logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केशला में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बिल्हा पुलिस से गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश कोसले (49), निवासी केशला बिल्हा, ने बुधवार रात 10:06 बजे बिल्हा थाने में रिपोर्ट और मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उनके भाई शंकर कोसले (47) की मौत वाहन ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG 10 AC 5669 के चालक द्वारा वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारने से हुई है। कैलाश कोसले के अनुसार, बुधवार 17/06/2026 की शाम लगभग 6:15 बजे उनके भतीजे सतकुमार ने फोन कर बताया कि उनके भाई शंकर कोसले का एक्सीडेंट बिल्हा केशला प्राथमिक शाला पानी टंकी के पास सीसी रोड पर हो गया है और उन्हें सीने में चोट लगी है। मौके पर पहुंचने पर कैलाश ने देखा कि भीड़ लगी थी और उनके भाई शंकर कोसले वहीं पड़े थे, जिन्हें सीने में चोट आई थी। लोगों के सहयोग से उन्हें ई-रिक्शा से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही बिल्हा पुलिस बिल्हा अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को बिल्हा के चिर घर में रखवाया। गुरुवार दोपहर 1 बजे शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

2 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
2 hrs ago

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केशला में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बिल्हा पुलिस से गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश कोसले (49), निवासी केशला बिल्हा, ने बुधवार रात 10:06 बजे बिल्हा थाने में रिपोर्ट और मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उनके भाई शंकर कोसले (47) की मौत वाहन ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG 10 AC 5669 के चालक द्वारा वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारने से हुई है। कैलाश कोसले के अनुसार, बुधवार 17/06/2026 की शाम लगभग 6:15 बजे उनके भतीजे सतकुमार ने फोन कर बताया कि उनके भाई शंकर कोसले का एक्सीडेंट बिल्हा केशला प्राथमिक शाला पानी टंकी के पास सीसी रोड पर हो गया है और उन्हें सीने में चोट लगी है। मौके पर पहुंचने पर कैलाश ने देखा कि भीड़ लगी थी और उनके भाई शंकर कोसले वहीं पड़े थे, जिन्हें सीने में चोट आई थी। लोगों के सहयोग से उन्हें ई-रिक्शा से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही बिल्हा पुलिस बिल्हा अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को बिल्हा के चिर घर में रखवाया। गुरुवार दोपहर 1 बजे शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में एक महिला के साथ करोड़ों रुपये की जमीन की रजिस्ट्री बिना कोई भुगतान किए किए जाने का बड़ा धोखा हुआ है। पीड़ित महिला अपनी समस्या लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट पहुंची थी।
    1
    बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में एक महिला के साथ करोड़ों रुपये की जमीन की रजिस्ट्री बिना कोई भुगतान किए किए जाने का बड़ा धोखा हुआ है। पीड़ित महिला अपनी समस्या लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट पहुंची थी।
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • बिलासपुर की बिल्हा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उगाही, मारपीट और दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सत्यप्रकाश घृतलहरे (44 वर्ष), निवासी ग्राम कनेरी, थाना चकरभाठा, लंबे समय से चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर संचालकों और ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह असामाजिक तत्वों को इकट्ठा कर आम लोगों को डराता-धमकाता था, और क्रेशर वाहनों के चालकों को रोककर जबरन पैसे मांगता था। पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था। इस संबंध में, वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा (47 वर्ष) ने बिल्हा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून 2026 को ग्राम पंचायत दुर्गडीह के पास सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने भाई दिलेश घृतलहरे और अन्य साथियों के साथ ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई, और क्रेशर संचालकों को धमकी दी गई कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे तब तक वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। आरोपियों ने ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था, खुद को कानून से ऊपर बताते हुए शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहे थे, और वाहनों की रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध हस्तक्षेप कर रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर, सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध उगाही और मारपीट की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे 18 जून 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, अनिल बंजारे और आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बिलासपुर की बिल्हा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उगाही, मारपीट और दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सत्यप्रकाश घृतलहरे (44 वर्ष), निवासी ग्राम कनेरी, थाना चकरभाठा, लंबे समय से चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर संचालकों और ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह असामाजिक तत्वों को इकट्ठा कर आम लोगों को डराता-धमकाता था, और क्रेशर वाहनों के चालकों को रोककर जबरन पैसे मांगता था। पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था।

