logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीन-चार दिन से भारी बारिश लोगों में उत्साह लगातार 4/5 दिन अच्छी बारिश हो रही है

4 hrs ago
user_Pradeep Kumar bairwa
Pradeep Kumar bairwa
Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
4 hrs ago

तीन-चार दिन से भारी बारिश लोगों में उत्साह लगातार 4/5 दिन अच्छी बारिश हो रही है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ शहर में तेज बारिश, एक घंटे तक झमाझम बरसे मेघ, लोगों को मिली राहत झालावाड़। शहर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहने के बाद दोपहर ढलते ही काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश के चलते गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शहर की कई सड़कों पर पानी बह निकला, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। अचानक बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पूरे शहर में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप जिले में आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    झालावाड़ शहर में तेज बारिश, एक घंटे तक झमाझम बरसे मेघ, लोगों को मिली राहत

झालावाड़। शहर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहने के बाद दोपहर ढलते ही काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।
बारिश के चलते गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शहर की कई सड़कों पर पानी बह निकला, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया।
अचानक बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पूरे शहर में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप जिले में आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हरिगढ़ बाघेर क्षेत्र में आज जोरदार बारिश फ़सलों को मिली राहत खानपुर हरिगढ़ बाघेर क्षेत्र में आज जोरदार बारिश फ़सलों को मिली राहत
    1
    हरिगढ़ बाघेर क्षेत्र में आज जोरदार बारिश फ़सलों को मिली राहत
खानपुर हरिगढ़ बाघेर क्षेत्र में आज जोरदार बारिश फ़सलों को मिली राहत
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • इसे कैसे खेलो में आगे बढ़ेगा राजस्थान कॉमनवेल्थ में राजस्थान से इकलौता स्वर्ण पदक, फिर भी अरुंधती के सम्मान में सरकार की अनुपस्थिति निराशाजनक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजस्थान को केवल एक स्वर्ण पदक कोटा की बॉक्सरअंधती के जरिए प्राप्त हुआ। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे अवसर पर उम्मीद थी कि राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या खेल मंत्री एयरपोर्ट पहुंचकर खिलाड़ी का स्वागत और सम्मान करते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में निराशा देखने को मिली। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की बात केवल भाषणों में एक ओर सरकार के प्रतिनिधि अपने भाषणों में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का दम भरते है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले एक मात्र खिलाड़ी के स्वागत के लिए भी समय नहीं निकाल पाती। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि पदक विजेता खिलाड़ियों को ही उचित सम्मान नहीं मिलेगा, तो राजस्थान खेलों में आगे कैसे बढ़ेगा? इसके विपरीत, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ी के पहुंचते ही राज्य सरकार ने खेल नीति के तहत उसे डीएसपी पद और 30 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। हरियाणा में भी खिलाड़ियों के लिए घोषित पुरस्कार राशि शीघ्र उनके खातों में पहुंचा दी गई। यह दर्शाता है कि वहां खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की मजबूत व्यवस्था है। समाज से जुड़े सरकार के जनप्रतिनिधियो ने किया सम्मान हालांकि राजस्थान में समाज और समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने अरुंधति का सम्मान कर समाज की बेटी होने पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। सम्मान करने वालों में पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, मंत्री मंजू बाघमार, केंद्रीय राज्य मंत्री जावर सिंह खर्रा, स्वायत्त शासन मंत्री शुभकरण चौधरी, वरिष्ठ आईएएस आरूषि मलिक, विधायक संतोष अहलावत, पूर्व सांसद कृष्णा पूनिया, नगर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों और जाट समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। पूर्व सांसद कृष्णा पूनिया ने 51,000 रूपए तथा विजय पूनिया ने 1,00,000 रूपए का नगद पुरस्कार देकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा टोंक जाट छात्रावास, चाकसू जाट समाज, महावीर तोगड़ा, शिव पब्लिक शिक्षा समिति दूनी, शिवजी चौधरी, चौधरी ट्रांसपोर्ट देवली, सीताराम चौधरी, सूर्य महल होटल, प्रदीप बना और सत्तू बना सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ी का सम्मान किया। राजस्थान सरकार से खिलाड़ियों के सम्मान को प्राथमिकता देने की अपील... सरकार को चाहिए कि वह खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। जब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन करते हैं, तब उनका सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है।
    3
    इसे कैसे खेलो में आगे बढ़ेगा राजस्थान

