की जा रही है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बलरामपुर(चांदो)@ बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.. जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.. मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले.. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..
    1
    बलरामपुर(चांदो)@  बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है..
जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है..
मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले..
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है..
उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। ‎कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया।
‎कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    19 hrs ago
  • 📍 कोलकाता, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pramod Tiwari की प्रेस ब्रीफिंग में उस वक्त सियासी तापमान बढ़ गया, जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि अमित शाह की नीतियां देश को गलत दिशा में ले जा रही हैं और सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे मुद्दे सबसे बड़े हैं, लेकिन सरकार इन पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष लगातार इन मुद्दों को उठाता रहेगा और जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगा। 👉 आखिर क्या है पूरा बयान? जानने के लिए वीडियो देखें।
    1
    📍 कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pramod Tiwari की प्रेस ब्रीफिंग में उस वक्त सियासी तापमान बढ़ गया, जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को लेकर बड़ा बयान दिया।
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि अमित शाह की नीतियां देश को गलत दिशा में ले जा रही हैं और सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे मुद्दे सबसे बड़े हैं, लेकिन सरकार इन पर गंभीर नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष लगातार इन मुद्दों को उठाता रहेगा और जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगा।
👉 आखिर क्या है पूरा बयान? जानने के लिए वीडियो देखें।
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.