इस संबंध में, वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा (47 वर्ष) ने बिल्हा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून 2026 को ग्राम पंचायत दुर्गडीह के पास सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने भाई दिलेश घृतलहरे और अन्य साथियों के साथ ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई, और क्रेशर संचालकों को धमकी दी गई कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे तब तक वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। आरोपियों ने ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था, खुद को कानून से ऊपर बताते हुए शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहे थे, और वाहनों की रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध हस्तक्षेप कर रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर, सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध उगाही और मारपीट की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे 18 जून 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, अनिल बंजारे और आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्रामीण पिछले पांच सालों से बिजली के अभाव में जीवन जी रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब उन्हें कोई राहत नहीं मिली, तो अब उन्होंने बिजली बहाली की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्रामीण पिछले पांच सालों से बिजली के अभाव में जीवन जी रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब उन्हें कोई राहत नहीं मिली, तो अब उन्होंने बिजली बहाली की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के रलिया गांव में एनटीपीसी डैम के बैकवॉटर से किसानों की सैकड़ों एकड़ खेती जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने के कारण वे दलदल में तब्दील हो चुके हैं और खेती करना नामुमकिन हो गया है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरण भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों का आरोप है कि इस दलदल में मवेशी भी फंस जाते हैं, जिससे कई जानवरों की मौत हो चुकी है। इससे उन्हें खेती के नुकसान के साथ-साथ पशुधन का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों ने कई बार तहसील कार्यालय में आवेदन देकर और प्रशासन से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। हालांकि, उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। किसानों का कहना है कि तहसीलदार हर बार "देखेंगे", "सोचेंगे" और "अगले साल कार्रवाई करेंगे" जैसे जवाब देते हैं, जबकि उनकी समस्या आज भी वैसी ही बनी हुई है। डैम के पानी से उनकी उपजाऊ जमीन बेकार हो रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान अब प्रशासन से मुआवजे और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
    2
    बिलासपुर जिले के रलिया गांव में एनटीपीसी डैम के बैकवॉटर से किसानों की सैकड़ों एकड़ खेती जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने के कारण वे दलदल में तब्दील हो चुके हैं और खेती करना नामुमकिन हो गया है। ट्रैक्टर और कृषि उपकरण भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

किसानों का आरोप है कि इस दलदल में मवेशी भी फंस जाते हैं, जिससे कई जानवरों की मौत हो चुकी है। इससे उन्हें खेती के नुकसान के साथ-साथ पशुधन का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों ने कई बार तहसील कार्यालय में आवेदन देकर और प्रशासन से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। हालांकि, उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।

