logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के प्रकरण में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन* राहुल रावत की रिपोर्ट बाराबंकी। बर्तन कारोबारी श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गोंडा जा रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी को जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित बुढ़वल में पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनके काफिले पर पथराव किए जाने की घटना के संबंध में भीम आर्मी बाराबंकी के नेतृत्व में आज गन्ना दफ्तर, बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

2 hrs ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के प्रकरण में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन* राहुल रावत की रिपोर्ट बाराबंकी। बर्तन कारोबारी श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गोंडा जा रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी को जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित बुढ़वल में पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनके काफिले पर पथराव किए जाने की घटना के संबंध में भीम आर्मी बाराबंकी के नेतृत्व में आज गन्ना दफ्तर, बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के प्रकरण में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन* राहुल रावत की रिपोर्ट बाराबंकी। बर्तन कारोबारी श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गोंडा जा रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी को जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित बुढ़वल में पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनके काफिले पर पथराव किए जाने की घटना के संबंध में भीम आर्मी बाराबंकी के नेतृत्व में आज गन्ना दफ्तर, बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
    1
    *सांसद चन्द्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के प्रकरण में भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन* राहुल रावत की रिपोर्ट 
बाराबंकी। बर्तन कारोबारी श्री विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए गोंडा जा रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद जी को जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थित बुढ़वल में पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान उनके काफिले पर पथराव किए जाने की घटना के संबंध में भीम आर्मी बाराबंकी के नेतृत्व में आज गन्ना दफ्तर, बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Court reporter फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सांसद चंद्रशेखर- पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी के समर्थक भिड़े विनोद साहनी के परिवार स लोकेशन बाराबंकी रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के समर्थक भिड़ गए। हुआ यूं कि चंद्रशेखर लखनऊ से 1 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे वह और उनके कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। गुस्से में चंद्रशेखर ने कहा मुझे बाराबंकी में क्यों रोका जा रहा है? पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने हमारी गाड़ियों और कार्यकर्ताओं पर पत्थर-जूते फेंके। इससे लगता है कि प्रदेश में दलितों-पिछड़ों को न जीते जी न्याय मिलेगा, न मरने के बाद। इसी बीच चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। उन्होंने 'चंद्रशेखर रावण मुर्दाबाद' और 'रोहिणी घावरी को इंसाफ दो' के नारे लगाए। उन्होंने कहा- पहले यहां इंसाफ दें, फिर वहां जाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर और रोहिणी के समर्थकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों पक्षों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रोहिणी के समर्थकों को किसी तरह हटाया। चंद्रशेखर को पुलिस निरीक्षण भवन के पास ले आई। वहां सांसद सड़क के बीच बैठ गए। 20-25 मिनट बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ लौट गए। इधर, पुलिस रोहिणी और चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी थी। इसी दौरान विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गईं। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा-
    1
    सांसद चंद्रशेखर- पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी के समर्थक भिड़े विनोद साहनी के परिवार स
लोकेशन बाराबंकी 
रवि रावत की रिपोर्ट 
बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के समर्थक भिड़ गए। हुआ यूं कि चंद्रशेखर लखनऊ से 1 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।
इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। रामनगर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे वह और उनके कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई।
गुस्से में चंद्रशेखर ने कहा मुझे बाराबंकी में क्यों रोका जा रहा है? पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने हमारी गाड़ियों और कार्यकर्ताओं पर पत्थर-जूते फेंके। इससे लगता है कि प्रदेश में दलितों-पिछड़ों को न जीते जी न्याय मिलेगा, न मरने के बाद।
इसी बीच चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी के सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। उन्होंने 'चंद्रशेखर रावण मुर्दाबाद' और 'रोहिणी घावरी को इंसाफ दो' के नारे लगाए। उन्होंने कहा- पहले यहां इंसाफ दें, फिर वहां जाएंगे। इसके बाद चंद्रशेखर और रोहिणी के समर्थकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
दोनों पक्षों को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने रोहिणी के समर्थकों को किसी तरह हटाया। चंद्रशेखर को पुलिस निरीक्षण भवन के पास ले आई। वहां सांसद सड़क के बीच बैठ गए। 20-25 मिनट बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ लौट गए।
इधर, पुलिस रोहिणी और चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं को संभालने में लगी थी। इसी दौरान विधायक पल्लवी पटेल पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गईं। पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा-
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
    1
    *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....*
UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....*
UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 
2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
    user_Sanjay singh
    Sanjay singh
    Court reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एक महिला के कान का सोने का बाला छीना गया था ई-रिक्शा सवार महिला से कान की बाली लूटी गई थी, जिसे बेचकर पैसे को अभियुक्तों द्वारा आपस में बाँट लिया गया था 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए जेवर को बेचने से प्राप्त कुल 17,200/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए जेवर को बेचने से प्राप्त कुल 17,200/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 637/2026 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. फरमान उर्फ राहिल पुत्र सलीम निवासी कैम्पल रोड थाना सहादतगंज लखनऊ, 2. अब्दुल्ला कामरान पुत्र सरवर अली निवासी अपियानगर किशोरगंज थाना सहादतगंज लखनऊ, 3. अब्दुल समद पुत्र मो0 अजीम निवासी अपियानगर किशोरगंज थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ को रीगल होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न घटनाओं से संबंधित कुल 17,200/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 NR 6390) बरामद की गई। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा मिलकर दिनांक 28.08.2026 को थाना कोतवाली नगर सफेदाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के कान का सोने का बाला तथा थाना तालकटोरा क्षेत्रान्तर्गत सीएमएस वाली गली के पास ई-रिक्शा सवार महिला से कान की बाली लूटी गई थी, जिसे बेचकर पैसे को अभियुक्तों द्वारा आपस में बाँट लिया गया था। जनपद लखनऊ थाना तालकटोरा क्षेत्र की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 172/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना तालकटोरा, लखनऊ पंजीकृत है।
    1
    एक महिला के कान का सोने का बाला छीना गया था 

