logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुकार शिक्षा सेवा समिति की सराहनीय पहल: 'पुकार की परवाह' अभियान के तहत धागड़मऊ कला विद्यालय में स्वेटर वितरित। कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से पुकार शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित 'पुकार की परवाह' अभियान के अंतर्गत आज एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धागड़मऊ कला में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा एवं अविनाश मित्तल ने अपने हाथों से नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर पहनाए। कड़ाके की ठंड में गर्म स्वेटर पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति का 'पुकार की परवाह' अभियान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है। विद्यालय परिवार ने जताया आभार: विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में पुकार समिति की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें व्याख्याता बजरंग लाल सुथार, ललिता वैष्णव, गोपाल कृष्ण शर्मा, कंचन कंवर, आशा गौतम, मनोज सोनी, सूर्यकान्ता जैन, गुड्डी मीणा, इंद्रेश मीणा, अमरचंद कंजर, दिनेश लबाना, लोकेश राणा और अंतिमबला आमेठा प्रमुख रूप से शामिल थे।

7 hrs ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
7 hrs ago

पुकार शिक्षा सेवा समिति की सराहनीय पहल: 'पुकार की परवाह' अभियान के तहत धागड़मऊ कला विद्यालय में स्वेटर वितरित। कड़ाके की सर्दी के बीच बच्चों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से पुकार शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित 'पुकार की परवाह' अभियान के अंतर्गत आज एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धागड़मऊ कला में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा एवं अविनाश मित्तल ने अपने हाथों से नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर पहनाए। कड़ाके की ठंड में गर्म स्वेटर पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति का 'पुकार की परवाह' अभियान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है। विद्यालय परिवार ने जताया आभार: विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में पुकार समिति की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें व्याख्याता बजरंग लाल सुथार, ललिता वैष्णव, गोपाल कृष्ण शर्मा, कंचन कंवर, आशा गौतम, मनोज सोनी, सूर्यकान्ता जैन, गुड्डी मीणा, इंद्रेश मीणा, अमरचंद कंजर, दिनेश लबाना, लोकेश राणा और अंतिमबला आमेठा प्रमुख रूप से शामिल थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा जिले के थेकड़ा गांव में स्थित रकत्या का भैरुजी महाराज का प्राचीन मंदिर क्षेत्र की गहरी आस्था और लोकविश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज़ से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नारियल, ध्वजा और प्रसाद अर्पित करते हैं। रविवार को यहां बडी भीड़ पडती है। निसंतान यहा मुरादें लेकर आते हैं। भैरुजी के शराब की धार भी लगाई जाती है। यह आस्था का हिस्सा है। ग्रामीणों के अनुसार, भैरुजी महाराज गांव के रक्षक देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले यहां पूजा करने की परंपरा है। विवाह, नव निर्माण या नई फसल की शुरुआत हर अवसर पर लोग मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं। भैरव अष्टमी और अन्य धार्मिक पर्वों पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। इन दिनों आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य फल देती है। यही वजह है कि भैरुजी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुका है। भीड़भाड़ वाले दिनों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण स्वयंसेवक सक्रिय रहते हैं। साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। थेकड़ा के भैरुजी मंदिर की यह आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता की कहानी आज भी लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।
    1
    कोटा जिले के थेकड़ा गांव में स्थित रकत्या का भैरुजी महाराज का प्राचीन मंदिर क्षेत्र की गहरी आस्था और लोकविश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज़ से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नारियल, ध्वजा और प्रसाद अर्पित करते हैं। रविवार को यहां बडी भीड़ पडती है। निसंतान यहा मुरादें लेकर आते हैं। भैरुजी के शराब की धार भी लगाई जाती है। यह आस्था का हिस्सा है। 
ग्रामीणों के अनुसार, भैरुजी महाराज गांव के रक्षक देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले यहां पूजा करने की परंपरा है। विवाह, नव निर्माण या नई फसल की शुरुआत हर अवसर पर लोग मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं।
भैरव अष्टमी और अन्य धार्मिक पर्वों पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। इन दिनों आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य फल देती है। यही वजह है कि भैरुजी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुका है। भीड़भाड़ वाले दिनों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण स्वयंसेवक सक्रिय रहते हैं। साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
थेकड़ा के भैरुजी मंदिर की यह आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता की कहानी आज भी लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Sadbhavna sandesh news
    1
    Post by Sadbhavna sandesh news