किसानों का कहना है कि तहसीलदार हर बार "देखेंगे", "सोचेंगे" और "अगले साल कार्रवाई करेंगे" जैसे जवाब देते हैं, जबकि उनकी समस्या आज भी वैसी ही बनी हुई है। डैम के पानी से उनकी उपजाऊ जमीन बेकार हो रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान अब प्रशासन से मुआवजे और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • दिल्ली में एक फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुई बहस ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और अन्य लोगों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बहस के दौरान महिला ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद मामला और अधिक गरमा गया। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि और सभी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार, संयम और आपसी सम्मान जैसे विषयों पर एक नई चर्चा छेड़ दी है।
    1
    दिल्ली में एक फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुई बहस ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और अन्य लोगों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बहस के दौरान महिला ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद मामला और अधिक गरमा गया। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि और सभी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार, संयम और आपसी सम्मान जैसे विषयों पर एक नई चर्चा छेड़ दी है।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही बिजली दरों, पेयजल संकट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर स्थित सीएसईबी (CSEB) जोन कार्यालय का जोरदार घेराव किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने राज्य की जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर अपनी नाराजगी जताई और बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि एक ओर जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घेराव के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में प्रति यूनिट बढ़ोतरी से जनता की परेशानी और बढ़ गई है। ज्ञापन में बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने और प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए बिजली शुल्क में कमी करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, खाद्य सामग्री, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सीएसईबी कार्यालय का घेराव कर सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान खींचने का प्रयास किया। इस आंदोलन में बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान जनता से जुड़े मुद्दों को नारेबाजी के साथ प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह आंदोलन केवल बिजली दरों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता को प्रभावित करने वाली सभी मूलभूत समस्याओं—बिजली, पानी और महंगाई—के खिलाफ एक जनआवाज है। इस व्यापक प्रदर्शन और घेराव से संबंधित विभागों में दबाव की स्थिति बनी रही और प्रशासनिक अधिकारियों को आंदोलनकारियों की मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस की मुख्य मांगों में बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेना, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करना, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करना और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है।
    1
    छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही बिजली दरों, पेयजल संकट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर स्थित सीएसईबी (CSEB) जोन कार्यालय का जोरदार घेराव किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने राज्य की जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर अपनी नाराजगी जताई और बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि एक ओर जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घेराव के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में प्रति यूनिट बढ़ोतरी से जनता की परेशानी और बढ़ गई है। ज्ञापन में बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेने और प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए बिजली शुल्क में कमी करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, खाद्य सामग्री, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सीएसईबी कार्यालय का घेराव कर सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान खींचने का प्रयास किया। इस आंदोलन में बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान जनता से जुड़े मुद्दों को नारेबाजी के साथ प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह आंदोलन केवल बिजली दरों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता को प्रभावित करने वाली सभी मूलभूत समस्याओं—बिजली, पानी और महंगाई—के खिलाफ एक जनआवाज है। इस व्यापक प्रदर्शन और घेराव से संबंधित विभागों में दबाव की स्थिति बनी रही और प्रशासनिक अधिकारियों को आंदोलनकारियों की मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। कांग्रेस की मुख्य मांगों में बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेना, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करना, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करना और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में धमनी मेन रोड खदान के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर तीन अज्ञात लड़कों ने लूटपाट की। पीड़ित सुनील यादव (34 वर्ष) ने इस संबंध में बुधवार रात को हुई घटना की शिकायत गुरुवार सुबह चकरभाठा पुलिस में दर्ज कराई है। सुनील यादव, जो ग्राम सेवार के निवासी हैं और नर्मदा कोल्डड्रिंक, सिरगिट्टी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी (क्रं CG 10 ED 9432) से काम से लौटकर गांव सेंवार आ रहे थे। धमनी मेन रोड खदान के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए तीन लड़कों ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। तीनों लड़के मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरे और उनसे रुपये, पैसे और मोबाइल निकालने को कहा। जब सुनील यादव ने कुछ भी न होने की बात कही, तो उसी समय उनकी मोटरसाइकिल की चाबी जमीन पर गिर गई। चाबी ढूंढने के लिए एक दुबले-पतले लड़के ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे सुनील तीनों का चेहरा देख पाए। उन्होंने एक लड़के को काले रंग का, बड़ी-बड़ी आंखों वाला; दूसरे को ठिगना कद, दाढ़ी वाला; और तीसरे को गोरे रंग का, दुबला-पतला और कम उम्र का बताया, जिन्हें देखकर वे पहचान लेंगे। लूट के दौरान, काले रंग और बड़ी-बड़ी आंखों वाले लड़के ने अपनी कमर से एक बड़ा चाकू निकाला और सुनील को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। ठिगने कद और दाढ़ी वाले लड़के ने सुनील के लोअर की जेब से 395 रुपये निकाल लिए। मोबाइल न होने की बात कहने पर, काले रंग वाले लड़के ने चाकू हटाकर सुनील के दोनों गालों पर थप्पड़ मारे और उनका गला पकड़कर हिलाने लगा। जब सुनील ने छुड़ाने की कोशिश की, तो उस लड़के ने उनकी बाईं आंख पर घूंसा मारा और स्कूटी की चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगा। शेष दो लड़के अपनी मोटरसाइकिल से जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद तीनों लड़के अपनी मोटरसाइकिल और सुनील की स्कूटी लेकर वापस आए। दो लड़कों ने सुनील को पकड़ा और काले रंग वाले लड़के ने कहा कि 'इसने हमें देख लिया है, इसे जान से मारते हैं' और फिर से चाकू निकालने लगा। उसी समय नगपुरा की ओर से एक तेज रोशनी वाली कार आती दिखी, जिसे देखकर तीनों लड़के सुनील के रुपये और स्कूटी लूटकर सिरगिट्टी थाना आने की बात कहकर भाग गए। सुनील यादव ने डर और दहशत में धमनी पहुंचकर अपने एक सहकर्मी के मोबाइल से डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के आने पर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। डरे सहमे होने के कारण सुनील अपने घर चले गए और अगले दिन 17 जून 2026 को गांव के आशीष तिवारी के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में धमनी मेन रोड खदान के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर तीन अज्ञात लड़कों ने लूटपाट की। पीड़ित सुनील यादव (34 वर्ष) ने इस संबंध में बुधवार रात को हुई घटना की शिकायत गुरुवार सुबह चकरभाठा पुलिस में दर्ज कराई है।