ई-रिक्शा सवार महिला से कान की बाली लूटी गई थी,

जिसे बेचकर पैसे को अभियुक्तों द्वारा आपस में बाँट लिया गया था
03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 

कब्जे से लूटे गए जेवर को बेचने से प्राप्त कुल 17,200/- रुपये नगद व 


घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद




थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए जेवर को बेचने से प्राप्त कुल 17,200/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 637/2026 धारा 309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. फरमान उर्फ राहिल पुत्र सलीम निवासी कैम्पल रोड थाना सहादतगंज लखनऊ, 2. अब्दुल्ला कामरान पुत्र सरवर अली निवासी अपियानगर किशोरगंज थाना सहादतगंज लखनऊ, 3. अब्दुल समद पुत्र मो0 अजीम निवासी अपियानगर किशोरगंज थाना सहादतगंज जनपद लखनऊ को रीगल होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न घटनाओं से संबंधित कुल 17,200/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 NR 6390) बरामद की गई।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा मिलकर दिनांक 28.08.2026 को थाना कोतवाली नगर सफेदाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के कान का सोने का बाला तथा थाना तालकटोरा क्षेत्रान्तर्गत सीएमएस वाली गली के पास ई-रिक्शा सवार महिला से कान की बाली लूटी गई थी, जिसे बेचकर पैसे को अभियुक्तों द्वारा आपस में बाँट लिया गया था। जनपद लखनऊ थाना तालकटोरा क्षेत्र की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 172/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना तालकटोरा, लखनऊ पंजीकृत है।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुछ भी करो मंदिर बचाओ योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी ले रहे हे पल पल की खबर सूरतगंज,बाराबंकी।सीएम योगी के निर्देश के बाद हेतमापुर में सरयू नदी के कटान से बचाव के लिए बाढ़ खंड ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। पहले जहां कटान रोकने के लिए बांस के कटर और रस्सी के जाल में ईंटों से भरी बोरियां डालकर नदी के तेज बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा था, वहीं अब बाबा नारायण दास की तपोस्थली को बचाने के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी ने भी मंदिर को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मंदिर के पास हर हाल में कटान रोकी जाए। इसके बाद बाढ़ खंड ने करीब 80 से 90 मजदूरों को दिन-रात काम पर लगाया है। मंदिर की सुरक्षा के लिए जीआई वायर क्रेट में पत्थर के बोल्डर भरकर नदी में डाले जा रहे हैं। पोकलैंड मशीन के जरिए वायर क्रेट को नदी में उतारा जा रहा है।इसके अलावा पीपी रोप, डायबियान और बांस के कटर में सीमेंट की बोरियों में ईंटें भरकर नदी में डाली जा रही हैं। पेड़ों की टहनियों के सहारे भी कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मौके पर तैनात जेई जेपी श्रीवास्तव को यह जानकारी नहीं है कि बचाव कार्य में अब तक कितनी मात्रा में बोल्डर पत्थर आया है। फिलहाल बाढ़ खंड का पूरा जोर बाबा नारायण दास की तपोस्थली को बचाने पर है। वहीं मस्जिद की ओर अब तक कोई प्रभावी कटानरोधी बचाव कार्य नहीं कराया गया है। मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन लगातार हो रहे कटान के चलते वह नदी की जद में लटकी हुई है। नदी मस्जिद के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद के आसपास भी समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। दूसरी ओर सरयू नदी का कटान लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी अब हेतमापुर के पशु अस्पताल, उपस्वास्थ्य केंद्र और कब्रिस्तान की ओर तेजी से बढ़ रही है। नदी खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। कटान की चपेट में आकर युनुस और सूरज के घर भी नदी की आगोश में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के साथ-साथ मस्जिद, सरकारी भवनों और आबादी को बचाने के लिए भी बाढ़ खंड को तत्काल प्रभावी कटानरोधी कार्य कराना चाहिए। ■आस्था के आगे कटान का खौफ फीका हेतमापुर में सरयू नदी की विनाशकारी कटान के बीच बाबा नारायण दास की तपोस्थली पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने खतरे को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रखी है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। लोगों ने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।