Shuru
Apke Nagar Ki App…
No idea why they call themselves the 'Great 7': Russian President mocks G at BRICS Summit
Newindianews Network
No idea why they call themselves the 'Great 7': Russian President mocks G at BRICS Summit
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाढ़ पीड़ितों के दर्द में मरहम लगाने पहुंचे समाजसेवी सूफियान हनफी, बांटी राहत सामग्री सूरतगंज बाराबंकी बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों का हाल जानने और उनकी मदद के लिए समाजसेवी सूफियान हनफी हेतमापुर गांव पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सूफियान हनफी ने ग्रामीणों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मातृभूमि से गहरा जुड़ाव विशेष बात यह है कि समाजसेवी सूफियान हनफी का इस क्षेत्र से गहरा और पुराना पारिवारिक रिश्ता है। वह इसी गांव हेतमापुर के मूल निवासी हैं। उनके दादा स्वर्गीय मोहम्मद असलम का जन्म भी इसी मिट्टी में हुआ था। अपनी जड़ों से जुड़े होने के कारण गांव पर आई इस प्राकृतिक आपदा के समय उन्होंने तुरंत अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए राहत कार्य शुरू किया। हर संभव सहायता का आश्वासन पीड़ितों से बातचीत के दौरान सूफियान ने कहा कि इस कठिन समय में वह और उनकी टीम ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भोजन, पानी और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और संकट की इस घड़ी में हर स्तर पर सहायता जारी रहेगी। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार शाहरुख, नावेद गाजी, अशफाक गाजी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सहयोगी मौजूद रहे, जिन्होंने राहत सामग्री वितरण में अपना योगदान दिया।4
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- थाने के अंदर ही भिड़ गए दो सिपाही! कुर्सी से उठाकर जमीन पर पटका, जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल होते ही दोनों लाइन हाजिर बाराबंकी। अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बड्डूपुर थाने के कार्यालय के अंदर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो बड्डूपुर थाना कार्यालय के अंदर का है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक सिपाही कार्यालय में कुर्सी पर बैठे दूसरे सिपाही के पास पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारपीट शुरू कर देता है। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंचने के बाद दोनों सिपाहियों हरि बाबू और अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाहियों का पहले ही बड्डूपुर थाने से अन्यत्र स्थानांतरण किया जा चुका था। वहीं, थानाध्यक्ष मनोज सोनकर ने बताया कि दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।1
- *सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के प्रकरण में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन* राहुल रावत की रिपोर्ट बाराबंकी। बर्तन कारोबारी श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गोंडा जा रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी को जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित बुढ़वल में पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनके काफिले पर पथराव किए जाने की घटना के संबंध में भीम आर्मी बाराबंकी के नेतृत्व में आज गन्ना दफ्तर, बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।1
- सांसद चंद्रशेखर- पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी के समर्थक भिड़े विनोद साहनी के परिवार स लोकेशन बाराबंकी रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के समर्थक भिड़ गए। हुआ यूं कि चंद्रशेखर लखनऊ से 1 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे वह और उनके कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। गुस्से में चंद्रशेखर ने कहा मुझे बाराबंकी में क्यों रोका जा रहा है? पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने हमारी गाड़ियों और कार्यकर्ताओं पर पत्थर-जूते फेंके। इससे लगता है कि प्रदेश में दलितों-पिछड़ों को न जीते जी न्याय मिलेगा, न मरने के बाद। इसी बीच चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। उन्होंने 'चंद्रशेखर रावण मुर्दाबाद' और 'रोहिणी घावरी को इंसाफ दो' के नारे लगाए। उन्होंने कहा- पहले यहां इंसाफ दें, फिर वहां जाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर और रोहिणी के समर्थकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रोहिणी के समर्थकों को किसी तरह हटाया। चंद्रशेखर को पुलिस निरीक्षण भवन के पास ले आई। वहां सांसद सड़क के बीच बैठ गए। 20-25 मिनट बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ लौट गए। इधर, पुलिस रोहिणी और चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी थी। इसी दौरान विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गईं। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा-1
- सोमवार को नगर पंचायत धानेपुर में हरिओम हॉस्पिटल की तरफ से पांचवा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें तमाम क्षेत्रों के लोग आकर भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया डॉ. ए.के. सोनी के नेतृत्व में धानेपुर में कजरीतीज के पावन पर्व पर पाँचवाँ विशाल भंडारा आयोजित धानेपुर, 14 सितंबर 2026। महादेव के आशीर्वाद एवं कजरीतीज के पावन पर्व के अवसर पर डॉ. ए.के. सोनी के नेतृत्व में हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार, धानेपुर की ओर से पाँचवाँ विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे का आयोजन निकट ब्लॉक, मुजेहना–गोंडा में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ भंडारा भोलेनाथ की इच्छा तक जारी रहा। कार्यक्रम में डॉ. ए.के. सोनी के नेतृत्व में डॉ. नेहा सोनी, सीता सोनी, निशा, अनिशा, प्रीति, राम शुक्ला, अंकुर, शशिकांत तिवारी, चंदन, राम दर्शन, विनय, विलास सोनी एवं विशाल सोनी सहित समस्त हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार ने श्रद्धालुओं की सेवा एवं प्रसाद वितरण में सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर महादेव से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। — हरि ॐ हॉस्पिटल परिवार, धानेपुर4
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- गोंडा में कजरी तीज के अवसर पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने दुःख हरण नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक। घंटों तक लाइन में लगे रहे श्रद्धालु । पुलिस प्रशासन एव उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक इकाई समित के चाक-चौबंद। श्रद्धालुओं किया जलाभिषेक आप को बताते चले की ये नज़ारा गोंडा जिले के बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर के गर्भगृह के बाहर का है. करनैलगंज स्थित सरयू घाट से जल लेकर आए कांवड़ियों की भीड़ बड़े ही उत्साह के साथ मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे स्टील के अर्घ्य से जलाभिषेक कर रही है. आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा को जल अर्पित कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन एव उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक इकाई समित ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी है. कई पॉइंट्स पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और स्वयं सेवक वालंटियर्स तैनात थे।4
- Ps ठाकुरगंज, युवक पर जानलेवा हमला,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, Ps ठाकुरगंज, युवक पर जानलेवा हमला 📍1