सुनील यादव, जो ग्राम सेवार के निवासी हैं और नर्मदा कोल्डड्रिंक, सिरगिट्टी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी (क्रं CG 10 ED 9432) से काम से लौटकर गांव सेंवार आ रहे थे। धमनी मेन रोड खदान के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए तीन लड़कों ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। तीनों लड़के मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरे और उनसे रुपये, पैसे और मोबाइल निकालने को कहा। जब सुनील यादव ने कुछ भी न होने की बात कही, तो उसी समय उनकी मोटरसाइकिल की चाबी जमीन पर गिर गई। चाबी ढूंढने के लिए एक दुबले-पतले लड़के ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे सुनील तीनों का चेहरा देख पाए। उन्होंने एक लड़के को काले रंग का, बड़ी-बड़ी आंखों वाला; दूसरे को ठिगना कद, दाढ़ी वाला; और तीसरे को गोरे रंग का, दुबला-पतला और कम उम्र का बताया, जिन्हें देखकर वे पहचान लेंगे।

लूट के दौरान, काले रंग और बड़ी-बड़ी आंखों वाले लड़के ने अपनी कमर से एक बड़ा चाकू निकाला और सुनील को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। ठिगने कद और दाढ़ी वाले लड़के ने सुनील के लोअर की जेब से 395 रुपये निकाल लिए। मोबाइल न होने की बात कहने पर, काले रंग वाले लड़के ने चाकू हटाकर सुनील के दोनों गालों पर थप्पड़ मारे और उनका गला पकड़कर हिलाने लगा। जब सुनील ने छुड़ाने की कोशिश की, तो उस लड़के ने उनकी बाईं आंख पर घूंसा मारा और स्कूटी की चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगा। शेष दो लड़के अपनी मोटरसाइकिल से जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद तीनों लड़के अपनी मोटरसाइकिल और सुनील की स्कूटी लेकर वापस आए। दो लड़कों ने सुनील को पकड़ा और काले रंग वाले लड़के ने कहा कि 'इसने हमें देख लिया है, इसे जान से मारते हैं' और फिर से चाकू निकालने लगा। उसी समय नगपुरा की ओर से एक तेज रोशनी वाली कार आती दिखी, जिसे देखकर तीनों लड़के सुनील के रुपये और स्कूटी लूटकर सिरगिट्टी थाना आने की बात कहकर भाग गए। सुनील यादव ने डर और दहशत में धमनी पहुंचकर अपने एक सहकर्मी के मोबाइल से डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के आने पर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। डरे सहमे होने के कारण सुनील अपने घर चले गए और अगले दिन 17 जून 2026 को गांव के आशीष तिवारी के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केशला में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बिल्हा पुलिस से गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश कोसले (49), निवासी केशला बिल्हा, ने बुधवार रात 10:06 बजे बिल्हा थाने में रिपोर्ट और मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उनके भाई शंकर कोसले (47) की मौत वाहन ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG 10 AC 5669 के चालक द्वारा वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारने से हुई है। कैलाश कोसले के अनुसार, बुधवार 17/06/2026 की शाम लगभग 6:15 बजे उनके भतीजे सतकुमार ने फोन कर बताया कि उनके भाई शंकर कोसले का एक्सीडेंट बिल्हा केशला प्राथमिक शाला पानी टंकी के पास सीसी रोड पर हो गया है और उन्हें सीने में चोट लगी है। मौके पर पहुंचने पर कैलाश ने देखा कि भीड़ लगी थी और उनके भाई शंकर कोसले वहीं पड़े थे, जिन्हें सीने में चोट आई थी। लोगों के सहयोग से उन्हें ई-रिक्शा से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही बिल्हा पुलिस बिल्हा अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को बिल्हा के चिर घर में रखवाया। गुरुवार दोपहर 1 बजे शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
    1
    बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना अंतर्गत केशला में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। बिल्हा पुलिस से गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश कोसले (49), निवासी केशला बिल्हा, ने बुधवार रात 10:06 बजे बिल्हा थाने में रिपोर्ट और मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उनके भाई शंकर कोसले (47) की मौत वाहन ट्रेक्टर इंजन क्रमांक CG 10 AC 5669 के चालक द्वारा वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारने से हुई है।

कैलाश कोसले के अनुसार, बुधवार 17/06/2026 की शाम लगभग 6:15 बजे उनके भतीजे सतकुमार ने फोन कर बताया कि उनके भाई शंकर कोसले का एक्सीडेंट बिल्हा केशला प्राथमिक शाला पानी टंकी के पास सीसी रोड पर हो गया है और उन्हें सीने में चोट लगी है। मौके पर पहुंचने पर कैलाश ने देखा कि भीड़ लगी थी और उनके भाई शंकर कोसले वहीं पड़े थे, जिन्हें सीने में चोट आई थी। लोगों के सहयोग से उन्हें ई-रिक्शा से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में ही बिल्हा पुलिस बिल्हा अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को बिल्हा के चिर घर में रखवाया। गुरुवार दोपहर 1 बजे शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.