बखरी में भव्य पताका यात्रा निकाली गई, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी नगर के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर प्रांगण से गुरुवार को भव्य पताका यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में पताका लेकर जुलूस में शामिल हुए। पताका यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रामपुर, सलौना होते हुए स्टेशन मार्ग से महादेव स्थान चौक पहुंची। इसके बाद जुलूस अंबेडकर चौक से गुजरते हुए पुनः हनुमान मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर कृष्ण मोहन चौधरी, राजेश साव, कमलेश महतो, राम नंदन महतो, डॉ. विजय साव, अमरनाथ पाठक, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, अधिवक्ता गौरव कुमार, राजेश अग्रवाल, सौरभ सवर्ण, विनोद शर्मा, प्रिंस सिंह, कामिनी कंचन, सुनील शर्मा, राजीव कमल कुंवर, हेमंत कुमार बसंत, सुरेंद्र पोद्दार, बलराम पंडित, सिधेश राय, राम प्रसाद महतो, संजीव पासवान, पिंटू पासवान, विकेश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, बखरी थाना के एसआई मनीष पंडित, यशवंत सिंह, रविंद्र तिवारी, राजेंद्र राम, राम सुरेश सिंह, पीएसआई सुशांत कुमार एवं अरुण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर1
- सूर्यगढ़ा नगरपरिषद् कार्यालय में आवेदक राजा के साथ क्लर्क ने की बदसलूकी सूर्यगढ़ा लखीसराय नगर परिषद में जब राजा कुमार आवेदन देने के लिए पहुंचे तो वहां के क्लर्क ने इन के साथ बदतमीजी की इनका मोबाइल छीनकर यह जो वीडियो आवेदन देते हुए बनाना चाह रहे थे उसको डिलीट किया ज्ञात हो की राजा कुमार लगातार 1 साल से सूर्यगढ़ा प्रखंड कैंपस में प्याऊ या वाटर कूलर लगाने के लिए लगातार मांग कर रहे हैं ।1
- Post by India khabar Begusarai.2
- चाय बागान से चाय वाले का प्रचार, ये डबल इंजन की सरकार डबल झुकाऊ- प्रियंका, बंगाल में CRPF की गोली मारने की पत्थरबाजों को धमकी, ओवैसी की ममता को ललकार, अखिलेश ने किया अंबेडकर के पौत्र का सम्मान, मुझे बस ईरान से बाहर निकलना बोले ट्रंप..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- जिले में धान खरीद की प्रगति की समीक्षा को लेकर कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक के दौरान जिले में धान खरीद की वर्तमान स्थिति, पैक्सों के माध्यम से किए जा रहे क्रय, भुगतान की प्रगति तथा किसानों को हो रही संभावित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिष्ठान की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं सुचारु व्यवस्था के साथ संचालित किया जाए.1
- लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर हनुमान जयंती के मौके पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले भव्य शोभा यात्रा निकाली गई नया बाजार से शुरू हुई यह शोभा यात्रा पुरानी बाजार के विद्यापीठ चौक तक पहुंची और फिर वापसी के दौरान महावीर मंदिर के पास इसका समापन किया गया।पूरे शहर में शोभा यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं वहीं डीजे की धुनों पर जय श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया ।श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए और भक्ति में सराबोर नजर आए,शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे,एसएसबी, नगर और कवैया थाना पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा…पूरे रूट पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही हनुमान जयंती के अवसर पर हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह शोभा यात्रा निकाली गई है बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा देशभर में इसी तरह की शोभा यात्राएं निकाली जा रही है।1
- #बेगूसराय में मटिहानी प्रखंड# कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आम जनता पर बढ़ते बोझ को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।,,,,1
- Post by गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर1