Shuru
Apke Nagar Ki App…
मलवा में गैस सिलेंडर धमाके के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि PRV में सूचना मिलने के बाद फोर्स रेस्क्यू करने में जुटी, चार की हो चुकी है मौत
ज्योति गुप्ता न्यूज
मलवा में गैस सिलेंडर धमाके के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि PRV में सूचना मिलने के बाद फोर्स रेस्क्यू करने में जुटी, चार की हो चुकी है मौत
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश ने कहा कृष्ण पाल लोधी जी ने महापुरुषों का बताया इतिहास लोधी समाज की हुई बैठक चौधरी गार्डन फतेहपुर बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश ने कहा कृष्ण पाल लोधी जी ने महापुरुषों का बताया इतिहास लोधी समाज की हुई बैठक चौधरी गार्डन फतेहपुर में जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान1
- 🔥 हुसैनगंज में धूमधाम से मनाई गई भगत सिंह जयंती 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर शिव शक्ति अखाड़ा निरंजनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने क्रांतिकारी भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। 📍 हुसैनगंज, फतेहपुर #BhagatSingh #BhagatSinghJayanti #Fatehpur #Hussainganj #ShivShaktiAkhada #DeshBhakti #YouthPower #FatehpurNews #UPNews #ViralReels #TrendingReels #InstagramReels #NewsUpdate1
- छिवलहा में दो घरो में चोरी का चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्र ने किया खुलासा, एक युवक 3 अपचारी गिरफ्तार व एक फरार घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, युवक गिरफ्तार; तीन बाल अपचारी पकड़े, एक आरोपी फरार फतेहपुर। हथगांव थाना पुलिस ने रज्जीपुर छिवलहा में घर में घुसकर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घरेलू सामान और नकदी समेत चोरी का सामान बरामद किया है। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को रज्जीपुर छिवलहा निवासी अशफाक अहमद के घर में अज्ञात चोर घुस गए थे। चोर घर से इन्वर्टर, रजाई, गद्दे, घरेलू सामान, बिजली के तार तथा जमीन से संबंधित कागजात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर हथगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार की रात करीब 2:50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेला मोड़, अमिलिहापाल के पास घेराबंदी कर अमन पुत्र कल्लू, निवासी रज्जीपुर छिवलहा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके साथ तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा। 19 प्रकार का घरेलू सामान और 850 रुपये बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक पुराना कुकर, हांडी, प्रेस, कड़ाही, भगोने, डिब्बे, फ्राइपैन, थाली, पीली धातु के तार समेत कुल 19 प्रकार का सामान बरामद किया गया। इसके अलावा तलाशी के दौरान 850 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। गिरफ्तार युवक को न्यायालय भेज दिया गया, जबकि तीनों बाल अपचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी अभी फरार, पुलिस कर रही तलाश छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अमन पुत्र स्व. पप्पू, निवासी छिवलहा, अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के दस्तावेज के अनुसार गिरफ्तार अमन के खिलाफ हथगांव थाने में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 37/2026, धारा 64, 115(2), 324(4), 333, 351(3), 352 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट तथा मु0अ0सं0 185/2026, धारा 305(क), 324(2), 317(2) बीएनएस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना हथगांव के छिवलहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा, लाल बहादुर, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल विपिन यादव, विजय कुमार, पवन यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल सियम मौर्य और रवि प्रकाश शामिल रहे।2
- रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र से एक युवती द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने अपनी दीदी के देवर पर कई वर्षों से शादी का वादा कर उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और कथित तौर पर आर्थिक रूप से भी उसका शोषण किया। लंबे समय तक न्याय की उम्मीद लगाए बैठी युवती ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी युवक को अस्थोरायपुर, थाना डीह का निवासी बताया है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बबेरू मे चौराहा चौड़ीकरण के नाम पर दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप, सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश से व्यापारियों को राहत मामला बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा का है, जहाँ सड़क व चौराहा चौड़ीकरण के नाम पर काजी हॉउस की दुकानें खाली कराने को लेकर नगर पंचायत और व्यापारियों के बीच विवाद चल रहा है। नगर पंचायत द्वारा करीब 10 वर्ष पूर्व कांजी हाउस में बनाई गई करीब 42 दुकानें व्यापारियों को आवंटित की गई थीं। दुकानें खाली कराने के आदेश के बाद व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से स्थगन आदेश मिलने का दावा किया गया है। व्यापारियों ने बताया कि स्थगन आदेश की प्रति जिलाधिकारी, एसडीएम बबेरू और नगर पंचायत को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का स्थगन आदेश प्राप्त हुआ है और दुकानें पूर्व की भांति हैं, उन्हें गिराया नहीं गया है।1
- मलवा हादसे में चार की मौत तीन घायल, DM निधि गुप्ता वत्स ने दो जानकारी1
- फतेहपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से चार की मौत सात घायल। ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर मलवां सिलेंडर विस्फोट हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की सहायता फतेहपुर। मलवां में सिलेंडर विस्फोट के भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मलवां कस्बे में सिलेंडर विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी रहा।1
- मलवा में गैस सिलेंडर धमाके के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि PRV में सूचना मिलने के बाद फोर्स रेस्क्यू करने में जुटी, चार की हो चुकी है मौत1