कॉमनवेल्थ में राजस्थान से इकलौता स्वर्ण पदक, फिर भी अरुंधती के सम्मान में सरकार की अनुपस्थिति निराशाजनक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजस्थान को केवल एक स्वर्ण पदक कोटा की बॉक्सरअंधती के जरिए प्राप्त हुआ। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ऐसे अवसर पर उम्मीद थी कि राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या खेल मंत्री एयरपोर्ट पहुंचकर खिलाड़ी का स्वागत और सम्मान करते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में निराशा देखने को मिली।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की बात केवल भाषणों में
एक ओर सरकार के प्रतिनिधि अपने भाषणों में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का दम भरते है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले एक मात्र खिलाड़ी के स्वागत के लिए भी समय नहीं निकाल पाती। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि पदक विजेता खिलाड़ियों को ही उचित सम्मान नहीं मिलेगा, तो राजस्थान खेलों में आगे कैसे बढ़ेगा?
इसके विपरीत, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ी के पहुंचते ही राज्य सरकार ने खेल नीति के तहत उसे डीएसपी पद और 30 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। हरियाणा में भी खिलाड़ियों के लिए घोषित पुरस्कार राशि शीघ्र उनके खातों में पहुंचा दी गई। यह दर्शाता है कि वहां खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की मजबूत व्यवस्था है।  समाज से जुड़े सरकार के जनप्रतिनिधियो ने किया सम्मान
हालांकि राजस्थान में समाज और समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने अरुंधति का सम्मान कर समाज की बेटी होने पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। सम्मान करने वालों में पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, मंत्री मंजू बाघमार, केंद्रीय राज्य मंत्री जावर सिंह खर्रा, स्वायत्त शासन मंत्री शुभकरण चौधरी, वरिष्ठ आईएएस आरूषि मलिक, विधायक संतोष अहलावत, पूर्व सांसद कृष्णा पूनिया, नगर निगम से जुड़े जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों और जाट समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। 
पूर्व सांसद कृष्णा पूनिया ने 51,000 रूपए तथा विजय पूनिया ने 1,00,000 रूपए का नगद पुरस्कार देकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा टोंक जाट छात्रावास, चाकसू जाट समाज, महावीर तोगड़ा, शिव पब्लिक शिक्षा समिति दूनी, शिवजी चौधरी, चौधरी ट्रांसपोर्ट देवली, सीताराम चौधरी, सूर्य महल होटल, प्रदीप बना और सत्तू बना सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ी का सम्मान किया।
राजस्थान सरकार से खिलाड़ियों के सम्मान को प्राथमिकता देने की अपील... सरकार को चाहिए कि वह खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। जब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन करते हैं, तब उनका सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
    1
    हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां


कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को  दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।
देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां
कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को  दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।
देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को लेकर इटावा में मजदूर-किसान लामबंद संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान -गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ता कर रहे आमजन को जागरूक कोटा/ इटावा। केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए इटावा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। सीटू निर्माण मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। कार्यकतार्ओं की ओर से 4 अगस्त से इटावा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंपलेट वितरण एवं जनसभाओं के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहनावदा, बिसलाई, ख्यावदा, रौनखेड़ली, पीपल्दा कला, करवाड़, डूंगरली, गिरधरपुरा, नौनेरा और नारायणपुरा सहित कई गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी दी गई। सीटू यूनियन कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर, किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, मनरेगा मजदूर यूनियन संयोजक भोजराज नागर एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा। इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं किसान-मजदूर पदाधिकारियों ने बताया कि प्रमुख मांगों में किसानों को फसल बीमा क्लेम एवं सरकारी आदान अनुदान राशि दिलाना, फसल खरीद के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करना, सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देने, चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपए करने, सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मनरेगा को मजबूत करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कार्यकतार्ओं एवं राजीविका कर्मियों को स्थायी करने, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने, सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, इटावा कृषि उपज मंडी में किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराने, ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ लगाने तथा बंद सरकारी स्कूलों को पुन: शुरू करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी। नगरपालिका के वार्डों में होंगी जनसभाएं कार्यकतार्ओं ने बताया कि 7 अगस्त से इटावा नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनसभाएं आयोजित कर पंपलेट वितरण किया जाएगा। वहीं पीपल्दा तहसील क्षेत्र के गैंता, बम्बूलिया, लुहावद, बीजावता, नलावता, जलोदा, आमलदा, बालूपा, संग्रामपुरा, रजौपा और केशोपुर सहित अन्य गांवों में भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से निकलेगी रैली सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे इटावा के न्यू बस स्टैंड, सूखनी नदी के पास कोटा रोड पर मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाएं और मनरेगा साथी एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने की अपील उन्होंने क्षेत्र के सभी मजदूरों, किसानों और आमजन से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में ये रहे शामिल जनसंपर्क अभियान में कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, बाबूलाल बलवानी, सूरजमल बैरवा, सूरजमल मीणा, लुहावद प्रेम पेंटर, गुलाबचंद मीणा, हंसराज महावर, हरिओम मीणा, हंसराज मीणा, भोजराज नागर, चेतनप्रकाश मीणा, हीरालाल मेहरा और गोपाललाल महावर सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
    4
    10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को लेकर इटावा में मजदूर-किसान लामबंद
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान 
-गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ता कर रहे आमजन को जागरूक
कोटा/ इटावा।
केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए इटावा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। सीटू निर्माण मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
कार्यकतार्ओं की ओर से 4 अगस्त से इटावा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंपलेट वितरण एवं जनसभाओं के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहनावदा, बिसलाई, ख्यावदा, रौनखेड़ली, पीपल्दा कला, करवाड़, डूंगरली, गिरधरपुरा, नौनेरा और नारायणपुरा सहित कई गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी दी गई। सीटू यूनियन कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर, किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, मनरेगा मजदूर यूनियन संयोजक भोजराज नागर एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा।
इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं किसान-मजदूर 
पदाधिकारियों ने बताया कि प्रमुख मांगों में किसानों को फसल बीमा क्लेम एवं सरकारी आदान अनुदान राशि दिलाना, फसल खरीद के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करना, सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देने, चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपए करने, सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मनरेगा को मजबूत करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कार्यकतार्ओं एवं राजीविका कर्मियों को स्थायी करने, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने, सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, इटावा कृषि उपज मंडी में किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराने, ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ लगाने तथा बंद सरकारी स्कूलों को पुन: शुरू करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी।
नगरपालिका के वार्डों में होंगी जनसभाएं
कार्यकतार्ओं ने बताया कि 7 अगस्त से इटावा नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनसभाएं आयोजित कर पंपलेट वितरण किया जाएगा। वहीं पीपल्दा तहसील क्षेत्र के गैंता, बम्बूलिया, लुहावद, बीजावता, नलावता, जलोदा, आमलदा, बालूपा, संग्रामपुरा, रजौपा और केशोपुर सहित अन्य गांवों में भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से निकलेगी रैली 
सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे इटावा के न्यू बस स्टैंड, सूखनी नदी के पास कोटा रोड पर मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाएं और मनरेगा साथी एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी।
आंदोलन को सफल बनाने की अपील 
उन्होंने क्षेत्र के सभी मजदूरों, किसानों और आमजन से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। 
जनसंपर्क अभियान में ये रहे शामिल 
जनसंपर्क अभियान में कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, बाबूलाल बलवानी, सूरजमल बैरवा, सूरजमल मीणा, लुहावद प्रेम पेंटर, गुलाबचंद मीणा, हंसराज महावर, हरिओम मीणा, हंसराज मीणा, भोजराज नागर, चेतनप्रकाश मीणा, हीरालाल मेहरा और गोपाललाल महावर सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया। श्रद्धांजलि सभा को करणी सेना कोटा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हिम्मत सिंह हाड़ा, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत, संदीप सिंह गौड़, ब्राह्मण समाज के अनिल तिवारी, संजय शर्मा, क्रांति तिवारी, राजेंद्र गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, किशन पाठक, वैश्य समाज के हुकुम मंगल, भुवनेश शर्मा, करणी सेना महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान, शहर महिला अध्यक्ष हेमलता गहलोत, भूपेंद्र सिंह गौड़, विक्रम सिंह, प्रशांत सिंह हाड़ा, तेजवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह तथा उपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
    4
    देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट
श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई।
वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया।
श्रद्धांजलि सभा को करणी सेना कोटा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हिम्मत सिंह हाड़ा, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत, संदीप सिंह गौड़, ब्राह्मण समाज के अनिल तिवारी, संजय शर्मा, क्रांति तिवारी, राजेंद्र गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, किशन पाठक, वैश्य समाज के हुकुम मंगल, भुवनेश शर्मा, करणी सेना महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान, शहर महिला अध्यक्ष हेमलता गहलोत, भूपेंद्र सिंह गौड़, विक्रम सिंह, प्रशांत सिंह हाड़ा, तेजवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह तथा उपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • तीन-चार दिन से भारी बारिश लोगों में उत्साह लगातार 4/5 दिन अच्छी बारिश हो रही है
    1
    तीन-चार दिन से भारी बारिश लोगों में उत्साह  लगातार 4/5 दिन अच्छी बारिश हो रही है
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • असम में लगातार बारिश के कारण और नदिया उठाने कारण आ रही बढ़ सैकड़ो आदमीयो की हुई मृत्यु
    1
    असम में लगातार बारिश के कारण और नदिया उठाने कारण आ रही बढ़ सैकड़ो आदमीयो की हुई मृत्यु
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.