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    जनता की आवाज़ लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • दो दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की कांफ्रेंस "प्रवाह" संपन्न, 21 जिलों के 650 से अधिक रोटेरियंस ने लिया भाग  कोटा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस “प्रवाह” बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट पर संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने बताया कि इस आयोजन में कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि कोटा के  महाराज इज्यराज सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कान्फ्रेंस में कोटा के अलावा जयपुर, सीकर, रींगस, उदयपुर, मालपुरा, दूदू, चित्तोड़, बूंदी, बाँसवाड़ा, उदयपुर, सीकर से जुड़े  650 से अधिक रोटरी सदस्यों ने लाभ उठाया। क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रतिनिधि जवाहर वल्दमानी का स्वागत ढोल एवं  माला एवं उपरना  पहनाकर किया गया।   उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में  कांफ्रेंस हॉल में ब्राह्मण बटुकों द्वारा मन्त्रोच्चार किया गया।क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रवाह कार्यक्रम में वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का व्याख्यान हुआ। जो अध्यात्म एवं प्रोत्साहन भरा सेशन हुआ। जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल प्रीतम कुमार गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में पूर्व प्रांतपालों ने रोटरी की वर्तमान में भूमिका एवं सामजिक उदेश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांफ्रेंस कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी,  कांफ्रेंस टीम नितिन अग्रवाल, दीपक मेहता, मुकेश चौधरी, अभिषेक मित्तल, दर्पण जैन, अनिल गोयल, राजकुमार जैन, अनीश बिरला, अंजलि शर्मा , आशीष खण्डेलाल,  डॉ. नीरल बरथूनिया, विनीत अग्रवाल, अमन जैन, नेहा गुप्ता, संजय यादव, शरद गुप्ता, हर्ष पटेल, विनीत अग्रवाल, नितेश माहेश्वरी, प्रियंका शर्मा, सुशील बुलचाँदनी, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। नीता दांगी ने मंच सञ्चालन किया।    *चिराग जैन ने श्रीराम को समर्पित कविता प्रस्तुत कर किया भाव विभोर* कोष्याध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि कवि चिराग जैन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समर्पित अपनी काव्य प्रस्तुति देकर श्रौताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इस कांफ्रेंस में आबिद खान की ओर से लंगा गायन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी गीतों के प्रस्तुति, राजीव राजा का कॉन्सर्ट की भी प्रस्तुति दी गई। एक्सपर्ट आकांक्षा शेखावत ने उपस्थित डेलीगेट्स को जुंबा एवं एरोबिक्स कराया। व्यंग्य हिन्दी कवि सम्मेलनों के व्यंग के सिरमौर सम्पत सरल ने हॉल में उपस्थित सभी डेलिगेट्स को अपने हास्य व्यंग से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
    1
    दो दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की कांफ्रेंस "प्रवाह" संपन्न, 21 जिलों के 650 से अधिक रोटेरियंस ने लिया भाग 
कोटा, 
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस “प्रवाह” बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट पर संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने बताया कि इस आयोजन में कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि कोटा के  महाराज इज्यराज सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कान्फ्रेंस में कोटा के अलावा जयपुर, सीकर, रींगस, उदयपुर, मालपुरा, दूदू, चित्तोड़, बूंदी,  बाँसवाड़ा, उदयपुर, सीकर से जुड़े  650 से अधिक रोटरी सदस्यों ने लाभ उठाया। 
क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रतिनिधि जवाहर वल्दमानी का स्वागत ढोल एवं  माला एवं उपरना  पहनाकर किया गया।   उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में  कांफ्रेंस हॉल में ब्राह्मण बटुकों द्वारा मन्त्रोच्चार किया गया।क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रवाह कार्यक्रम में वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का व्याख्यान हुआ। जो अध्यात्म एवं प्रोत्साहन भरा सेशन हुआ।  जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की।
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल प्रीतम कुमार गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में पूर्व प्रांतपालों ने रोटरी की वर्तमान में भूमिका एवं सामजिक उदेश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांफ्रेंस कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी,  कांफ्रेंस टीम नितिन अग्रवाल, दीपक मेहता, मुकेश चौधरी, अभिषेक मित्तल, दर्पण जैन, अनिल गोयल, राजकुमार जैन, अनीश बिरला, अंजलि शर्मा , आशीष खण्डेलाल,  डॉ. नीरल बरथूनिया, विनीत अग्रवाल, अमन जैन, नेहा गुप्ता, संजय यादव, शरद गुप्ता, हर्ष पटेल, विनीत अग्रवाल, नितेश माहेश्वरी, प्रियंका शर्मा, सुशील बुलचाँदनी, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। नीता दांगी ने मंच सञ्चालन किया।   
*चिराग जैन ने श्रीराम को समर्पित कविता प्रस्तुत कर किया भाव विभोर*
कोष्याध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि कवि चिराग जैन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समर्पित अपनी काव्य प्रस्तुति देकर श्रौताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इस कांफ्रेंस में आबिद खान की ओर से लंगा गायन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी गीतों के प्रस्तुति, राजीव राजा का कॉन्सर्ट की भी प्रस्तुति दी गई। एक्सपर्ट आकांक्षा शेखावत ने उपस्थित डेलीगेट्स को जुंबा एवं एरोबिक्स कराया। व्यंग्य हिन्दी कवि सम्मेलनों के व्यंग के सिरमौर सम्पत सरल ने हॉल में उपस्थित सभी डेलिगेट्स को अपने हास्य व्यंग से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    1
