logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में धमनी मेन रोड खदान के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर तीन अज्ञात लड़कों ने लूटपाट की। पीड़ित सुनील यादव (34 वर्ष) ने इस संबंध में बुधवार रात को हुई घटना की शिकायत गुरुवार सुबह चकरभाठा पुलिस में दर्ज कराई है। सुनील यादव, जो ग्राम सेवार के निवासी हैं और नर्मदा कोल्डड्रिंक, सिरगिट्टी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी (क्रं CG 10 ED 9432) से काम से लौटकर गांव सेंवार आ रहे थे। धमनी मेन रोड खदान के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए तीन लड़कों ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। तीनों लड़के मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरे और उनसे रुपये, पैसे और मोबाइल निकालने को कहा। जब सुनील यादव ने कुछ भी न होने की बात कही, तो उसी समय उनकी मोटरसाइकिल की चाबी जमीन पर गिर गई। चाबी ढूंढने के लिए एक दुबले-पतले लड़के ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे सुनील तीनों का चेहरा देख पाए। उन्होंने एक लड़के को काले रंग का, बड़ी-बड़ी आंखों वाला; दूसरे को ठिगना कद, दाढ़ी वाला; और तीसरे को गोरे रंग का, दुबला-पतला और कम उम्र का बताया, जिन्हें देखकर वे पहचान लेंगे। लूट के दौरान, काले रंग और बड़ी-बड़ी आंखों वाले लड़के ने अपनी कमर से एक बड़ा चाकू निकाला और सुनील को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। ठिगने कद और दाढ़ी वाले लड़के ने सुनील के लोअर की जेब से 395 रुपये निकाल लिए। मोबाइल न होने की बात कहने पर, काले रंग वाले लड़के ने चाकू हटाकर सुनील के दोनों गालों पर थप्पड़ मारे और उनका गला पकड़कर हिलाने लगा। जब सुनील ने छुड़ाने की कोशिश की, तो उस लड़के ने उनकी बाईं आंख पर घूंसा मारा और स्कूटी की चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगा। शेष दो लड़के अपनी मोटरसाइकिल से जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद तीनों लड़के अपनी मोटरसाइकिल और सुनील की स्कूटी लेकर वापस आए। दो लड़कों ने सुनील को पकड़ा और काले रंग वाले लड़के ने कहा कि 'इसने हमें देख लिया है, इसे जान से मारते हैं' और फिर से चाकू निकालने लगा। उसी समय नगपुरा की ओर से एक तेज रोशनी वाली कार आती दिखी, जिसे देखकर तीनों लड़के सुनील के रुपये और स्कूटी लूटकर सिरगिट्टी थाना आने की बात कहकर भाग गए। सुनील यादव ने डर और दहशत में धमनी पहुंचकर अपने एक सहकर्मी के मोबाइल से डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के आने पर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। डरे सहमे होने के कारण सुनील अपने घर चले गए और अगले दिन 17 जून 2026 को गांव के आशीष तिवारी के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

2 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
2 hrs ago

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में धमनी मेन रोड खदान के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर तीन अज्ञात लड़कों ने लूटपाट की। पीड़ित सुनील यादव (34 वर्ष) ने इस संबंध में बुधवार रात को हुई घटना की शिकायत गुरुवार सुबह चकरभाठा पुलिस में दर्ज कराई है। सुनील यादव, जो ग्राम सेवार के निवासी हैं और नर्मदा कोल्डड्रिंक, सिरगिट्टी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी (क्रं CG 10 ED 9432) से काम से लौटकर गांव सेंवार आ रहे थे। धमनी मेन रोड खदान के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए तीन लड़कों ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। तीनों लड़के मोटरसाइकिल रोककर नीचे उतरे और उनसे रुपये, पैसे और मोबाइल निकालने को कहा। जब सुनील यादव ने कुछ भी न होने की बात कही, तो उसी समय उनकी मोटरसाइकिल की चाबी जमीन पर गिर गई। चाबी ढूंढने के लिए एक दुबले-पतले लड़के ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई, जिससे सुनील तीनों का चेहरा देख पाए। उन्होंने एक लड़के को काले रंग का, बड़ी-बड़ी आंखों वाला; दूसरे को ठिगना कद, दाढ़ी वाला; और तीसरे को गोरे रंग का, दुबला-पतला और कम उम्र का बताया, जिन्हें देखकर वे पहचान लेंगे। लूट के दौरान, काले रंग और बड़ी-बड़ी आंखों वाले लड़के ने अपनी कमर से एक बड़ा चाकू निकाला और सुनील को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ से चाकू उनकी गर्दन पर लगा दिया। ठिगने कद और दाढ़ी वाले लड़के ने सुनील के लोअर की जेब से 395 रुपये निकाल लिए। मोबाइल न होने की बात कहने पर, काले रंग वाले लड़के ने चाकू हटाकर सुनील के दोनों गालों पर थप्पड़ मारे और उनका गला पकड़कर हिलाने लगा। जब सुनील ने छुड़ाने की कोशिश की, तो उस लड़के ने उनकी बाईं आंख पर घूंसा मारा और स्कूटी की चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट कर भागने लगा। शेष दो लड़के अपनी मोटरसाइकिल से जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद तीनों लड़के अपनी मोटरसाइकिल और सुनील की स्कूटी लेकर वापस आए। दो लड़कों ने सुनील को पकड़ा और काले रंग वाले लड़के ने कहा कि 'इसने हमें देख लिया है, इसे जान से मारते हैं' और फिर से चाकू निकालने लगा। उसी समय नगपुरा की ओर से एक तेज रोशनी वाली कार आती दिखी, जिसे देखकर तीनों लड़के सुनील के रुपये और स्कूटी लूटकर सिरगिट्टी थाना आने की बात कहकर भाग गए। सुनील यादव ने डर और दहशत में धमनी पहुंचकर अपने एक सहकर्मी के मोबाइल से डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के आने पर आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। डरे सहमे होने के कारण सुनील अपने घर चले गए और अगले दिन 17 जून 2026 को गांव के आशीष तिवारी के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चकरभाठा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोरबा जिले के कटघोरा में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों, तीन सवारी बाइक सवारों और नो-एंट्री का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान ऐसे सभी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई।
    1
    कोरबा जिले के कटघोरा में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों, तीन सवारी बाइक सवारों और नो-एंट्री का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान ऐसे सभी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक महिला सीढ़ियां चढ़ते समय चक्कर खाकर अचानक गिर जाती है। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि महिला के गिरने के बाद, उसके पति ने उसे संभालने से पहले अपने साथ रखे सामान को सुरक्षित रखने पर ज़्यादा ध्यान दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। कुछ यूज़र्स इसे रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता का उदाहरण बता रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोगों का तर्क है कि कुछ सेकंड के इस छोटे से वीडियो के आधार पर पूरी घटना का आकलन करना सही नहीं होगा। यह वीडियो रिश्तों में ज़िम्मेदारी और मानवीय व्यवहार के कई पहलुओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
    1
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक महिला सीढ़ियां चढ़ते समय चक्कर खाकर अचानक गिर जाती है। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि महिला के गिरने के बाद, उसके पति ने उसे संभालने से पहले अपने साथ रखे सामान को सुरक्षित रखने पर ज़्यादा ध्यान दिया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। कुछ यूज़र्स इसे रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता का उदाहरण बता रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोगों का तर्क है कि कुछ सेकंड के इस छोटे से वीडियो के आधार पर पूरी घटना का आकलन करना सही नहीं होगा। यह वीडियो रिश्तों में ज़िम्मेदारी और मानवीय व्यवहार के कई पहलुओं पर सवाल खड़े कर रहा है।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रायगढ़ पुलिस ने जिले में नकली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत फरार मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। ग्राम धनागर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद, पुलिस अब इस संगठित गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी के विकास नगर स्थित निवास पर पहुंचकर विधिसम्मत नोटिस चस्पा किया और उसे तीन दिनों के भीतर कोतरारोड़ थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जब पुलिस विकास नगर गली नंबर-3 स्थित उसके मकान पहुंची, तो घर पर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि विनय सिंह ठाकुर और उसके परिजन कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद, पुलिस ने नियमानुसार मकान के प्रवेश द्वारों पर नोटिस चस्पा कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। उल्लेखनीय है कि 8 जून 2026 की रात को रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में संचालित नकली शराब के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। इस कार्रवाई के दौरान, लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, नकली होलोग्राम, तथा शराब निर्माण और पैकेजिंग में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई थी। मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह अपने भाई सुभाष पटेल और विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब का कारोबार चला रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करके उसमें स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था। शराब का रंग फीका पड़ने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा बनाया जाता था। इसके बाद, नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में इसकी बिक्री की जाती थी। पुलिस ने पहले ही सुभाष पटेल को गिरफ्तार कर शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम डेगची और बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि नकली शराब का कारोबार केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी उपाय किए जा रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर उसकी संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    रायगढ़ पुलिस ने जिले में नकली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत फरार मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। ग्राम धनागर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद, पुलिस अब इस संगठित गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी के विकास नगर स्थित निवास पर पहुंचकर विधिसम्मत नोटिस चस्पा किया और उसे तीन दिनों के भीतर कोतरारोड़ थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जब पुलिस विकास नगर गली नंबर-3 स्थित उसके मकान पहुंची, तो घर पर ताला लगा मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि विनय सिंह ठाकुर और उसके परिजन कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद, पुलिस ने नियमानुसार मकान के प्रवेश द्वारों पर नोटिस चस्पा कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।

उल्लेखनीय है कि 8 जून 2026 की रात को रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में संचालित नकली शराब के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। इस कार्रवाई के दौरान, लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, नकली होलोग्राम, तथा शराब निर्माण और पैकेजिंग में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई थी। मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह अपने भाई सुभाष पटेल और विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब का कारोबार चला रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करके उसमें स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था। शराब का रंग फीका पड़ने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा बनाया जाता था। इसके बाद, नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में इसकी बिक्री की जाती थी। पुलिस ने पहले ही सुभाष पटेल को गिरफ्तार कर शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम डेगची और बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के माध्यम से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि नकली शराब का कारोबार केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी उपाय किए जा रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर उसकी संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बढ़ती बिजली दरों, पेयजल संकट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर स्थित CSEB जोन कार्यालय का जोरदार घेराव किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने राज्य की जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ पर नाराजगी जाहिर करते हुए बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि एक ओर जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घेराव के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में प्रति यूनिट बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने और प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए बिजली शुल्क में कमी करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है और खाद्य सामग्री, ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने CSEB कार्यालय का घेराव कर सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। इस आंदोलन में बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल बिजली दरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजली, पानी और महंगाई जैसी जनता को प्रभावित करने वाली सभी मूलभूत समस्याओं के खिलाफ एक जनआवाज है। उनके अनुसार, इस व्यापक प्रदर्शन और घेराव से संबंधित विभागों में दबाव बना और प्रशासनिक अधिकारियों को आंदोलनकारियों की मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्य मांगों में बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेना, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत देना, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करना, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करना और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है।
    4
    बढ़ती बिजली दरों, पेयजल संकट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर स्थित CSEB जोन कार्यालय का जोरदार घेराव किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने राज्य की जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ पर नाराजगी जाहिर करते हुए बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि एक ओर जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घेराव के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में प्रति यूनिट बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने और प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए बिजली शुल्क में कमी करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है और खाद्य सामग्री, ईंधन तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने CSEB कार्यालय का घेराव कर सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। इस आंदोलन में बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल बिजली दरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बिजली, पानी और महंगाई जैसी जनता को प्रभावित करने वाली सभी मूलभूत समस्याओं के खिलाफ एक जनआवाज है। उनके अनुसार, इस व्यापक प्रदर्शन और घेराव से संबंधित विभागों में दबाव बना और प्रशासनिक अधिकारियों को आंदोलनकारियों की मांगों पर ध्यान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्य मांगों में बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लेना, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत देना, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करना, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करना और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाना शामिल है।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर में बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सरकार केवल उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
    1
    बिलासपुर में बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सरकार केवल उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • मुंगेली जिले के ठेका नवागांव निवासी 25 वर्षीय शुभम खांडे 9 जून 2026 से लापता हैं। उनके परिवार और परिचित लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से शुभम की तलाश में मदद की अपील की है। यदि किसी भी व्यक्ति को शुभम खांडे के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे कृपया 9238097362 या 9617818632 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। परिवार ने लोगों से इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है ताकि शुभम अपने परिवार के पास सुरक्षित पहुँच सकें।
    1
    मुंगेली जिले के ठेका नवागांव निवासी 25 वर्षीय शुभम खांडे 9 जून 2026 से लापता हैं। उनके परिवार और परिचित लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से शुभम की तलाश में मदद की अपील की है।

यदि किसी भी व्यक्ति को शुभम खांडे के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे कृपया 9238097362 या 9617818632 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। परिवार ने लोगों से इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है ताकि शुभम अपने परिवार के पास सुरक्षित पहुँच सकें।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल इन दिनों सक्रियता से जनता की समस्याओं के समाधान में लगे हैं। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से सीधे फोन पर बात कर लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसी जनदर्शन के दौरान एक हृदयस्पर्शी घटना सामने आई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। जनदर्शन समाप्त होने के बाद जब कलेक्टर संजय अग्रवाल अपने कार्यालय जा रहे थे, तब उनकी नज़र जनदर्शन कक्ष के बाहर बैठी एक युवती पर पड़ी, जो दोनों पैरों से 90 प्रतिशत दिव्यांग थी। कलेक्टर ने तत्काल उसके पास पहुँचकर समस्या सुनी। युवती ने बताया कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उसने कॉलेज की शिक्षा पूरी कर ली है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन आवागमन की सुविधा न होने के कारण उसे प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उसने दिव्यांगजन योजना के तहत स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की। युवती के संघर्ष और जज्बे को सुनकर कलेक्टर संजय अग्रवाल भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल समाज कल्याण विभाग के उप संचालक तिलकेश भावे को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने युवती से उसकी आगे की पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और अन्य आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली तथा शिक्षा सहित सभी आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल की पूरे दिन चर्चा होती रही, और लोगों ने इसे प्रशासन के मानवीय और जवाबदेह चेहरे का उदाहरण बताया। दिव्यांग युवती ने भी कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए स्कूटी मिलने और शिक्षा व दैनिक जीवन के आसान होने की उम्मीद जताई। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    3
    बिलासपुर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल इन दिनों सक्रियता से जनता की समस्याओं के समाधान में लगे हैं। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से सीधे फोन पर बात कर लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसी जनदर्शन के दौरान एक हृदयस्पर्शी घटना सामने आई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। जनदर्शन समाप्त होने के बाद जब कलेक्टर संजय अग्रवाल अपने कार्यालय जा रहे थे, तब उनकी नज़र जनदर्शन कक्ष के बाहर बैठी एक युवती पर पड़ी, जो दोनों पैरों से 90 प्रतिशत दिव्यांग थी। कलेक्टर ने तत्काल उसके पास पहुँचकर समस्या सुनी। युवती ने बताया कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उसने कॉलेज की शिक्षा पूरी कर ली है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन आवागमन की सुविधा न होने के कारण उसे प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उसने दिव्यांगजन योजना के तहत स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की।

युवती के संघर्ष और जज्बे को सुनकर कलेक्टर संजय अग्रवाल भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल समाज कल्याण विभाग के उप संचालक तिलकेश भावे को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की जांच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने युवती से उसकी आगे की पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और अन्य आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली तथा शिक्षा सहित सभी आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल की पूरे दिन चर्चा होती रही, और लोगों ने इसे प्रशासन के मानवीय और जवाबदेह चेहरे का उदाहरण बताया। दिव्यांग युवती ने भी कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए स्कूटी मिलने और शिक्षा व दैनिक जीवन के आसान होने की उम्मीद जताई।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर कथित अवैध अतिक्रमण का दावा करते हुए बताया कि वह वर्ष 1988 से न्याय पाने के लिए अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक उसे कोई समाधान नहीं मिला है। अपनी 37 वर्षों से चली आ रही इस लड़ाई में थक-हार कर अब बुजुर्ग सीधे सिस्टम से सवाल पूछ रहा है, "साहब, मैं किस अधिकारी के पास जाऊं? कौन मेरी सुनेगा?" यह घटना आम नागरिकों को दशकों तक न्याय के लिए भटकने की विवशता पर चिंता पैदा करती है, जहाँ आज भी बुजुर्ग को इंसाफ का इंतजार है।
    1
    मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सामने आए एक वीडियो ने सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग ने अपनी जमीन पर कथित अवैध अतिक्रमण का दावा करते हुए बताया कि वह वर्ष 1988 से न्याय पाने के लिए अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन आज तक उसे कोई समाधान नहीं मिला है।

अपनी 37 वर्षों से चली आ रही इस लड़ाई में थक-हार कर अब बुजुर्ग सीधे सिस्टम से सवाल पूछ रहा है, "साहब, मैं किस अधिकारी के पास जाऊं? कौन मेरी सुनेगा?" यह घटना आम नागरिकों को दशकों तक न्याय के लिए भटकने की विवशता पर चिंता पैदा करती है, जहाँ आज भी बुजुर्ग को इंसाफ का इंतजार है।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मदनलाल ठेठवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत में उपस्थित थे, जिससे बुधवार का दिन नगर पंचायत पलारी के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया। बाजार चौक पलारी में आयोजित इस समारोह में नगर भवन प्रथम तल का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि कसडोल विधानसभा विधायक संदीप साहू ने अध्यक्षता की। स्वर्गीय मदनलाल ठेठवार ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य राष्ट्र सेवा के उनके आदर्श को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है, ताकि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणा स्रोत बन सके। नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं है, बल्कि क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर भवन के लोकार्पण से नगरवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
    4
    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मदनलाल ठेठवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत में उपस्थित थे, जिससे बुधवार का दिन नगर पंचायत पलारी के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया।

बाजार चौक पलारी में आयोजित इस समारोह में नगर भवन प्रथम तल का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि कसडोल विधानसभा विधायक संदीप साहू ने अध्यक्षता की। स्वर्गीय मदनलाल ठेठवार ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य राष्ट्र सेवा के उनके आदर्श को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है, ताकि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणा स्रोत बन सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं है, बल्कि क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर भवन के लोकार्पण से नगरवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.