logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा निशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ *मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का किया गया शुभारंभ* *60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ* *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा* *कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया* *माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मातृशक्ति ने सुना* *माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी एवं जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने मातृशक्ति को वस्त्र, मिष्ठान, चेक एवं किट प्रदान कर किया सम्मानित* *निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से मातृशक्ति को सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवागमन का मिलेगा लाभ* *योजना से महिलाएं विभिन्न पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी* *मातृशक्ति ने योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति व्यक्त किया विशेष आभार एवं प्रसन्नता* *ईको पार्क, माती में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, मातृशक्ति ने सुना ओजस्वी उद्बोधन* कानपुर देहात दिनांक 26 अगस्त, 2026 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने संबंधी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद माताओं, बहनों एवं बेटियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अन्तर्गत निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह योजना मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मंत्री जी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क आवागमन कर सकेंगी तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं तीर्थ स्थानों की यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। इससे बुजुर्ग महिलाओं को अपने परिवारजनों से मिलने, धार्मिक स्थलों के दर्शन करने तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार माता-बहनों एवं बेटियों को लाभान्वित कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें आगे बढ़ेंगी तभी देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा। महिला सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। माननीय मंत्री जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज मातृशक्ति के लिए विभिन्न सौगातें प्रदान की गई हैं, जिनका निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित लोगों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप जनपद में उनके द्वारा लागू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो सके। इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी ने भी उपस्थित माता-बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की यह घोषणा मातृशक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने परिवारजनों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के लिए इस महत्वपूर्ण पहल से सभी बहनें प्रसन्न हैं और प्रदेश सरकार के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा घोषित निःशुल्क बस यात्रा योजना के लिए विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने योजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उन्हें धार्मिक, पारिवारिक एवं पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी माता-बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इसी अवसर पर माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी एवं जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, किट, वस्त्र, मिष्ठान आदि प्रदान कर सम्मानित एवं लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मातृशक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, एआरएम रोडवेज मोहम्मद अश्फाक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में मातायें, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।

57 min ago
user_Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
57 min ago
74cb5b9d-6bd1-4a39-8b83-d240062ca305

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के बाद युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया आरोप कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के बाद युवक की संदिग्ध मौत कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब रविवार शाम मकई के खेत में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।मृतक की पहचान मुसानगर थाना क्षेत्र के पुुलंदर गांव निवासी कैलाश के 28 वर्षीय पुत्र सुशांत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका है कि विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगीसूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस के मुताबिक, सुशांत विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के बाद युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया आरोप 
कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के बाद युवक की संदिग्ध मौत
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब रविवार शाम मकई के खेत में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।मृतक की पहचान मुसानगर थाना क्षेत्र के पुुलंदर गांव निवासी कैलाश के 28 वर्षीय पुत्र सुशांत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। आशंका है कि विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगीसूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस के मुताबिक, सुशांत विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    21 hrs ago
  • जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी? वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। #जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर #उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
    1
    जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता!

कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। 
ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं।
गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। 
वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है।
यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं?
एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी?
क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर
#उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज  #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज इस इंसान को देखिए रेलवे ट्रैक पर कैसी हरकते कर रहा हे अगर ट्रेन आ जाए तो किया होगा इंसान का जे अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टेंट बाजी कर रहा हे इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए
    2
    ब्रेकिंग न्यूज इस इंसान को देखिए रेलवे ट्रैक पर कैसी हरकते कर रहा हे अगर ट्रेन आ जाए तो किया होगा इंसान का जे अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टेंट बाजी कर रहा हे इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए
    user_Zee news  channel
    Zee news channel
    Salesperson कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, पुलिस ने सुरक्षित उतारा जालौन में पारिवारिक बंटवारे से जुड़ी शिकायत को लेकर एक दंपती अपने दो साल के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिवार एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद तीनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामले में परिवार की शिकायत और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसे मामलों में अपनी मांग रखने के लिए जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक हो सकता है।
    1
    जालौन में पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
जालौन में पारिवारिक बंटवारे से जुड़ी शिकायत को लेकर एक दंपती अपने दो साल के बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिवार एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद तीनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामले में परिवार की शिकायत और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।
ऐसे मामलों में अपनी मांग रखने के लिए जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक हो सकता है।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    1
    हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद 
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।
करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को संदलपुर कस्बा धार्मिक उल्लास और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर खुशी का इजहार किया। इससे पूर्व मंगलवार देर रात संदलशाह बाबा की मजार पर मुस्लिम समुदाय की ओर से विशेष जलसे का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह जुलूसे मोहम्मदी संदलशाह बाबा की मजार से शुरू हुआ, जो मुख्य सड़क से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की।बुधवार करीब डेढ़ बजे जुलूस वापस संदलशाह बाबा की मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। जुलूस में प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए और लोगों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जुलूस के समापन के बाद कबीरुलहसन के आवास पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यहां लोगों ने पनीर पकौड़ा और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली। जुलूस और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा की देखरेख में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर तैनात रहे और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस मौके पर इरफान अली उर्फ पप्पू, सैफ खान, तालिब, फहीम कुरैशी, नईमुद्दीन, जाहिद, शानू, पप्पू कटहिया, मनीष राठौड़ आदि मौजूद रहे।
    1
    संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व

संदलपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया पर्व
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को संदलपुर कस्बा धार्मिक उल्लास और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर खुशी का इजहार किया।
इससे पूर्व मंगलवार देर रात संदलशाह बाबा की मजार पर मुस्लिम समुदाय की ओर से विशेष जलसे का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह जुलूसे मोहम्मदी संदलशाह बाबा की मजार से शुरू हुआ, जो मुख्य सड़क से होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की।बुधवार करीब डेढ़ बजे जुलूस वापस संदलशाह बाबा की मजार पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। जुलूस में प्रभाकर पाण्डेय भी शामिल हुए और लोगों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
जुलूस के समापन के बाद कबीरुलहसन के आवास पर आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यहां लोगों ने पनीर पकौड़ा और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली।
जुलूस और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा की देखरेख में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर तैनात रहे और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस मौके पर इरफान अली उर्फ पप्पू, सैफ खान, तालिब, फहीम कुरैशी, नईमुद्दीन, जाहिद, शानू, पप्पू कटहिया, मनीष राठौड़ आदि मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीएम की जीरो टॉलरेंस पर बड़ा सवाल! यह है उत्तर प्रदेश का ‘विकसित’ जिला जालौन? उरई के शहीद पार्क में बारिश के दौरान दीवार भरभराकर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। सभासदों ने वीडियो साझा कर करोड़ों की लागत से बने पार्क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। दावा है कि इससे पहले भी सभासदों ने शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के भरोसे के बावजूद सवाल जस के तस हैं। सवाल ये है— करोड़ों का निर्माण, फिर बारिश में दीवार क्यों ढही? क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच होगी? जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला फिर फाइलों में दब जाएगा? ईंटें कमजोर थीं या नीयत में वजन कम था, बारिश ने गिराई दीवार, सवाल पूरे सिस्टम पर है! नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। आपकी क्या राय है? जिम्मेदारी किसकी? कमेंट बॉक्स में बताइए। #जालौन #उरई #शहीदपार्क #ब्रेकिंगन्यूज #जीरो_टॉलरेंस #सीएम_योगी #विकसित_जालौन #निर्माण_गुणवत्ता #नगरपालिका #सभासद #विकास_कार्य #सरकारी_निर्माण #भ्रष्टाचार #जवाबदेही #प्रशासन #डीएम_जालौन #UPNews #JalaunNews #OraiNews #BreakingNews #ViralVideo #UttarPradeshNews #GroundReport #जनता_का_सवाल #सिस्टम_पर_सवाल
    1
    सीएम की जीरो टॉलरेंस पर बड़ा सवाल!
यह है उत्तर प्रदेश का ‘विकसित’ जिला जालौन?
उरई के शहीद पार्क में बारिश के दौरान दीवार भरभराकर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। 
सभासदों ने वीडियो साझा कर करोड़ों की लागत से बने पार्क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। 
दावा है कि इससे पहले भी सभासदों ने शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के भरोसे के बावजूद सवाल जस के तस हैं।
सवाल ये है—
करोड़ों का निर्माण, फिर बारिश में दीवार क्यों ढही?
क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच होगी?
जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला फिर फाइलों में दब जाएगा?
ईंटें कमजोर थीं या नीयत में वजन कम था,
बारिश ने गिराई दीवार, सवाल पूरे सिस्टम पर है!
नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
आपकी क्या राय है? जिम्मेदारी किसकी? कमेंट बॉक्स में बताइए।
#जालौन #उरई #शहीदपार्क #ब्रेकिंगन्यूज #जीरो_टॉलरेंस 
#सीएम_योगी #विकसित_जालौन #निर्माण_गुणवत्ता #नगरपालिका #सभासद #विकास_कार्य #सरकारी_निर्माण #भ्रष्टाचार #जवाबदेही #प्रशासन #डीएम_जालौन #UPNews #JalaunNews #OraiNews #BreakingNews #ViralVideo #UttarPradeshNews #GroundReport #जनता_का_सवाल #सिस्टम_पर_सवाल
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज Jalaun: कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! जालौन : कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! एक युवक ने दूसरे को पटक-पटककर लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा। खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
Jalaun: कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! 
जालौन 
: कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! एक युवक ने दूसरे को पटक-पटककर लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा। खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.