    Post by गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    user_गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कोटा में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने के मामलों में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कोटा पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त पूछताछ के बाद तीन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले भेजा गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    1
    कोटा में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने के मामलों में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कोटा पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त पूछताछ के बाद तीन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले भेजा गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सरकारी विद्यालयों की बदहाल इमारतों और बच्चों की जान पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने प्रशासन और सरकार—दोनों का ध्यान खींच लिया। 4 फरवरी को राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर दंडवत अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पीयूष सामरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालय अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि खतरे के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यश गौतम ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के करीब 90 प्रतिशत विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में हैं। हालात इतने भयावह हैं कि कई जगह कक्षाएं स्कूल भवन के बाहर संचालित हो रही हैं और बच्चों को भवन के अंदर हेलमेट पहनकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। झालावाड़ में हाल ही में हुए हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े सबक के बाद भी सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं, जो सीधे तौर पर बच्चों के जीवन के साथ लापरवाही है। युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद केंद्र से विद्यालयों की मरम्मत के लिए बजट क्यों नहीं आ रहा, और यह सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस प्रदेश-भर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।
    1
    सरकारी विद्यालयों की बदहाल इमारतों और बच्चों की जान पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने प्रशासन और सरकार—दोनों का ध्यान खींच लिया। 4 फरवरी को राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनकर दंडवत अवस्था में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पीयूष सामरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया गया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालय अब शिक्षा के मंदिर नहीं, बल्कि खतरे के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहां छात्र-छात्राओं को अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
यश गौतम ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के करीब 90 प्रतिशत विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में हैं। हालात इतने भयावह हैं कि कई जगह कक्षाएं स्कूल भवन के बाहर संचालित हो रही हैं और बच्चों को भवन के अंदर हेलमेट पहनकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। झालावाड़ में हाल ही में हुए हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने बड़े सबक के बाद भी सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं, जो सीधे तौर पर बच्चों के जीवन के साथ लापरवाही है।
युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद केंद्र से विद्यालयों की मरम्मत के लिए बजट क्यों नहीं आ रहा, और यह सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस प्रदेश-भर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में ताक़ली बांध विस्थापित ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी को लेकर रघुनाथपुरा और नुरपुरा गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल के साथ बिजली व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने पहले से चल रहे पानी के टैंकर बंद कर दिए हैं, जबकि पेयजल के लिए डाली गई लाइन भी टूटी पड़ी है। कई बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद अब तक लाइन में पानी नहीं छोड़ा गया है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन अब तक उससे सप्लाई शुरू नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि विस्थापन के बाद से ही उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या ने हालात और भी खराब कर दिए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पेयजल के टैंकर भेजकर जाम खुलवाया गया। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र में ताक़ली बांध विस्थापित ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी को लेकर रघुनाथपुरा और नुरपुरा गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल के साथ बिजली व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने पहले से चल रहे पानी के टैंकर बंद कर दिए हैं, जबकि पेयजल के लिए डाली गई लाइन भी टूटी पड़ी है। कई बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद अब तक लाइन में पानी नहीं छोड़ा गया है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में पानी की टंकी तो बना दी गई है, लेकिन अब तक उससे सप्लाई शुरू नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि विस्थापन के बाद से ही उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या ने हालात और भी खराब कर दिए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पेयजल के टैंकर भेजकर जाम खुलवाया गया। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.