कटान से मंदिर क्षेत्र लगातार खतरे की जद में है, लेकिन श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था अब भी अटूट है। ■बाढ़ का पानी घटा, सड़ने लगी धान की फसल सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों में भी पानी तेजी से कम हो रहा है। अब पानी केवल निचले स्थानों पर ही जमा है। खेतों में भरा पानी उतरने के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय तक पानी में डूबी रहने के कारण धान की फसल अब सड़ने लगी है। सड़ी फसल से तेज दुर्गंध उठ रही है। इससे किसानों की हजारों बीघे धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ■कटान पीड़ितों के बीच पहुंची भाजपा टीम हेतमापुर में सरयू नदी के लगातार बढ़ते कटान के बीच रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा ने पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के साथ गांव पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी आदि ने बाबा नारायण दास की समाधि पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रशासक राजरानी रावत, अल्का मिश्रा, सुनील सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। "नदी का पानी तेजी से घट रहा है, जिससे कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। बाढ़ खंड द्वारा मंदिर के पास किए गए कटानरोधी कार्य से नदी की धारा बीच में मुड़ गई है। बाढ़ खंड के साथ तहसील प्रशासन भी कटान रोकने के हरसंभव प्रयास में जुटा है। नदी से प्रभावित लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। — विपुल सिंह, तहसीलदार रामनगर
    4
    कुछ भी करो मंदिर बचाओ योगी आदित्यनाथ 
जिलाधिकारी  ले रहे हे पल पल की खबर 
सूरतगंज,बाराबंकी।सीएम योगी के निर्देश के बाद हेतमापुर में सरयू नदी के कटान से बचाव के लिए बाढ़ खंड ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। पहले जहां कटान रोकने के लिए बांस के कटर और रस्सी के जाल में ईंटों से भरी बोरियां डालकर नदी के तेज बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा था, वहीं अब बाबा नारायण दास की तपोस्थली को बचाने के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया गया है।
शनिवार को जिलाधिकारी ने भी मंदिर को कटान से बचाने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मंदिर के पास हर हाल में कटान रोकी जाए। इसके बाद बाढ़ खंड ने करीब 80 से 90 मजदूरों को दिन-रात काम पर लगाया है। मंदिर की सुरक्षा के लिए जीआई वायर क्रेट में पत्थर के बोल्डर भरकर नदी में डाले जा रहे हैं। पोकलैंड मशीन के जरिए वायर क्रेट को नदी में उतारा जा रहा है।इसके अलावा पीपी रोप, डायबियान और बांस के कटर में सीमेंट की बोरियों में ईंटें भरकर नदी में डाली जा रही हैं। पेड़ों की टहनियों के सहारे भी कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मौके पर तैनात जेई जेपी श्रीवास्तव को यह जानकारी नहीं है कि बचाव कार्य में अब तक कितनी मात्रा में बोल्डर पत्थर आया है।
फिलहाल बाढ़ खंड का पूरा जोर बाबा नारायण दास की तपोस्थली को बचाने पर है। वहीं मस्जिद की ओर अब तक कोई प्रभावी कटानरोधी बचाव कार्य नहीं कराया गया है। मस्जिद फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन लगातार हो रहे कटान के चलते वह नदी की जद में लटकी हुई है। नदी मस्जिद के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद के आसपास भी समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। दूसरी ओर सरयू नदी का कटान लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी अब हेतमापुर के पशु अस्पताल, उपस्वास्थ्य केंद्र और कब्रिस्तान की ओर तेजी से बढ़ रही है। नदी खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। कटान की चपेट में आकर युनुस और सूरज के घर भी नदी की आगोश में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के साथ-साथ मस्जिद, सरकारी भवनों और आबादी को बचाने के लिए भी बाढ़ खंड को तत्काल प्रभावी कटानरोधी कार्य कराना चाहिए।
■आस्था के आगे कटान का खौफ फीका
हेतमापुर में
सरयू नदी की विनाशकारी कटान के बीच बाबा नारायण दास की तपोस्थली पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने खतरे को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रखी है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। लोगों ने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।कटान से मंदिर क्षेत्र लगातार खतरे की जद में है, लेकिन श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था अब भी अटूट है।
■बाढ़ का पानी घटा, सड़ने लगी धान की फसल
सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों में भी पानी तेजी से कम हो रहा है। अब पानी केवल निचले स्थानों पर ही जमा है। खेतों में भरा पानी उतरने के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय तक पानी में डूबी रहने के कारण धान की फसल अब सड़ने लगी है। सड़ी फसल से तेज दुर्गंध उठ रही है। इससे किसानों की हजारों बीघे धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
■कटान पीड़ितों के बीच पहुंची भाजपा टीम
हेतमापुर में सरयू नदी के लगातार बढ़ते कटान के बीच रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा ने पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के साथ गांव पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी आदि ने बाबा नारायण दास की समाधि पर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रशासक राजरानी रावत, अल्का मिश्रा, सुनील सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
"नदी का पानी तेजी से घट रहा है, जिससे कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। बाढ़ खंड द्वारा मंदिर के पास किए गए कटानरोधी कार्य से नदी की धारा बीच में मुड़ गई है। बाढ़ खंड के साथ तहसील प्रशासन भी कटान रोकने के हरसंभव प्रयास में जुटा है। नदी से प्रभावित लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
— विपुल सिंह, तहसीलदार रामनगर
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाने के अंदर ही भिड़ गए दो सिपाही! कुर्सी से उठाकर जमीन पर पटका, जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल होते ही दोनों लाइन हाजिर बाराबंकी। अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बड्डूपुर थाने के कार्यालय के अंदर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो बड्डूपुर थाना कार्यालय के अंदर का है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक सिपाही कार्यालय में कुर्सी पर बैठे दूसरे सिपाही के पास पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारपीट शुरू कर देता है। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंचने के बाद दोनों सिपाहियों हरि बाबू और अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाहियों का पहले ही बड्डूपुर थाने से अन्यत्र स्थानांतरण किया जा चुका था। वहीं, थानाध्यक्ष मनोज सोनकर ने बताया कि दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    थाने के अंदर ही भिड़ गए दो सिपाही! कुर्सी से उठाकर जमीन पर पटका, जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल होते ही दोनों लाइन हाजिर

बाराबंकी। अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बड्डूपुर थाने के कार्यालय के अंदर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो बड्डूपुर थाना कार्यालय के अंदर का है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक सिपाही कार्यालय में कुर्सी पर बैठे दूसरे सिपाही के पास पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारपीट शुरू कर देता है। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है।
थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंचने के बाद दोनों सिपाहियों हरि बाबू और अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों सिपाहियों का पहले ही बड्डूपुर थाने से अन्यत्र स्थानांतरण किया जा चुका था। वहीं, थानाध्यक्ष मनोज सोनकर ने बताया कि दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.